Home Blog Page 5616

अमली जामा पहनाने की फिराक में सरकार, सिलेंडर होगा 700 रुपये

जी हां अब आपकी रसोई गैस का सिलेंडर आपकी जेब और हल्की करने की तैयारी कर रहा है। सरकार एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को डी रेगुलेटर करने का मन बना रही है जिसके बाद 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर आपको 700 रुपए का पड़ेगा। हालांकि गरीब तबके के लोगों को राहत देते हुए सरकार उन्हे कैश सब्सिडी दे सकती है जो सीधे उनके बैंक एकाउंट में ट्रांसफर होगी। सरकार एलपीजी सिलेंडर की सब्सिडी को भी साल में 5 या 6 सिलेंडर कर सकती है।

सरकार के इस कदम से तेल कंपनियों को इस साल 11 हजार करोड़ रुपए की बचत होगी। फाइनेंस सेक्रेट्री सुशमा नाथ ने कहा कि इस बजट में सरकार कैश सब्सिडी का खाका पेश कर चुकी है। केरोसीन और एलपीजी के मामले में हम एलपीजी को पहले डीरेगुलेट कर सकते हैं।

सरकार इस नए फैसले को बिना समय गवाएं अंजाम देने के मूढ़ में है और जल्द ही इसको अमली जामा पहनाया जा सकता है। सरकार के कदम के बाद होटल, रेस्टोरेंट और कमर्शनल यूज में सिलेंडरों के इस्तेमाल पर काफी हद तक रोक संभव होगी क्योंकि सरकार सब्सिडी पैसा गरीब लोगों के सीधे बैंक एकाउंट में ट्रांसफर करेगी।

हड़ताली लेखपालों ने 5 मांगें जोड़ प्रशासन की मुश्किलें बढ़ाई

फर्रुखाबाद: दूसरे दिन भी हड़ताल करने वाले लेखपाल संघ ने आज ५ मांगें और जोड़कर प्रशासन की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं|

लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष राम प्रकाश तिवारी आदि लेखपालों ने नगर पालिका प्रांगण में धरने के दौरान प्रशासन की जमकर बखिया उधेड़ी| श्री तिवारी ने कहा कि पुरानी ११ सूत्रीय मांगों में ५ मांगें और जोड़ी गयी हैं जिनमे स्वेच्छिक परिवार कल्याण कार्यक्रम अपनाने पर एक अतरिक्त वेतन वृद्धि का लाभ देने, सेवा निवृत होने वाले लेखपालों की जीपीएफ कटौती रोकी जाए| समस्त पावनों की अदायगी सुनाश्चित की जाए| दिबंगत लेखपालों के समस्त पावनों की अदायगी कर परिवारी पेंशन दी जाए| मृतक आश्रितों की नियुक्ति की जाए| जीपीएफ पासबुकें एवं सेवा पुस्ताकाएं समय से पूरी की जाएँ|

अन्य मांगों में नगर निकाय चुनावों में मतदाता सूची एवं बूथ निर्माण का कार्य लेखपाल से न लेकर पालिका कर्मचारियों से ही करवाए जाने की मांग की गई| लेखपालों ने जोरदार नारेबाजी कर एकता का परिचय देते हुए घोषणा की कि जब तक उनकी सभी मांगें नहीं मानी जायेंगीं तब तक हड़ताल चलेगी|

धरना कार्यक्रम में लेखपाल संजय प्रताप सिंह, महेश्वर सिंह, प्रमोद शुक्ला, प्रमोद सिंह, रामबाबू, अशोक त्रिपाठी, सर्वेश अंबेडकर आदि जिले भर के लेखपाल मौजूद रहे|

ADM ने शिकायतों के निस्तारण को कर्मचारियों को मौके पर भेजा

फर्रुखाबाद: अपर जिलाधिकारी सुशील चन्द्र श्रीवास्तव ने आज नगर पालिका कार्यालय में शिकायतें सुनीं और समस्याओं का निस्तारण करने के लिए कर्मचारियों को मौके पर भेजा|

