लेखपालों के समर्थन में कूदा राज्य कर्मचारी महासंध

0
118

फर्रुखाबादः जनपद के लेखपालों के विगत 11 अप्रैल से चल रहे अनशन के समर्थन में अब राज्य कर्मचारी महासंघ भी कूद पड़ा है। महासंघ की ओर से लिाधिकारी को भेजे गये पत्र में लेखपालों की समस्याओं का समाधान न होने की स्थिति में जनपद के सभी कार्यालयों में तालाबंदी कराने की चेतावनी दी गयी है।

[adrotate banner="3"]

पूरा जनपद बंद कराने की चेतावनी

राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राकेश सारस्वत ने बताया कि लेखपाल संघ की सभी मांगे जायज हैं। इन 16 में से 15 मांगे तो ऐसी हैं जो जनपद स्तर पर ही निस्तारित की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रशासन की संवेदनहीनता ही है कि जनपद क ेलेखपाल विगत एक सप्ताह से आंदोलन कर रहे हैं और अभी तक कोई हल नहीं निकला है। उन्होंने कहा कि महासंघ की ओर से जिलाधिकारी को पत्र भेजकर उनके स्तर से हस्तक्षेप किये जाने की मांग की गयी है। श्री सारस्वत ने बताया कि यदि शीघ्र कोई हल न निकाला गया तो जनपद के सभी राज्य कर्मचारी भी हड़ताल पर जा सकते हैं।

[adrotate banner="2"]