Home Blog Page 5606

बीएसएनएल का सिस्टम खराब होने से मोबाइल सेवायें ठप

फर्रुखाबाद: भारत संचार निगम के सिस्टम में खराबी आ जाने के कारण मोबाइल सेवायें ठप हो गयीं| जिसके कारण उपभोक्ता काफी परेशान हो गए|

आज करीब १२:४५ बजे के बाद से भारत संचार निगम के सिग्नल मोबाइल फ़ोनों से गायब हो गए| काफी देर तक लोग अपने मोबाईलों में नेटवर्क ठीक करते रहे| काफी देर तक सिग्नल न आने पर लोगों को एहसास हुआ कि सिस्टम में खराबी आ गयी है| जिसके कारण फर्रुखाबाद व फतेहगढ़ के बीएसएनएल उपभोक्ताओं का सम्पर्क टूट गया| विभाग को लाखों रुपये का नुकशान उठाना पड़ा|

इस सम्बन्ध में जब बीएसएनएल के सम्बंधित अधिकारियों से सम्पर्क करने का प्रयाश किया गया तो उनके कार्यालय के बेसिक फोन नहीं उठे, पता चला कि कानपुर लखनऊ के बीच की केबिल कट गयी है| जिले के बाहर मौजूद बीएसएनएल के जीएम एसबी शुक्ला ने बेसिक फोन पर बताया कि कानपुर का सिस्टम डाउन हो गया है| सिस्टम को दूसरे रूट से डायवर्जन करने में करीब आध घंटे का समय लगेगा|

हादसे में एक की मौत, छात्र सहित अनेकों घायल

फर्रुखाबाद: अलग-अलग स्थानों पर हुयी दुर्घटनाओं में एक बाइक सवार की मौत हो गई व छात्र सहित अनेकों लोग घायल हो गए| घायलों को लोहिया अस्पताल ले जाया गया|

दुर्घटना में थाना व कस्बा राजेपुर निवासी ४५ वर्षीय विनोद कुमार सिंह तथा उनके भाई हरिमोहन का १४ वर्षीय पुत्र दीपक घायल हो गया| विनोद विवाह समारोह में भाग लेकर बाइक से घर जा रहे थे| दीपक बाइक पर सवार था| जब वह थाना राजेपुर के ग्राम गंधिया के निकट से गुजर रहे थे उसी समय रोडवेज की बस टक्कर मारती हुई चली गई| कक्षा ४ के दीपक के पैर की हड्डी टूट गयी| घायल विनोद ने बताया कि बस से कुचलकर एक अन्य बाइक सवार के मौत हो गई| वह बस के पीछे से आ रहा था|

एक अन्य दुर्घटना में कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम ऊगरपुर निवासी यदुनंदन सिंह कुशवाह तथा ग्राम गल्लापुर निवासी धर्मेन्द्र व पातीराम का १३ वर्षीय पुत्र आकाश घायल हो गए| धमेंद्र आकाश के साथ बाइक से जा रहा था, ग्राम जैतपुर के निकट बाइक यदुनंदन सिंह से टकरा गयी| यदुनंदन यशोदा कोल्ड स्टोरेज में मुनीमी की ड्यूटी कर साइकिल से घर जा रहा था|

दुर्घटना में कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम लुकटपुरा निवासी 35 वर्षीय सूवेदार घायल हो गया|

एसओ राजेपुर एके पाण्डेय ने बताया कि दुर्घटना में हरदोई थाना सांडी के ग्राम हसौलिया सहारा निवासी ६० वर्षीय महिपाल सिंह की मौत हो गई है| वह बाइक के पीछे बैठा था दुर्घटना के बाद चालक रोडवेज बस की तलाश में चला गया| बस घटियाघाट चौकी पुलिस के कब्जे में है|

जादू-टोना की काट कर देने की रंजिश में महिला की पिटाई

फर्रुखाबाद: २१वी सदी में भी लोग जादू-टोना जैसे झूंठे आडम्बरों पर अटूट विश्वास करते हैं और इसके लिए वह मारपीट कर खून बहाने से भी पीछे नहीं हटते|

