Home Blog Page 5615

इश्कबाजी में बाधक युवक पर गोली चलाई

पुलिस ने माँ सहित प्रेमी युगल को गिरफ्तार किया

फर्रुखाबाद: इश्कबाजी करने वाले लोग अक्सर डरते हैं लेकिन कोतवाली मोहम्दाबाद क्षेत्र के इश्कबाजी में टोकाटाकी किये जाने पर लोगों पर गोली ही चला दी|

ग्राम तकीपुर निवासी अपराधी प्रवत्ति का शिवकुमार उर्फ़ लल्ला बीती रात मौधा निवासी दिवारी सिंह के चबूतरे पर उसकी पुत्री रत्नेश व पत्नी सरोज के साथ खुलेआम शराब पीकर इश्कबाजी कर रहे थे| पड़ोसी सुनील के विरोध करने पर लल्ला ने उसके ऊपर फायर कर दिया| जिससे गुस्साए प्रधान सर्वेश पाल आदि ग्रामीणों की मदद से लल्ला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया|

सुनील के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराये जाने पर पुलिस ने लल्ला के अलावा रत्नेश व सरोज को गिरफ्तार कर लिया| रत्नेश व लल्ला के पास दो तमंचे व ८ कारतूस बरामद हुए| पति से अनबन होने के कारण रत्नेश मायके में रहती है|

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य की रिपोर्ट पर चिकित्सक बर्खास्त


फर्रुखाबाद: मुख्या मंत्री के दौरे के बाद हुए प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य व अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितताओं और बाद में जिलाधिकारी द्वारा की गयी जांच में एक निजी अस्पताल में प्राइवेट प्रक्टिस करने की पुष्टि के क्रम में राज्यपाल ने बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ब्रिजेन्द्र चौधरी को बर्खास्त कर दिया है।

प्राइवेट प्रैक्टिस की भी पुष्टि हुई थी

विदित है कि विगत दिनों चिकित्सा एवं स्वास्थ्य प्रमुख सचिव नीता चौधरी और अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. एसपी सिंह को लोहिया अस्पताल निरीक्षण में डा. चौधरी की कार्य प्रणाली के विषय में जानकारी मिली थी| उन्होंने इस पर नाराजगी भी जाहिर की थी। प्रमुख सचिव की रिपोर्ट में डॉ. चौधरी को पदमुक्त करने की संस्तुति की गयी थी। इसके बाद अपर निदेशक डॉ. एसपी सिंह ने यहां आकर डॉ. चौधरी के बयान लिये थे। इसके अतिरिक्त तत्कालीन जिलाधिकारी मिनिस्ती एस से भी प्राइवेट प्रैक्टिस करनेवाले डॉक्टरों के बारे में जांच करायी गयी थी।

डॉ. चौधरी की तैनाती लोहिया अस्पताल में बालरोग विशेषज्ञ के रूप में थी। स्थानीय अभिसूचना इकाई की रिपोर्ट के में उनका एक निजी नुर्सिंग होम में प्राइवेट प्रैक्टिस करना पाया गया था। मज़े की बात है कि डॉ. चौधरी की अभी परिवीक्षा अवधि भी पूर्ण नहीं हुई है। मुख्या चिकित्साधिकारी डॉ. पीके पोरवाल ने बताया कि शासकीय कार्यो में रुचि न लेने तथा प्राइवेट प्रैक्टिस करने के आरोप में राज्यपाल ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य नियमावली नियम 18 (3) के प्रावधानों के अंतर्गत डॉ. चौधरी की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।

आधा दर्जन डाक्टरों के निजी प्रैक्टिस करने की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद: तत्काली जिलाधिकारी मिनिस्ती एस के निर्देश पर एलआईयू (स्थानीय अभिसूचना इकाई) ने प्राइवेट प्रैक्टिस करनेवाले आधा दर्जन डॉक्टरों के विषय में रिपोर्ट दी थी। प्राइवेट प्रैक्टिस करनेवाले सरकारी डॉक्टरों की सूची में डॉ. वीके चौधरी के अलावा 5 और डॉक्टरों के नाम भी शामिल हैं, जो अभी कार्रवाई की परिधि से बहार खड़े व्यवस्था को मुंह चिढा रहे हैं।

