Home Blog Page 5629

दबंग युवक ने दलित किशोरी को गोली मारकर किया घायल

फर्रुखाबाद: दबंग युवक ने तमंचे से गोली मारकर दलित किशोरी ज्योती जाटव को घायल कर दिया| हड़ताल होने के कारण घायल किशोरी का लोहिया अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण नहीं हो सका|

घायल ज्योती थाना मेरापुर के ग्राम कोकापुर निवासी राम सनेही की १५ वर्षीय पुत्री है| रामसनेही का गाँव के ही दाताराम से रास्ता निकलने को लेकर विवाद चल रहा है| इसी रंजिश के कारण रात करीब ७:३० बजे दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ मारपीट के दौरान ज्योती के कपड़े फट गए| दाताराम के पुत्र सुरेन्द्र ने तमंचे से राम सनेही को गोली मारी, निशाना चूक जाने से राम सनेही बालबाल बच गए और वहां खड़ी उनकी बेटी ज्योती घायल हो गई|

पुलिस ने केस दर्जकर हमलावर को तलाश करना शुरू कर दिया| पुलिस झगड़ा करने के मामले में दोनों पक्षों को पहले गिरफ्तार भी कर चुकी है|

डॉ की हड़ताल खत्म: 3 दिन में होगी गिरफ्तारी, सुरक्षा के लिए फ़ोर्स

फर्रुखाबाद: मांगे पूरी हो जाने पर लोहिया अस्पताल के कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है|

बसपा नेताओं के द्वारा की गई पिटाई के शिकार डॉ कमलेश कुमार शर्मा सहित लोहिया अस्पताल के सभी डाक्टरों ने जिलाधिकारी रिगजिन सेम्फेल से भेंट की| डाक्टरों ने हमलावरों की गिरफ्तारी व स्थायी सुरक्षा के लिए अस्पताल परिसर में ही पुलिस चौकी खोले जाने की मांग की|

वार्ता के दौरान नगर मजिस्ट्रेट हरिशंकर, सीओ सिटी डीके सिसोदिया मौजूद रहे| मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ पीके पोरवाल ने बताया कि डाक्टरों की मांगें मान ली गयी हैं| प्रशासन ने तीन दिन में हमलावरों को गिरफ्तार किये जाने के साथ ही अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी खोले जाने का वायदा किया|

डॉ पोरवाल ने बताया कि जब तक चौकी के लिए भवन की व्यवस्था नहीं होगी तब तक के लिए कल से २ सिपाही इमरजेंसी अस्पताल के रिसेप्शन काउंटर पर २४ घंटे तैनात रहेंगें|

सांयकालीन बोर्ड परीक्षा में चार नकलची और धरे गये

फर्रुखाबाद, यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान की सोमवार सायंकाल हुई परीक्षा में चार नकलची धरे गये। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक डीपी सिंह ने जनसेवक इंटर कालेज बरखेड़ा में छापा मारकर अवनेश कुमार, रवींद्र कुमार शाक्य व प्रमोद कुमार को नकल करते पकड़ा। वहीं डिप्टी बीएसए जगरूप सिंह शंखवार के सचल दल ने जवाहरलाल इंटर कालेज जरारी में छापा मार कर  छात्रा अनुप्रिया को नकल कर ते पकड़ा| इससे पूर्व प्रातः कालीन पाली में कुल 14 नकलची पकडे गए थे|

लिपिक नकल सहित दबोचा, पुलिस ने एफआईआर लौटाई

फर्रुखाबाद, सोमवार को वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालय कल्याण शिक्षण संस्थान टिकुरियन नगला में तैनात स्टैटिक मजिस्ट्रेट तहसीलदार न्यायिक रामजी ने विद्यालय के ही एक लिपिक रविप्रकाश को नकल सामग्री सहित दबोच लिया। लिपिक के पास से बरामद नकल सामग्री का एक परीक्षार्थी की उत्तर पुस्तिक से मिलान किया गया। पुष्टि के उपरांत रामजी ने केंद्र व्यवस्थापक राजेंद्र पाल को सम्बंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये।

