Home Blog Page 5580

रामदेव ने दिया संपत्ति का ब्योरा, 17 साल में मिले 1177 करोड़

हरिद्वार: बाबा रामदेव के कारोबारी साम्राज्‍य पर उठ रहे सवालों के बीच गुरुवार को उनकी ओर से ट्रस्‍ट की संपत्ति का ब्‍यौरा दिया गया। शाम को बाबा अपने करीबी सहयोगी आचार्य बालकृष्‍ण के साथ मीडिया से मुखातिब हुए।

उन्‍होंने सशस्‍त्र सेना बनाने संबंधी अपने बयान पर सफाई दी और इसके बाद बालकृष्‍ण ने बताया कि उनके किस ट्रस्‍ट के पास कितनी संपत्ति है। जिन 4 ट्रस्‍टों के बारे में बताया गया, उसकी संपत्ति 426 करोड़ और खर्च 751 करोड़ रुपये है। यानी 17 साल में इन ट्रस्‍टों को 1177 करोड़ रुपये की आय हुई।

रामदेव ने संवाददाता सम्‍मेलन की शुरुआत में कहा कि मीडिया ने उनके बयान को गलत ढंग से पेश किया। उन्‍होंने कहा कि मेरे बयान पर भ्रम फैल गया। भारतीय संस्कृति और वेदों में शास्त्र का अर्थ ज्ञान और शस्त्र का अर्थ शक्ति बताया है। हमने ज्ञान व शक्ति की हमेशा अराधना की है। हमने अपना ज्ञान और शस्त्र बल बढ़ाकर एक बलशाली राष्ट्र के निर्माण की कोशिश की है।

मेरी बातों को प्रसंग से बाहर लिया गया है। मैं जो कहना चाह रहा था उसकी जगह कुछ और ही प्रसारित किया गया। मेरे शब्दों को गलत रूप में प्रवेश किया गया। मेरा निवेदन है कि मेरे शब्दों के अर्थ का अनर्थ न किया जाए।

बाबा ने कहा था कि वह 11000 युवाओं को शस्‍त्र और शास्‍त्र का प्रशिक्षण देंगे, जो लोगों को मारेंगे नहीं, लेकिन खुद भी नहीं पिटेंगे।
बालकृष्‍ण ने ज्‍यादा समय यह बताने में ही लगाया कि उनकी ट्रस्‍ट की ओर से जनसेवा के कार्यों पर कितनी रकम खर्च की गई है और क्‍या-क्‍या किया गया है। उन्‍होंने बताया कि 17 साल में ट्रस्‍ट की ओर से जनहित के काम में 751 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

ट्रस्‍ट की आय 1177 करोड़ रुपये की है। उन्‍होंने चार ट्रस्‍टों के आय-व्‍यय का मोटा आंकड़ा दिया और फिर कहा कि पूरा ब्‍योरा ट्रस्‍ट की वेबसाइट डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यू.दिव्‍ययोगा.कॉम पर उपलब्‍ध है।

बंसल गुट के कार्यकर्ताओं ने लोगों को कचौड़ी खिलबाकर प्यास बुझाई

फर्रुखाबाद: व्यापार मंडल बंसल गुट के कार्यकर्ताओं ने आज संकल्प दिवस पर आम लोगों को कचौड़ी खिलाकर शरबत पिलाया.

चौक बाजार स्थित जिलाध्यक्ष रोहित गोयल के प्रतिष्ठान पर व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के जन्म दिवस पर संकल्प दिवस मनाया गया. सुबह ९ बजे से शाम तक आम लोगों को कचौड़ी व् सब्जी बांटी गयी. ठन्डे पानी के अलावा शर्बत भी पिलाया गया. भूंखे प्यासे लोगों ने मुफ्त के जलपान का भरपूर लाभ उठाया. भीड़ लगे होने के कारण जाम की स्थित बनी रही|

जिला महामंत्री करूणा निधि अग्रवाल, नगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, महामंत्री विनोद अग्निहोत्री, विक्रांत अवस्थी, महिला जिलाध्यक्ष रमला राठौर, पुरुषोत्तम शर्मा, शैलेन्द्र मोहन मिश्रा, अशोक कटियार, पीयूष पाल, विनीत अग्रवाल, मुकेश साध, बंटू साध, शनि साध, छुट्टन साध, अतुल कसेरे, डॉ मनोज मेहरोत्रा, मंजू बहन, साधना बहन, भारत सिंह राठौर, आदि ने सहयोग दिया.