शहर कोतवाली के मोहल्ला गंगा दरबाजा निवासी रामपाल की पत्नी सुमन को जादू टोना की तंत्र विद्या पर बहुत विश्वास है| उसने अपने परिवार की बचत के लिए तांत्रिक से टोटका करवाया था| इस बात की भनक लग जाने पर पड़ोसी कलुआ ने उसके टोटके को तुडवा दिया और उलटे अपने तांत्रिक से जादू-टोना करवा दिया|

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में जमकर गाली-गलौज व मारपीट हुई| लाठी-डंडों से हमला कर सुमन को घायल कर दिया गया| सुमन ने कलुआ, उपदेश, जगदीश व गट्टे की पत्नी बेबी के विरुद्ध NCR दर्ज कराई| पुलिस ने घायल सुमन का लोहिया अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण करवाया|

बहन के दुश्मनों ने बरात आने से पहले मचाया हंगामा

फर्रुखाबाद: नगर के मोहल्ला बैजनाथ स्ट्रीट में राधेश्याम बाथम की पुत्री नन्दकी की आज ही बरात आने वाली है| नन्दकी के भाईयों ने मकान बंटबारे को लेकर मारपीट कर दी|

बड़े भाई राजू ने पत्नी सखी के साथ जाकर आज सुबह थाने में शिकायत की| बड़े भाई राजू ने बताया कि छोटे भाई बाबू व सुमानी मकान का बंटवारा कराना चाहते हैं| जबकि नन्दकी के अलावा एक और बहन शादी के लिए है| मकान के बंटवारे को लेकर दोनों भाईयों ने मेरे अलावा बाप, माँ मायादेवी के साथ झगड़ा किया|

राजू ने बताया कि जब मेरी पत्नी सखी मुझे बचाने आयी तो भाईयों ने उसकी गर्दन दबाई बड़ी बड़ी मुश्किल से मैंने उसे छुडाया| सखी की गर्दन पर नाखूनों के निशान बन गए| बाबू की पत्नी मधु व सुमानी की पत्नी आरती ने भी गाली-गलौज किया|

नगर परिक्रमा/ वार्ड नंबर 6: न खाने को राशन न रहने को छत

0

वार्ड सभासद: रेशमा देवी,

मोहल्ले: लाल दरवाजा, निराला नगर, बिर्राबाग, शांतिनगर,  बढपुर आ० आदि

फर्रुखाबाद: हमारी सरकार और हमारी ही सुनवाई नहीं यह कहना है वार्ड नबर ६ के लाल दरवाजा मोहल्ले के निवासियों का| सप्लाई ऑफिस में जब कभी शिकायत लेकर गए तो हमेशा दुत्कार सुनने को मिली और कह दिया गया कि यहाँ क्या कोई धर्मशाला है?

लाल दरवाजा निवासी रामदेवी जाटव, गीता देवी जाटव, मुन्नी जाटव ज्ञान देवी कठेरिया आदि ने बताया कि हम लोगों के घरों में कोई कमाई का जरिया नहीं है फिर भी सरकार ने हमारे गरीबी रेखा वाले राशन कार्ड नहीं बनाये हैं| जब भी कोई सर्वे होता है लोग नाम लिखकर ले जाते हैं लेकिन बाद में उस पर कोई कार्यवाही नहीं होती है| इन लोगों ने बताया कि हमारे पास जो एपीएल कार्ड हैं उन पर भी राशन दुकानदार पूरा राशन नहीं देता है और कई बार तो महीने में राशन बांटता ही नहीं है| जिसकी शिकायत लेकर हम लोग सप्लाई दफ्तर गए लेकिन वहाँ कोई सुनवाई नहीं हुई ऊपर से लताड और दिए गए| सप्लाई दफ्तर में मौजूद महिला कर्मचारी यह कहकर भगा दिया कि यहाँ क्या कोई धर्मशाला है?

