Home Blog Page 5605

एमडीएम में मनमानी पर गर्मियों की छुट्टी में चार प्रधान खाते से बेदखल

फर्रुखाबाद: मध्याह्न भोजन में मनमानी और असहयोग करने वाले ग्राम प्रधानों पर डीएम ने नज़र टेढी कर ली है| जिलाधिकारी रिग्जियान सैम्फिल के आदेश पर नवाबगंज ब्लाक के 4 ग्राम प्रधानों से मध्याह्न भोजन के खाता संचालन अधिकार छीन लिए गये हैं।

विदित है कि विगत ३० अप्रैल को हुई एमडीएम टास्क फ़ोर्स की बैठक के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से दो दर्जन ग्राम प्रधानों के विरुद्ध रिपोर्ट डी गयी थी| विकासखंड नवाबगंज के ग्राम ग्राम पंचायत जिराऊ की प्रधान सुनीता देवी पत्नी सर्वेश कुमार तथा ग्राम पंचायत रजपालपुर की प्रधान दमयंती देवी पत्नी रघुनंदन के भी वित्तीय अधिकार छीन लिए गये। अचरिया बाकरपुर प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल में बच्चों को पका पकाया भोजन उपलब्ध कराने में असहयोग के चलते अचरिया बाकरपुर ग्राम पंचायत की प्रधान इंद्रेश कुमारी से मध्याह्न भोजन के खाते का अधिकार वापस ले लिया गया।

प्राइमरी विद्यालय बिजौरी में भी प्रधान के अवरोध बनने की शिकायत पर बिजौरी की प्रधान कांती देवी पत्नी सुरेन्द्र सिंह का बैंक खाता एकल कर विद्यालय के प्रधानाध्यापक को अकेले ही पैसा निकालने को अधिकृत कर दिया गया है।