विदित है कि स्थानीय अभिसूचना इकाई ने प्राइवेट प्रैक्टिस करनेवाले 6 डॉक्टरों की सूची तत्काली जिलाधिकारी मिनिस्ती एस को सौंपी थी। इस रिपोर्ट में फिजीशियन डॉ. एचपी श्रीवास्तव के बारे में लिखा है कि उन्होंने लोहिया अस्पताल के सामने अपने पिता (डॉ. एचपी श्रीवास्तव) के नाम से क्लीनिक खोल रखा है। डॉ. एसके अग्रवाल के बारे में लिखा है कि वह निजी अस्पतालों में जाकर आपरेशन करते हैं। डॉ. वीवी पुष्कर के बारे में लिखा है कि वह कई अस्पतालों में जाकर एनेस्थीसिया देते हैं। डॉ. रतमेले के बारे में बताया गया है कि वह भी आवास विकास के अस्पताल क्षेत्र में प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं। पखना में तैनात डॉ. उत्तम सिंह के बारे में लिखा गया है कि वह अपने गृह जनपद मैनपुरी में रहकर प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं। वह महीने में एक या दो बार ही अस्पताल आते हैं। इस सूची में केवल डॉ. ब्रिजेन्द्र चौधरी की सेवाएं समाप्त करने के ही आदेश हुए हैं।

जैसे को तैसा- सपा विधायक के अहंकार को चकनाचूर करेंगे समाजवादी

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के विधायक नरेन्द्र सिंह यादव को शिक्षक को अपमानित करने का चुनाव के दौरान खामियाजा उठाना पडेगा| उनकी जड़ें खोदने की आज से ही तैयारी शुरू कर दी गयी|

डॉ जितेन्द्र सिंह यादव ने धुर विरोधी सपा विधायक नरेन्द्र सिंह यादव से बदला लेने की तैयारी शुरू कर दी है| सपा के 29 पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देकर विधायक नरेन्द्र सिंह को ही निशाना बनाते हुए कारण दर्शाया है और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को भी खुली चुनौती दी गयी है कि वह अकेले नरेन्द्र सिंह यादव की सलाह से जिले में पार्टी की लुटिया डूबने से नहीं बचा सकते हैं|

इस मुहिम की शुरूआत कर डॉ यादव ने नरेन्द्र सिंह को खुली चुनौती दे दी है कि वह अमृतपुर क्षेत्र से चुनाव जीतकर दिखाएँ| डॉ यादव की बातों से स्पष्ट हुआ कि वह हर हालत में नरेन्द्र सिंह के मुकाबले चुनाव लड़ेंगें और नरेन्द्र सिंह को भी हराकर ही दम लेंगें| इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों ने भी इसी बात की घोषणा की है कि वह पार्टी में ही रहकर नरेन्द्र सिंह के ही बागी रास्ते पर चलकर पार्टी की कब्र खोदेंगें|

पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान डॉ यादव की जुवान पर नरेन्द्र सिंह से रंजिश की बात आ गयी| उन्होंने कहा कि जिलापंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान नरेन्द्र सिंह ने पिता जी बाबूसिंह यादव के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा था कि वह तो मेरे यहाँ नौकरी कर चुके हैं| डाक्टर यादव ने स्पष्ट किया कि पिता जी ने नरेन्द्र सिंह के कालेज में शिक्षण कार्य किया था न कि उनकी व्यक्तिगत नौकरी की थी|

