Home Blog Page 5607

महंगाई के विरोध में भाजपा सपा ने दिखाई ताकत

फर्रुखाबाद: महंगाई एवं भ्रष्टाचार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन कर अपनी ताकत दिखाई| भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने टाउन हाल से पंडा बाग़ मंदिर तक जुलूस निकाला|

इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सुशील शाक्य, मानसिंह पाल, आदित्य मिश्रा, रामनिवास भारती, डॉ महिपाल सिंह आदि साथ रहे| अनेकों कार्यकर्ता महंगाई के विरोध में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आदि नेताओं के सीखंचों के अन्दर वाले चित्र हाँथ में लिए थे तथा हाथों में हथकड़ी भी डाले थे|

गुस्साए कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए कि ऐसे भ्रष्टाचार में लिप्त नेताओं को गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया जाए| पंडा बाग़ पहुँचने पर वक्ताओं ने पेट्रोल में बढाए गए मूल्य वृद्धि को वापस लेने की मांग करते हुए कांग्रेस की जमकर बखिया उधेड़ी|

महंगाई के विरोध में समाजवादी पार्टी के हुस्साए कार्यकर्ताओं ने चौक बाजार में प्रधानमंत्री का पुतला फूंककर भड़ास निकाली| इस दौरान महानगर अध्यक्ष चाँद मोहम्मद खान, सदर विधान सभा क्षेत्र की प्रत्याशी उर्मिला राजपूत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे| विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने भी महंगाई के विरोध में चौक बाजार में प्रधानमंत्री का पुतला फूंक दिया|

मंत्री ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

फर्रुखाबाद: निश्चित समय ११ बजे से पूर्व ही कावीना मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी का हेलिकोप्टर सुन्दर नारायण इंटर कालेज के ग्राउंड में उतरा तो अधिकारियों में हडकंप मच गया|

श्री सिद्दीकी ने वहां एक दर्जन से अधिक लोक निर्माण विभाग के कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया| मानचित्र देखकर जिले की स्थित समझी| गन्ना अधिकारी को बुलवाकर कहा कि गन्ना आयुक्त से बात कर किसानों के बकाया धन का भुगतान करवाएं| सेफ हाउस में पीडब्लूडी के अधिशाषी अभियंता एवं AR कोआपरेटिव को बुलवाकर विभागीय जानकारी ली|

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ पीके पोरवाल से विचार विमर्स किया| इस दौरान पुलिस अधीक्षक ओपी सागर, अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र, सीओ एम आर दुग्ताल, इंस्पेक्टर बीके मिश्र, एमएलसी मनोज अग्रवाल, पूर्व सांसद छोटेसिंह यादव, नागेन्द्र सिंह शाक्य, नागेन्द्र सिंह राठौर आदि बसपाई मौजूद रहे|

जल निगम का 655 हेण्डपम्प लगाने का दावा

सूची जारी

फर्रुखाबादः जल निगम की ओर से जनपद में कुल 655 हैंण्डपम्प लगाये जाने का दावा किया है। विभाग की ओर से इस संबंध में सूची जारी कर दी गयी है। विभागीय दावों के अनुसार वर्ष 2010-11 के अंतर्गत लगाये गये हैण्डपम्पों में से सर्वाधिक 280 कमालगंज में लगाये गये हैं। कायमगंज में 109, नवाबगंज में 64, बढ़पुर में 62, राजेपुर में 55, शमसाबाद में 45 और मोहम्मदाबाद में मात्र 40 हैण्डपम्प लगाये जाने का दावा किया गया है। ग्रामीण पाठकों की सुविधा के लिये जलनिगत की ओर से प्रकाशित सूची को यहां दिया जा रहा है। पाठकों से उम्मीद है कि वह सरकारी अमले के द्वारा इन हैण्डपम्पों के सत्यापन के भरोसे न रहें। स्वयं अपने आस-पास के क्षेत्र में देखें, और सूची के अनुसार हैण्डपम्प न लगे होने की स्थिति में जिलाधिकरी को इसकी सूचना दें।