देर शाम केंद्र व्यवस्थापक राजेंद्र पाल ने बताया कि उन्होंने एफआईआर हेतु तहरीर थाना मऊदरवाजा भेजी थी। पुलिस ने यह कह कर तहरीर वापस करदी कि मुचलका भी भरवाकर साथ लाओ। शाम हो जाने के कारण मुचलका तैयार नहीं हो सकता था सो आरोपी लिपिक को घर भेज दिया गया है। एफआईआर कल करायी जायेगी।

अब छात्र खुद लिखेंगे उपस्थिति रजिस्टर पर अपना नाम

फर्रुखाबाद, फर्जी उपस्थिति के नाम पर मध्याह्न भोजन के खाद्यान्न व कनवर्जन कास्ट का बंटर बांट रोकने के लिये जिलाधिकारी रिग्जिन सैम्फेल ने अनूठी तदबीर सोच निकाली है। उन्होंने कहा कि विद्यालय रजिस्टर पर बच्चे अपना नाम स्वयं लिखकर अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे। इससे फर्जी नमांकन और उपस्थिति दोनों के रास्ते बंद हो जायेंगे।

जनपद के परिषदीय विद्यालयों में फर्जी छात्र नामांकन और उपस्थिति के आधार पर मध्याह्न भोजन के खाद्यान्न और कनवर्जन कास्ट की धनराशि का जमकर बंदरबांट किया जा रहा है। इस गोरखधंधे में अध्यापक भी बराबर से शरीक हैं। जिलाधिकारी रिग्जिन सैम्फेल ने इस स्थिति से निबटने के लिये अनूठी तरकीब सोच निकाली है। सोमवार को श्री सैम्फेल ने जेएनआई को वार्ता के दोरान बताया कि विद्यालयों में उपस्थिति रजिस्टर पर 3 से 5 तक के छात्रों से प्रतिदिन उनका नाम हिदी में लिखवाकर उपस्थिति दर्ज करायी जायेगी। कक्षा 5 से ऊपर के छात्रों से उनका नाम अंग्रेजी में लिखने को कहा जायेगा। कक्षा 1 व 2 के छात्रों की उपस्थिति अध्यापक स्वयं भरेंगे। श्री सैम्फेल ने कहा कि यदि कक्षा 3 के छात्र अपना नाम भी नहीं लिख सकते तो यह अध्यापक की योग्यता पर प्रश्नचिन्ह लगायेगा। उन्होंने कहा कि इससे काल्पनिक नामांकन और फर्जी छात्र उपस्थिति दोनों पर रोक लगाने में सफलता मिलेगी।

MDM रिपोर्ट: ‘झूठे शिक्षक’ पढ़ा रहे- ‘सदा सच बोलो’

फर्रुखाबाद: सदा सच का पाठ पढ़ाने वाले सरकारी स्कूलों के परिषदीय शिक्षक खुद झूठ का पहाड़ा रट रहें हैं| जनता के पैसे से बीस बीस हजार वेतन पाने वाले शिक्षक दौलत के चंद टुकडो की खातिर अपना ईमान शिक्षा के मंदिर में ही बेच रहे हैं| दूर दराज देहात के ग्रामीण इलाको में क्या कुछ चला रहा होगा इसका अंदाज आप खुद कर लें, जनपद मुख्यालय पर नगर में चल रहे स्कूलों में मिड डे मील की तस्वीर देख कर जहाँ जिलाधिकारी से लेकर छोटे बड़े मिलाकर लगभग 200 अफसरों की फ़ौज तैनात है और लगभग एक हजार के लगभग वेतनभोगी सरकारी कर्मी| यहाँ आम जनता के बच्चो के निबाले को झूठ के पुलिंदो में बाँध कर शिक्षक सदा सच बोलो का दम भर रहे हैं| मिड-डे-मील में एनजीओ के साथ मिलकर भ्रष्टाचार की गंगा में गोते लगा बड़ी ही बेशर्मी से इसे “आज का चलन” बता रहे हैं|

पहली तस्वीर: प्राथमिक विद्यालय लिंजिगंज और सुत्तहट्टी
जेएनआई की रिपोर्टिंग के बाद कागजो में छात्र संख्या कम हो गयी?