कांग्रेसी नेता पुन्नी शुक्ला ने नगरपालिका अध्यक्ष की अनेकों शिकायतों में उनके ऊपर गंभीर आरोप लगाए कि वर्षों से पानी की टंकियों की सफाई नहीं की गयी| बिना ब्लीचिंग पाउडर के दूषित व बाधित पेयजल की आपूर्ति की जा रही है| पुराने पम्प की मरम्मत न कर कमीशनखोरी के लिए नए पम्प खरीदे जा रहे हैं|

आरोप लगाया गया कि घटिया निर्माण के कारण लालसराय की टंकी शो पीस बनी हुयी है| फागिंग मशीन न चलने से नागरिक मच्छरों से वेहद परेशान है| मुख्य मार्गों के किनारे कूड़ा डालकर प्रदूषण फैलाया जा रहा है| विधुत विभाग के संविदा कर्मचारियों का मानदेय ७८०० रुपये प्रतिमाह है लेकिन कर्मचारियों को दो माह में मात्र ४४०० रुपये देकर दोहन और उत्पीडन किया जा रहा है|

पुन्नी ने नगर पालिका के गंदे पेयजल की बोतल भेंट कर कार्रवाई किये जाने की मांग की| मोहल्ला चीनीग्राम के राधा कृष्ण ने बताया कि उनके मोहल्ले में इसी तरह का गंदा पानी आता है जिसको पीना तो दूर सफाई भी नहीं की जा सकती है|

मोहल्ला शांतिनगर के विकास त्रिवेदी, राजेन्द्र प्रसाद त्रिवेदी आदि ने शिकायत की कि उनके मोहल्ले के करीब ५०० मकानों के चारों ओर गंदा पानी भरा है जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है जिससे बीमारियाँ फ़ैलाने का खतरा है|

नगर के मोहल्ला सरदार खां निवासी आनंद भान शाक्य ने बीते १५ वर्षों से पेयजल की आपूर्ति ठप होने तथा मोहल्ला शमशेर खानी निवासी रहीश अहमद ने खराब हैण्ड पम्प को रिबोर कराने, मोहल्ला बजरिया सालिगराम के चन्द्र शेखर आदि ने शिकायत की कि दबंगई के बल पर बिक्की गुप्ता नगर पालिका की पुरानी नाली को बंद कर नई नाली बनवा रहे हैं|

एडीएम श्रीवास्तव ने सभी शिकायती पत्रों पर रिपोर्ट मांगीं और वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुन्दरम को बुलवाकर उन्हें जलकल अभियंता संतराम अहिरवार के साथ मौके पर जाकर गंदे पेयजल की आपूर्ति की जांच-रिपोर्ट देने को कहा| जांच कर लौटने पर डॉ सुन्दरम ने बताया कि वह मोहल्ले वालों के बयान ले आये हैं| इस पर श्री श्रीवास्तव ने कहा कि रिपोर्ट से काम नहीं चलेगा अभी नलकूप चलवाकर मुके पर पेयजल आपूर्ति देखकर सही रिपोर्ट दो|

जूनियर इंजीनियर राम सक्सेना ने अवैध रूप से नाली बनाए जाने की रिपोर्ट दी| एडीएम ने आदेश किया कि पुलिस के सहयोग से अवैध निर्माण कार्य रोका जाए| उन्होंने जल निगम के कर्मचारी को हैण्ड पम्प रिबोर करने को कहा| कर्मचारी ने बताया कि अभी रिबोर का बजट नहीं है तो उसे बजट आने पर तुरंत ही हैण्ड पम्प का रिबोर कराने की हिदायत दी गयी|

कार्यवाहक अधिशाषी अधिकारी अमित कुमार शर्मा सहायक अभियंता ने शिकायतें दर्ज कीं| सीओ सिटी डीके सिसोदिया प्रकाश अधीक्षक राजाबाबू गुप्ता आदि कर्मचारी मौजूद रहे|

हसियें के प्रहार से मैनपुरी का सिपाही घायल

फर्रुखाबाद: रुपये न देने के विवाद में सिपाही सोनू को उसके भाये ने ही हसियें से प्रहार कर घायल कर दिया|

