Home Blog Page 5604

बुद्ध जयन्ती पर चीवर मिलने से खुश हो गए भंते

फर्रुखाबाद: नगर के मोहल्ला अंगूरीबाग स्थित बुद्ध बिहार में भगवान् बुद्ध की जयन्ती बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी|

अधिवक्ता प्रभूदयाल कठेरिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करने वाले भिक्षु गणों को दंडवत प्रणाम किया तथा भन्ते महाथेरा आदिमित्र व भन्ते नागरत्न को मुद्राओं सहित चीवर भेंट किये| बसपा नेता सतीश जाटव, आसाराम बौद्ध, डॉ राम कृष्ण राजपूत, नानक चन्द्र आदि वक्ताओं ने भगवान् बुद्ध के बौद्ध धर्म को सबसे बड़ा धर्म बताते हुए उनके पंचशील आदर्शों का गुणगान किया तथा बुद्ध के बताये हुए आदर्शों पर चलने का आवाहन करते हुए कहा कि बौद्ध धर्म के अपनाए जाने से ही देश व समाज का भला होगा|

तहसील सदर के राजस्व निरीक्षक रामदत्त बौद्ध ने कार्यक्रम का संचालन किया| बौद्ध अनुयायिओं को प्रसाद बतौर खीर खिलाई गई|

शाक्य समाज की ओर से सायं नगर के मोहल्ला बीबीगंज स्थित शाक्य सभागार से भगवान् बुद्ध की शोभा यात्रा निकाली गयी| भगवान् बुद्ध आदि ५ झांकियों की शोभा यात्रा चौक बाजार होकर ठंडी सडक स्थित श्यामा देवी सभागार पहुँची| वहां वक्ताओं ने भगवान् बुद्ध को याद किया|

झुलस कर भी नहीं बचा सका पत्नी को

फर्रुखाबाद: अधेढ़ ग्रामीण रोशन सिंह झुलस जाने के बावजूद भी अपनी पत्नी की जान नहीं बचा सका| पुलिस ने मृत महिला का पोस्टमार्टम कराया|

कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम हैदरपुर निवासी अधेढ़ रोशन सिंह ठाकुर की ४६ वर्षीय पत्नी मंजू देवी बीते सोमवार को चूल्हे पर चाय बना रही थी| साड़ी में आग लग जाने पर उसका शरीर बुरी तरह झुलस गया| मंजू की चीख-पुकार सुनकर रोशन ने काफी प्रयास करके उसके शरीर की आग बुझायी, जिससे उसकी हाँथ की उंगलियाँ झुलस गयीं|

मंजू के गंभीर अवस्था में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था| आज सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई|

काशीराम कालोनी के आवास में दलित की ह्त्या

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा के ग्राम हैवतपुर गढ़िया स्थित काशीराम कालोनी में दलित शंकर लाल जाटव की ह्त्या कर दी गई|

नगर के मोहल्ला गढ़ी जदीद सुनहरी मस्जिद के निकट किराए पर रहने वाले शंकर को काशीराम कालोनी के ब्लाक नंबर ३६ में ५६७ नंबर का आवस मिला था| नेहरू रोड के फुटपाथ पर पुराने कपडे बेंचने वाले शंकर लाल काशीराम कालोनी के आवास में अकेला ही रहता था| उसके पुत्र रतन, राहुल, रोहन व रजत आदि परिजन किराए के मकान में रहते थे|

बीती रात करीब १०:३० बजे तीन छोटे बच्चों ने उसके घर पर जाकर सूचना दी कि बिजली का करेंट लगने से शंकर बेहोश पड़ा है| बेटे राहुल आदि परिजन रोते बिलखते वहां पहुंचे तो चारपाई पर शंकर गंभीर रूप से घायल पड़ा था| उसके सिर से पिछले हिस्से से खून रिस रहा था| खून के धब्बे उनके अगौन्छे व चारपाई की चादर पर भी थे|