नरेन्द्र सिंह के धुर विरोधी पार्टी से त्याग पात्र देने वाले पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह मुन्नूबाबू तो पहले ही मोर्चा खोल चुके हैं और अब मुन्नूबाबू व डॉ यादव की यही रणनीति है कि किस तरह नरेन्द्र के अहंकार को चकनाचूर किया जाए| आज इस्तीफा कार्यक्रम के दौरान मुन्नूबाबू के खासमखास समर्थक मामा श्री अग्निहोत्री भी मौजूद रहे|

मामा ने बताया कि वह भी अमृतपुर क्षेत्र से विधान सभा का चुनाव लड़ सकते हैं|

विशिष्ट व बीटीसी अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 20 व 23 को

फर्रुखबादः जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. कौशल किशोर ने बताया कि बीटीसी उत्तीर्ण 39 व विशिष्ट बीटीसी पास 33 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की तिथियां निर्धारित कर दी गयी हैं। उन्होने बताया कि विशिष्ट बीटीसी अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 20 मई को और बीटीसी अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 23 मई को होगी।

काउंसिलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को अपने साथ मूल प्रमाण पत्रों के साथ पास्पोर्ट साइज फोटो भी लाने को कहा गया है।

सामूहिक इस्तीफों से सपा की राजनीति में भूचाल

जिलाध्यक्ष ने दिया प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी की जड़ें खोदने वाले विधायक नरेन्द्र सिंह यादव की गुंडई से त्रस्त होकर पार्टी के जिला महासचिव सुरेन्द्र सिंह गौर सहित 29 पदाधिकारियों ने आज सामूहिक रूप से अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है| पद छोड़ने वालों ने पार्टी के साथ बगावत करने वाले नरेन्द्र सिंह यादव के ही पद चिन्हों पर चलने की घोषणा की है|

डॉ जितेन्द्र यादव की अगुवाई में पार्टी के पदाधिकारी बढपुर स्थित होटल में एकत्र हुए थे| सामूहिक इस्तीफे से प्रदेश की समाजवादी पार्टी में भूचाल आ गया| इस्तीफों की घोषणा करते हुए महा सचिव श्री गौर ने बताया कि इस कार्य में पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की भी सहमति है|

सपा नेता भास्कर दत्त द्विवेदी, जियाउद्दीन, लाखन सिंह कठेरिया, जय्थ्रत सिंह यादव, देशराज सिंह शाक्य, रामू गुप्ता, डॉ हरिनंदन सिंह यादव, राकेश यादव, रघुराज सिंह, राम चरन यादव, डॉ हरिओम यादव, मोयीद अफरीदी. अमर सिंह पाल, हरनाथ सिंह यादव, प्रदीप यादव टीटू यादव, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड मोहम्दाबाद के नगर अध्यक्ष सामोद यादव सहित २९ पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया है|

बाद में सपा नेता तारिक सेठ ने होटल पहुँच कर स्थिति का जायजा लिया तथा डॉ जीतेन्द्र सिंह यादव से गुफ्तगू की|

पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने भी टिकट वितरण से आहत होकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ जाकर इस्तीफा दे दिया| श्री यादव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने उनके इस्तीफे को मंजूर नहीं किया है| पार्टी कार्यालय का ताला तोड़ने के मामले में प्रदेश अध्यक्ष ने मुझे तथा बाबी यादव को तलब किया था|

तान्या की चूडियाँ और चुनरी के टुकड़े पड़ोसी के घर बरामद

अभियुक्त का अन्डरविअर भी मिला

सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कायमगंज कोतवाली पुलिस ने अभियुक्त मानिकचंद के पड़ोसी के घर एक अण्डरवियर व तान्या की चुनरी व चूड़ियों के टुकड़े बरामद किये।