जलनिगत की ओर से प्रकाशित सूची

1 BARAHPUR 62
2 MOHAMMADABAD 40
3 RAJEPUR 55
4 SHAMSABAD 45
5 NAWABGANJ 64
6 KAYAMGANJ 109
7 KAMALGANJ 280
Total 655

मंत्री के निरीक्षण में कायमगंज के अस्पताल की पोल खुली

फर्रुखाबाद: स्वास्थ्य मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी को कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान अनेकों खामियां मिलीं| महिला बार्ड के निरीक्षण के दौरान बेड से चादर हटाई तो अस्पताल की पोल खुल गयी| उन्होंने नाराजगी जताकर पुराने गद्दों को देखते हुए कहा कि यह क्या कबाड़ से लाकर बिछाए गए हैं| नए गद्दे भेजे थे उनको अभी तक क्यों नहीं बिछाया गया|

ग्राम अठसेनी पहाडपुर की प्रसूता ने शिकायत की कि वह तीन दिन से भर्ती है दवाईयां बाहर से मंगवाई जा रही हैं| मंत्री ने महिला से पूंछा कि तुम्हारे साथ कौन है, जब तक महिला कुछ बता पाती वहां मौजूद एल आयू के सुरेश चन्द्र बीच में ही सफाई देने लगा| इसपर भड़के मंत्री ने उसका नाम नोट करवाकर पूंछा कि बाहर से दवाईयां किसने लिखी हैं ? तो सीएमओ डॉ पीके पोरवाल ने संविदा के डाक्टर कल्पना भारती का नाम नोट कराया|

अस्पताल के प्रभारी डॉ महेंद्र ने सफाई दी कि बाहर से दवाई खरीदे जाने का मामला उनके संज्ञान में नहीं था| मंत्री ने बाईपास रोड स्थित गेंहूं क्रय केंद्र के निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों एवं किसानों से जानकारी ली| मंत्री के निरीक्षण के दौरान अस्पताल के कर्मचारी भयभीत होकर सहमे रहे|

मुख्यमंत्री को घेरने वालों ने सदैव मुंह की खाई: सिद्दीकी

फर्रुखाबाद: बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महा सचिव एवं सूबे के कावीना मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कायमगंज के सीपी गेस्ट हॉउस में बसपा कार्यकर्ताओं को चुनाव जिताने के लिए पूरी तरह से तैयार रहने की हिदायत दी|

उन्होंने कांग्रेस को भ्रष्टाचार की जननी बताते हुए केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार किये और भाजपा व सपा को भी नहीं बख्सा| बसपा का गुणगान करते हुए कहा कि” मुख्यमंत्री मायावती ने सर्व समाज का भला किया है, जब भी मुख्यमंत्री मायावती को विरोधियों ने घेरने की कोशिस्क की तो उन्हें सदैव मुंह की खानी पडी” |

विधायक कुलदीप गंगवार ने अटेना पुल के निर्माण के साथ ही १५ करोड़ की लागत से विकास कार्य करवाए जाने का दावा करते हुए कहा कि यदि ढाई घाट पुल का निर्माण हो जाए तो जनता को काफी सहूलियत मिलेगी|

बैठक में जोनल कोआर्डीनेटर सतीश जाटव, विधान सभा प्रभारी गंगाराम जाटव, नगर पंचायत अध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी आदि मौजूद रहे|

विरोधी को फंसाने के लिए हत्याभियुक्त ने बाप को मार डाला

फर्रुखाबाद: विरोधियों को फंसाने के लिए हत्याभियुक्त ने अपने वृद्ध पिता की ह्त्या कर दी| पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया|