मार्ग दुर्घटना में छात्र की मौत माँ घायल

फर्रुखाबाद: मार्ग दुर्घटना मे छात्र राहुल मिश्रा की मौत हो गई व उसकी माँ बेबी घायल हो गईं|

राहुल घटियाघाट निवासी बबलू मिश्रा का १७ वर्षीय पुत्र था| उसकी माँ बेबी कई दिनों से बीमार चल रही थीं| राहुल अपनी माँ को लोहिया अस्पताल से दवा दिलवाकर साइकिल से घर जा रहा था| जब वह पराग दूध डेरी के सामने से गुजर रहा था उसी समय सामने से तेजी से आये बाइक चालकों ने जोरदार टक्कर मार दी|

गंभीर चोट लगने के कारण राहुल की मौके पर ही मौत हो गयी| उसकी माँ को मामूली चोट लगी| राहुल घटियाघाट स्थित सदा शिव इंटर कालेज में कक्षा ९ का छात्र था| वह अपने माँ-बाप का इकलौता पुत्र था|

बाबा रामदेव नींबू-पानी लेने को तैयार

रामदेव को जबरदस्ती खिलाया जाएगा

हरिद्वार: करप्शन और ब्लैक मनी के मुद्दे पर हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ में पिछले पांच दिन से अनशन पर बैठे बाबा रामदेव से मिलने के लिए हरिद्वार प्रशासन के अधिकारी उनसे मिलने पहुंचे। खबर है कि बाबा नींबू-पानी और शहद लेने को तैयार हो गए हैं।

बाबा की तबीयत को देखते हुए हरिद्वार के जिला मजिस्ट्रेट और प्रशासन के आला अधिकारी बाबा रामदेव से मिलने के लिए पंतजलि योगपीठ पहुंचे। उन्होंने वहां बाबा के प्रतिनिधियों से बातचीत की। बाद में उन्होंने बताया कि हम चाहते हैं बाबा रामदेव अनशन तोड़ दें। मगर, बाबा अभी तक अनशन तोड़ने को तैयार नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्लूकोज तो बाबा को चढ़ाया ही जाएगा। जब भी जरूरत होगी। लेकिन बाबा नींबू पानी और शहद लेने को तैयार हो गए हैं। उन्हें थोड़ी देर में सीएमओ के कहने पर नींबू पानी और शहद दिया जाएगा।

गौरतलब है कि पिछले 5 दिनों में बाबा का वजन 66 किलो से घटकर 58 किलो हो गया है और उनके शरीर में पानी की बहुत ज्यादा कमी हो गई है।

इससे पहले आज सुबह बाबा रामदेव ने कहा था कि वह अपने संकल्प पर अडिग हैं और जब तक उनकी मांगें मान नहीं ली जाती हैं, वह अपना अनशन नहीं तोड़ेंगे। उन्होंने अपने ऊपर लगे रहे आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि आज वह ट्रस्ट की सारी संपत्ति को वेबसाइट पर सार्वजनिक कर देंगे। योग गुरु ने कहा कि जो लोग मेरे ऊपर आरोप लगा रहे हैं कि मेरे पास ब्लैक मनी है, वे जान लें कि ट्रस्ट के पास जो कुछ भी है वह 10 करोड़ लोगों के खून-पसीने की कमाई है।

उन्होंने रामलीला मैदान में पुलिस कार्रवाई के दौरान घायल हुए समर्थकों से सरकारी मदद न स्वीकार करने की अपील करते हुए कहा कि जो कुछ भी ट्रस्ट का है, वह आपका ही है। रामदेव ने कहा कि ट्रस्ट घायलों के इलाज का खर्च उठाने में सक्षम है।

इससे पहले देर रात बाबा ने 11 हजार लोगों का सशस्त्र कैडर तैयार करने संबंधी बयान पर जबर्दस्त बवाल मचने के बाद बयान जारी करके सफाई दी। इसमें कहा गया कि बयान, अहिंसा जैसे गांधीवादी सिद्धांतों के आधार पर बल तैयार करने के परिप्रेक्ष्य में दिया गया था।