पड़ोसी जिला मैनपुरी के थाना कुसमरा में तैनात सिपाही सोनू कोतवाली के मोहल्ला पुलमंडी में परिजनों के साथ रहता है| वह अवकास पर घर आया है| उसके बड़े भाई ने जरूरी खर्चे के लिए २० हजार रुपये मांगे| इसी बात को लेकर दोनों भाईयों में विवाद हो रहा था| माँ ने बीच में पड़कर मामले को निबटाने का प्रयास किया|

इसी दौरान सोनू के ऊपर हसियें से हमला किया गया| घायल सोनू ने कोतवाली जाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी| पुलिस सोनू का डाक्टरी परीक्षण कराने में सक्रिय हो गई|

पत्नी सहित चौकीदार को बंधक बनाकर जेवरात लूटे

मासूम बेटे की कनपटी पर लगाया तमंचा

फर्रुखाबाद| बदमाशों ने बीती रात कपड़ा छपाई कारखाने में घुसकर चौकीदार व उसकी पत्नी को बंधक बनाकर जेवर, कपड़ा आदि सामान लूट लिया। गोदाम की चाबी मांगकर चौकीदार से मारपीट कर पुत्र की कनपटी पर तमंचा रखकर गोली मारने के लिए धमकाया|

नगर के ठंडी सड़क स्थित इंडस्ट्रियल एरिया नरेश साध निवासी सधवाड़ा का कपड़ा छपाई कारखाना में चौकीदार ग्राम गढि़या ढिलावल निवासी विनोद श्रीवास्तव पत्नी सीमा व 3 वर्षीय पुत्र संगीत के साथ कारखाने के अंदर मैदान में लेटा था। रात करीब दो बजे आधा दर्जन सशस्त्र बदमाश पीछे दीवार पर चढ़कर अंदर घुस गये। बदमाशों ने विनोद से कारखाना गोदाम की चाबी मांगी। चाबी विनोद के पास न होने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर दी। पति को बचाने के प्रयास में एक बदमाश ने सीमा को धक्का देकर गिरा दिया| उसके पुत्र की कनपटी पर तमंचा अड़ाकर गोली मारने की धमकी दी।

बदमाशों उसके कमरे में जाकर बक्से से धोती, सोने का मंगलसूत्र, कुंडल, चांदी की बिछिया व तोड़ियां निकाल ले गये। कारखाने के गोदाम का कुंडा तोड़कर छपने वाली शालें भी निकाली। जाते समय लुटेरे दंपत्ति को चारपाई से बांध दिया। स्वयं को छुड़ाकर विनोद थोड़ी देर बाद ही मोटरसाइकिल की आवाज सुनकर विनोद गेट खोलकर बाहर निकला। रेलवे रोड चौकी प्रभारी गस्त पर दिखे| उन्हें आवाज देकर रोका व घटना की जानकारी दी। चौकी प्रभारी को कारखाने के पीछे स्टेप्लाइजर पड़ा मिला है।चोरी गई शालों की कीमत १२ हजार रुपये बताई गई है|

पुलिस ने इस मामले में घारमपुर निवासी देवेन्द्र शाक्य, शिवनगर कालोनी निवासी कैलाश कश्यप व मैनपुरी के मोहल्ला बाजार निवासी युवक आशीष चौहान को हिरासत में लेकर पूँछ-तांछ की|

एसडीएम ने स्वयं खड़े होकर दिलाया गरीबों को कब्जा


फर्रुखाबाद: रविवार को अवैध कब्जेदारों के हमले के कारण पट्टा आवंटन का कार्य शनिवार को अपूर्ण रह गया था| रविवार को एसडीएम सदर अनिल ढींगरा ने कड़ी सुरक्षा के बीच लाभार्थियों को पाटते की भूमि पर कब्जा दिलाया।