फर्रुखाबाद: कायमगंज के ग्राम बखतेरापुर गांव में तान्या के बाबा राकेश गंगवार अपर पुलिस अधीक्षक वीके मिश्रा से मिले थे और उन्होने पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया था। जिसपर सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली पुलिस को घटनास्थल पर जाकर जांच के निर्देश दिये। तान्या हत्याकाण्ड के अभियुक्त मानिकचंद को विगत दिनो कोतवाली पुलिस ने रिमाण्ड पर लिया गया था। जिसमें जिसमें मानिकचंद ने अपने अण्डरवियर का भी जिक्र किया था। हल्का इंचार्ज यशवन्तसिंह ने जिरखापुर पहुंचकर गांव के चौकीदार रामप्रकाश व जिरखापुर गांव के चार लोगो के साथ अजय प्रधान, अशोक, दयाराम, साधूराम के सामने अभियुक्त मानिकचंद के पड़ोसी अखिलेश उर्फ चीनी के मकान का ताला खुलवाया। जमीन पर नीले रंग का अण्डरवियर पड़ा मिला। जिस पर हल्के-हल्के धब्बे नजर आ रहे थे। सभी लोग वापस घर से निकल रहे थे तभी तान्या के बाबा राकेश गंगवार की निगाह घर के आंगन में एक पोलोथिन पर पड़ी। जिसे उन्होने एसएसआई यशवन्तसिंह को दिखाया। जिसमें लाल रंग की चुनरी के टुकड़े व लाल टूटी हुए चूड़ियां मिली। जिसे बाबा राकेश गंगवार ने पहचानकर बताया कि जिस दिन तान्या की हत्या हुई उसी दिन उन्होने यह चूड़ियां अपने हाथो से उसे पहनाई थी। तान्या यह चुनरी अपने ऊपर डाले हुए थी। एसएसआई ने अण्डरवियर, चुनरी व चूड़ियों के टुकडे कब्जे में ले लिये।

बेसिक शिक्षा का हाल: वार्षिक परीक्षा में 111 में से मात्र 9 छात्र

फर्रुखाबाद: बेसिक शिक्षा और उसकी वार्षिक परीक्षा के हाल का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सोमवार को उपजिलाधिकारी कायमगंज हरीशंकर को निरीक्षण के दौरान शमसाबाद क्षेत्र के भिडौर प्राइमरी विद्यालय में 111 में मात्र 9 बच्चे ही परीक्षा देते मिले। उन्होने स्वास्थ्य केन्द्र पर भी छापा मारा, जहां हैल्थविजिटर नदारद मिली।

विदित है कि प्राथमिक स्कूलों में बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं। शमसाबाद क्षेत्र के गांव भिडौर प्राइमरी विद्यालय में उपजिलाधिकारी हरीशंकर ने सुबह सवा आठ बजे छापा मारा। स्कूल में शिक्षामित्र प्रमोद कुमार व मिथलेश अनुपस्थित मिले। उन्होने बच्चो के उपस्थिति रजिस्ट्रर को भी देखा। जिसमें 111 बच्चों में मात्र 9 बच्चे ही उपस्थित मिले। एसडीएम ने स्कूल का शौचालय देखा जो बन्द मिला। स्कूल की बाउंड्री बांल भी नही है। आंगनबाड़ी केन्द्र भी बन्द मिला। जब सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी से बच्चों की परीक्षा के सम्बन्ध में पूछा गया तो उन्होने बताया कि अभी वह क्षेत्र में नये आये हैं इसलिए कल स्कूल में पहुचकर मामले की जानकारी करेगें। उपजिलाधिकारी ने शमसाबाद के स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया जहां हैल्थविजिटर नदारद मिली। इस दौरान महिलाओं ने शिकायत की कि 5 मई की जननी सुरक्षा की चेके अभी तक नही मिली हैं।