कोतवाली कम्पिल के ग्राम बौरा बंगस निवासी ६८ वर्षीय रघुवीर सिंह ठाकुर का शव गाँव के बाहर बूढ़ी गंगा नदी में पड़ा मिला| वृद्ध के शरीर पर कोई जाहिरा चोट का निशान न होने के कारण अनुमान लगाया गया कि उनकी गला घोंट कर ह्त्या की गई| थाना प्रभारी सिराज अहमद ने बताया कि बीते दिनों गाँव के सत्यपाल की गोली मारकर ह्त्या कर दी गयी थी| इस मामले में रघुवीर के बेटे गुड्डू सहित ४ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गयी थी|

थाना प्रभारी ने बताया कि आशंका है कि गुड्डू ने विरोधियों को फंसाने के लिए अपने ही बाप को मारकर फेंक दिया है|

सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूदधडल्ले से जारी है इन्डोसल्फान की बिक्री

फर्रुखाबाद: सुप्रीम कोर्ट की ओर से 13 मई को रोक लगा दिए जाने के बावजूद जनपद में खतरनाक कीटनाशक इन्डोसल्फान की बिक्री धडल्ले से जारी है| वो भी मनमानी दरों पर। कई दुकानदार तो मूल्य से तीन गुना तक दाम वसूल रहे हैं। इसके सब्जी, फल व अनाज में इस्तेमाल से जनस्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। यह एक तरह का धीमा जहर है। इसकी वजह से किडनी और लीवर से जुड़ी बीमारियां बढ़ रही है। आंतों में संक्रमण बढ़ रहा है। यह कैंसर का भी कारण बन सकता है। मिट्टी-पानी जहरीला हो रहा है, वो अलग। यह कीटनाशक मार्केट में ये 100 ग्राम से लेकर पांच किलोग्राम या पांच लीटर तक की पैकिंग में उपलब्ध है। इंडोसल्फान आमतौर पर बीज की दुकानों पर उपलब्ध है। यह कैमीनोब, पेस्टीसाइड्स इंडिया, बायर, रैलीज व मेरठ एग्रो आदि कंपनियों के नाम से बिक रहा है। बाजार में दुकानों पर ये 250 रुपये लीटर या 300 रुपये किलोग्राम की दर से बिक रहा है।

जिला कृषि रक्षा अधिकारी वीबी द्विवेदी ने बताया कि अभी तक इस सम्बन्ध में शासन से कोई दिशा निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं| उनहोंने बताया कि नित्देशों का अनुपालन कराया जाएगा|

18 मई से 3 जून तक चार चरणों में दिया जाएगा शिक्षामित्रों को प्रशिक्षण

फर्रुखाबाद: राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के निदेशक दिनेश चंद्र कनौजिया ने डायट प्राचार्यों को निर्देश भेज दिए हैं। शिक्षा मित्रों को एक जुलाई से प्रशिक्षण देने के लिए चार चरणों में प्रशिक्षक तैयार किए जाएंगे। इस संबंध में उन्होंने कहा है कि मास्टर ट्रेनरों को 18 मई से लेकर 3 जून तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

जनपद के शिक्षा मित्रों का प्रशिक्षण 23 से 26 मई तक

ब्लॉक संसाधन केंद्र को बनाया जाएगा अध्ययन केंद्र

श्री कनौजिया ने निर्देश में कहा है कि स्नातक पास शिक्षा मित्रों का दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से दो वर्ष का बीटीसी प्रशिक्षण एक जुलाई से शुरू होना है। इसके लिए ब्लॉक संसाधन केंद्र एवं नगर संसाधन केंद्रों को अध्ययन केंद्र बनाया गया है। प्रति केंद्र के लिए सात-सात विशेषज्ञ नियुक्त किए गए हैं। जिनको प्रशिक्षण देने के लिए प्रत्येक डायट से तीन-तीन प्रवक्ता को विशेषज्ञ शिक्षक (मास्टर ट्रेनर) के रूप में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