लाल दरवाजा मोहल्ले की ही निवासी कमला देवी, शांती, सोनी गीता देवी, रामबेटी, अंगूरा देवी, निर्दोष, कुण्डला, विमला, सुखदेवी, सुधा, मीना, सुनीता, रामदेवी आदि ने बताया कि हम लोगों के घर इस प्रकार के हैं जिनके अंदर लेटकर आप रात को आसमान में कितने तारे निकले हैं बड़ी आसानी से गिन सकते हैं|

बरसात में हम लोगों को सर छुपाने तक की जगह नहीं है| इस महगाई में हम लोग जो मेहनत मजदूरी करके कमा पाते हैं उससे पेट का ही गुजारा हो पाना बहुत मुश्किल है, ऐसे में हम लोग कैसे क्या करें कुछ समझ में नहीं आता है| रोज सुनने को मिलता है कि सरकार गरीबों कि बहुत मदद कर रही है लेकिन हमारी मदद तो आज दिन तक किसी ने नहीं की है| हम लोगों को तो ऐसा लग रहा है शायद गरीबों के नाम पर सरकार अमीरों की मदद कर रही है| गरीब तो दिनों दिन और अधिक गरीब होता जा रहा है और अमीरों के पास अनाप शनाप पैसा आ रहा है|

निराला नगर मोहल्ले के निवासी सुभाष चंद्र, रामानंद शुक्ला, सुनील बाथम, विजय शुक्ल, श्रीधर अग्निहोत्री, खुशीराम वाजपेई, अवधेश दीक्षित, लालू, मनोज, अखिलेश त्रिवेदी, आत्माराम शुक्ला आदि ने बताया की गंगानगर कालोनी से निकले नाले का सारा पानी उनके मोहल्ले की गलियों में बहता है जिससे मोहल्ले के निवासी बहुत परेशान हैं| नाले के पानी के निकास को परिवर्तित करके बड़े नाले में जोड़ने को लेकर हम लोग कई बार नगर पालिका चेयरमेन को शिकायती प्रार्थना पत्र दे चुके हैं लेकिन अभी तक हम लोगों की फ़रियाद नहीं सुनी गयी है| इन लोगों ने बताया कि बरसात में नाले का पानी हम लोगों के घरों में घुसता है और निकलने को कहीं कोई जगह नहीं बचती है|

मोहल्ले निवासी लोगों ने बताया कि अभी नगर पालिका चेयरमेन मनोज अग्रवाल स्वयं यहाँ आये थे और हम लोग किस हालत में रह रहे हैं यह देखकर उन्होंने कहा कि आप लोग कैसे यहाँ रह रहे हैं वास्तव में यहाँ तो बहुत दिक्कत है और उन्होंने जल्दी ही कुछ करने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक कोई काम नगर पालिका ने यहाँ शुरू नहीं किया है| मोहल्ले वासियों ने कहा कि बरसात शुरू होने से पहले अगर कुछ नहीं किया गया तो हम लोगों के लिए फिर वही पहले जैसे हालात हो जायेंगे| मोहल्ले वासियों ने बताया कि हमने इस समस्या को लेकर जिलाधिकारी से भी गुहार लगायी थी जिस पर उन्होंने शीघ्र ही समस्या से निजात दिलाने का वादा किया था लेकिन दुर्दैव से वह दुर्घटना में घायल हो गए|

कुछ लोग विकास न होने से परेशान होते हैं लेकिन मोहल्ला बिर्राबाग के निवासी विकास से परेशान हैं| मोहल्ले में धीमी गति से हो रहे गली निर्माण से यहाँ के निवासी तंग आ गए हैं| बिर्राबाग निवासी कमलाकांत मिश्रा कि बेटी कि शादी है और सड़क ठेकेदारों ने १ महीने से सड़क खोद कर डाल दी है जससे नालियों का पानी उनके मकान के सामने पूरी सडक पर भर गया है| सड़क का का निर्माण जल्दी पूरा होते न देख वह बहुत अधिक चिंतित हैं| मोहल्ले के ही प्रेम नारायण तिवारी, अशोक कुमार शुक्ला, सत्यव्रत अग्निहोत्री, तेजराम मिश्रा आदि ने बताया कि जब ठेकेदारों को इतने धीमें काम करवाना था तो सारी गालियाँ खुदवाकर क्यों डाल दी, अब न कहीं निकलने को रास्ता है न बैठने को|स

