Home Blog Page 5622

नगर परिक्रमा: वार्ड नंबर-29/ वर्षों से टूटी पड़ी है सड़क

0

वार्ड सभासद: विष्णु नारायण अरोरा

मोहल्ले: पल्ला तालाब, रायदीपचंद, मठिया देवी, रास्तोगियान, छक्कानाजिर कूंचा, बाग़ कूंचा, गढ़ी जदीद, इस्माइलगंज दुर्रानी, महावीरगंज प्रथम, महावीरगंज द्वितीय, जोगराज मोहल्ला, मोहल्ला चिंतामणि आदि|

फर्रुखाबाद: नगर पालिका चुनाव को नजदीक देखकर विकास के तमाम कामों को बेतरतीब ढंग से पूरा करने में जुटी नगर पालिका का ध्यान अभी तक जनता की उन समस्याओं की और नहीं जा रहा है जिसकी बजह से लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है|

बागकूंचा और गढ़ी जदीद के निवासी पिछले 15 वर्षों से टूटी हुई सड़क से इतने परेशान हो चुके हैं कि लोग अपने नसीब में ही कुछ खोट महसूस करने लगे हैं| मोहल्ला बागकूंचा निवासी अरविन्द व नारायण मिश्रा ने बताया कि पहले तो यह सड़क कोई बनवाने को राजी नहीं उस पर जैसे तैसे इसका टेंडर हो गया लेकिन जैसे ही बनने का नंबर आया ठेकेदार ही मर गया| ठेकेदार के मरने के बाद सड़क बनाने के लिए आयी निर्माण सामग्री को नगर पालिका ने वापस भरवा लिया|

मार्ग दुर्घटना में घायल दूसरे लेखपाल की भी मौत

फर्रुखाबाद: लगभग डेढ़ माह पूर्व ट्रक की टक्कर लगने से घायल लेखपाल आनंद व राजेश मिश्रा अमृतपुर तहसील से बाइक से आते समय घायल हो गए थे जिसमे लेखपाल राजेश की मौत हो गयी थी व गंभीर रूप से घायल आनंद कुमार को हायर सेंटर के लिए रिफर कर दिया गया था|

नगर के मोहल्ला कुचिया निवासी ४८ वर्षीय राजेश मिश्रा तहसील अमृतपुर के गुड़ेरा-अमैयापुर क्षेत्र में तैनात थे जबकि आवास विकास कालोनी ६बी/ ३३२ निवासी ४५ वर्षीय आनंद कुमार चपरा क्षेत्र में तैनात है| दोनों लेखपाल हीरो होंडा ग्लैमर बाइक नंबर यूपी ७६ के / ६०५३ से घर जा रहे थे|

मालूम हो कि लेखपाल सायं ६:३० बजे जमापुर मोड़ से गुजर रहे थे उसी समय सामने से आ रहे ट्रक नंबर एच आर ६४ / बी ०५०२ से कुचलकर राजेश की मौके पर ही मौत हो गई| पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया| एसओ अशोक कुमार पाण्डेय ने दोनों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया|

जबकि लेखपाल आनंद गंभीर अवस्था में रीजेंसी अस्पताल कानपुर भेजा गया था। वहां से इलाज कराने के बाद वह अपने घर लौट आये थे। मंगलवार सुबह लेखपाल आनंद की मौत हो गयी।

दबंगई में जूते की दुकान पर फायरिंग

फर्रुखाबाद: दबंगई को लेकर आज दिनदहाड़े रेटगंज बाजार में जूता व्यवसायी से अभद्रता, फायरिंग और उसके बाद पथराव किया। जिससे भगदड़ मचकर दहशत फ़ैल गयी|

शहर कोतवाली के मोहल्ला रेटगंज निवासी अरविंदकुमार गुप्त राजू की मकान के बाहर मुख्य मार्ग पर जूता की थोक की दुकान है। बीती देर रात उनकी दुकान से हरदोई के सवायजपुर निवासी जूता दुकानदार रामकिशोर माल खरीद कर ले गये जिन्होंने गत्तों को रिक्शे पर रखा हुआ था|

उसी समय रोडवेज बस स्टेशन पर रामकिशोर एवं रिक्शा चालक में किराये को लेकर विवाद हो गया। रिक्शा चालक कुछ दबंग लोगों को बुला कर ले आया। युवकों ने दुकानदार के साथ मारपीट की। इस जानकारी पर अरविंद गुप्त भी रोडवेज स्टेशन पहुंचे। उन्होंने दुकानदार का पक्ष लिया। इससे नाराज युवक आज अरविंदकुमार गुप्ता की दुकान पर आ गये और उन्हें पकड़कर खींचातानी करने लगे|