क्र0 सं0 विकास क्षेत्र ग्राम सभा का नाम विद्यालय का नाम ग्राम प्रधान/प्रधानाध्यापकों द्वारा असहयोग किये जाने का विवरण
1 मोहम्मदाबाद अर्जुनपुर प्रा0वि0 अर्जुनपुर ग्राम प्रधान द्वारा कनवर्जन कास्ट आहरण करने हेतु चेक पर हस्ताक्षर नही किया जा रहा है। प्रधानाध्यापक द्वारा अपने पास से मिड-डे-मील का संचालन किया जा रहा है।
2 कायमगंज रूदायन क0उ0प्रा0वि0 रूदायन ग्राम प्रधान द्वारा कनवर्जन कास्ट आहरण करने हेतु चेक पर हस्ताक्षर नही किया जा रहा है।  प्रधानाध्यापक द्वारा अपने पास से मिड-डे-मील का संचालन किया जा रहा है। अध्यापक द्वारा प्रार्थना पत्र में चेक संख्या 324872 धनराशि 8600/- दिनांक 05.03.2011 संलग्न की गयी है इस धनराशि पर ग्राम प्रधान द्वारा 1/2 भाग की मांग की जा रही है।
3 बढपुर घारमपुर प्रा0वि0 घारमपुर प्र0अ0 अरूणा पाण्डेय के साथ ग्राम प्रधान अभद्र व्यवहार करते है एवं बल पूर्वक बैंक मे चेक बुक छीन ली गयी है, जिसके कारण मध्यान्ह भोजन की सामग्री प्राप्त नही हो पा रही है।
4 कमालगंज भटपुरा प्रा0वि0 भटपुरा मध्यान्ह भोजन 01 माह से बन्द है। प्रधानाध्यापक द्वारा पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान से कई बार सम्पर्क किया जा चुका है।
5 बढपुर जनैया सठैया प्रा0वि0 जनैया सठैया मध्यान्ह भोजन 45 दिनो से बन्द है।
6 ’’ जनैया सठैया उ0प्रा0वि0 जनैया सठैया मध्यान्ह भोजन 45 दिनो से बन्द है।
7 ’’ आवाजपुर प्रा0वि0 अर्राहबाजपुर प्रधान द्वारा बिना किसी बिल वाउचर उपलब्ध कराये प्रधानाध्यापक से बलपूर्वक चेक कटवा ली जाती है।
8 ’’ आवाजपुर उ0प्रा0वि0 अर्राहबाजपुर प्रधान द्वारा बिना किसी बिल वाउचर उपलब्ध कराये प्रधानाध्यापक से बलपूर्वक चेक कटवा ली जाती है।
9 शमशाबाद बछलैया प्रा0वि0 मिल्क सुल्तान प्रधान द्वारा एम0डी0एम0 का खाता नही खुलवाया गया है। मिड डे मील नही बनवाया जा रहा है। शि0मि0 का मानदेय नही दिया जा रहा है।
10 नवाबगंज बिजौरी प्रा0वि0 नगला मना प्रधान के असहयोग के कारण मध्यान्ह भोजन वितरण नही हो पा रहा है।
11 ’’ अचरिया वाकरपुर प्रा0वि0 अचरिया वाकरपुर ’’
12 ’’ ’’ उ0प्रा0वि0 अचरिया वाकरपुर ’’
13 ’’ ’’ प्रा0वि0 अचरा तकीपुर ’’
14 ’’ ’’ प्रा0वि0 रशीदपुर अठसेनी ’’
15 ’’ ’’ उ0प्रा0वि0 हरसिंहपुर ’’
16 ’’ जिराऊ प्रा0वि0 जिराऊ ’’
17 ’’ जिराऊ उ0प्रा0वि0 जिराऊ ’’
18 ’’ जिराऊ प्रा0वि0 अमरापुर नगला मकोरा ’’
19 बढपुर बसेली प्रा0वि0 सिल्हा पूर्व प्रधान द्वारा बर्तन, गैस चूल्हा आदि सभी वस्तुओं को अपने कब्जे मे ले लिया गया है जिसके कारण मध्यान्ह भोजन वितरण नही हो पा रहा है।
20 राजेपुर सथरा उ0प्रा0वि0 सथरा प्रधान द्वारा मध्यान्ह भोजन मीनू के अनुसार नही बनवाया जा रहा है।
21 बढपुर धन्सुआ प्रा0वि0 धन्सुआ प्रधान द्वारा मध्यान्ह भोजन मीनू के अनुसार नही बनवाया जा रहा है। रसोइये का मानदेय नही निकाला जा रहा है। सभी चेको पर 50 प्रतिशत धनराशि की मांग की जा रही है।प्रधानाध्यापकेां द्वारा अपने वेतन से रंगाई-पुताई व मध्यान्ह भोजन वितरण आदि कराया जा रहा है।
22 ’’ ’’ क0प्रा0वि0 धन्सुआ ’’
23 ’’ ’’ उ0प्रा0वि0 धन्सुआ ’’
24 ’’ कुबेरपुर घाट प्रा0वि0 गुचिलियाई प्रधानाध्यापक श्री प्रभात कुमार दुबे एम0डी0एम0 पंजिका व अन्य अभिलेख अपने घर पर रखते हैं। इन्होने कनवर्जन कास्ट आदि की धनराशि भी आहरित कर ली है। एम0डी0एम0 गुणवत्ता व मीनू के अनुसार नही बनता है। विद्यालय का अतिरिक्त कक्ष अपूर्ण है। जिसकी धनराशि पूरी आहरित कर ली गयी हैं। इसके साथ प्रा0वि0 रेहा मे भी चार अतिरिक्त कक्ष का निर्माण इनके द्वारा कराया जाना है जो अभी तक अपूर्ण है।
25 कमालगंज न्यामतपुर कुर्मियान क0प्रा0वि0 न्यामतपुर कुर्मियान एम0डी0एम0 ग्राम प्रधान द्वारा 02 माह से बनावाने के बावजूद इसकी धनराशि प्रधानाध्यापक द्वारा नही निकाली जा रही है। प्रधानाध्यापक द्वारा 17400 रू0 पुताई आदि का कहकर निकलवाया गया किन्तु 01 माह से ज्यादा समय बीतन के बावजूद खर्च के सम्बन्ध में कोई जानकारी नही दी जा रही है।

बाइकर्स गिरोह ने सर्राफ को घायलकर ढाई लाख के जेवर लूटे

फर्रुखाबाद: बाइकर्स गिरोह ने सर्राफ अवधेश यादव उर्फ़ बड़े लला को घायल कर ढाई लाख के जेवर व नगदी लूट ले गए|

थाना नवावगंज के ग्राम वेग निवासी सर्राफ बड़े लला नवावगंज बाजार में महा लक्ष्मी ज्वैलर्स की दुकान बंद कर सायन ७ बजे साइकिल से घर को रवाना हुए| जब वह रास्ते में ग्राम सिरमौरा पुलिया कव्रिस्तान के निकट से गुजर रहे थे उसी समय सामने से आये तीन पैदल व एक बाइक सवार ने घेर लिया और तमंचे की नोक पर झोला छीनने लगे|