नसीमुद्दीन ने लगाई सलमान के गढ़ में सेंध

फर्रुखाबाद: मुस्लिम वोटों के लिए अभी से बसपा और कांग्रेस के बीच जोर-आज़माइश का दौर शुरू हो गया है| रविवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस सांसद और केंद्रीय कैबिनेट मंत्री सलमान खुर्शीद के गृहक्षेत्र कायमगंज में मुस्लिमों से बसपा से जोड़ने की अपील की।

मुस्लिमों के वोट के लिए कांग्रेस व बसपा में जोर आजमाइश

सलमान का नाम लिये बिना ही नसीमुद्दीन ने मुस्लिमों को इशारे-इशारे में बहुत कुछ समझाया और यह भी ताकीद की कि जिन कौमों का मुखिया नहीं होता वह कौम व काफिले लुट जाया करते हैं। उन्होंने साफ कहा कि अभी तक मुसलमान उन्हीं पार्टियों को वोट देते रहे, जिन्होंने उन्हें छला। हम आपस में ही लड़ रहे हैं। मुसलमानों को उस पार्टी का साथ देना चाहिए जो उनका साथ दे। एक दिवसीय बसपा कार्यकर्ता कैंप में नसीमुद्दीन ने अधिकतर समय कांग्रेस पर ही निशाना साधा। उन्हों ने कहा कि उन्होंने फैसला किया है कि एक-एक मुसलमान को बसपा से जोड़ देंगे।

कार्यकर्ता कैंप में नसीमुद्दीन के चुनावी भाषण को बसपाई अपनी-अपनी तरह से परिभाषित कर रहे हैं। पिछले जिला पंचायत चुनाव में बसपा ने फर्रुखाबाद से तहसीन सिद्दीकी को जिला पंचायत अध्यक्ष बनवाकर मुसलमानों को अपनी ओर मोड़ने का काम किया था।

लोहिया में फर्श पर खून के धब्बे देख एडी बिफरे

नसीमुद्दीन के कार्यक्रम के खौफ से पूरे दिन एलर्ट

फर्रुखाबाद: अपर निदेशक स्वास्थ्य कानपुर मंडल डा.एसपी सिंह ने सुबह अस्पताल का मुआयना किया तो सफाई के नाम पर लोहिया में फर्श पर खून क्र धब्बे देख वोह सफाई कर्मियों पर बिफर पड़े| स्वास्थ्यमंत्री नसीमुद्दीन के कार्यक्रम की संभावना पर लोहिया अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मी सुबह से एलर्ट रहे।

डा.सिंह ने कायमगंज जाने से पूर्व सीएमओ डा.पीके पोरवाल के साथ लोहिया अस्पताल का निरीक्षण किया। उनहोंने इमरजेंसी ब्लाक का निरीक्षण किया। एडी को पुरुष व महिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान कई खामियां नजर आयीं। उनको एक जगह फर्श पर खून के धब्बे दिख गये। इस पर उनहोंने कड़ी नाराजगी जताई। नसीमुद्दीन के कार्यक्रम के चलते लोहिया अस्पताल में पूरे दिन एलर्ट का माहौल रहा| सायंकाल जब कायमगंज से जब स्वास्थ्य मंत्री के वापस चले जाने और लोहिया अस्पताल न आने की पुष्टि हुई तब डाक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों ने राहत की सांस ली।

पूर्व सांसद को मंच पर बैठने का मौक़ा मिला

फर्रुखाबाद: रविवार को कायमगंज में लगे बसपा के कार्यकर्ता कैंप में पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव को भी मंच पर चढने का मौक़ा मिला| कई छुटभैया नेताओं को मंच से हटाया गया। एमएलसी सतीश जाटव व विधायक कुलदीप गंगवार को ही बोलने का मौका मिला। अन्य नेताओं को मुख्य अतिथि को माल्यार्पण से ही संतोष करना पड़ा।