गत कार्यदिवस यानि शनिवार 26 मार्च 2011 को जेएनआई के रिपोर्टर ने इस विद्यालय का हालचाल लिया था| उस वक़्त विद्यालय में लिंजिगंज स्कूल के हाजिरी रजिस्टर पर 68 बच्चे उपस्थित दर्ज थे और सुत्तहट्टी विद्यालय के रजिस्टर में 20 बच्चे दर्ज थे| मगर हकीकत में मिड डे मील के खाने के वक़्त पहुची टीम को दोनों विद्यालयों में कुल 36 बच्चे ही मिले| यहाँ ये भी बता दे कि दोनों स्कूल एक ही कैम्पस में चलते हैं| जेएनआई की उस दिन की रिपोर्ट पोर्टल पर छापी गयी और घोटालों के परिणाम नजर आने लगे|

आम तौर पर मिडडेमील के इलेक्ट्रोनिक रजिस्टर यानि आईवीआरएस पर लिंजिगंज के स्कूल में खाना खाने वाले बच्चो की संख्या जो दर्शायी जा रही थी वो 23 मार्च को 111, 24 मार्च को 126, 25 मार्च को 139 थी, मगर जिस दिन यानि 26 मार्च को जेएनआई टीम ने स्कूल का दौरा कर लिया उस दिन संख्या केवल 68 रह गयी|

बात यहीं नहीं रुकी जेएनआई ने एक बार पुनः सोमवार यानि 28 मार्च को स्कूल पहुचकर देखा तो पाया कि हाजिरी रजिस्टर पर 75 बच्चे अंकित थे मगर मौके पर मौजूद केवल दो दर्जन बच्चे ही थे| अबकी बार मास्टर साहब ने हाजिरी और मिड डे मील रजिस्टर दिखाने से ऐसे इनकार कर दिया जैसे ये रजिस्टर इनकी निजी मिलकियत है| शायद पढ़े लिखे मास्टर साहब ये भूल गए कि ये सार्वजनिक सम्पति है जिसे जानने का अधिकार भारत के हर नागरिक को संवैधानिक है और अनुच्छेद 52 के तहत राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी भी| इस अधिकार में दखल डालने पर उनके विरुद्ध संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का मामला बन सकता है|

यानि कि मीडिया के पहुचने के बाद कागजो में बच्चो के खाना खाने की संख्या कम होने लगी| क्या ये इस बात का साफ़ संकेत नहीं कि मास्टर साहब एनजीओ को फर्जीवाड़े के लाभ पहुचाने के लिए बच्चो की फर्जी अधिक संख्या दिखा रहे हैं| कोई भी इंसान बिना फायदे के क्यूँ फर्जीवाड़ा करेगा| सदा सच का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षक कुछ इस तरह से मिड डे मील के झूठे खाते तैयार कर अपना ईमान नहीं बेच रहे क्या?

दूसरी तस्वीर: कन्या प्राइमरी भोपत पट्टी व् प्राइमरी भोपत पट्टी


अब चलते हैं नगर के वार्ड न० 9 स्थित प्राइमरी पाठशाला भोपत पट्टी में| मिड डे मील के गड़बड़ आंकड़ो को छुपाने के उद्देश्य से इस स्कूल का कोई भी रिकॉर्ड आईवीआरएस पर नहीं भेजा जाता| मिड डे मील प्राधिकरण के इलेक्ट्रोनिक रजिस्टर की ऐसी तैसी करने में इस स्कूल के जिम्मेदार शिक्षको का कोई सानी नहीं है| इस विद्यालय में कुल 121 बच्चे नामांकित हैं| रिपोर्टर द्वारा हाजिरी रजिस्टर और मिड डे मील रजिस्टर दिखाने से मौजूद शिक्षक ने साफ़ इनकार कर दिया अलबत्ता मौके पर मौजूद बच्चे गिने गए तो केवल 33 बच्चे उपस्थित थे जिन्हें खाने में दलिया मिला था|