बड़े लला झोले को बचाने के लिए लुटेरों से भिड़ गए| लुटेरे ने सिर में तमंचे की बट मारकर उनके घायल कर दिया और झोला छीनकर बुलेट पर सवार होकर फरार हो गए| झोले में ११ हजार की नगाड़े के अलावा ढाई किलो चांदी व ४० ग्राम सोने के जेवरात थे| सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी|

नीद के झोंके ने घर के बजाय अस्पताल पहुंचाया

फर्रुखाबाद: कस्बा व थाना कम्पिल निवासी अनिल नींद का झोंका आ जाने के कारण घर के बजाय परिजनों सहित अस्पताल पहुँच गया|

अनिल अपनी पत्नी नीतू, पुत्र प्रियांशु व पुत्री प्रिया के साथ छिबरामऊ शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे| कायमगंज क्षेत्र के ग्राम मिलकिया के निकट अनिल को नींद का झोंका आ गया और असंतुलित बाइक पेड़ से टकरा गई| चारों घायलों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया|

दुर्घटना में पड़ोसी जिला एटा थाना अमरापुर के ग्राम फफौन्दा निवासी प्राईवेट बस का परिचालक जयवीर घायल हो गया| जयवीर नगला धनी से बारात लेकर खान पेट्रोल पम्प के निकट बस को रोककर नीचे खडा था| उसी समय ट्रांसपोर्ट चौराहे की तरफ से आये ट्रैक्टर चालक टक्कर मारकर भाग गया| घायल परिचालक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया|

एक अन्य हादसे में कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम ज्योता निवासी सूरज का २२ वर्षीय पुत्र प्रवीन घायल हो गया| उसे गंभीर अवस्था में लोहिया अस्पताल ले जाया गया| प्रवीन बाइक से सब्जी लेने मोहम्दाबाद जा रहा था| सामने से आ रही बस की टक्कर से घायल हो गया|

बच्चे की मौत से शादी की खुशियाँ बदल गई मातम में

फर्रुखाबाद: छत से गिरकर रिश्तेदार का बच्चा अमन कुमार की मौत हो जाने के कारण परिवार में शादी की खुशियाँ मातम में बदल गईं|

थाना नवावगंज के ग्राम चंदनी निवासी प्रेमचंद्र के पुत्र की आज सोमवार को बरात जानी थी| घर में सुबह से ही बेहद खुशी का माहौल था| जनपद फतेहपुर थाना साटो नरैनी के ग्राम असोधर निवासी प्रेमपाल अपने साढू प्रेमचंद्र के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होने आये थे| उनका ७ वर्षीय पुत्र अमन दोपहर को छत पर खेल रहा था|

खेलते समय अमन छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया| उसे उपचार के लिए नवावगंज प्राईवेट चिकित्सक के यहाँ ले ह्जाया गया जहां उसकी मौत हो गई| उसके बाद शादी की खुशियाँ मातम में बदल गई|

सेना में भर्ती को मंगलवार से रोज बोलेंगे 15 हज़ार युवा धावा

फर्रुखाबाद: खबरदार, मंगलवार से अगले एक सप्ताह तक शहर की लगभग चरमरा रही व्यवस्था पर प्रतिदिन 15 हजार बाहरी युवक धावा बोलने वाले हैं। सेना में भर्ती के लिये आने वाले इस भारी भरकम भीड़ के रहने न सही सोने तक के लिये किसी मैदान तक को चिन्हित नहीं किया गया है। मंगलवार से पूरे शहर में न सही कम से कम फतेहगढ़ में जो अव्यवस्था होती है उसके दोबारा दोराये जाने की पूरी संभावना है। भर्ती से जुड़े सैन्य अधिकारी इसे जिला प्रशासन की जिम्मेदारी बता रहे हैं।