कायमगंज में लगे बसपा के कैम्प में लोक निर्माण विभाग के मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के पहुंचने से पहले ही जिलाध्यक्ष रामानंद प्रजापति ने माइक से कहा कि चारों विधानसभा के कोआर्डीनेटर व भाई चारा कमेटियों के प्रांतीय पदाधिकारी ही मंच पर बैठेंगे। लेकिन कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष की अपील अनसुनी कर दी। इसके बाद कार्यकर्ताओं को बड़ी मुश्किल से कुर्सियों से उठाया गया। नीचे सोफे पर बैठे पूर्व सासद छोटे सिंह यादव, सविता समाज भाईचारा के प्रदेश सेक्टर तीन के अध्यक्ष अरविंद ठाकुर व उपाध्यक्ष ब्रह्मासरन को भी मंच पर बुलाकर बैठाया गया। नसीमुद्दीन से पूर्व बसपा की सुरक्षित सीटों के प्रभारी सतीश जाटव व विधायक कुलदीप गंगवार को भाषण के लिए बुलाया गया। एमएलसी मनोज अग्रवाल, एमएलसी नौशाद अली, सदर विधानसभा के कोआर्डीनेटर नागेन्द्र शाक्य, भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के कोआर्डीनेटर नागेन्द्र सिंह राठौर, कायमगंज विधानसभा क्षेत्र कोआर्डीनेट गंगाराम जाटव आदि मौजूद थे।

ख़राब व्यवस्था रफू करने को ख़ुफ़िया पुलिस बनी पत्रकार

फर्रुखाबाद: सरकारी व्यवस्था से उत्तर प्रदेश में हर कोई परेशान है| हालत ये है कि स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य मंत्री के दौरे के दौरान कमियों को छुपाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने खुफिया पुलिस को पत्रकार बनाकर लगा दिया, मगर चंद मिनटों में ही पोल खुलते ही मंत्री जी ने निकली भड़ास और सिपाही का नाम नोट| मामला फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज तहसील का है जहाँ रविवार को सरकारी खर्च के उड़न खटोले से मंत्री जी विभागीय दौरे के बहाने आरक्षित सीट पर बसपा कार्यकर्ताओ को जीत का चुनावी गणित समझाने गए थे|

स्वास्थ्य विभाग की बखिया उघेड़ने के लिए पत्रकार बना खुफिया पुलिस का सिपाही मंत्री नसीमुदीन के चंगुल में फस गया| कायमगंज अस्पताल का दौरा करते समय मरीजो से पूछताछ के दौरान बीच में बोलने पर मंत्री ने जब डाट लगानी शुरू की तो सिपाही ने झटपट अपना परिचय पत्रकार का दे दिया| मंत्री कुछ नरम पड़े और लगे सिपाही को पत्रकार समझ घुट्टी पिलाने- मेरा काम मुझे करने दो| इतने में मौके पर मौजूद ने बेमतलब में पत्रकार बिरादरी की फजीहत होते देख मंत्री को बताया कि ये पत्रकार नहीं ये तो सरकार का आदमी है तो मंत्री जी को सांप सूंघ गया और बेचारे सिपाही का नाम नोट हो गया|