विदित है कि शनिवार को पट्टा पर कब्जा करने को लेकर पूर्व से भूमि पर काबिज दबंगों ने कब्ज़ा लेने गए दलित पट्टेदारों की धुनाई कर दी थी। रविवार को प्रात:काल फतेहगढ़ में डीएम आवास के नीचे की ओर कटरी में एसडीएम सदर अनिल ढींगरा, तहसीलदार सदर इस्लाम मोहम्मद, क्षेत्राधिकारी नगर डीके सिसौदिया, शहर कोतवाल विजय बहादुर पुलिस बल के साथ कटरी पहुंच गये। कानूनगो एवं लेखपाल ने भूमि की पैमाइश कर दूसरे दिन लाभार्थियों को कब्जा दिलाया। किसी भी विवाद से निबटने के लिए रविवार को पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखी। पूर्व से भूमि पर काबिज सामने नजर नहीं आये। पट्टा लेने वाले लाभार्थी सुबह से ही कटरी में पहुंच गये थे। सोता बहादुरपुर के प्रधान जमील अहमद अपने निजी शस्त्र लाइसेंस धारकों के साथ मौके पर डटे रहे।

जहर देकर छात्र मयंक की ह्त्या किये जाने की आशंका

फर्रुखाबाद: छात्र मयंक का शव गंगा नदी में पडा मिला| परिजनों ने उसकी जहर देकर ह्त्या किये जाने की आशंका व्यक्त की है| पुलिस ने रात ८:१५ बजे शव का पंचनामा भरा|

परिजनों ने आज रात में ही मयंक के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए एमएलसी मनोज अग्रवाल से गुहार लगाई| आला अधिकारी का निर्देश मिलने पर घटियाघाट चौकी प्रभारी आरएस वर्मा मयंक के शव का पंचनामा भरने रात ८ बजे लोहिया अस्पताल के शवगृह पहुंचे| उन्होंने शवगृह से मयंक का शव बहार निकलवाया|

मयंक के शव को देखते ही परिजनों में रोष व्याप्त हो गया| मयंक के नाक से खून रिस रहा था उसके शरीर की नसे काले रंग में उभर आई थीं गुप्तांग भी सूजा हुआ था|

नगरीय वाल विकास परियोजना अधिकारी कमला मिश्रा ने बताया कि मयंक मेरे देवर का होनहार बेटा था| उन्होंने आरोप लगाया कि मयंक की जहर देकर शहर में ही ह्त्या की गई और बाद में उसके शव को गंगा में फेंका गया|

नगरीय क्षेत्र की सुपरवाईजर सुनीता उपाध्याय ने बताया कि हर्षित बीते दिन ११ बजे मयंक को अपने स्कूटर से घर से ले गया था| मयंक की हर्षित के स्कूटर को खरीदने की बातचीत चल रही थी| किसी रंजिश के कारण ही सुनियोजित ढंग से मयंक की ह्त्या की गई| परिजनों ने बताया कि आज सुबह जब कोतवाली में पकडे गए लड़कों से पूंछ-तांछ की गयी तो उन्होंने बताया कि वह बीते दिन ३ बजे तक मयंक के साथ प्रेम पहलवान के अखाड़े के निकट हरारे मैदान में क्रिकेट खेलते रहे|

विजय की निशादेही पर पुलिस ने मयंक की पेंट-शर्ट व बनियान घटियाघाट के किनारे झाड़ियों से बरामद की| उसकी हवाई चप्पलें गायब हैं|

JNI की पहल लाई रंग: वंदना की डोली उठाने को बढे हाथ

फर्रुखाबाद: कायमगंज के ग्राम रायपुर के मान सिंह के घर में विगत ५ मई को लगी आग ने उसकी बेटी वंदना के दहेज तक को ख़ाक कर दिया था| जएनआई के ओर से समाचार प्रकाशित होने के बाद सबसे पहले एक सीमा पर तैनात सैनिक राजेश वर्मा ने अपने पुत्र के माध्यम से सहायता भेजी| रविवार को लायंस क्लब ने भी मान सिंह का सहयोग किया। मदद पाकर वंदना के परिवारवालो के आंखो में आंसू झलक आये।

