Home Blog Page 5613

तान्या हत्याकाण्ड: महिला आयोग की अध्यक्ष का दौरा

फर्रुखाबाद: तान्या ह्त्या काण्ड और महिला उत्पीडन के बढ़ते मामलों की पड़ताल करने राष्ट्रिय महिला आयोग की अध्यक्ष यासमीन अबरार 12-05-11 अपराह्न ढाई बजे फर्रुखाबाद आएँगी|

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष जनपद आगमन एवं भ्रमण के दरम्यान निरीक्षण भवन में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य स्थानीय राजकीय अधिकारियों से तान्या हत्याकांड व महिलाओं से सम्बंधित समस्याओं पर विचार विमर्श करेंगी|

जिला प्रशासन ने महिला आयोग की अध्यक्ष के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए उनकी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त करने के निर्देश जारी किये हैं|

चूल्हे से उठी चिंगारी से लाखों का सामान स्वाहा

फर्रुखाबाद: चूल्हे की चिंगारी से चार घरों का सारा सामान जलकर स्वाहा हो गया। जिसमें लाखों का नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंची फायर विग्रेड के दलकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव लखनपुर निवासी ओमपाल पुत्र खुर्रम, जगपाल व बीरपाल के घरों में आग लग गयी। आग लगने से तीनों भाईयों के घर धू-धू कर जलने लगे।

आसपास के ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी हुई तो वह मदद के लिए दौडे़। ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग की उठ रही लपटे विकराल रूप धारण कर लिया जिससे गाँव में चीख-पुकार मच गयी| ग्रामीणों के द्वारा सूचना देने पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड आग को बुझाने में लग गयी।

जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक ओमपाल के कच्चे मकान की छत भी भराभराकर गिर गयी। इस दौरान आग की लपटे पडोस के राजवीर पुत्र बालकराम की छत पर पड़ी झोपड़ी तक जा पहुंची जहां उसका भी सारा सामान जलकर राख हो गया।

ग्रामीण जगपाल ने बताया कि उसके बाबा की 16 मई को तेरहवी थी जिसमे घी, तेल आटा आदि जलकर राख हो गया। उसने बताया कि घर के अन्दर 19200 रूपये नकदी भी रखी थी वह भी जलकर राख हो गयी। इसके साथ ही घर के कपड़े, घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

वही हम तीनों भाईयों का लगभग ७० कुंटल गेहूं व भूसा जलकर राख हो गया। ओमपाल ने बताया कि उसकी पत्नी घर में खाना बनाकर चकिया में आटा पीस रही थी जहां चूल्हे के पास भूसा का ढेर रखा था चूल्हे की चिंगारी उस भूसे के ढेर पर जा गिरी जिस कारण उसमें आग लग गयी। आग की सूचना पर एसआई छत्रसाल शिवहरे मौके पर पहुंचे। वही तहसील प्रशासन से क्षेत्रीय लेखपाल ने क्षति का आंकलन किया।

महिला ने दुष्कर्मी पति की नहीं होने दी कोर्ट मैरिज

फर्रुखाबाद: दुष्कर्म करने वाला युवक रिंकू प्रेमिका से कोर्ट मैरिज करने कचहरी गया| पत्नी ने प्रेमिका सहित पति को पकड़ कर उसकी शादी नहीं होने दी|

कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम तकीपुर निवासी मनचला युवक रिंकू आज गाँव की ही युवती किशोरी के साथ कोर्ट मैरिज करने कचहरी गया| इस बात की जानकारी मिलने पर उसकी पत्नी नीलम अपनी माँ मुन्नी, पिता प्रमोद आदि परिजनों के साथ कचहरी जा धमके| जिन्होंने ढूंढकर रिंकू व किशोरी को पकड़ लिया और उन्हें पुलिस कार्यालय ले गए| वहां भीडभाड़ का लाभ उठाकर प्रेमी युगल चकमा देकर भाग गए|