जिन्होंने कर्मचारी सुरजीत के साथ मारपीट कर दी। कर्मचारी ने जवाब में तलैया फजल इमाम के रिन्टू को धुन दिया। कुछ देर बाद रिन्टू अपने साथी अनीश व उसके भाई ईशान निवासी रेटगंज एवं शानू निवासी तलैया फजल इमाम आदि को लेकर पुन: दुकान पर आ गया। सुरजीत को पकड़कर खींचने का प्रयास करने पर अरविंद ने विरोध किया। इस पर अनीश व उसके साथियों ने तमंचे निकाल लिये व ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलने से मुख्य मार्ग पर भगदड़ मच गयी। दबंग हमलावर तमंचे लहराते हुए चले गये।

अरविंद ने बताया कि उन्होंने छत पर चढ़कर जान बचायी। सूचना मिलने पर कोतवाली के एसएसआई घटनास्थल पहुंचे। एसएसआई सुनील दत्त ने बताया कि हमलावर शानू व उसके चारों साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तलाश में छापे मारे जा रहे हैं।

टैम्पो पलटने से आधा दर्जन घायल

फर्रुखाबाद: टेंपो पलटने से आधा दर्जन सवार घायल हो गए| घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के बाद लोहिया अस्पताल रिफर किया गया|

थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम कतरौली पट्टी के पास टेंपो संख्या यूपी ७४ / ई ८६९२ अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो में बैठे आधा दर्जन लोग घायल हो गए। चालक टैम्पो व घायलों को तड़पता छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया।

गंभीर रूप से पड़ोसी जिला कन्नौज थाना कमालगंज के ग्राम अल्मापुर निवासी सुखरानी पत्नी रामबख्श को सामुदायिक स्वास्थ्यकेंद्र लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण सुखरानी को लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। अन्य घायलों को निजी चिकित्सक के पास गुरसहायगंज ले गये। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टेंपो को थाने ले आयी।

तहसील पर कांग्रेसियों का कब्ज़ा, मायावती के होर्डिंग फाड़े

फर्रुखाबाद: पुलिस द्वारा तान्या हत्याकांड का खुलासा न करने के विरोध में यूथ कांग्रेस ने ऐतिहासिक जलूस निकाल प्रदेश सरकार को जमकर कोसा| लगभग 3 पखवारे पूर्व हुई तान्या गंगवार की बलात्कार के बाद की हत्या के विरोध में सपा भाजपा कांग्रेस सभी प्रदर्शन और धरना कर चुके है| इसी कड़ी में आज उत्तर प्रदेश के युवक कांग्रेस के अध्यक्ष तरुण पटेल के नेतृत्व में कायमगंज के बख्तेरापुर गाँव से तहसील कायमगंज तक पद यात्रा का आयोजन किया गया| पदयात्रा की समाप्ति के बाद तहसील पर सभा हुई और ज्ञापन जिलाधिकारी को देने की मांग पर प्रशासन और कांग्रेसियो में जमकर नोक झोक हुई| उत्साही कांग्रेसियो ने तहसील भवन पर कब्ज़ा कर यूथ कांग्रेस का ध्वज फहरा दिया और परिसर में मायावती के फोटो सहित सरकारी योजनाओ के प्रचार वाले होर्डिंग फाड़ डाले| भीड़ के आगे बेबस पुलिस मूकदर्शक बन सब तमाशा देखने पर विवश हो गयी| प्रदर्शन में हजारो की संख्या में युवक युवतियां शामिल हुई| छात्र छात्राओं का गुस्सा भी जमकर फूटा|

तान्या हत्याकांड वैसे भी फर्रुखाबाद में वर्तमान सरकार के लिए गले की हड्डी बन चूका है| कई नेताओ की राजनैतिक जमीन की चूले हिलने लगी है| वहीँ विपक्ष को एक ऐसा मुद्दा मिल गया है जिसकी गूँज वर्तमान बसपा सरकार को आगामी विधान सभा चुनाव तक सुनाई देती रहेगी| दलित बनाम सवर्ण का रूप ले चूका ये प्रकरण सबसे ज्यादा नुकसानदायक कायमगंज के वर्तमान विधायक कुलदीप गंगवार और कायमगंज के बसपा से अगले चुनाव लडके गंगाराम के लिए होने की सम्भावना है|