प्रशासन ने छोड़ी व्यवस्था पुलिस के भरोसे

रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों के अतिरिक्त फुटपाथों और घरों की पटियों पर सोते इन युवाओं को दूसरे दिन उठकर कड़ी शारीरिक परीक्षा से गुजरना होगा। इतनी बड़ी संख्या में आने वाले युवाओं की पहले से जानकारी के बावजूद जिला प्रशासन ने व्यवस्था पूरी तरह रामभरोसे नही तो पुलिस भरोसे तो छोड़ ही दी है। नगर मजिस्ट्रेट एमके मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधिकारियों के साथ संभावित स्थिति की समीक्षा कर ली गयी है। रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर पुलिस मौजूद रहेगी। भर्ती के दौरान भी चौराहे से  भोलेपुर तक पुलिस गश्त की व्यवस्था रहेगी। रात में भी अतिरिक्त पुलिस गश्त की व्यवस्था की जा रही है।

रिक्रूटिंग डायरेक्टर कर्नल रनवीर महाना ने बताया कि 18  मई से होनेवाली सैन्य भर्ती में प्रतिदिन 15  हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना को लेकर प्रशासन को कई माह पूर्व ही सूचना दे दी गयी थी। कर्नल महाना ने बताया कि 18 मई को बदायूं जिले के अभ्यर्थियों एवं 19 मई को नर्सिग असिस्टेंट भर्ती के लिए बरेली, आगरा व मेरठ समेत 34 जनपदों के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। इस दौरान 20 मई को फर्रुखाबाद के अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि भर्ती में दलालों से अभ्यर्थी पूरी तरह दूर रहे। भर्ती पूरी तरह पारदर्शिता के साथा की जायेगी। अभ्यर्थी किसी भी सूरत में अपने मूल प्रमाणपत्र किसी को भी न सैंपे।

आबादी के अनुसार ही सेना में सबसे अधिक प्रतिनिधित्व उत्तर प्रदेश युवाओं का है। युवाओं को अधिक अवसर प्रदान करने के लिए सेना का हर क्षेत्रीय भर्ती कार्यालय साल में दो बार रैली आयोजित करता है। सैनिक जीडी के लिए आयु साढ़े सत्रह से 21 साल होनी चाहिए। सैनिक तकनीकी, क्लर्क, एसकेटी, व ट्रेड्समैन के लिए आयु साढ़े सत्रह से 23 साल जरूरी है। जीडी के लिए 45 प्रतिशत अंकों से हाईस्कूल, लिपिक व स्टोर कीपर टेक्निकल (एसकेटी) के लिए इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना जरूरी है। तकनीकी को रसायन, भौतिक, गणित व अंग्रेजी के साथ इंटरमीडिएट, ट्रेड्समैन को आठवीं से दसवीं व नर्सिग सहायक को इंटर में भौतिक, रसायन, जीव व अंग्रेजी से 50 प्रतिशत अंक से उत्तीर्ण होना चाहिए।

शारीरिक मापदंड : जीडी, तकनीकी व ट्रेड्समैन के लिए 169 सेंटीमीटर क्लर्क व एसकेटी के लिए 162 सेंटीमीटर ऊंचाई होनी चाहिए। पचास किलोग्राम वजन के साथ सामान्य सीना 77 व फूलाने पर 82 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

ऐसे बनते हैं नंबर : दौड़ में 60 व बीम में अधिकतम चालीस अंक दिये जाते हैं। दौड़ में प्रथम श्रेणी के अभ्यर्थियों को 60, दूसरी श्रेणी में 48, तृतीय पर 36 व चतुर्थ श्रेणी में आने पर 24 अंक मिलते हैं। इसी तरह दस बीम लगाने पर 40, नौ पर 33, आठ पर 27, सात पर 21 और छह बीम पर 16 अंक मिलते हैं। छह से कम बीम पर अभ्यर्थी को फेल माना जाता है। दौड़ व बीम में अधिक अंक पाने वाले जीडी व ट्रेड्समैन पदों के अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के बाद मेरिट में लाभ मिलता है।

इनको मिलती है छूट : सेवारत सैनिक, पूर्व सैनिक, वीर नारी व दिवंगत जवानों के बच्चों को ऊंचाई में दो व सीना फुलाने में एक सेंटीमीटर और वजन में दो किलोग्राम छूट मिलती है। राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय खिलाडि़यों को ऊंचाई में दो व सीना फुलाने में तीन सेंमी और वजन में पांच किलोग्राम की छूट दी जाती है। एनसीसी देती है लाभ : एनसीसी ए वाले अभ्यर्थी को पांच व बी सर्टिफिकेट पाने वाले युवकों को दस बोनस अंक मिलते हैं। सी सर्टिफिकेट पर जीडी व ट्रेड्समैन के लिए लिखित परीक्षा में छूट मिलती है। अन्य पदों पर 15 बोनस अंक मिलते हैं।