इसी वार्ड के दूसरे स्कूल कन्या प्राइमरी विद्यालय भोपत पट्टी में भी हाल कुछ वैसा ही था गनीमत ये निकली कि इनका रिकॉर्ड फर्जी ही सही मिड डे मील के इलेक्ट्रोनिक रजिस्टर यानि आईवीआरएस पर दर्ज हुआ पाया गया| इस स्कूल में कुल 110 छात्राएं पंजीकृत हैं जिसमे से सोमवार को केवल 11 मौजूद मिली| आई वी आर एस रिपोर्ट के मुताबिक यहाँ 23 मार्च को 770, 24 मार्च को 85, 25 मार्च को 86, 26 मार्च को 88 और 28 मार्च को 65 बच्चो को भोजन परोसा गया दिखाया|

ठन्डे चूल्हे पर बनाया गरमा गरम दलिया-

यहाँ रसोई देख अंदाजा हो गया की अरसे से चूल्हा नहीं जला है अलबत्ता कहीं दूर से गरमा गरम की जगह वेस्वाद ठंडा दलिया परोसा गया| इस विद्यालय में खाना बनाने के लिए रसोइये भी 3 तैनात हैं मगर कागजो पर| न उनका कोई रिकॉर्ड स्कूल में मिला न ही रसोइया| इस खेल में बेसिक शिक्षा कार्यालय की सीधी पकड़ है|

आखिर इन स्कूलों में क्या सिर्फ दोपहर को खाना खाने आते हैं या फिर ये फर्जी संख्या एनजीओ और शिक्षक की मिलीभगत से सरकारी गबन के लिए भरी जा रही है इस बात का जबाब वहां के एक शिक्षा मित्र ने नाम न छपने की शर्त पर बताया कि अधिकारी खुद ये आदेश देते हैं कि उपस्थिति 80% का आसपास रहे|

तीसरी तस्वीर: प्राइमरी विद्यालय नवीन घोड़ा नखास

नगर के वार्ड संख्या 7 शिवाजी नगर के प्राथमिक विद्यालय घोडा नखास की तो बात ही निराली है| यहाँ दोपहर को एक शिक्षा मित्र 24 बच्चो को गोले में बिठाए थी| बच्चो ने ठंडा दलिया हलक के नीचे बमुश्किल उतरा था| हाजिरी रजिस्टर पर 24 बच्चो की उपस्थिति और मिड डे मील के रजिस्टर पर 60 की संख्या दर्ज थी| ये जानने के बाद ये जानकारी लेने वाला जे एन आई का पत्रकार है तुरंत बोली – जरा ठहरो हाजिरी रजिस्टर पर भी 60 की संख्या चड़ा दूं………………

नक़ल करवाने से मना करने वाले शिक्षक को परीक्षा केंद्र पर धुना

फर्रुखाबाद: नक़ल करवाने से मना करने पर क्रिश्चियन इंटर कालेज केंद्र पर शिक्षक देवेन्द्र यादव की जमकर धुनाई कर दी गई| उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए इंस्पेक्टर को शिकायती पत्र दिया है|

शिक्षक देवेन्द्र यादव अपनी पिटाई का डाक्टरी परीक्षण कराने के लिए लोहिया अस्पताल पहुंचे| उस समय डाक्टरों की हड़ताल चल रही थी| शिक्षक देवेन्द्र यादव ने बताया कि आज सुबह पाली की परिक्षा खत्म होने पर कालेज के गेट की ओर जा रहा था तभी अचानक ८,१० लोगों ने मुझे घेर लिया और कहा कि एक छात्र को नक़ल करवाना है तब मैंने नक़ल करवाने से साफ़ मना कर दिया तो उन्होंने लात-घूंसों व डंडों से पिटाई की|

पीड़ित शिक्षक ने छात्रों के हवाले से बताया कि हमलावर फतेहगढ़ की ओर से बुलेरो पर सवार होकर आये थे और हमला करने के बाद फर्रुखाबाद की ओर चले गए|

माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री शिवओम द्विवेदी ने शिक्षक देवेन्द्र पर हमले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसपी को प्रार्थना पत्र भेजा है| उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन एन जो सुरक्षा का वायदा किया था वह कहीं भी उपलब्ध नहीं है| जिसके कारण संकिसा परीक्षा केंद्र पर ववाल हुआ, पिपर गाँव परिक्षा केंद्र पर भीड़ ने सींखचे तोड़ डाले और पुलिस मूक दर्शक बनी रही|