रात ११:१५ बजे शंकर को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, ११: ५० बजे उसकी मौत हो गई| आज पंचनामा के दौरान परिजनों ने आरोप लगाया कि शंकर लाल की ह्त्या की गई है| बताया गया कि शंकर के साथ ही कपड़ा बेंचने वाले बाजपेयी नामक व्यक्ति से उनका विवाद हो गया था| बाजपेयी को भी उसी कालोनी में आवास मिला है|

गर्मी और महंगाई ने इंसान को बनाया कोल्हू का बैल

इन्सान कोल्हू का बैल बनकर रह गया है एक तरफ प्रकृति की मार तू दूसरी तरफ सरकार की आम जनता की जेब पर डाका | एक तरफ गर्मी ने तो दूसरी तरफ मंहगाई ने जनता का पसीना बहाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गर्मी ने लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। राजस्थान और उत्तर प्रदेश में पारा 46 डिग्री से ऊपर पहुंत चुका है।

तो राजधानी में पारा 40 डिग्री भी पार कर चुका है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री रहा। आद्रर्ता 25 प्रतिशत से 56 प्रतिशत के करीब नापी गई। 12 मई को दिल्ली का तापमान सबसे अधिक 43.1 डिग्री रहा। राजस्थान में तापमान 43.4 रिकार्ड किया गया। वहीं उत्तरप्रदेश के ज्यादातर जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर जर्द किया गया।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तापमान 41.8 डिग्री तक जा पहुंचा। यहां तक की पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में पारा 40 डिग्री के पास रिकार्ड किया गया। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में तापमान 38 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी गर्मी और बढ़ने के आसार हैं।

नगर परिक्रमा: वार्ड नंबर-20 / गन्दगी और टूटते तारों से तंग जनता

0

वार्ड सभासद: मो० इज़हार

मोहल्ले: खटकपुरा इज्ज़तखां, मंनीगंज, ग्राटगंज डबग्रान

सफाई कर्मचारी सफाई के नाम पर कर रहे खानापूरी-

फर्रुखाबाद: सड़कों पर फैली गन्दगी और नालियों से उठती दुर्गन्ध से वार्ड वासी तंग आ चुके हैं| नगर पालिका के सफाई कर्मचारी सफाई के नाम पर खाना पूरी करके चले जाते हैं| नाली साफ करेंगे तो कचरा सड़कों पर पड़ा छोड़ देंगे और सड़क पर पडे कचरे को आवार पशु पूरी सड़क पर छितरा देते हैं| महीनों तक नगर पालिका से कोई भी कर्मचारी मोहल्ले में निहारने तक नहीं आता है| सफाई कर्मचारियों के नायक रफीक अंशारी से इस बात की शिकायत कई बार की गयी है|

सफाई न होने पर मोहल्ले वाले उतरेंगें सडकों पर-

मोहल्ला खटकपुरा इज्ज़तखां के निवासी डॉ० शफीक अहमद अंशारी, डॉ० जुबैर, मो० नायब खां, मो० नशीर अंशारी, महताब मियाँ, इकबाल अंशारी आदि ने कहा कि हम लोग आपके माध्यम से जिला प्रशासन से मोहल्ले में सफाई व्यवस्था कि मांग करते हैं, अगर मोहल्ले की सफाई की और ध्यान नहीं दिया गया तो मोहल्ले वासी सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे| इन लोगों बताया की चुनाव के बाद वार्ड सभासद मोहल्ले में यह पता करने तक नहीं आये की लोगों को क्या तकलीफें हैं और बाकी विकास की तो बात ही छोड़ दो|