कांग्रेसियो ने इस प्रदर्शन के लिए एक अच्छा होम वर्क किया था| गाँव गाँव जाकर पद यात्रा में शामिल होने के लिए कार्यक्रम किया गया| व्यापक प्रचार के लिए नए इलेक्ट्रोनिक माध्यम अपनाये गए| पद यात्रा के लिए दो दिन पहले ही प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव अजय श्रीवास्तव ने डेरा डाल दिया था| प्रदर्शन के लिए युवा कांग्रेस की टिकेट (कमालगंज) के लिए दावेदार प्रदीप राठौर और सुनील राठौर ने भी जमकर समर्थको की भीड़ जुटाई|

तस्वीरो के माध्यम से युवक कांग्रेस का प्रदर्शन-






जाते जाते लाखों का घोटाला कर गये भूमि संरक्षण अधिकारी

डीएम के आदेश पर जांच शुरू

फर्रुखाबादः भूमि संरक्षण के नाम पर विभागीय बजट और नरेगा से मिले लाखों रुपये की धनराशि केवल कागजों पर ही खर्च हो गयी और जमीन पर काम नदारद है। इस आशय की शिकायत प्राप्त होने पर जिलाधिकारी रिग्जन सैम्फेल ने मुख्य विकास अधिकारी को जांच के आदेश कर दिये हैं। जनपद शाहजहांपुर के तकनीकी सहायक सिकंदर राम किसी प्रकरा जुगाड़ कर जनपद फर्रखाबाद के भूमि संरक्षण अधिकारी पद के चार्ज के आदेश करा लाये थे। समय कम था सो हिसाब बराबर करने की जल्दी में सिकंदर राम ने जाते जाते मार्च के महीने में लाखों रुपये की धनराशि आहरित कर लंबा घोटाला कर डाला। पैसा खर्च हो गया परंतु जमीन पर काम नदारद।

शिकायती पत्र के अनुसार ग्रमा राजेपुर टप्पामंडल, भरेपुर, बहोरिकपुर, महोई, खूंटा देव, हब्बापुर, कोठी, रैसेपुर, ज्योना ताजपुर, नकटपुर, जलालपुर, रामपुर मांझगांव, चौंसपुर, चिरपुरा, सावासी, आंतर, कड़क्का, बिरसिंहपुर, अमैयापुर, रतनपुर आदि ग्रामों में कार्य कराये जाने के लिये लाखों रूपये की धनराशि निकाल ली गयी है, जबिक वास्तव में काम हुआ ही नहीं है। विदत है कि पूर्व भूमि संरक्षण अधिकारी केपी सिंह की सेवानिवृत्ति के बाद हुए रिक्त हुए पद पर सिकंदर राम को चार्ज दिया गया था। सिकंदर राम की मूल तैनाती शाहजाहांपुर जनपद में तकनीकी सहायक के पद पर है। पहले उनको यहां संबद्ध किया गया बाद में विभागीय निदेशक ने उनको ही चार्ज के आदेश कर दिये।

सिकंदर राम को मालूम था कि उनको मई जून तक चले जाना है परंतु कुछ उलटफेर ऐसा हुआ कि उनको अप्रैल में ही वापस मूल तैनाती पर भेज दिया गया। उनके अचानक स्थानांतरण के कारण कुछ फाइलों का पेट भर नहीं पाया और मामला सामने आ गया। मुख्य विकास अधिकारी ने वर्तमान में प्रभारी भूमि संरक्षण अधिकारी\जिला कृषि अधिकारी एके सचान से इस संबंध में पत्रावलियां तलब कर ली हैं। भूमि संरक्षण विभाग के सूत्र भी घोटाले की पुष्टि कर रहे हैं।

बहु ने ससुर को हसिया मारा…

फर्रुखाबाद: बहुओ पर अत्याचार की बाते अब पुरानी हो चली है, जागरूक बहुए छोटी छोटी बात पर अब सास ससुर को आड़े हाथो लेने लगी है| फतेहगढ़ नगर की दुर्गा कालोनी निवासी पूर्व सैनिक वीरेंद्र भी अपनी बहु के इसी प्रकार की जागरूकता के शिकार गए| घर में मामूली सी बात में छोटी बहु इन्दू ने ससुर वीरेंद्र की गर्दन पर हँसिये (उत्तर भारत में इस्तेमाल होने वाला सब्जी काटने का औजार) से वार कर दिया वो तो भला तो इश्वर का जो वीरेंद्र बाल बाल बच गए और एक नर्सिंग में सही सलामत इलाज करा रहे है| फिलहाल मामला फतेहगढ़ कोतवाली में है| अब दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा लिखा रहे है|