यूपी विधानसभा चुनाव में उमा से टक्कर लेंगे दिग्विजय

लखनऊ। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उमा भारती अब उत्तर प्रदेश में वर्ष 2012 में होने वाले विधानसभा चुनावों में आमने-सामने होंगे। कुछ समय से सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की निगाहें उत्तर प्रदेश में होने वाले वर्ष 2012 के विधानसभा चुनावों पर न केवल लगी हैं, बल्कि वे पूरे दम-खम से इस चुनावी जंग को जीतने में जुट गए हैं।

प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य में दो बड़े राष्ट्रीय दल काग्रेस और भारतीय जनता पार्टी लंबे समय से अंदरुनी खींचतान के चलते प्रदेश की राजनीति में हाशिए पर हैं। काग्रेस ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को उत्तर प्रदेश में चुनावी जंग जीतने की जहा दोबारा जिम्मेदारी सौंपी है, वहीं भाजपा ने भी मध्य प्रदेश में दिग्विजय को मात देने वाली साध्वी उमा भारती को ‘दिग्गी राजा’ के मुकाबले महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने का ऐलान करके राज्य की सियासत में गर्माहट ला दी है।

उमा भारती की अगुवाई में भाजपा ने मध्य प्रदेश के वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव में काग्रेस को बुरी तरह पराजित कर दिग्विजय सिंह को मध्य प्रदेश की सियासत से बाहर का रास्ता दिखाया था। इसे संयोग ही कहा जाएगा कि उत्तर प्रदेश में खोया जनाधार वापस पाने की जद्दोजहद कर रही काग्रेस और भाजपा इस सूबे में अपनी चुनावी नैया पार लगाने के लिए मध्य प्रदेश के इन्हीं दो दिग्गजों पर आस लगा रही हैं।

राज्य में जहा दो दशकों से हाशिए पर खड़ी काग्रेस ने अपना खोया जनाधार वापस पाने के लिए दिग्विजय सिंह को प्रदेश प्रभारी बनाकर ‘मिशन 2012’ की कमान सौंपी है, वहीं भाजपा ने भी अपनी खोई हुए जमीन वापस पाने के लिए भाजपा के दिग्गजों को सरेआम आइना दिखाने वाली उमा भारती को न केवल पार्टी में वापस ले लिया बल्कि उत्तर प्रदेश में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने की तैयारी भी कर ली।

उमा भारती के नेतृत्व मे भाजपा ने मध्य प्रदेश में 2003 के विधानसभा की 173 सीटें जीत कर वहा अर्से से जमी काग्रेस की जड़ों को न केवल कमजोर कर दिया था बल्कि 230 सीटों वाली विधानसभा में काग्रेस को मात्र 38 सीटों पर ही समेट कर शर्मनाक पराजय भी दिलाई थी।

हालाकि उमा भारती भी एक वर्ष से ज्यादा समय तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद पर नहीं रह सकीं। कर्नाटक के हुबली में निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए एक विवादित स्थल पर झंडा फहराने के बाद हुई साम्प्रदायिक हिंसा को लेकर उनके विरुद्ध गिरफ्तारी वारट जारी किए जाने के चलते अगस्त 2004 मे उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।

लगभग एक दशक से उत्तर प्रदेश की राजनीति में हाशिए पर चल रही भाजपा ने उमा का कार्ड खेल कर एक तीर से तीन निशाने साधे हैं। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2012 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सत्तारुढ़ बसपा की अध्यक्ष मायावती का दलित वोट बैंक पर अधिकार है तो काग्रेस ने ब्राह्मण कार्ड खेलते हुए डा. रीता बहुगुणा जोशी को तमाम विरोधों के बावजूद दोबारा प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष बनाया है।

भाजपा ने उमा भारती को उत्तर प्रदेश की राजनीति में लाने का फैसला कर जहा उन्हें एक तरफ मायावती और डा. जोशी के मुकाबले खड़ा किया तो सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के पिछडे़ वोट बैंक में सेंध मारने की जुगत लगाई है। इसके अलावा वह इन दिनों भाजपा पर तीखे प्रहार कर रहे दिग्विजय सिंह के मुकाबले में उमा भारती के जरिए काग्रेस पर पलटवार कराएगी।

रामदेव शाम तक करेंगे अपनी संपत्ति की घोषणा

योग गुरु बाबा रामदेव शाम तक अपनी सारी संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक कर देंगे.