श्री द्विवेदी ने आरोप लगाया कि जिला विद्यालय निरीक्षक की नक़ल रोकने में कोई स्पस्ट नीति नहीं है| पुलिस की गैर मौजूदगी के कारण ही शिक्षक देवेन्द्र पर परिक्षा केंद्र पर ही अराजक तत्वों ने हमला किया|

मुकद्दमे में फंस गए बसपा ब्लाक प्रमुख के पति ठेकेदार व परिजन

फर्रुखाबाद: डॉ शर्मा की पिटाई के मामले में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री अनंत कुमार मिश्र उर्फ़ अन्टू के ख़ास समर्थक एवं विभागीय ठेकेदार बसपा नेता महेश सिंह राठौर परिजनों सहित फंस गए हैं|

शहर कोतवाली पुलिस ने लोहिया अस्पताल के चिकित्सक डॉ कमलेश शर्मा की रिपोर्ट दर्ज कर ली है| रिपोर्ट में थाना राजेपुर के ग्राम हरिहरपुर निवासी महेश सिंह राठौर व उनके ८,१० साथियों को अभियुक्त बनाया गया है| इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि धारा १४७, ३२३, ३३२, ३५३, ५०४, ५०६ व CLA की धारा ७ के तहत महेश सिंह राठौर आदि के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है| शीघ्र ही अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाएगा|

मालूम हो कि महेश सिंह के बड़े भाई दुर्घटना में घायल सोनपाल की उपचार के दौरान आज सुबह मौत हो गई| इससे गुस्साए परिजनों ने डॉ शर्मा की जमकर धुनाई कर दी थी|

नगर परिक्रमा 5: बार्ड न० 22

0

फर्रुखाबाद:

बार्ड सभासद- रामजी मिश्रा|

मोहल्ले- नवाव दिलाबर जंग, चिरपुरा, ब्रह्मपुरी, कुचिया, कूंचा भवानीदास, नाला सिमत्सुमाल|

* वर्षों से टूटी पडी सड़कें, खुले मेनहोल, सडकों पर आवारा पशु व लोगों के मकानों के ऊपर झूलती बिजली की लाईने बार्ड नंबर २२ की पहचान है| यहाँ के निवासियों ने नगर पालिका से न जाने कितनी बार फ़रियाद कर ली लेकिन कोई सुनवाई नहीं|

मोहल्ला नवाव दिलाबर जंग निवासी रामप्रकाश बाथम, अरविन्द कुमार राजपूत, संतोष बाथम, सुशील आदि लोगों ने बताया कि महादेवी वर्मा की मूर्ति से लेकर नावाव दिलाबर जंग के मोहल्ले तक की पूरी सड़क कई वर्षों से टूटी पडी है लेकिन आज दिन तक इसका निर्माण पूरा नहीं हुआ है|

* इसी मोहल्ले के लोगों ने बताया कि सड़क के बीचोबीच नाले का मेनहोल पिछले ६ महीनों से खुला पड़ा है| जिसे स्वयं नगर पालिका अध्यक्ष मनोज अग्रवाल आकर देख गए थे लेकिन आज तक नहीं बनवाया गया है| नाले के इस मेनहोल की बजह से आयेदिन यहाँ दुर्घटनाएं होती रहती हैं|

रात्रि के समय में वाहनों की रोशनी की वजह से लोगों को मेनहोल नहीं दिखाई देता और वह अक्सर यहाँ गिरकर दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं|

* इसी मोहल्ले के निवासियों आमिर खान, सब्नूर, राजू गुप्ता, अफीज, सिराजुद्दीन, सीबू खान आदि लोगों ने बताया कि पिछले १२ वर्षों से बिजली की लाइन के तार उनकी छतों से बंधे हुए हैं| इसकी शिकायत बार्ड सभासद रामादेवी अवस्थी से की थी तो उन्होंने ६ वर्ष पहले बिजली के पोल मोहल्ले में लगवा दिए थे परन्तु तारों को अभी तक उनकी छतों से हटाकर खम्भों से नहीं जोड़ा गया है| हम लोगों के ऊपर हर समय मौत का ख़तरा छाया रहता है| कई बार बच्चों को इन तारों की बजह से -करेंट लग चुका है|