पहले चरण में 18 से 21 मई तक आगरा, अलीगढ़, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, औरैया, आजमगढ़, बदायूं, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, भदोही, बिजनौर व बुलंदशहर के डायट के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। दूसरे चरण में 23 से 26 मई तक चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, फैजाबाद, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस व जालौन, तीसरे चरण में 27 से 30 मई जौनपुर, झांसी, जेपी नगर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कांशीराम नगर, कौशांबी, कुशीनगर, लखीमपुर, ललितपुर, लखनऊ, महाराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, मऊ व मेरठ तथा चौथे चरण में 31 मई से 3 जून तक मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रायबरेली, रामपुर, सहारनपुर, संतकबीरनगर, शाहजहांपुर, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी, छत्रपति शाहूजी महाराज नगर डायट के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

गंगा में स्नान करते डूबने वाले २ छात्रों की मौत से कोहराम

फर्रुखाबाद: घटियाघाट स्थित गंगा नदी में स्नान करते समय डूबने वाले २ छात्रों की मौत हो गई| गोताखोरों ने काफी प्रयास करके दोनों युवकों के शव ढूंढ निकाले|

कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला प्रीतम नगला निवासी योगेन्द्र सिंह का २२ वर्षीय पुत्र दीपक उर्फ़ दीपू श्रीवास्तव तथा मोहल्ला नगला राजन निवासी जयराम जाटव का २० वर्षीय पुत्र अभय वीर मोहल्ले के कई युवकों के साथ गंगा नहाने गए| घटियाघाट पर स्नान करते समय दीपू व अभय वीर के अलावा अभय कुमार डूब गया| नाविकों ने किसी तरह अभय को उसी समय निकाल लिया|

सूचना मिलने पर दोनों युवकों के परिजन गंगा तट पहुंचे| इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने प्रधान जमील खां के सहयोग से अनेकों गोताखोर युवकों की तलाश में लगाए| दोनों युवक मृत निकले जिनके शव लोहिया अस्पताल ले जाए गए| शव को देखकर परिजन बुरी तरह बिलखते रहे|

छिबरामऊ से बीकाम० करने वाला दीपक तहसील सदर में लेखपाल प्रमोद तोमर के साथ रहकर उनका सहयोग करता था| अभय वीर एटा खर्सुलिया स्थित जनत सिंह इंटर कालेज में इंटर का छात्र था| दीपक बिना बताये ही गंगा स्नान करने गया था| उनके साथ बासू, सुरजीत, बटन, विश्वजीत आदि कई लडके भी गंगा नहाने गए थे|

डिप्टी कलट्टर रवींद्र वर्मा, व सीपी उपध्याय लोहिया अस्पताल पहुंचे|

‘फर्रुखाबाद परिक्रमा’- जंगल में क्यों नाचा मोर, जाँच करेंगे चोर

0

हम नहीं सुधरेंगें-

बा अदब वा मुलाहिजा मुंशी हर दिल अजीज पधार रहे हैं| बुलंद आबाज में मियाँ झान -झरोखे ने जब यह आगाज किया तो उदास मुंशी के चेहरे पर मुस्कान तैर गई| रूमाल से पसीना पोंछते हुए बोले क्या बताएं मियाँ, स्वास्थय लाभ कर रहे वर्तमान जिलाधिकारी के कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व ही उनकी तेज तर्रार और कर्मठता के किस्से सुनायी पड़ने लगे थे| उनके आने पर कुछ बानगी भी देखने को मिली| मुंशी कुछ सोंचने लगे, चौक की ऐतिहासिक पटिया पर बैठे-बैठे बाबा पान वालों की दुकान से ठंडी पानी की एक बोतल ली, और एक सांस में गटक गए| बोले शिक्षकों के पशिक्षण में शिक्षकों को दी जाने वाली पुस्तकों से भरा एक ट्रैक्टर एसडीएम की उपस्थित में कार्यालय से निकलकर कबाड़ी बाजार के लिए जा रहा था परन्तु वह बेचारे कुछ भी नहीं कर पाए|