मुन्नी देवी ने शिकायती पत्र देकर पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया कि रिंकू ने ५ वर्ष पूर्व बेटी नीलम से शादी की थी| जिससे दो पुत्री हैं पत्नी के होते हुए रिंकू किशोरी से कोर्ट मैरिज करने जा रहा है| एसपी को विवाह की कैसेट भी दिखाई गई| कोर्ट मैरिज टल जाने पर किशोरी भी अपनी माँ के साथ एसपी से मिली उसने अवगत कराया कि रिंकू अपने साथी प्रमोद, कुलदीप व राजीव के साथ ९ मई की रात २ बजे घर में घुसा और घर से जबरन उठा ले गया| तमंचे की नोक पर उसने दुष्कर्म किया| शिकायत करने के बावजूद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की बल्कि यह समझौता कराया कि मै रिंकू से कोर्ट मैरिज कर लूं|

एसपी ने किशोरी का डाक्टरी परीक्षण कराकर रिपोर्ट दर्ज करने तथा मुन्नी के मामले की जांच सीओ मोहम्दाबाद को सौंप दी|

बहू को ज़िंदा फूंकने वाले पति व ससुर पुलिस शिकंजे में

फर्रुखाबाद: दहेज़ के लिए नव विवाहिता बहू दीपमाला उर्फ़ दीपा को ज़िंदा फूंकने वाले पति व ससुर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है| पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है|

दीपा भोलेपुर पश्चिम अंबेडकर कालोनी निवासी फोटोग्राफर जितेन्द्र पाल उर्फ़ जीतू की २६ वर्षीय पत्नी तथा कानपुर नगर नयापुरवा किदवई नगर निवासी मनीराम की पत्नी थी| दीपा की आज सुबह गैस पर खाना बनाते समय संदिग्ध परिस्थितियों में जल जाने से मौत हो गई|

मनीराम ने पुलिस को दहेज़ ह्त्या की रिपोर्ट दर्ज किये जाने की तहरीर दी| पुलिस ने दीपा के पति व ससुर बाबूराम को हिरासत में ले लिया| शिकायत के मुताबिक़ १८ नवम्बर २०१० विवाह के बाद दीपा को ससुराल वालों ने दहेज़ में वाशिंग मशीन व फ्रिज तथा ५० हजार रुपयों की मांगों को लेकर प्रताड़ित किया और उसे ज़िंदा ही जलाकर मार डाला|

हादसों में कई घायल, युवक मौत के आगोश में

फर्रुखाबाद: अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में अनेकों लोग घायल हो गए| युवक दिलीप सिंह मौत के आगोश में पहुँच गया|

थाना मऊदरवाजा के ग्राम टिमरुआ निवासी उदयपाल का २५ वर्षीय पुत्र दिलीप सिंह घर से कहकर गया कि वह बेबर क्षेत्र में रहने वाली बुआ के घर जा रहा है| दिलीप सुबह करीब १० बजे मुरहास तिराहे के निकट सड़क पर पडा था| उसे प्रधान के पुत्र ने प्राईवेट डाक्टर के यहाँ पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी| चाचा धर्मपाल ने उसे दोपहर बाद लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|

सर में गहरी चोट लगे होने से युवक की हालत गंभीर बनी है| धर्मपाल ने आशंका व्यक्त की कि हो सकता है कि दिलीप डग्गामार वाहन के पीछे लटका हो और गिर जाने से सड़क पर पड़ा रहा|

दुर्घटना में कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम, नगला बाग राठौरा निवासी रतीराम का २० वर्षीय पुत्र रजनीश तथा सुखवासी लाल का २५ वर्शेया पुत्र मूंगालाल घायल हो गए| घायलों को गाँव के नरेन्द्र सिंह ने लोहिया अस्पताल पहुंचाया|

दुर्घटना में नवावगंज निवासी सलमान सिंह का १९ वर्षीय पुत्र नगपाल घायल हो गया ओसे भाई सर्वेश ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|

हादसे में कोतवाली मोहमदावाद के ग्राम मतापुर निवासी दयाराम के २४ वर्षीय पुत्र प्रवेश घायल हो गया| घायल को उसके बाप ने लोहिया अस्पताल पहुंचाया|

पत्नी की आग बुझाने में पति भी झुलसा

फर्रुखाबाद: पत्नी की आग बुझाने में पति भी झुलस गया| झुलसे दंपत्ति को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया|

पड़ोसी जिला हरदोई थाना पाली के ग्राम रूपापुर निवासी बालकराम की ४८ वर्षीय पत्नी रामदेवी बीती शाम चूल्हे पर खाना बना रही थी| साड़ी में आग लग जाने से वह बुरी तरह चीखने लगी| बालकराम ने भी काफी प्रयास करके पत्नी की आग बुझाई| इस दौरान उनके हाँथ आदि शरीर भी झुलस गया|