राशन वितरण में प्रधानों के हस्तक्षेप से निबटेगा प्रशासन

सोमवार को राशन वितरण प्रणाली के सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी कायमगंज हरीशंकर  ने क्षेत्र के सभी कोटेदारों की बैठक ली। उनहोंने बताया कि बैठक में शत-प्रतिशत राशन व मिट्टी का तेल वितरित करने के सख्त निर्देश दिये गये। एसडीएम कायमगंज ने तहसील परिसर में यह बैठक बन्द कमरे में ली। जिसमें कहा गया है कि समय से चीनी केरोसिन, खाद्यान्न वितरित किया जाये। वही कोटेदारों से कहा गया गरीबो को राशन प्राथमिकता के अनुसार दें। यदि कोई ग्राम प्रधान कोटेदारों को राशन बांटते समय हस्तक्षेप करे तो इसकी जानकारी तुरन्त तहसील में दे। उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। उन्होने निर्देश दिये कि गरीबो को पूरा नाप-तौल कर राशन वितरित किया जाये। यदि किसी भी कोटेदार की शिकायत मिली तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

डीपीआरओ व टीओ की रार में फंसा अंबेडकर ग्रामों का 5 करोड़

फर्रुखाबादः जिलापंचायत राज अधिकारी के आहरण वितरण के अधिकारों को लेकर कोषागार और डीपीआरओ के बीच कागजी जंग अब लंबी खिचने लगी है। विवाद से संबंधित पत्रावली ट्रेजरी से विकास भवन के बीच शटल काक बनी हुई है।  परंतु इस रार में अंबेडकर ग्रामों के विकास के लिये आया लगभग 5 करोड़ का बजट सरकारी खातों में डंप पड़ा है। मजे की बात है कि यदि शीघ्र विरष्ठ अधिकारियों ने कोई हस्तक्षेप न किया तो यह विवाद और लंबा खिंचने की संभावना है।

विदित है कि विगत माह जब जिला पंचायतराज अधिकारी इंद्रपाल सिंह यादव ने अपने हस्ताक्षर प्रमाणित कर कोषागार को भेजे थे, तबा ही वरिष्ठ कोषाधिकारी श्रीनिवास शुक्ला ने श्री यादव को पत्र लिखकर उनके राजपत्रितत अधिकारी होने के विषय में स्पष्टीकरण मांगा था। इसके जवाब में डीपीआरओ श्री यादव ने कोषागार को भेजे पत्र में कहा हैं कि उनकी प्रोन्नति जिला पंचायतराज अधिकारी के पद पर की जा चुकी है। इससे पूर्व जनपद फिरोजाबाद में तैनाती के दौरान भी वह आहरण वितरण का कार्य देखते रहे हैं। अपने पत्र में श्री यादव ने यहर भी उल्लेख किया है कि इससे पूर्व भी जनपद में तैनात रहे अन्य अधिकरियों के पास भी आहरण वितरण अधिकार रहे हैं। ऐसे में उनके हस्ताक्षर से जारी बिलों के भुगतान में विलंब न किया जाये। जबकि कोषागार की आपत्ति यह है कि एक गैर राजपत्रित अधिकारी के हस्ताक्षर से पारित बिलों का आहरण वित्तीय अनियमितता है।

वर्तमान में अंबेडकर ग्रामों में केसी ड्रेन नाली व सीसी रोड के निर्माण का 2 करोड़ 39 हजार, राज्य वित्त आयोग का 2 कोड़ 73 लाख 90 हजार और सफाई कर्मियों व अन्य स्टाफ के वेतन का लगभग 48 लाख रुपये का बजट सरकारी खातों में डंप पड़ा है जो इस कागजी पत्राचार के कारण फंसा पड़ा है।

चार्ज नहीं मिला तो बैठ गए भूख हड़ताल पर

फर्रुखाबाद: पिछले 8 माह से चार्ज न मिलने से नाराज पीडब्लूडी में स्टोरकीपर सुभास चन्द्र दीक्षित आज उस समय भूख हड़ताल पर बैठ गए जब शासनादेश व पीडब्लूडी उ प्र के प्रमुख अभियंता के आदेश का अधिशासी अभियंता द्वारा अनुपालन नहीं किया गया और उनकी तैनाती नहीं हुई|