विदित है कि गुरूवार को रायपुर के मोहल्ला गनाई में मानसिंह के यहां आग लग गई थी जिससे उसका सब कुछ जल गया था। बेटी वंदना की शादी का सारा सामान भी जल कर राख हो गया था। उसके परिवार के पास न तो पहनने के कपड़े बचे थे और खाने के लिए अनाज। उसके पिता के सामने सबसे बड़ी समस्या थी अपनी बेटी वंदना की शादी जिसकी बरात रविवार को आनी थी। उसे मदद की आवश्यकता थी सभी ने मदद के लिए कहा। जएनआई ने उसका दर्द भी प्रमुखता से महसूस किया था। जिस पर नगर के समाजसेवी संगठन लायन्स क्लब ने उसकी मदद को हाथ आगे बढाये। उन्होने एक संदूक, एक संगल बैड़ तथा बैडशीट, एक पंखा तथा पांच हजार रूपये नगद दिये। इधर अखिलेश अग्रवाल ने वंदना को एक जोडी चांदी की पायल दी। वही लांयस क्लब अध्यक्ष संजय अग्रवाल, नगर पालिकाध्यक्ष मिथलेश अग्रवाल, रोहतास गुप्ता, दिनेश राठौर, ब्रजेश गुप्ता, मुन्नालाल गुप्ता, सुभाष गुप्ता, अशोक अग्रवाल, योगेश तिवारी, सर्वेश गंगवार आदि लोग वंदना की शादी में शामिल हुए।

मां तो बस मां होती है…..

फर्रुखाबाद: बेहद छोटा पर उतना ही प्यारा शब्द है-मां। यह अपने भीतर ममता का अथाह सागर समेटे हुए है। कहा जाता है कि जब ईश्वर ने इस सृष्टि की रचना की तो उसके लिए हर जगह खुद मौजूद होना संभव नहीं था। तो संसार की हिफाजत के लिए उसने मां को बनाया।

मां के प्यार की कोई सीमा नहीं होती। वह बच्चे को बिना किसी शर्त के प्यार करती है और समस्त कमियों के साथ उसे सहर्ष स्वीकारती है। जगदगुरु आदि शंकराचार्य ने भी तो कहा है, ..कुपुत्रो जायेत क्वचिदपि माता कुमाता न भवति (पुत्र तो कुपुत्र हो सकता है, पर माता कुमाता नहीं होती)। सच, मां की ममता अनमोल होती है।

मैं खून के रिश्ते की अहमियत को नकार नहीं सकता, पर दिल का रिश्ता भी बहुत गहरा होता है। अगर कोई स्त्री बच्चे को जन्म नहीं देती तो भी किसी दूसरे बच्चे के लिए उसके दिल में वैसा ही सहज प्यार होता है, जैसा कि एक मां के दिल में अपने बच्चे के लिए होता है। ऐसा ही आप इस तस्वीर को देखकर सहज ही अनुमान लगा सकते हैं कि रिश्ता खून से भी बढ़कर होता है अपनत्व और प्रेम का|

जन्मजात दुश्मन कुत्ते और बन्दर की कहानिया तो पढी ही होंगी लेकिन उन कहानियों को झुट्लाती है कुतिया और एक बन्दर के बच्चे का प्यार तभी तो माँ कुतिया बैर भावना को भुलाकर बन्दर के बच्चे को दूध पिला रही है|

हम इंसान को कब ये अक्ल आयेगी कि इन जानवरों से कुछ सीखो| बैर भावना को भुलाकर सभी लोगों को गले लगाओं|

फीलगुड दिखाने में जुटे नगर पालिका चेयरमेन

फर्रुखाबाद: नगर निकाय चुनाव को नजदीक आते देख अपने चेयरमेन साहब इस समय फील गुड दिखाने में लगे हैं| जैसा की राजग सरकार ने किया था| फर्क सिर्फ इतना है कि वह सम्पूर्ण देश का मामला था और यह केवल एक नगर पालिका का|