परिजनों ने घायल पति-पत्नी को बीती देर रात लोहिया अस्पताल पहुंचाया|

सनकीपन में युवक की चली गई जान

फर्रुखाबाद: सनकीपन की हरकतें करने के कारण युवक शिवनंदन की जान ही चली गई| पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया|

शिवनंदन थाना नवावगंज एक मोहल्ला कछ्पुर्वा निवासी स्वर्गीय जगदीश बंजारा का १५ वर्षीय पुत्र था| बताया गया है कि सनकीपन के कारण शिवनंदन ने बीते दिन छत पर जाकर बाजार से लाई गई गोलियां खा ली| हालत बिगड़ने पर उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया|

आज सुबह उपचार के दौरान शिवनंदन की मौत हो गयी| उसके माँ-बाप की मौत हो चुकी है| वह सनकीपन में छत से नीचे कूदने कच्चे आलू खाने आदि की हरकतें करता था|

कुएं में गिरने से वृद्ध घायल

फर्रुखाबाद: कुएं में गिर जाने से कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम ऊगरपुर निवासी ७० वर्षीय रूपाल सिंह घायल हो गए| उनका बेटा लालू कुएं के अन्दर बाटर पम्प की मरम्मत कर रहा था उसी समय वह कुएं में झांकते समय नीचे जा गिरे| घायल वृद्ध को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया|

राहुल की ‘नौटंकी’ बंद कराएं सोनिया-मनमोहन: राजनाथ

यूपी के नोएडा स्थित भट्टा पारसौल गांव में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के पहुंच जाने और किसानों की मांग के समर्थन में धरने पर बैठ जाने से प्रदेश की बसपा सरकार के तो हाथ-पांव फूले ही, दूसरी पार्टियों को भी जोर का झटका लगा है। बीजेपी और समाजवादी पार्टी इसे नौटंकी करार दे रही हैं। दोनों का कहना है कि ये कांग्रेस और बसपा की मिलीभगत का नतीजा है कि उनके नेताओं को रोक दिया गया जबकि राहुल गांधी को भट्टा पारसौल जाने दिया गया।

गौरतलब है कि भट्टा पारसौल में किसानों-पुलिस के बीच हुई संघर्ष के बाद राष्ट्रीय लोकदल के नेता अजीत सिंह, समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव और बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने भी मौके पर पहुंचने की कोशिश की। लेकिन दलबल के साथ पूर्व घोषणा करके गांव जा रहे इन नेताओं को पुलिस ने मुख्य रास्ते में ही रोककर हिरासत में ले लिया और वापस भेज दिया। दूसरी ओर राहुल गांधी एक बाइक पर बैठकर तड़के के अंधेरे में खेतों के रास्ते से होकर गांव पहुंच गए। राहुल ने किसानों का दर्द सुना और इसके बाद वे वहीं धरने पर भी बैठ गए। सुबह से शाम हो चुकी है लेकिन राहुल का धरना जारी है। उनके साथ कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह भी धरने पर बैठे हैं।

राहुल के इस दांव पर गुस्साए बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि मेरी सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह से अपील है यूपी जैसे बड़े राज्य को लेकर नौटंकी नहीं की जानी चाहिए। सोनिया जी दोनों नेताओं को वापस बुलाएं। उन्होंने सवाल किया कि यूपी में बीएसपी सरकार ने जो हालात पैदा कर दिए हैं क्या उसमें पीएम यूपी सरकार के खिलाफ कोई प्रभावी कदम नहीं उठा सकते? क्या भारत का संविधान उन्हें कोई प्रभावी कदम उठाने से रोकता है?