सिराजुद्दीन ने बताया कि हमारा बिजली का बिल अक्सर कई सालों का इकट्ठा आता है जिसकी बजह से हम बिल चुका पाने में असमर्थ हो जाते हैं| इसकी कई बार शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं होती है|

* नगला सिमत्सुमाल मोहल्ले के निवासी अजय त्रिपाठी, विजय सिंह, मंजू त्रिपाठी, शिवानी गौतम आदि ने बताया कि मोहल्ले की सड़क नाले के ऊपर बनी है जो बहुत अधिक नीची होने के कारण बरसात के मौसम में सड़क के ऊपर कमर तक की ऊँचाई तक पानी बहता है| जिससे हम लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है|

इन लोगों ने अपनी मांग रखते हुए कहा कि नगर पालिका को चाहिए कि इस नाले की हर महीने सफाई करवाए नहीं तो इस सड़क को इतना ऊंचा करवा दे ताकि इस पर नाले का पानी न बहे|

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि सप्लाई वाले पानी की लाईन के ज्वाईंट कई जगह से खुले होने के कारण पूरे समय पानी बहता रहता है|

डीएम, एसपी के हड़काने पर 6 घंटे बाद शुरू हुई आपातकालीन सेवा

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी रिगजिन सेम्फेल व पुलिस अधीक्षक ओपी सागर ने लोहिया अस्पताल पहुंचकर डाक्टर व फार्मासिष्ट को जमकर हड़काया| जेल जाने की नौबत देख कर्मचारियों ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवायें ६ घंटे बाद चालू कर दीं|

डीएम व एसपी अपरान्ह २ बजे लोहिया अस्पताल इमरजेंसी गेट पर पहुंचे| वहां मरीजों ने उन्हें इमरजेंसी कक्ष तथा बार्ड में ताला लगा होने तथा इलाज न होने का रोना रोया| डीएम ने सीएमओ डॉ पोरवाल को हड़काया कि इमरजेंसी सेवा कैसे बंद हो गयी| लखनऊ तक खबर पहुँच गयी है सीएम के यहाँ से पूंछा जा रहा है कि इमरजेंसी बंद करने के लिए कौन डाक्टर जिम्मेदार है? उन्होंने कहा कि यदि कोई मरीज उपचार के अभाव में मर गया तो कौन जिम्मेदार होगा| डाक्टरों ने हड़ताल करके स्वयं क़ानून को हाँथ में ले लिया है|

डॉ पोरवाल ने मोबाइल फोन से हड़ताली डाक्टरों को डीएम, एसपी के आने की जानकारी देते हुए आने को कहा| पुलिस अधीक्षक श्री सागर ने नगर मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर डाक्टरों को गिरफ्तार कर लेना चाहिए था| डाक्टरों ने अपने बाप का अस्पताल समझ रखा है|

जिलाधिकारी ने डॉ नरेन्द्र कुमार को हडकाते हुए तुरंत इमरजेंसी खुलबाकर कार्य शुरू करने को कहा| डीएम के हड़काने पर इमरजेंसी कक्ष के साथ ही बार्ड के ताले खोले गए| डॉ पीएस शर्मा ने डीएम व एसपी को अस्पताल की समस्याएं बताते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए चौकी खुलवाये जाने की मांग की|

फार्मासिष्ट सचान पर गिरेगी गाज

डीएम ने बताया कि LIU की रिपोर्ट है कि फार्मासिष्ट सचान ने डाक्टरों को हड़ताल करने के लिए उकसाया है सचान के चक्कर में फार्मासिष्ट अकलीम डांट खा गए| डीएम के बुलाने के बावजूद करीब आध घंटे तक श्री सचान नहीं पहुंचे| उन्होंने चलते समय कहा कि सचान की नौकरी नहीं बचेगी|

अस्पताल में खुलेगी पुलिस चौकी

एसपी ने अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी खोले जाने की मंजूरी दी| तो डॉ पोरवाल ने रैन बसेरा आदि भवन उपलब्ध कराये जाने का वायदा किया|