मियाँ बोले मुंशी यहाँ तो पूरे के पूरे कुएं में ही भांग पड़ी है ऐसे में कोई क्या कर सकता है| जब ठेके पर खुली सामूहिक नक़ल कराने वालों को स्वच्छ छवि का बताकर चुनाव मैदान में उतारा जा रहा हो तब फिर कौन किसके लिए क्या कर सकता है और क्या वह कह सकता है| शिक्षा के मंदिरों में अपने निहित स्वार्थों के लिए धुन और दीमक लगाने वालों की जय जयकार करते हमें शर्म भी तो नहीं आती|

मुंशी ने बात का सूत्र पकड़ते हुए फरमाया मियाँ शिक्षा विभाग के एकबार वरिष्ठ अधिकारी के कारनामों से कुछ समय पहले यह जिला हिल गया अथा| मीडिया ने एकबार की अपनी निष्पक्षता और निर्भीकता का ऐसा नमूना दिखाया जैसे इससे पूर्व किसी को कुछ मालूम नहीं था| मियाँ कब चुप रहने वाले थे बोले सही कहते हो इस निलंबित अधिकारी से उपकृत होने वालो की सूची बहुत लम्बी है | उनके घपले घोटालों की सूची तो और भी लम्बी है| देखो अब कौशल का कौशल क्या करता है| मिर्जा बोले अरे बस करो मिर्जा तुम तो चालू होते हो फिर थमते ही नहीं हो| कुछ बाद के लिए भी तो रखो| मिर्जा बेमन से खामोश तो हो गए परन्तु जाते-जाते यह भी कह गए कि यह सुधरेंगें नहीं और हम इन्हें सुधारे बिना मानेगें नहीं|

चोर कहे औरों से चोर, वन्स मोर वन्स मोर-

आज सुबह की ही तो बात है मौसम की मार से हलकान मुंशी कान पर हाथ रखकर पंचम स्वर में गा रहे थे| क्यों जंगल में नाचा मोर इसकी जांच करेंगें चोर| इसी बीच मियाँ झान-झरोखे आ टपके| दे ताली अंदाज में बोले कहे चोर औरों से चोर, वन्स मोर वन्स मोर|

मुंशी हरदिल अजीज बोले कि आप बताएं मियाँ| जनलोक पाल बिल मसौदा कमेटी के गैर सरकारी सदस्यों को पानी पी पीकर कोसने वाले अमर राग के प्रणेता जब मसौदा कमेटी के सरकारी सदस्य और खडा खेल फर्रुखाबादी के सांसद सलमान खुर्शीद और दिग्विजय सिंह के साथ गलबहियां कर रहे थे, उनकी शान में कसीदे पढ़ रहे थे, मुलायम सिंह यादव के साथ रहते हुए किये गए अपने कथित पापों की सार्वजनिक माफी मांग रहे थे, तब मन में यही आ रहा था कि राजनैतिक मौक़ा परस्ती की ऐसी मिसालें अपने जिले और शहर में चाहें जब देख लो| अब तो यह मिसालें पेश करने बाहर से भी कलाकार आने लगे हैं|

मियाँ बोले कुछ तो मजबूरियाँ रही होंगीं| कोई यूं ही तो बेवफा नहीं होता|

कांग्रेस का मनरेगा राग-

सरकार चाहें जिस पार्टी में हो थीम कमोबेश सबकी एक सी ही होती है| आम आदमी को गरीब आदमी को बेबस मजबूर मतदाता मात्र बनाए रहो| कांग्रेस में ऊपर से नीचे तक राष्ट्रपिता के नाम पर चलाई जा रही मनरेगा का शोर थामे नहीं थम रहा है, परन्तु इसमें व्याप्त धांधलियों, घपलों और अव्यवस्था की बात न ही करें तब भी मनरेगा से अपने प्रदेश व जिले में कितने लोग कितना लाभान्वित हो रहे हैं? यह तो कांग्रेस द्वारा मनोनीति प्रभारी जाने, परन्तु क्या इससे आम जन में कोई बुनियादी सुधार हो पायेगा? बात चर्चा और सार्थक बहस इस पर होनी चाहिए| कांग्रेस और पार्टियों की तरह चुनावी पार्टी बनकर रह गई है| बुनियादी सामाजिक सरोकारों का एजेंडा उससे मंदिर, मस्जिद मंडल व कमंडल, माया मुलायम की छोटी-बड़ी आँधियों ने छीन लिया| इन्होने भी केवल छीना है इसे अपनाने का बूता इनमे भी नहीं है|