धोखाधड़ी: बोया खरबूजा पैदा हुई ककडी बो भी कड़वी

फर्रुखाबाद: नामी गिरामी बीज विक्रेता दुकानदार ने किसान को मिलावटी बीज देकर उसे हजारों रुपये का चूना लगा दिया| हजारों रुपयों का नुकशान होने से बर्वाद किसान अपना सिर पकड़कर बदहाली के आंसू बहा रहा है|

थाना मऊदरवाजा के ग्राम बाबा नगला निवासी भगवान सिंह ने बटाई पर लिए गए ७ बीघा खेत में खरबूजा की फसल बोयी| जब फसल से खरबूजा के बजाय ककडी पैदा हुई तो वह चकित रह गया| जब उसने बड़ी उम्मीद से ककडी का सेवन किया तो ककडी कड़वी लगाने पर अपना माथा पीट लिया| उस हजारों रुपये का नुकशान हुआ|

सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मै राहुल बीज भण्डार से ७ बीघा खेत के लिए ४२० रूपये के ६ पैकेट खरबूजा बीज लाया था| बटायीगीर भगवान सिंह ने काफी मेहनत व लगन से फसल तैयार की लेकिन आधे से ज्यादा ककडी के पेड़ उगे और ककडी भी कड़वी निकली|

सुनील ने बताया कि मै राहुल के यहाँ से ११ बीघा खेत के लिए ४४०० रुपये के तरबूज का बीज लाया था| तरबूज भी दो तरह का निकला| दुकान मालिक को मौके पर ले जाकर ककडी की फसल दिखा दी है| वह भी मान रहे हैं गलती से खरबूजे के बीज में ककडी के बीज की मिलावट हुई है| उन्होंने नुकशान की भरपाई करने का आश्वासन दिया है|

पानी पिलाकर यात्री की नगदी व मोबाइल लूटा

फर्रुखाबाद: रोडवेज बस यात्री को पानी पिलाकर नगदी व मोबाइल फोन लूट लिया गया| बेहोश यात्री को दिल्ली वुद्ध बिहार डिपो की बस नंबर यूपी ८१ /२२३० के परिचालक महेंद्र पाल सिंह ने उसे लोहिया अस्पताल पहुंचाया|

थोड़ा होश आने पर २५ वर्षीय यात्री ने अपना नाम सत्यपाल कश्यप पिता का नाम रामभजन थाना व कस्बा अल्लागंज जिला शाहजहांपुर का रहने वाला बताया| सत्यपाल ने बताया कि वह दिल्ली में काम करता है| बीती रात दिल्ली रोडवेज बस पर सवार होकर घर जा रहा था| रास्ते में साथ बैठे यात्री ने बोतल से पानी पिलाया पानी पीने के बाद मै बेहोश हो गया| जेब से २२ हजार रुपये, मोबाइल, कपडे आदि सामान गायब कर दिया गया|

अर्धांगनी ने अपने अर्धनारीश्वर के सरेआम जड़े तमाचे

फर्रुखाबाद| पति महाशय शायद यह भूल गए कि यह कलियुग है द्वापर व सतयुग नहीं जिसमे पत्नी अपने अर्धनारीश्वर के लिए यमराज व देवी देवताओं से भी भिड़ जाया करती थीं| इस युग में उस पत्नी को तलाश करने की भूल बिलकुल न करें नहीं तो इसका खामियाजा इन जनाव की तरह भुगतना पड़ेगा जिसमे एक अर्धांगनी ने अपने अर्धनारीश्वर की सरेआम कचहरी में ही तमाचे मारकर याद दिला दिया कि मुझे सती सावित्री समझने की भूल न करें| शायद पति महाराज को भी अपने गाल पर पड़े तमाचे से भूल का एहसास भी हो गया होगा|

हुआ यूं कि कचहरी में आज एक महिला ने तारीख पर आये पति को थप्पड़ रसीद कर दिये। महिला का साहस देख उसके समर्थन में कई महिलाएं आगे आ गईं। पति बेचारे और अधिक तमाचे रसीद न हो जाएँ इस लिए बेचारे पिटाई से बचने के लिए दबे पांव नौ दो ग्यारह हो गए|