रामदेव ने आज ( गुरूवार ) सुबह कहा कि वह पंतजलि योगपीठ और अन्य सभी कम्पनियों का वित्तीय ब्यौरा अपनी वेबसाइट पर जारी कर करेंगे.

मालूम हो कि गुरुवार को बाबा रामदेव के अनशन का छठा दिन है. बाबा रामदेव ने भ्रष्टाचार के खिलाफ यह अनशन दिल्ली में शुरू किया था. पुलिस ने चार जून की रात को उन्हें जबरन रामलीला मैदान से हटा दिया था.

मालूम हो कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने योगगुरु रामदेव पर बेहिसाब संपत्ति का आरोप लगाते हुए उसकी जांच कराए जाने की मांग की थी.

इसके जवाब में रामदेव ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के लगाए गए आरोपों के बारे में कहा था कि अपनी संपत्ति का हिसाब कभी भी देने को तैयार है लेकिन क्या कांग्रेसी नेता अपनी संपत्ति का हिसाब दे सकते हैं?

मंत्रियों की संपत्ति: पीएम के पास 3 करोड़ की एफडी, 2 करोड़ का मकान

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पास २.७ करोड़ रुपए के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में फिक्स डिपोजिट हैं। इसके अलावा उनके पास करीब ९० लाख का चंडीगढ़ में मकान और दिल्ली के बसंतकुंज में ८८ लाख का फ्लैट है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने हाल ही में सभी कैबिनेट सहयोगियों को अपनी संपत्ति का विवरण अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान में प्रधानमंत्री की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारियों के अनुसार, केवल दो मंत्रियों ने अपने बिजनेस के बारे में सार्वजनिक रूप से खुलासा किया है। यह विवरण २००९-१० का है।

कमलनाथ के ब्योरे के अनुसार उनकी, या उनके परिवार की २३ कंपनियों में हिस्सेदारी है। इसी तरह मुरली देवड़ा ने कहा कि उनकी पत्नी की दो कंपनियों में बड़ी भागीदारी है।

अन्य मंत्रियों की जानकारी इस प्रकार है।

पी चिदंबरम – करीब १.०४ करोड़ की संपत्ति है, जिसमें तीन कंपनियों के शेयर भी शामिल हैं। इसके अलावा करीब ३५ लाख की दूसरी संपत्ति, दो कार आदि के साथ वे एक साइकिल भी रखते हैं।

एके एंटोनी- एक लाख से भी कम की सेविंग है। एक मकान और एक प्लॉट, १५-१५ लाख कीमत के पत्नी के नाम हैं। सैकेंड हैंड वैगन आर कार है, और इसके लिए भी उन्होंने १.३६ लाख का लोन लिया है।

प्रणव मुखर्जी – कुल १.१ करोड़ की संपत्ति, जिसमें दो फ्लैट और एक जमीन का टुकड़ा शामिल है।

एसएम कृष्णा – २.३४ करोड़ की अचल संपत्ति और ४.८१ लाख की चल संपत्ति है। करीब ३ लाख का निवेश है औऱ १२ लाख की सेविंग है। पत्नी की कुल संपत्ति २१ लाख की है।

सलमान खुर्शीद – करीब २.३५ करोड़ रुपयों के पांच प्लाट, खुद और परिवार के सदस्यों के नाम हैं। ५० लाख कीमत का दिल्ली में एक फ्लैट है। पत्नी के पास गोवा में ८.२५ लाख रुपए कीमत के दो फ्लैट। परिवार के नाम नगदी करीब २.२५ लाख रुपए है।

कमलनाथ – करीब २३ कंपनियों में निवेश है। इनमें स्पॉन मोटल्स प्राइवेट लिमिटेड, स्पॉन एयर प्राइवेट लिमिटेड. स्पॉन एग्रो प्रोपर्टीज, स्पॉन प्लांटेशन, स्पॉन बीच रिसोर्ट्स और ईएमसी अलॉय शामिल हैं। दिल्ली के पास सुल्तानपुर में २.६७ करोड़ की जमीन है और करीब १.४१ करोड़ का बैंक बैलेंस है। पत्नी के पाल २.३ करोड़ की संपत्ति है. दो बेटों और एक बहु के २० से ज्यादा कंपनियों में शेयर हैं।