INJURED VEERENDRA SINGH

INDU SINGH

सोमवार देर रात लगभग ८ बजे फतेहगढ़ नगर के दुर्गा कालोनी निवासी पूर्व सैनिक वीरेंद्र सोमवंशी को उनकी छोटी बहु इंदु सोमवंशी ने हसिया गले में मार कर घायल कर दिया| वीरेंद्र को पास के नर्सिंग होम में इलाज के लए तुरंत ले जाया गया जहाँ उनकी हालत खतरे से बाहर है| हरदोई जनपद के हरपालपुर निवासी वीरेंद्र सिंह ने फ़ौज से रिटायर होने के बाद दुर्गा कालोनी में घर बनबाया| दुर्गा कालोनी में वीरेंद्र के साथ उनकी पत्नी, बड़ा बेटा और बड़ी बहु तथा छोटे बेटे धर्मेन्द्र की बहु इंदु भी रहती है| छोटा बेटा धर्मेन्द्र उर्फ़ नेता फ़ौज में है और वर्तमान में प्रदेश से बाहर तैनात है| वीरेंद्र ने बताया कि देर शाम वीरेंद्र अपने गाँव से वापस लौटे तो घर पर उनकी पत्नी नहीं थी, वो कहीं पड़ोस में गयी थी| थके हारे लौटे वीरेंद्र में प्यास बुझाने के लिए किचेन से पानी लेना चाह तो किचेन में ताला पड़ा देख छोटी बहु ने ताला खोलने से इंकार कर दिया इस पर विवाद हो गया और बहु ने आव देखा न ताव और उन पर हासिये से वार कर दिया|

वहीँ इंदु ने बताया कि उनके पति बाहर फ़ौज में हैं और सास ससुर जेठानी मिलकर उसे आयर दिन तंग करते है और प्रताड़ित करते है| मामला पुलिस में पंहुचा तो तत्काल पुलिस भी मौके पर पहुच गयी और वीरेंद्र की शिकायत पर इंदु को हिरासत में ले लिया| खबर लिखे जाने तक मुकदमा पंजीकृत नहीं क्या गया था|

बुरे फंसे गुरु जी: स्कूल समय में एसडीएम को ज्ञापन देने गये थे

फर्रुखाबादः गये थे हरिभजन को ओटन लगे कपास की कहावत सोमवार कलक्ट्रेट में चरितार्थ हो गयी। सोमवार को स्कूल समय में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे राष्ट्रीय शैक्षिक महासंध के जिला अध्यक्ष संजय तिवारी को लेने के देने पड़ गये।

अपर उपजिलाधिकारी सदर रविंद्र कुमार वर्मा सोमवार को जिलाधिकारी कक्ष में बैठ कर  जनता कि शिकायतें सुन रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय शैक्षिक महासंध के जिला अध्यक्ष संजय तिवारी अपने लगभग आधा दर्जन साथियों के साथ विभिन्न शिक्षक समस्याओं के विरोध में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन ले कर पहुंच गये। पहले तो एसडीएम ने बड़े प्यार से उनकी समस्यायें सुनीं और ज्ञापन भी लिया। इसके बाद उन्होंने श्री तिवारी से आप स्कूल समय में यहां कैसे नजर आ रहे हैं ? तो इस पर श्री तिवारी बगलें झांकने लगें। श्री वर्मा ने इसी बीच बेसकि शिक्षा अधिकारी कौशल किशोर को कलक्ट्रेट तलब कर लिया। घटनाक्रम देख कर श्री तिवारी के साथ गये अन्य शिक्षक धीरे-धीरे डीएम कक्ष से खिसक गये। बीएसए के पहुंचने तक केवल श्री तिवारी ही वहां मौजूद थे। सो उनकी ढंग से क्लास लगी। बीएसए के पूछने पर उन्होंने अपने अन्य साथियों के नाम तो नहीं बताये परंतु वहां पर मौजूद कुछ छायाकारों के कैमरे की तस्वीरों और लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिकांश शिक्षक नगर क्षेत्र के थे।  नरेश दुबे व दया शंकर और कुछ महिला शिक्षकों केके भी वहां मौजूद होने की सूचना मिली है। इसी बीच प्राथमिक शिक्षक संध के जिलाध्यक्ष विजय बहादुर यादव भी डीएम कक्ष में घुसे तो अखबार वालों ने उनको घटना की जानकारी दी, इसके बाद श्री यादव उल्टे पैरों ही बाहर निकल गये। ज्ञापन पर जिन अध्यापकों के हस्ताक्षर हैं उनमें तीन अपठनीय हस्ताक्ष पूर्व माध्यमिक विद्यालय फतेहगढ़ के हैं। इसके अतिरिक्त प्राथमिक विद्यालय साहबगंज की प्रधानाध्यापक शोभा रानी, प्राथमिक विद्यालय रकाबगंज की राम किशोरी व किरण कुमारी शुक्ला,स्वदेश मिश्रा, नितेंद्र कुमार व मुकेश कुमार राजपूत आदि के भी हस्ताक्षर स्पष्ट नजर आ रहे हैं।

बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. कौशल किशोर ने बताया कि संजय तिवारी को इस संबंध में स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया जा रहा है। उनके जवाब के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि श्री तिवारी के साथ गये अन्य शिक्षकों के विषय में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

गल्ला आढ़ती के गोली लगी, चोरी-छिपे इलाज

फर्रुखाबाद: नगर के गल्ला आढ़ती चंचल राजपूत के संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगी है| उनका चोरी-छिपे इलाज कराया जा रहा है|

शहर कोतवाली के मोहल्ला चोव दारान निवासी सत्य नारायण राजपूत का पुत्र चंचल बीती रात छत पर सो रहा था| उसी समय उसके सीने में गोली लगी| उसके गोली मारी गयी है या स्वयं की लापरवाही से गोली लगी है अभी तक यह बात रहस्य बनी है| परिजन घटना के सम्बन्ध में मुंह नहीं खोल रहे हैं|

चंचल को इलाज के लिए डॉ चटवाल के यहाँ ले जाया गया, अस्पताल के कर्मचारी को बताया गया कि किसी कीड़े ने काट लिया है| कीड़े के काटने से ही सूराख हो गया है| जब डॉ चटवाल ने सूराख से खून का रिसाव देखा तो वह मामले को ताड़ गए| उन्होंने घायल को आईसीयू में भर्ती कराये जाने की सलाह दी|

डॉ हरिदत्त द्विवेदी ने बताया कि उनके यहाँ ऐसा कोई मरीज नहीं है|

बसपा नेता की गायब भतीजी बरामद, माँ सहित प्रेमी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद: बसपा के बड़े नेता की भतीजी छात्रा इश्कबाजी के लिए प्रेमी के पास झांसी पहुँच गई| राजनैतिक दवाव पड़ने पर एसओजी टीम ने छात्रा को बरामद कर लिया और उसके प्रेमी व माँ को पकड़ लाई|

कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला प्रीतम नगला निवासी बसपा नेता के भतीजी सोनी (परिवर्तित नाम ) २८ अप्रैल को मधुर मिलन में आयोजित विवाह समारोह में परिजनों के साथ गई थी और वहीं से बिना बताये झांसी प्रेमी के पास पहुँच गई| एसओजी टीम ने सर्विलांस के जरिये सोनी का पता लगा लिया और उसे झांसी से बरामद कर लिया|

एसओजी वाबन गंज चन्दन नगर सीताराम कम्पाउंड थाना सिपरी बाजार झांसी निवासी प्रेमी एस मिश्रा व उसकी माँ को पकड़ लायी| एस के पिता शरद मिश्रा सेना से सेवानिवृत हुए हैं| सोनी ब्लूवेल में इंटर की छात्रा है, उसके प्रेम-प्रसंग की कहानी भी काफी दिलचस्प है|

बीटेक के छात्र एस ने बताया कि जब वह एक वर्ष पूर्व मुम्बई गया था तो रास्ते में ट्रेन में मिली सारिका दुबे से मुलाक़ात हुयी| सारिका सोनी की सहेली है बाद में सोनी भी जीजा कहकर मोबाइल फोन से बातचीत करने लगी| तब सारिका के बजाय से सोनी से इश्क हो गया|

आज सोनी के पिता ने बेटी के अपहरण की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई| जिसके आधार पर पुलिस ने माँ-बेटे को गिरफ्तार कर लिया| पुलिस अधीक्षक ओपी सागर ने प्रेमी युगल से पूंछ-तांछ कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए|