फर्रुखाबाद: एएसडीएम रवींद्र वर्मा के द्वारा की गयी जांच में बाल विकास परियोजना अधिकारी कमलेश कुमारी पर अवैध वसूली एवं अपूर्ण कार्यालय भवन का हस्तांतरित कर लेने की जांच में आरोप काफी हद तक सही पाए गए हैं। श्री वर्मा ने बताया कि जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर बाल विकास परियोजना अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जा रही है।
अवैध वसूली और अपूर्ण भवन हस्तांतरित करने का मामला
विदित है कि विकास खंड बढपुर की बाल विकास परियोजना अधिकारी कमलेश कुमारी के विरुद्ध अनेकों शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिनके क्रम में उनके विरुद्ध जिलाधोकारी ने एसडीएम रवीन्द्र वर्मा को जांच सौंपी थी। जांच के दौरान कार्यकत्रियों ने बाल विकास परियोजना अधिकारी के खिलाफ पुष्टाहार वितरण में वसूली करने की पुष्टि की थी। आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती में भी धांधली की पुष्टि हुई है। कार्यकत्री पद हेतु जमा किये गए आवेदनपत्रों की रिसीविंग का ब्योरा भी नहीं बनाया गया है। जांच अधिकारी ने माना कि रिसीविंग रजिस्टर न बनाने से आवेदनपत्रों को इधर-उधर किये जाने व गायब किये जाने का भी मामला हो सकता है। बाल विकास परियोजना कार्यालय का भवन निर्माण अपूर्ण होते हुए भी भवन का हस्तांतरण कर लेने की भी पुष्टि हुई है। अपर उप जिलाधिकारी सदर रवींद्र वर्मा ने बताया कि जांच पूरी कर ली गयी है, बाल विकास परियोजना अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी जायेगी।
बढपुर सीडीपीओ के विरुद्ध आरोप सिद्ध, कार्रवाई तय
मौत के इंतजार में लोहिया की ओटी के बाहर तड़पते मरीज
फर्रुखाबादः विगत दो दिनों से लोहिया अस्पताल की बिजली गुल है। अस्पताल की वायरिंग में लगे ओसीबी के फुंक जाने के कारण अस्पताल में विद्युत आपूर्ति ठप्प पड़ी है। वार्डों में गर्मी और दुर्गंध के कारण जो नर्क भोगना पड़ रहा है सो तो है ही इसके अतिरिक्त बिजली न होने के कारण लोहिया अस्पताल का आपरेषन थियेटर बंद पड़ा है। ओटी के बाहर मरीज आपरेषन का कम और मौत के इंतजार में ज्यादा तड़पते लगे।
करोड़ों की लागत से बने लोहिया अस्पताल की हालत इस समय नर्क से भी बदतर है। चिलचिलाती धूप और झुलसा देने वाली गर्म हवाओं
के बीच जहां तापमान 41 डिग्री के पार चला गया है वहीं लोहिया अस्पताल में विगत दो दिनों से बिजली गुल रहने के कारण वार्डा में भर्ती मरीज नारकीय स्थिति से गुजरे। गर्मी और बदबू के कारण वार्डों में खड़ा होना तक दूभर हो वहां दर्जनों मरीज आपरेषन के इंतजार में ओटी के बाहर पड़े मौत का
इंतजार कर रहे हैं। दो दिनों से आपरेषन थियेटर का ताला नहीं खुला है। कई गंभीर रोगियों के आपरेषन नहीं हो सकने से उनकी हालत बिगड़ गयी।
सायंकाल विद्युत कर्मियों ने अस्पताल की विद्युत आपूर्ति दूसरी ओर से लाइन जोड़ कर चालू कर दी है। परंतु अभी अस्पताल की ओसीबी बदल नहीं पायी है। जबकि सीएमएस डा. एके मिश्रा ने बताया कि खराबी केवल लाइन में थी। विद्युत विभाग को सूचित किये जाने के
बावजूद लाइन ठीक नहीं की गयी। अवर अभियंता राकेष कुमार ने बताया कि यदि ओसीबी नहीं बदली गयी तो विद्युत व्यवस्था फिर गड़बड़ा सकती है।
5 हजार से अधिक आबादी वाले 26 ग्रामों में ‘सचिवालय’ इसी माह
फर्रुखाबादः शासन की मंशा इसी माह के अंत तक 5 हजार से अधिका आबादी वाले ग्रामों में ‘ग्राम सचिवालयों ’ की स्थापना करने की है। इनमें ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के बैठने के लिये अलग-अलग कक्षों के अतिरिक्त कंप्यूटर भी लगेंगें। इनकी सुरक्षा और सफाई के अतिरिक्त खोलने और बंद करने की भी व्यवस्था निर्धारित कर दी गयी है। पंचायत स्तरीय कर्मचारियों को ढूंडने के लिये अब ग्रामीणों को ब्लाक से जिला मुख्यालय तक के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। निर्धारित तिथियों में उनको ग्राम सचिवालय पर अपनी उपस्थिति र्दज करानी होगी, और यदि कहीं जाना भी है तो बाकायदा रजिस्टर पर अंकित करना पड़ेगा।
विदित है कि ग्राम पंचायत स्तर ग्राम सचिवालय भवनों के निर्माण की प्रक्रिया तो काफी समय स ेचल रही थी। परंतु इन भवनों में बाकायदा सचिवालय या ग्राम पंचायत का कार्यालय स्थापित किये जाने की शुरुआत नहीं हो पायी थी। यद्यपि लगभग तीन वर्ष पूर्व इसकी रूपरेखा बनी थी, परंतु इसको अमली जामा पहनाने की कवायद अब शुरू हुई है। जिला पंचायत राज अधिकारी इंद्र पाल सिंह यादव ने बताया कि जनपद में कुल 26 ग्राम पांच हजार से अधिक आबादी के हैं। इनमें से किन-किन ग्रामों में पंचायत सचिवालयों का भवन तैयार है, इसका सर्वे कराया जा रहा है। उन्होंने ने बताया कि जहां भवन पूर्ण हो चुके हैं वहां इसी माह के अंत तक व्यवस्था तैयार कर ‘ग्राम सचिवालयों ’ की शुरुआत कर दी जायेगी। शेष ग्रामों में भवन पूर्ण कराने के उपरांत नवंबर तक सचिवालय प्रारंभ कर दिये जायेंगे।
श्री यादव ने बताया कि ग्राम सचिवालय पर एक पूर्ण कालिक ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की नियुक्ति लिाधिकारी के स्तर से की जायेगी। उसके बैठने और ग्राम पंचायत से संबंधित अभिलेख सुरक्षित रखने के लिये अलग से कक्ष की व्यवस्था की जायेगी। ग्राम सचिवालय की सुरक्षा की जिम्मेदारी रात्रि में ग्राम चौकीदार की और दिन में सफाई कर्मी की होगी। यह कार्यालय प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक खुलेगा। इसमें भी सामान्य कार्यालयों की तरह रविवार व अन्य अवकाश के दिनों में अवकाश रहेगा। यहां पर लेखपाल, सींचपाल, एएनएम, परुष स्वास्थ्य कर्मी, आशा बहू, टयूबवेल आपरेटर, किसान सहायक, रोजगार सेवक, पशुधन प्रसार कर्मी, बोरिंग मेकैनिक व विद्युत लाइनमैन आदि के बैठने की व्यवस्था की जायेगी। यही पर उनकी उपस्थिति लगेगी और यही पर उनका भ्रमण रजिस्टर रहेगा, जिसपर उनको लिखकर जाना होगा कि वह कहां जा रहे हैं और कब लौटेंगे। ग्राम सचिवालय पर इन कर्मचारियों के फोन नंबर भी रहेंगे, जिससे आवश्यकता होने पर उनसे संपर्क किया जा सके।
इन ग्राम सचिवालयों के नियििमत निरीक्षण के लिये भी शासन की ओर से दिशा निर्देश दिये गये हैं। संबंधित ब्लाक के सहायक विकास अधिकारी को अपने ब्लाक के सभी ग्राम पंचायत सचिवालयों का कम से दो सप्ताह में एक बार निरीक्षण अवश्य करना होगा। इसी प्रकार बीडीओ को तीन माह में एक बार, डीपीआरओ को छह माह में एक बार प्रत्येक पंचायत सचिवालय का निरीक्षण करना अनिवार्य होगा। सीडीओ व डीएम को माह मे कम से कम एक सचिवालय का निरीक्षण अवश्य करना होगा।
| विकास खंड | ग्राम पंचायत | |
| नाम | जनसंख्या | |
|
मोहम्मदाबाद |
सिरोली |
16465 |
| मोहम्मदाबाद | मदनपुर |
11172 |
|
शमशाबाद |
कुआंखेडावजीरआलम खां |
10347 |
| मोहम्मदाबाद | पिपरगांव |
10322 |
| नवाबगंज | गनीपुर जोगपुर |
9713 |
| कमालगंज | जरारी |
9176 |
|
बढ़पुर |
याकुतगंज |
8903 |
| कमालगंज | भड़ौसा |
8100 |
| बढ़पुर | सोता बहादुरपुर |
7711 |
| कायमगंज | बहलोलपुर |
7691 |
|
नवाबगंज |
पीलखना |
7312 |
| मोहम्मदाबाद | पखना |
6510 |
| नवाबगंज | बरतल |
6223 |
| कायमगंज | गौरर्खेडा |
6132 |
| कायमगंज | लखनपुर |
6093 |
| कायमगंज | सुभानपुर |
5798 |
| नवाबगंज | कुरार |
5798 |
| कमालगंज | रामपुर माझगांव |
5791 |
| कमालगंज | पतौंजा |
5719 |
| मोहम्मदाबाद | न०बाग रठौरा |
5486 |
| कमालगंज | शेखपुर रुस्तमपुर |
5450 |
| राजेपुर | पिथनापुर |
5388 |
| राजेपुर | अम्रतपुर |
5353 |
| बढ़पुर | बरौन |
5242 |
| शमशाबाद | खीनमिनी |
5059 |
| कमालगंज | राजेपुर सरामेंदा |
5002 |
आयोग के आदेश पर भी सहायक निर्वाचन अधिकारी को चार्ज नहीं
फर्रंखाबादः राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के बावजूद जनपद में तैनात सहायक निर्वाचन अधिकारी को चार माह बाद भी चार्ज नहीं मिल सका है। एसडीएम के पास चार्ज होने के कारण दैनिक कार्यों में असुविधा के अतिरिक्त फर्मों के भुगतान में भी विलंब हो रहा है।
विदित है कि तत्कालीन जिलाधिकारी के. धनलक्ष्मी ने सहायक निर्वाचन अधिकारी श्रवण कुमार को एक शिकायत के मामले में कार्यमुक्त कर दिया था। इस दौरान चार्ज लंबे चिकित्सीय अवकाश से लौटे उपजिलाधिकारी आरबी वर्मा को दे दिया गया था। बाद में श्री वर्मा को उपजिलाधिकारी अमृतपुर का भी चार्ज दे दिया गया। चूंकि पंचायत चुनाव निबट चुका था, इस लिये अधिका काम न होने के कारण समस्या नहीं आयी। परंतु अब नगर निकायो का चुनाव सर पर आ जाने के कारण अब दैनिक कार्यों को लेकर समस्यायें आने लगी हैं। इधर पंचायत चुनाव के समय हुए कार्यों के भुगतान के लिये भटक रही फर्मों को भी आये दिन निर्वाचन कार्यालय के चक्कर काटते देखा जा सकता है।
विदित है कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से श्रवण को दोबारा जनपद में तैनाती देते हुए इस निर्देश के साथा वापस कर दिया कि यदि कोई शिकायत है तो श्रवण कुमार के विरुद्ध जांच कर आरोप पत्र आयोग को भेजा जाये, ताकि तदनुसार कार्रवाई की जा सके। परंतु आयोग के निर्देश के बावजूद चार माह बाद भी श्रवण कुमार को चार्ज नहीं मिल सका है। पंचायत निर्वाचन कार्यालय में पूरी तरह से अव्यवस्था का माहौल है।
अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार श्रवण कुमार को चार्ज दिये जाने संबंधी पत्रावली अनुमोदन के लिये जिलाधिकारी को भेज दी गयी है। अनुमोदन प्राप्त होते ही चार्ज हस्तांतरित करा दिया जायेगा।
नगदी, मोबाइल सामान लुटेरे छोड़ गए यात्री का सिम
फर्रुखाबाद: लुटेरे भी कभी-कभी इंसानियत दिखाते हुए पीड़ित की मदद करने का प्रयास करते हैं|
बीती रात जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने भी ऐसा करके दिखाया| उन्होंने दिल्ली से आने वाली रोडवेज बस में यात्री राकेश को निशाना बनाया| बेहोश हो जाने पर उसकी जेब से ३ हजार रुपये व मोबाइल उड़ा दिया| मोबाइल से सिम निकालकर उसके जूतों में रख दिया|
बस के परिचालक ने हैवानियत का परिचय देते हुए बेहोश यात्री को आज सुबह लाल दरवाजा प्राईवेट बस अड्डे के निकट सड़क पर डाल दिया जो वहाँ से गुजरने वाले टैम्पो की चपेट में आकर घायल हो गया|
थाना कम्पिल के ग्राम दोरेपुर निवासी ओमवीर ने वहाँ से गुजरते समय बेहोश पड़े यात्री को पहिचाना| उन्होंने पड़ोसी जिला हरदोई थाना मिर्जापुर के ग्राम राम दयाल नगला निवासी रामसिंह के पुत्र राकेश को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|
ओमवीर ने बताया कि राकेश मेरा साला है उनकी सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे| राकेश के पड़े होने वाले स्थान पर ही उनके जूते पड़े थे जिसमे उनका सिम मिल गया| थोड़ा होश आने पर दिल्ली में प्राईवेट नौकरी करने वाले राकेश ने बताया कि उसका मोबाइल ३ हजार रुपये व कपड़ों वाला बैग गायब है|
घायल युवक को पीटकर घड़ी व नगदी लूटी
फर्रुखाबाद: युवक मैकूलाल दुर्घटना में घायल हो जाने पर तड़प रहा था| उसी दौरान योजना वद्ध तरीके से उसकी पिटाई कर घड़ी व नगदी लूट ली गयी|
थाना अल्लागंज पुलिस ने थाना मिर्जापुर के ग्राम ख्नधिया नगला निवासी गंभीर रूप से घायल युवक मैकूलाल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| मैकूलाल ने बताया कि कोतवाली अलीगंज के ग्राम हथौड़ा में ब्याही उसकी बहन नीलम गंभीर रूप से बीमार है| मै ग्राम खमरिया निवासी मौसेरे भाई रामकिशोर से २४ हजार रुपये लेकर बाइक से बहन को देने जा रहा था|
थाना अलागंज क्षेत्र के ग्राम कोयीला ज्ञानपुर भट्टा के निकट एक व्यक्ति ने ठेली से बाइक में टक्कर मारी| बाइक के गिरने से मेरे काफी चोटें लगीं| ठेली पर सवार महिला व बच्चे को भी चोट पहुँची| दुर्घटना करने का आरोप लगाकार वहां मौजूद लोगों ने जमकर पिटाई की और २४०० रुपयों के अलावा घड़ी व मोबाइल फोन गायब कर दिया|
50 हजार न मिलने पर विवाहिता को जलाया
फर्रुखाबाद: संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसी सपना की बीती रात उपचार के दौरान लोहिया अस्पताल में मौत हो गई| पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया|
सपना थाना राजेपुर के ग्राम खंडौली निवासी संजय चौहान की ३६ वर्षीय पत्नी थी| उसे बीती रात झुलसी अवस्था में सास उमा देवी ने लोहिया अस्पताल पहुंचाया था| सपना की मौत की सूचना पर पड़ोसी ग्राम हरदोई थाना असांदी के ग्राम अखिमेलपुर से उसके भाई सुनील, चाचा सुन्दर सिंह आदि परिजन लोहिया अस्पताल पहुंचे|
परिजनों ने बताया कि सपना का ३ वर्ष पूर्व विवाह हुआ था संजय ने एक पखवारा पूर्व टैम्पो खरीदने के लिए ५० हजार रुपये की मांग की थी| रुपये न दे पाने के कारण संजय ने आग लगाकर सपना को मार डाला है| पूर्व में उसकी मांग पूरी होने पर संजय आये दिन रुपयों की मांग करता था| रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दे दी है|
आग से झुलसी महिला की मौत
फर्रुखाबाद: आग से झुलसी महिला सुमन की उपचार के दौरान लोहिया अस्पताल में आज सुबह मौत हो गई|
थाना कमालगंज के मोहल्ला अशोकनगर निवासी विनोद दिवाकर की १९ वर्षीय पत्नी सुमन बीते दिन चूल्हे पर खाना बनाते समय झुलस गई थी| पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया|
नव विवाहिता को मृत देख युवक ने भी लगाई फांसी
फर्रुखाबाद: नव विवाहिता के मर जाने के गम में युवक रवि ने भी फांसी लगाकर जान दे दी|