हुआ ये कि हाल ही में उत्तर प्रदेश में घपलो घोटालो और हत्याओ से दहले स्वास्थ्य महकमे के मंत्री बदले गए है| मौजूदा स्वास्थ्य मंत्री नसीमुदीन सिद्दकी जो बसपा के आरक्षित सीटो के प्रभारी भी है रविवार को कायमगंज में लिखापढ़ी में सरकारी दौरे पर थे| वे लोक निर्माण मंत्री भी हैं लिहाजा उदघाटन के 9 पत्थरो से उन्हें पर्दा भी हटाना था| स्वास्थ्य मंत्री है लिहाजा किसी स्वास्थ्य सम्बन्धी काम भी करना था, लिहाजा उन्होंने पहले 9 पत्थरों से पर्दा हटाने का काम मशीन का बटन दबा कर किया (हाथ से भी किया जा सकता था मगर उत्तर प्रदेश में पैसे का मंत्रियो के लिए कोई मोल नहीं लिहाजा इंतजाम चापलूसी भरा किया गया)| उसके बाद मंत्रीजी स्थानीय अस्पताल मोयना करने पहुचे| निरिक्षण के लिए हालाँकि पिछले दो तीन दिन से मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ने जान लड़ा दी थी मगर कंकाल पड़े स्वास्थ्य महकमे को कितना भी ग्लूकोस लगा दिया जाए इधर उधर कोनो से घाव नजर आ ही जाते है| मंत्री जी निरिक्षण कर रहे थे और मुसीबत बने पत्रकार कैमरे चमका रहे थे| सब कुछ मेनेज तरीके से हो रहा था कि अचानक अस्पताल में प्रसव के लिए आई ग्राम अटसेनी पहाडपुर की एक प्रसूता ने मंत्री के सामने अस्पताल से दबाई न मिलने की पोल खोलनी शुरू कर दी| मंत्रीजी के दौरे में खुफिया पुलिस की ड्यूटी पर तैनात सादे कपड़ो में एक सिपाही सुरेश चन्द्र ने महिला की बात दबाते हुए स्वस्थ्य विभाग की पैरवी शुरू ही की थी कि मंत्रीजी ने परिचय पूछ दिया| सिपाही ने तपाक से खुद को पत्रकार बता डाला| फिर क्या था गेंद मंत्री जी के पाले में पहुच गयी| पत्रकारों की मौजूदगी में सरकार की बदनामी देख मंत्रीजी पहले ही दिल ही दिल में खिसियाये हुए थे| मंत्रीजी ने तुरंत ही पलटवार करते हुए कहा कि भाई हमारा काम हमें करने दो| हम यही तो देखने आये हैं कि क्या चल रहा है आप (सिपाही की ओर) न बोले तो अच्छा है| मंत्रीजी जी मन ही मन खुश भी हो रहे थे लगे हाथ पत्रकारों पर वार करने का मौका जो मिल गया| मगर मंत्रीजी का ये भ्रम जल्द ही टूट गया कि जनाब फर्रुखाबाद के पत्रकारों को भी कोई आड़े हाथ ले सकता है| पत्रकार बिरादरी की बेबजह फजीहत देख मौके पर मौजूद पत्रकार बोल पड़े- मंत्रीजी ये पत्रकार नहीं ख़ुफ़िया पुलिस का सरकारी आदमी है| बस फिर क्या था मंत्रीजी ने दोगुनी स्पीड और तेज ध्वनि से सिपाही को डाट निकली भड़ास और सिपाही का नाम किया नोट| सिपाही भी चतुर निकला अपना नाम बताया सिर्फ “सुरेश”|

बहू से विवाद में नर्स ने जहर खाकर जान दी

फर्रुखाबाद: बहू से विवाद होने से गुस्साई नर्स निर्दोष मिश्रा ने जहर खाकर जान दे दी|

शहर कोतवाली के मोहल्ला दिल्ली ख्याली कूंचा निवासी राम शंकर की पत्नी निर्दोष ब्लाक कमालगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ANM पद पर तैनात थीं| उनका आज सायं बेटे ज्ञानदीप उर्फ़ भल्लू की पत्नी मधु से इसी बात को लेकर विवाद हुआ, तभी निर्दोष ने गुस्से के कारण जहर खा लिया| जिससे उसकी मौत हो गई|

ज्ञानदीप उर्फ़ भल्लू की १८ अप्रैल २०१० को दिन दहाड़े गोली मारकर ह्त्या कर दी गई थी तथा उनके मामा दीपक मिश्रा उर्फ़ मल्लू को गोली मारकर घायल कर दिया गया था| सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया| पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है| महिला के परिजन बुरी तरह बिलखते रहे|