आजादी हो गई गुलाम, रघुपति राघव राजाराम|

भाजपा का मंदिर राग-

सवाल आस्था का है बार बार कहने चीखने चिल्लाने के बाद भी आस्था वोटों दर्शनी हुंडी नहीं बन पा रही है| भ्रष्टाचार, महंगाई और विकास मुद्दे नहीं बन पा रहे हैं| क्योंकि गगन चुम्बी, ज्वार-भाटा प्रकरण हो जाने के बाद लम्बे बुनियादी संघर्ष की हिम्मत नहीं रही है| लोग जब हमारे अन्दर की वास्तविकता को जान लेते हैं पहिचान लेते हैं| तब फिर हमारा आस्था राग मंदिर राग भी कांठ की हांडी हो जाती है, जो बार बार नहीं चढ़ती| हम स्वयं यह राग अलापें कि हम औरों से अलग है, इससे बात बनाती नहीं| बात तब बनाती है जब लोग यह खाना शुरू करें कि आप औरों से अलग और श्रेष्ठ हैं| हाल फिलहाल इसकी उम्मीद दूर-दूर तक नजर नहीं आती |

सपा बसपा का चरण बंदना राग-

शायद ही कोई दिन ऐसा जाता हो जब सपा और बसपा के उच्च नेता कांग्रेस और केंदारीय सरकार की ऐसी तैसी ना करते हो यह परदे के बाहर का खेल हैं | लेकिन सांसद में और बाहर जब पार्टी और सरकार पैर कोई संकट आता हैं ,तब कांग्रेस का संकट मोचक बनने में सपा बसपा में जो होड़ मची हैं उसे देखकर हंसी तो आती है दुःख भी होता है कि लोग जनता को कितना मूर्ख और ना समझ समझाते हैं| इसलिए तो हम जनतंत्र की असली मालिक जनता से बार बार यह कहते हैं कि जागो वोटर जागो| जिसदिन वोटर जागेगा ये सारी धोखाधड़ी, बेईमानी कथनी करनी पूर्ण समाप्त हो जाएगा आपको कुछ नहीं करना है केवल निष्पक्ष और निर्भीक होकर मतदान करना होगा| जिस दिन जिले प्रदेश और देश का मतदाता अपने मत का प्रयोग करने लगेगा राजनीति की समाज की सारी गन्दगी छू मंतर की तर्ज पर समाप्त हो जायेगी|

और अंत में –

प्रत्यूष जी फर्रुखाबाद परिक्रमा की १५ साल २२ दिन बाद सामने आयी किस्त पर अपनी प्रतिक्रया के लिए धन्यबाद| हमने कभी यह दावा नहीं किया कि हम दूध के धुले हैं या मुंह में सोना डाले हैं| हम भी इंसान है और मानवीय कमजोरियों के कमियों से परे नहीं| परन्तु सच को निष्पक्ष और निर्भीक होकर उजागर करने की कोशिश करते हैं| इस कोशिश के चलते मिलने वाली सजा और बाधाओं को झेलने के लिए सदैव हंसी-खुशी तैयार रहते है| फर्रुखाबाद परिक्रमा के लम्बे अंतराल के बाद पुनः प्रकाश में आने के कारण छुपा नहीं है| उन्हें उजागर करके हम किसी का दिल नहीं दुखाना चाहते| पंकज दीक्षित ने परिक्रमा की पहली किस्त के साथ जो लम्बी भूमिका बांधी है वह स्वयं ही बहुत कुछ कह जाती है| प्रत्यूष और उन जैसे लोगों को उन्नति से हमें कभी जलन नहीं होती|