आज सुबह 9 बजे भरण पोषण के मुकदमे में कादरीगेट की रहनेवाली रूपा तथा मिरगवां गुरसहायगंज निवासी पति सुनील पैरवी को आया था। न्यायालय कैंटीन के पास मुकद्दमेबाजी को लेकर दोनों में बातचीत हो रही थी। पत्नी रूपा का अपने पति सुनील से कहना था कि कैसे मानोगे, पति ने बेरुखी से जवाब दिया। इतना सुनते ही महिला ने पति के थप्पड़ रसीद कर दिये। मारपीट होते देख मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। तारीख पर आयी अन्य महिलाएं भी रूपा के समर्थन में आ गईं। आखिर समर्थन भी क्यों न करें?  महिलाओं को समाज में सिर उठाने का व कदम से कदम मिलाने का दर्जा जो मिल गया और रही बात बिरादरी की|

बैसे तो आप जानते ही होंगे कि एक महिला दूसरी महिला की उन्नति व रुतावे से हमेशा जलन रहती है लेकिन जब बात महिलाओं पर अत्याचार की हो तो सब एक हो जातीं हैं| इसी एकता के चलते पत्नी से पिटे पति को आखिर मौके से बचकर निकलना पड़ा।

रूपा का विवाह करीब 6 वर्ष पूर्व हुआ था। रूपा का पति अक्सर बाहर रहता है। वह पत्नी को साथ नहीं रखता। उसने पत्नी के खिलाफ कन्नौज न्यायालय में मुकद्दमा भी कर रखा है। मुकदमे की पैरवी से परेशान महिला पति को समझाकर समझौता चाहती थी लेकिन पति की बेरुखी पर वह बिगड़ गई।

दावत न खिलाने की रंजिश में ग्रामीण की गोली मारकर ह्त्या

फर्रुखाबाद: थाना नवावगंज क्षेत्र में दावत न खिलाने की रंजिश में ग्रामीण की गोली मारकर ह्त्या कर दी गई| हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया|

बराकेशव निवासी सौदान सिंह यादव उर्फ़ झुम्मालाल के बेटे की कल ही शादी होकर बारात लौटी है| झुम्मालाल ने गाँव के नितेंद्र यादव को शादी की दावत नहीं दी थी| इसी बात को लेकर नितेंद्र की झुम्मालाल से कहासुनी हो गई और बाद में मारपीट भी हुई|

झुम्मालाल सायं गाँव के मानसिंह के मकान के पास मौजूद था तभी सुरेन्द्र सिंह का २६ वर्षीय पुत्र नितेंद्र तमंचा लेकर वहां पहुंचा और मौक़ा देखकर उसके सीने में गोली मार दी| गोली लगते ही ४० वर्षीय झुम्मालाल की मौत हो गई|

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की| एसओ एमपी सिंह ने बताया कि बेटे की शादी की दावत न देने की रंजिश में गोली मारी गई है| उन्होंने बताया कि हमलावर को पकड़ा नहीं जा सका| जबकि प्रधान गौरव ने बताया कि हमलावर को पुलिस ने पकड़ लिया है| उन्होंने बताया कि नितेंद्र बीते करीब ६ वर्षों से रिश्तेदारी में रहता है|

लेखपालों के समर्थन में कूदा राज्य कर्मचारी महासंध

फर्रुखाबादः जनपद के लेखपालों के विगत 11 अप्रैल से चल रहे अनशन के समर्थन में अब राज्य कर्मचारी महासंघ भी कूद पड़ा है। महासंघ की ओर से लिाधिकारी को भेजे गये पत्र में लेखपालों की समस्याओं का समाधान न होने की स्थिति में जनपद के सभी कार्यालयों में तालाबंदी कराने की चेतावनी दी गयी है।

पूरा जनपद बंद कराने की चेतावनी

राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राकेश सारस्वत ने बताया कि लेखपाल संघ की सभी मांगे जायज हैं। इन 16 में से 15 मांगे तो ऐसी हैं जो जनपद स्तर पर ही निस्तारित की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रशासन की संवेदनहीनता ही है कि जनपद क ेलेखपाल विगत एक सप्ताह से आंदोलन कर रहे हैं और अभी तक कोई हल नहीं निकला है। उन्होंने कहा कि महासंघ की ओर से जिलाधिकारी को पत्र भेजकर उनके स्तर से हस्तक्षेप किये जाने की मांग की गयी है। श्री सारस्वत ने बताया कि यदि शीघ्र कोई हल न निकाला गया तो जनपद के सभी राज्य कर्मचारी भी हड़ताल पर जा सकते हैं।