पूरे 05 वर्ष के कार्यकाल में शुरुआत के दो साल तो बजट बनाने और लाने में लग गए| तीसरे वर्ष से सही मायने में विकास के कुछ काम दिखाई पड़े| चौथे वर्ष में वही पेवर ब्रिक की गलियां बनी, स्ट्रीट लाईट के लिए सी ऍफ़ एल की खरीद फरोख्त हुई, बड़ी मशीने खरीदने का सिलसिला शुरू हुआ| और मनोज अग्रवाल की अध्यक्षी के इस कार्यकाल के अंतिम वर्ष चुनावी विकास कार्य शुरू हुआ| हमारे एमएलसी व पालिका चेयरमेन मनोज अग्रवाल साहब उन गलियों व सड़कों पर अपने नाम का पत्थर लगवाकर उदघाटन करके जनता का पूरा भरोसा जीतने का प्रयास कर रहे हैं| ये वर्ष मनोज अग्रवाल के कामो के आंकलन का होगा| नेता बताएगा कि सड़क नाली खडंजा उसने बनबाया और जनता कहेगी कौन सा एहसान किया| कोई घर से तो पैसा नहीं लगाया| जनता की कमाई के टैक्स का पैसा खर्च किया गया| आखिर विकास कार्यो में किसके खून पसीने की कमाई लगी है| कौन नहीं जानता चुनाव में बेहिसाब खर्च कैसे निकाला गया| कुछ ठेकेदार बता गए रही बची दिखाई पड़ रही है|

शायद ही ऐसा कोई वार्ड हो जिसके वाशिंदे नगरपालिका के सरे दायित्वों का लुफ्त उठा पाए हों| वार्ड की मुख्य समस्याओं  पञ्च साल तक मुह बाए खड़ी रही और नगर पालिका के अध्यक्ष मंच माला माइक और सामूहिक विवाह समारोह में अपना विडियो बनबा कर कृतिम सफलता में अपनी पीठ ठोकते रहे| लगभग पूरे नगर में जलभराव एक प्रमुख समस्या बनी रही जिसको लेकर नगर निवासी बराबर धरना प्रदर्शन करते रहे हैं, अभी कल ही शांतिनगर मोहल्ले के निवासियों ने चेयरमेन साहब का पुतला जलाया है|

बिजली के झूलते तार स्पार्किंग के कारण आये दिन टूट कर गिर रहे हैं जिनसे कई हादसे हो चुके हैं और कोई भी हादसा होने की सम्भावना हर समय बनी रहती है| नगर पालिका के पास क्या इस बात का कोई जबाब है कि यदि बिजली के तारों की बजह से कहीं कोई घटना घटित होती है तो उस पर काबू पा लिया जायेगा?

नगर में बनी टंकियों के पानी में क्लोरीन या ब्लीचिंग पाउडर कबसे नहीं मिलाया गया है इसका कोई रिकार्ड शायद नगर पालिका के पास नहीं मिलेगा| लोगों कि जिन्दगी के साथ ऐसा भद्दा मजाक कब तक चलेगा कहा नहीं जा सकता| यह तो उन टंकियों की बात है जिन कुछ एक टंकियों से पानी की सप्लाई हो रही है नहीं तो ज्यादातर टंकियां सिर्फ ठेकेदारों की जेब भरने के लिए ही बनवाई गईं हैं उनसे पानी नहीं आता| ऐसे सफ़ेद हाथी किस काम के जनता प्यासी मरती रहे और जनता के पैसे पानी के नाम पर पानी की तरह बहाए जायें|

कई गली मोहल्लों में बने नालों की सफाई वर्षों से नहीं की गई है जिनकी गंदगी से मच्छर और तमाम तरह की बीमारियां हर समय लोगों को घेरे रहतीं हैं| हाँ तीज त्यौहार में नगर में चूना जरुर डलवाया गया लेकिन नगर पालिका अपने इस प्रमुख दायित्व के प्रति भी लापरवाह ही नजर आयी है|

इसी प्रकार की अनेकों परेशानियां पूरे नगर की जनता उठा रही है और नगर पालिका चेयरमेन फील गुड दिखने में मशगूल हैं| लोग नगर में किस हाल में जीवन बसर कर रहे हैं जानने के लिए पढ़ते रहें JNI पर प्रत्येक वार्ड की नगर परिक्रमा|