राजनाथ ने कहा कि धरने में कांग्रेस-बीएसपी की मिलीभगत है। ये मिलीभगत पीएसी की बैठक में भी देखी गई जहां भ्रष्टाचार जैसे मसले पर सपा और बसपा कांग्रेस के साथ खड़ी हो गईं। मायावती को सीएम बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें इस्तीफा देना चाहिए और यूपीए सरकार को यूपी के बारे में गंभीरतापूर्वक विचार करना चाहिए।

वहीं समाजवादी पार्टी के महासचिव मोहन सिंह ने भी कुछ ऐसी ही प्रतिक्रिया दी। सिंह ने कहा कि राहुल गांधी का धरने पर बैठने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कार्रवाई कर सकती है लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है। धरना तो विपक्षी दलों का अधिकार है लेकिन केंद्र की सत्ताधारी पार्टी का नेता ही धरने के नाम पर नाटक कर रहा है। उनका कहना है कि ऐसा तो अंग्रेजों के जमाने में भी नहीं हुआ था कि किसानों को सरेआम मारा गया और सरकार चुप है। लोग घर छोड़कर भाग गए किन सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।

राहुल ने भट्टा में खूंटा गाड़ा, धरने पर बैठे

ग्रेटर नोएडा। किसानों का दर्द जानने आज भट्टा परसौल गांव पहुंचे कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी किसानों के दर्द सुनकर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए हैं। उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेसी दिग्विजय सिंह भी है। किसानों से बात कर राहुल गांधी किसानों की मांगों का समर्थन कर रहे हैं। धरने पर बैठे राहुल गांधी ने मांग की है कि किसानों को जमीन के बदले सही मुआवजा मिले। मुआवजा बाजार दर पर मिले।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की तीन मांगें हैं। पहला मामले के न्यायिक जांच के आदेश हो। दूसरा जांच पूरी होने तक किसी भी किसान के खिलाफ कोई कार्रवाई न हो और तीसरा बिना किसी किसान की मर्जी के उनकी जमीन न ली जाए। जब तक ये मांगें नहीं मानी जातीं तब तक राहुल धरने पर बैठे रहेंगे। इस दौरान 12 किलोमीटर की दूरी राहुल ने पैदल ही पूरा किया।

इससे पहले आज राहुल गांधी तड़के साढ़े 4 बजे ग्रेटर नोएडा पहुंचे। जबकि प्रशासन ने गांव में किसी के भी जाने पर रोक लगा दी थी। लेकिन राहुल बाइक से भट्टा परसौल गांव पहुंचे। सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी ने प्रशासन को चकमा देने के लिए काफिले को 2 किलोमीटर पीछे छोड़ दिया और भट्टा परसौल गांव पहुंचे। सबसे पहले वो वीरवती नाम की एक महिला के घर पहुंचे जिसका बेटा गायब है। राहुल ने गांव के बच्चों और महिलाओं से बात की। उन्होंने किसानों से कहा कि वो हौसला रखें, मैं आगे की लड़ाई लड़ूंगा।

राहुल गांव में राजपाल के घर भी गए जिनकी पुलिस फायरिंग में मौत हो गई। इसके बाद वहां इलाके के एसडीएम पहुंचे और राहुल से गुजारिश की कि यहां धारा 144 लगी है, इसलिए वो चले जाएं। राहुल गांधी ने कहा कि इस मामले में वो प्रधानमंत्री से दखल देने की मांग करेंगे।

बेसिक शिक्षा के बाबुओं की कारगुजारियों की जांच शुरू

फर्रुखाबादः आयुक्त कानपुर मंडल के निर्देष पर जिला विकास अधिकारी अषोक कुमार सिंह चंद्रौल ने बेसिक षिक्षा अधिकारी कार्यालय के लिपिकों के वर्षों से एक ही पटल पर जमे रहने और नियुक्ति पेंषन आदि के मामलों में मनमानी करने के आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

डीडीओ ने अभिलेख तलब किये

मंगलवार को श्री चंद्रौल ने बेसिक षिक्षा अधिकारी कार्यालय जाकर षिकयती पत्र में दिये गये तथ्यों के विषय में जानकारी की ।बीएसए डा. कौषल किषोर के न मिलने पर उन्होंने सहायक लेखाधिकारी साहित्य कटियार से भेंट कर उनको आवष्यक अभिलेख व पत्रावलियां उपलब्ध कराने संबंधी बीएसए को संबोधित पत्र प्राप्त कराया।

श्री चंद्रौल ने बताया कि षिकायत की विस्तृत जांच की जायेगी। षिकायतें काफी गंभीर प्रकृति की हैं। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की जायेगी। विदित है कि षिकायती पत्र में एक ही षिक्षक की मृत्यु के क्रम में कई कई मृतक आश्रितों को नौकरी देने जैसे कई रोचक रहस्यों का भी पर्दा फाष किया गया है।