सुभास चन्द्र ने पिछली 06 अप्रैल को अधिशासी अभियंता को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया था कि यदि शासनादेश व प्रमुख अभियंता के आदेश का अनुपालन 08 मई तक नहीं किया गया तो वह 09 मई से भूख हड़ताल पर बैठ जायेंगे| सुभास चन्द्र ने बताया कि हमारे प्रार्थना पत्र पर अधिशासी अभियंता द्वारा कोई गौर न किये जाने से वह पिछले तय कार्यक्रम के मुताविक आज 09 मई को भूख हड़ताल पर बैठ रहे हैं|

नगर परिक्रमा: राशन कार्ड के नाम पर गरीबों से की गयी बसूली

0

वार्ड नंबर : 02 (विवेकानंद नगर)

वार्ड सभासद: कुलदीप कठेरिया उर्फ़ चम्मू

मोहल्ले: सातनपुर, हसनबाग़, खेराताल, कनपुटियापुर, गुंजन विहार कालोनी, नारायन नगला, विजाधरपुर आंशिक आदि|

फर्रुखाबाद: सरकार गरीबों के लिए चाहे जितनी भी योजनायें बनाये, चाहे जितना बजट खर्च करे, चाहे जितने संसाधन जुटाए लेकिन उन सभी का वास्तविक लाभ शायद ही किसी गरीब को मिलता हो| गरीबों के पास तक जब तक ये योजनायें पहुंच पायें तब तक पता नहीं कितने पैसे वाले लोग गरीबों के निवाले को हड़प जाते हैं| इसी की एक बानगी है वार्ड 02 की नगर परिक्रमा|

जिन बिचारे गरीबों के पास एक इंच जमीन नहीं है, सर पर छत नहीं है और कमाई का कोई जरिया नहीं है| नारायन नगला के ऐसे गरीब लोगों के पास न तो बीपीएल कार्ड हैं, न अनत्योदय कार्ड हैं, न हीं महामाया आर्थिक गरीब मदद योजना में किसी का चयन हुआ और बृद्धा, विधवा व विकलांग पेंशन के लिए तो लोगों ने पता नहीं कितने बाबुओं के दफ्तरों के चक्कर काट लिए लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई और थक हार कर घर बैठ गए|

इन गरीबों को इस सबका मलाल कम था हद तो तब हो गयी जब वार्ड सभासद ने ही लोगों से एपीएल कार्ड बनवाने के नाम पर 100-100 रुपये वसूल लिए और आज दिन तक किसी गरीब का एपीएल राशन कार्ड तक नहीं बना है|

नारायन नगला निवासी रेशमा के पति को गुजरे कई वर्ष बीत चुके हैं और परिवार में कोई सहारा भी नहीं है| शरीर से बिलकुल असहाय हो चुकी रेशमा दुसरे लोगों के घरों में काम करके अपना पेट पाल रही है| रेशमा के पति के द्वारा बनवाया गया कच्चा मकान पूरी तरह से टूट गया है| कानों से ऊंचा सुनती रेशमा पत्रकारों के सारे सवालों का सर्फ एक ही जबाब देती है सरकार तोउ गरीबन की सुनतै नाय|

शरीर से पूरी तरह कृषकाय हो चुके हरिराम ने बताया कि 2 वर्ष पहले वृद्धा पेंशन बनवाने के लिए तहसील के कई चक्कर काटे बाबू लोगों ने जो खर्चा माँगा वो भी दे दिया लेकिन हमारी पेंशन नहीं बंध पाई|

नारायन नगला निवासी रामकली, जयदेवी, सागर, मुन्नी व मोहनी आदि विधवा, वृद्धा व विकलांग पेंशन के लिए पता नहीं कितने सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट चुकी हैं लेकिन इन लोगों कि किसी ने नहीं सुनी|