विधुत विभाग की लापरवाही के कारण यहाँ होते हैं आयेदिन हादसे-

तारिक अंशारी, नशीर, आशिफ व शोहेब आदि ने बताया की मोहल्ले की बिजली व्यवस्था सही नहीं है, खम्भों से आये दिन तार टूट कर गिरते रहते हैं जिस और विद्युत विभाग कोई ध्यान नहीं डे रहा है| तार इतने नीचे बंधे हैं कि सामान से भरा कोई वाहन तारों कि चपेट में आये निकल ही नहीं सकता है| जब किसी का लोड मोहल्ले से निकलता है तो डंडों के सहारे तारों को किनारे करना पड़ता है| मोहल्ले कि छोटी छोटी गलियों में बिजली का एक भी पोल नहीं लगा है जिससे गली के सारे लोग बाहर सडक से केबिल जोड़कर घरों तक ले गए हैं जिससे एक ही जगह पर बहुत से तार एकत्र हो जाने से हर समय स्पार्किंग होती रहती है और तार टूटकर गिरते रहते हैं| तार टूटकर कर गिरने से मोहल्ले में घूमने वाले कई आवारा पशु चिपक चुके हैं और छोटे बच्चों के लिए ख़तरा बना रहता है|

नगरपालिका का जलकल विभाग पिला रहा दुर्गन्ध युक्त पानी-

मोहल्ला डबग्रान के निवासी सत्यपाल सिंह, रामप्रकाश गुप्ता, नरेन्द्र कुमार, जगदीश चंद्र आदि ने बतया कि पानी की सप्लाई मोहल्ले में नहीं आती है मोटर चलाकर पानी आता है लेकिन पानी में इतनी दुर्गन्ध आती है कि उसे पीना तो दूर बर्तान साफ भी करने में घिन आती है| पानी कि सप्लाई न होने के बावजूद भी नगर पालिका का जलकल विभाग वाटर टेक्स हर वर्ष भेज देता है| मोहल्ले में पानी कि बहुत किल्लत थी लेकिन कुछ दिन पूर्व नगर पालिका ने मोहल्ले में दो सकारी हेण्डपंप लगवा दिए जिससे हम लोगों को कुछ राहत मि९ल गयी है|

स्वास्थ्य कार्यकत्रियों द्वारा गर्भवती स्त्रियों व नवजात शिशुओं का टीका करण घरों पर नहीं किया जा रहा है, टीकाकरण के लिए हम लोगों को स्वास्थ्य केंद्र पर जाना पड़ता है| पल्स पोलियो अभियान में स्वास्थ्य कर्मचारी घर घर आकार पोलियो कि खुराख पिलाते हैं|

बुद्ध पूर्णिमा: बुद्ध के उपदेशों को जीवन में उतारें

वैशाख मास की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है। इस दिन बुद्ध जयंती का पर्व भी मनाया जाता है। बौद्धधर्म के प्रवर्तक गौतम बुद्ध भगवान विष्णु के ही अवतार थे ऐसी मान्यता है परंतु पुराणों में वर्णित भगवान बुद्धदेव का प्राकट्य गया के समीप कीकट में हुआ बताया गया है और उनके पिता का नाम अजन बताया गया है। यह प्रसंग पुराण वर्णित बुद्धावतार का ही है।

उनके स्वरूप को लेकर भी हिन्दू तथा बौद्ध मतों में कुछ भिन्नता व कटुता है। बौद्ध मत के अनुसार महात्मा बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व में नेपाल की तराई में लुम्बिनी में हुआ था। इनके बचपन का नाम सिद्धार्थ था। अपने शुरुआती दिनों में रोगी, बूढ़ा और मृत शरीर को देखकर उन्हें वितृष्णा हुई। राजपरिवार में जन्म लेकर भी उन्होंने जीवन की सारी सुविधाओं का त्याग कर सच्चे ज्ञान की प्राप्ति हेतु बोधगया में कठोर तप किया और बुद्ध कहलाए।

उनके समकालीन शक्तिशाली मगध साम्राज्य के शासक बिम्बिसार तथा अजातशत्रु ने बुद्ध के संघ का अनुसरण किया। बाद में सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म को श्रीलंका, जापान, तिब्बत तथा चीन तक फैलाया। ज्ञान प्राप्ति पश्चात भगवान बुद्ध ने राजगीर, वैशाली, लौरिया तथा सारनाथ में अपना जीवन बिताया। उन्होने सारनाथ में अंतिम उपदेश देकर अपना शरीर त्याग दिया। आज बौद्ध धर्म दुनिया का चौथा सबसे बड़ा धर्म है।