रवि कोतवाली कायमगंज के ग्राम नरसिंगपुर निवासी खुशीराम तेली का २० वर्षीय पुत्र था| उसका १६ जून २०१० को मैनपुरी थाना किसानी के ग्राम बासित निवासी भीखम की पुत्री संजय उर्फ़ सजनी से विवाह हुआ था| रवि के परिजन बड़े भाई सुनील के साले के विवाह समारोह में भाग लेने थाना शमसाबाद के ग्राम डुबरी गए थे| इसी गाँव में ही खुशीराम की भी ससुराल है|
खुशीराम सुबह गाँव के वृक्षराज गंगवार के बटाई पर लिए खेत की जुताई कर रहे थे| रवि सुबह करीब ८:३० बजे शौंच करके घर पहुंचा तो उसने पत्नी को फांसी पर लटका देखा| उसने रस्सी काटकर पत्नी को उतारकर बेड पर लिटाया और पानी के छींटे मारकर उसे होश में लाने का प्रयास किया| पत्नी को मरा देखकर संजय ने भी उसी कमरे में लगे पंखे में अगौन्छे से फांसी लगा ली|
खुशीराम ने वृक्षराज के बेटे को अपने घर पतेले में बांधने वाली रस्सी लाने के लिए भेजा| जब युवक घर में रस्सी को तलाश कर रहा अथा तभी उसने रवि को फांसी पर लटका तथा पत्नी को बेद पर मृत पर पडा देखा| इस बात की सूचना मिलने पर गाँव में कोहराम मच गया|
मनपसंद युवती से किया था रवि ने प्रेम-विवाह
फर्रुखाबाद: युवक रवि ने संजय उर्फ़ सजनी को पसंद करने के बाद उससे प्रेम-विवाह किया था| गाँव नरसिंगपुर का रवि बीते वर्ष कायमगंज में कम्पूटर का कोर्स कर रहा था तभी उसकी मुलाक़ात चाय होटल मालिक सुरेश से हुई| सजनी सुरेश की साली थी सुरेश को सजनी के लिए रवि योग्य वर दिखा तो उसने उससे शादी की बात चलाई और सजनी की सुन्दरता के बखान किये तब रवि के कहने पर सुरेश ने चुपचाप सजनी को दिखाया|
खूबसूरत होने के कारण सजनी रवि को भा गई फिर उसने परिजनों पर दवाव डालकर सजनी से ही विवाह कर लिया| रवि पिता से अलग रहता था अधिकांस समय पति-पत्नी अपने कमरे में ही घुसे रहते थे| दोनों की मौत की सूचना मिलने पर गाँव में कोहराम मच गया| पुलिस अधीक्षक ओपी सागर अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र, सीओ मछूआराम दुग्ताल, एसडीएम हरिशंकर व एसएस आई जगदीश तिवारी ने मामले की जांच-पड़ताल की|
काफी प्रयास के बावजूद यह रहस्य उजागर नहीं हो सका कि आखिर सजनी ने फांसी क्यों लगाई ?
वधू को गोद में उठा लिये जाने पर भड़का दूल्हा, जमकर हुई मारपीट
फर्रुखाबाद: नगर क्षेत्र के ग्राम टिकुरियन नगला खैरबंद में बीती रात विवाह के दौरान बारातियों व घरातियों में जमकर मारपीट हुयी|
ग्राम टिकुरियन नगला निवासी सुखपाल कुशवाह की बेटी मोनी की बरात हरदोई से आई थी| बरात दरबाजे पर पहुँचने से पूर्व घराती डीजे पर नाच रहे थे| जब बराती डीजे पर नाचने पहुंचे तो तब डीजे बंद कर दिया गया| इसी बात को लेकर दूल्हे के पिता, भाई व चाचा की वधू पक्ष के बेंचेलाल शाक्य उनके भाई कलट्टर व देशराज के बीच जमकर मारपीट हुई|
गुस्साए बारातियों ने कुर्सियां तोड़कर हंगामा मचाया| सूचना मिलने पर रायपुर चौकी प्रभारी टीडी त्यागी फ़ोर्स लेकर पहुंचे| जिन्होंने दोनों पक्षों को शांत कर विवाह कराया|
मंच पर वधू को उसके बुआ के लडके ने गोद में उठा लिया| इसी बात से दूल्हा भड़क गया और कहा कि तुम्ही इससे शादी कर ले जाओ| आनन्-फानन में उल्टी सीधी विवाह की रश्मे अदा कराई गयी और रात करीब ३ बजे ही वधू की विदा कर दी गई| पुलिस की मौजूदगी में विवाह की रस्मे निभाई गयी|
वर-वधू पूर्व में पंजाब में एक साथ रहते रहे तभी से उनके सम्बन्ध हो गए थे| रात करीब १ बजे ढिलाबल चौराहे से बरात चढी विवाह होने की खुशी में दूल्हा घोड़ी से उतरकर स्वयं की ठुमके लगाने लगा| दूल्हे को नाचते देख लोग दंग रह गए|