शुक्कनलाल, दयाराम, अमर सिंह, तोताराम, देवी दयाल, भूरे, शेर सिंह, रामौतार, जय सिंह, दरवेश, रहीश, रवीश, राजवीर सहित नारायन नगला के सैकड़ों लोगों ने बताया कि एपीएल राशन कार्ड के नाम पर सभासद कुलदीप कठेरिया उर्फ़ चम्मू ने हम लोगों से 100-100 रुपये जमा कर लिए लेकिन आज दिन तक एक भी राशन कार्ड किसी को प्राप्त नहीं हुआ है| लोगों ने कहा कि आजकल सरकार गरीबों को मुफ्त में सुविधाएं दे रही है लेकिन हम लोगों का काम पैसे देने के बाद भी नहीं हो रहा है|

नारायन नगला निवासियों ने वताया कि जितनी सुविधाएं गरीबों के लिए बनी हैं उनका किसी का लाभ गरीबों को नहीं मिल रहा है बल्कि सब प्रकार से संपन्न लोग बीपीएल सूची में दर्ज हैं| गरीबों की कोई सुनवाई नहीं होती है|

सन्देश कटियार और सतेन्द्र कटियार ने बताया कि हमारा गांव नगर पालिका में है लेकिन यहाँ कि विद्युत व्यवस्था ग्रामीण फीदर से जुडी हुई है जिस वजह से बिजली बहुत काम आती है|

गुंजन विहार कालोनी निवासी अनंत मिश्रा, उपेन्द्र चतुर्वेदी, सौरभ मिश्रा, सचिन मिश्रा, पिंकू उपाध्याय, जेएस राजपूत, अनुज, सुधा राजपूत, विशुना देवी आदि ने बताया कि मकान का नक्शा पास करवाते समय नगर पालिका ने डेवलपमेंट शुल्क के रूप में हम लोगों से 11000 हजार रुपये जमा करवाए लेकिन पिछले 10 वर्षों में कालोनी में एक भी विकास कार्य नहीं करवाया गया है|

कालोनी निवासी लोगों ने बताया कि हमारे यहां बिजली, पानी, सड़क आदि कि कोई सुविधा नहीं है| मुख्य सड़क से पानी के निकास कि कोई व्यवस्था नहीं कि गयी जिससे सड़क टूट जाती है और गड्ढों के कारण लोग दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं|

गुंजन विहार निवासी कमला मिश्रा ने बताया कि उनके विद्यालय के ठीक ऊपर से बिजली कि हाई टेंशन लाइन निकली है जिससे कभी भी कोई भी हादसा हो सकता है| इसकी शिकायत कई बार की है लेकिन विधुत विभाग ने इस समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया है| मोहल्ले में लाइट की सप्लाई न होने के कारण मोहल्ले वासी विद्यालय की छत के ऊपर से हशन बाग़ से बिजली की केबिल डालकर लाये हैं| जो बीचबीच में टूट जाती है|

वार्ड सभासद कुलदीप कठेरिया ने बताया कि हमारा वार्ड दलित योजना के अंतर्गत आता है| लेकिन नगर पालिका चेयरमेन मनोज अग्रवाल ने इस वार्ड की तरक्की की ओर कोई ध्यान नहीं दिया| उन्होंने बताया कि हमने चेयरमेन का वार्ड में भव्य स्वागत किया था और हांथी पर बिठाकर उन्हें घुमाया था| लेकिन इस सब के बावजूद भी पूरे नगर में हमारा वार्ड सबसे अधिक उपेक्षित रहा| एपीएल कार्ड के नाम पर की गई बसूली के प्रश्न पर उन्होंने बताया कि हमने लोगों से पैसा लेकर अधिकारी के पास जमा कर दिया था| लेकिन उस अधिकारी का कुछ समय बाद तवादला हो गया और सारा मामला अधर में लटक गया|

इसी प्रकार का मामला शौंचालयों का है जिसमे हमने वार्ड वासियों से २५०,२५० रुपये लेकर जमा कर दिए लेकिन किसी का भी शौंचालय अभी तक नहीं बना है|