तरक्की पर तमाचा: कोटेदार और भूंख से हारी जिन्दगी

सीतापुर: 21वीं सदी के हिंदुस्तान में आज भी भूख से लोग मर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट तक को कहना पड़ रहा है कि इस भूख का करो इंतजाम लेकिन सरकार सो रही है। उत्तर प्रदेश के सीतापुर के बबुर्दीपुर गांव में इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। बूढ़ी रामगुनी अनाज के इंताजर में दुनिया छोड़ गई। पति बरसों पहले गुजर चुके थे। तो बेटा किसी मामले में कई सालों से जेल में है। गरीबी से तंग रामगुनी इलाके के लोगों से मांग मांग कर अपना पेट पाल रही थी लेकिन भुखमरी बढ़ती गयी।

गांव के एक शख्स मनोहर ने बताया कि रामगुनी बहुत गरीब थी इसके पास लाल कार्ड था। उन्होंने कई दिनों से खाना नहीं खाया था। इसको कोटेदार कई दिनों से परेशान कर रहा था और इसकी मौत भूख से हो गई।

और तो और इस महिला की मौत के बाद पूरे मामले को दबाने की कोशिश भी शुरू हो गयी। हद तो तब हो गयी जब इस महिला के बीपीएल कार्ड पर भी फर्जी एंट्रियां कर डाली गयीं। कानूनगो बरातीलाल ने बताया कि कोटेदार ने इसको बारह तारीख को खिलाया था आज से चार दिन पहले। ये तो कोटेदार जाने कि टाइम पर खाना मिलता था कि नहीं।

वहीं इलाके के एसडीएम धनंजय शुक्ल का कहना है कि ऐसी कोई बात सामने नहीं आती है महिला की मौत बीमारी के कारण हुई है। प्रत्यक्ष दर्शी जब मृतक महिला के घर पहुंचे तो पाया कि इस टूटे फूटे घर में टूटे फूटे आशियाने में उसकी मौत के निशान बिखरे पड़े थे। घर में कोई बर्तन नजर नहीं आता। कहीं कोई गल्ला भी नहीं दिखता। मिट्टी के फर्श पर दो छोटी सी खाली शीशी और एक खाली कप पड़ा मिला। और घर के कोने में मिट्टी का एक चूल्हा नजर आया जिसमें आग की लौ तक नहीं लगी थी। जिससे पता चल रहा था कि इस चूल्हे पर पिछले कई दिनों से खाना भी नहीं बना था।

एक ग्रामीण सर्वेश ने बताया कि इस महिला कि मौत कोटेदार के दरवाजे पर हुई है। मेरी आंखों के सामने वो मर गई। भूख के कारन इसकी मौत हुई है।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने दो दिन पहले ही भूख से मौत को लेकर नाराजगी जताई है। शायद यही वजह है कि प्रशासनिक अमला दहला हुआ है। सवाल ये उठता है कि रामगुनी की मौत के महज कुछ समय बाद ही अधिकारियों को ये कैसे पता चल गया कि उसकी मौत बीमारी से हुई है तब जबकि लाश का ना तो पोस्टमार्टम हुआ और ना ही मेडिकल मुआयना।

यूपी बोर्ड: इंटर का रिजल्ट 6 और हाईस्कूल का 10 जून

लखनऊ। यूपी बोर्ड की बारहवीं कक्षा का रिजल्ट छह जून को जारी किया जाएगा। वहीं हाईस्कूल का रिजल्ट 10 जून को घोषित होगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक संजय मोहन ने बताया कि पिछले साल की तरह इस साल भी मेरिट जारी नहीं होगी। हाईस्कूल में पिछले साल लागू ग्रेडिंग एवं क्रेडिट सिस्टम भी लागू होगा।

मार्कशीट में छात्रों को ग्रेड के साथ हर विषय के अंक भी लिखे होंगे लेकिन अंकों का कुल योग मार्कशीट में अंकित नहीं किया जाएगा। परीक्षाए देर से शुरू होने के कारण यूपी बोर्ड में कई साल बाद इस साल परिणाम घोषित होने में करीब 15 दिन की देरी होगी।

पेट्रोल कीमतों के खिलाफ कोई अन्‍ना है क्‍या?

नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार की नीति पेट्रो‍ल कंपनियों के पैरों तले दब चुकी है। पेट्रोल की कीमतें असमान छूने लगी हैं। वो दिन दूर नहीं जब पेट्रोल की कीमत शतक मार देगी। इस बार 5 रुपए बढ़े तो भारतीय जनता पार्टी ने दिल्‍ली की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया।

45 डिग्री तापमान में जाम में फंसे लोग सरकार से ज्‍यादा भाजपाईयों को कोस रहे थे। क्‍या आपको लगता है कि इस तरह से भाजपा अपनी खोई हुई सत्‍ता हांसिल कर पायेगी? शायद नहीं! क्‍या भाजपा में कोई अन्‍ना हजारे जैसा व्‍यक्ति नहीं है, जो पेट्रोल कीमतों के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठ जाये?

इस सवाल का भी जवाब नहीं ही है। जी हां पेट्रोल की कीमतें बढ़ीं तो रविवार को हर शहर में भाजपा, सीपीआई, आदि पार्टियों के मात्र पंद्रह-बीस भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतले फूंक कर अपनी भड़ास निकाल ली। भाजपा को पता था कि अगर प्रदर्शन का असर दिखाना है, तो सोमवार का दिन सबसे अच्‍छा रहेगा। सुबह साढ़े नौ बजते ही दिल्‍ली के लाल किला के पास 500 से अधिक कार्यकर्ता पहुंच गये और सड़क को दोनों तरफ से जाम कर दिया। ऐसा एक जगह नहीं बल्कि छह अलग-अलग स्‍थानों पर हुआ।

क्लोरीन में खेल के खिलाफ युवक कांग्रेस का प्रदर्शन

फर्रुखाबादः  नगर पालिका में भृष्टाचार और अनियमिततओं ने जब आम आदमी के पीने के साफ पानी तक पर हाथ साफ करना शुरू कर दिया तो युवक कांग्रेस ने इसके  खिलाफ आवाज बुलंद कर दी है। सोमवार को युवा कांगेस नेता शुभम तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के उपरांत ज्ञापन सौंपा।

विदित है कि नगर पालिका की पेयजल आपूर्ति में क्लोरीन न मिलाये जाने के कारण नगर वासियों को प्रदूषित पानी पीना पड़ रहा है। जेएनआई की ओर से इस संबंध में लगातार समाचार प्रकाशित किये जाने के बाद नगर पालिका ने पानी की टंकियों पर क्लोरीन के ड्रम भेज दिये। परंतु इन ड्रमों पर लगे सारे लेबिल जानबूझ कर छुटा दिये गये। जिससे यह ही पता नहीं चल रहा है कि इन ड्रमों में क्या है, और इस रसायन का बैच नंबर, निर्माण की तिथि व एक्सपायर होने की तिथि क्या है। मजे की बात है कि एक ड्रम जिस पर गलती से लेबिल छुटने से रह गया था उसपर क्लोरीन के स्थान पर हाइड्रोजन पराक्साइड लिखा थां। समचार छपने के बाद रातों रात यह ड्रम गायब कर दिया गया। बहर हाल अब नागरिकों ने इस मुद्दे पर मुखर होना शुरू कर दिया है। सोमवार को युवक कांग्रेस नेता शुभम तिवारी ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर युवा कांग्रेस नेता दीप्ति सिंह, डीजी अवस्थी, असलम लाला, साबिर हुसैन, सचिन कुमार, नवीन कुमार, बहाउद्दीन, मिश्रा आदि सम्मिलित रहे।