शरद पवार – पवार के पास केवल ७ करोड़ की चल संपत्ति है, जिसमें पत्नी की संपत्ति भी शामिल है। अतल संपत्ति ३.६ करोड़ रुपए की है और करीब ४६.५ लाख रुपए बैंक में जमा हैं। पत्नी के नाम १.०५ करोड़ रुपए जमा हैं।

मुरली देवड़ा – ६२ लाख का मकान है। एक प्लाट की कीमत ९३ लाख है। इसके अलावा देवड़ा ब्रदर्स में हिस्सेदारी है। चल संपत्ति ४.६४ करोड़ रुपए की है. पत्नी की ला मेंशन कंपनी है और ९.०१ करोड़ की संपत्ति है। इसके अलावा पत्नी की एक्यूमैन प्रापर्टीज और स्टेवैल प्रापर्टीज में भी हिस्सेदारी है।

दयानिधि मारन – करीब ४६ लाख की सेविंग और १ करोड़ का डिपोजिट है। आरआईएल, रिलायंस कम्युनिकेशन, आरएलआरएल आदि कंपनियों में शेयर हैं। पत्नी के पास ५२.१५ लाख रुपए के जेवर हैं। उनके भी पांच कंपनियों में शेयर हैं।

कपिल सिब्बल – सिब्बल के पास १६.२५ करोड़ रुपए की अचल संपत्ति और ६५ लाख रुपए बैंक में जमा हैं। शेयरों में ४० लाख निवेश हैं। पत्नी के पास करीब २० लाख के जेवर हैं। दूसरी संपत्ति मिलाकर, ४.७५ करोड़ रुपयों की संपत्ति है। परिवार में पांच कारें हैं।

नहीं रहे भारत के ‘पिकासो’

मशहूर चित्रकार मकबूल फिदा हुसैन का गुरुवार को 95 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका निधन लंदन के एक अस्पताल में हुआ। पिछले 2-3 दिन से वह अस्पताल में भर्ती थे।

2006 में उनकी विवादित पेंटिंग पर विरोध के बाद वह देश से बाहर ही रह रहे थे। फोर्ब्स मैगजीन ने उन्हें पिकासो ऑफ इंडिया कहा था। उन्होंने पिछले साल ही कतर की नागरिकता ले ली थी। उनका जन्म 1915 पंढरपूर में हुआ था। उनकी शुरुआती शिक्षा इंदौर में हुई।

चित्रकारी के प्रति बचपन से ही रुझान को देखते हुए उन्होंने 1935 में मुंबई के जेजे स्कूल ऑफ आर्ट में दाखिला लिया। उनकी उपलब्धियों को देखते हुए 1966 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से नवाजा। 1973 में उन्हें पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया।

हमलावरों ने प्रधान व होमगार्ड को गोली से उड़ाया

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के दो अलग-अलग जिलों में गोली मारकर एक प्रधान व एक होमगार्ड की हत्‍या कर दी गई। दोनों ही मामलों में हत्‍यारों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस इनकी पकड़ के लिए छापे मार रही है।

प्रतापगढ़: पहली घटना प्रतापगढ़ जिले के लालगंज थाना क्षेत्र की है। जहां गांव में वर्चस्व की लड़ाई में एक प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। यहां करमाइन गांव के ५० वर्षीय प्रधान राम सिंह को हमलावरों ने उस वक्त गोली मारी जब वे घर अकेले किसी कार्य से बाहर निकले थे।

गोली की आवाज सुनकर आस पास गांव के लोग वहां पहुंचे और राम सिंह को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। राम सिंह के बेटे धीरज प्रताप सिंह ने थाने पर गाँव के राम निवास, महेन्द्र, सुरेश के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में गांव में दबिश दी लेकिन आरोपी फरार हो चुके थे।

सीतापुर: दूसरी घटना सीतापुर जिले के रामकोट की है। जहां ड्यूटी से घर जा रहे होमगार्ड की कुछ बदमाशों गोली मारकर हत्या कर दी। मरने वाले का नाम सुशील कुमार है और जिला कारागार में होमगार्ड के पद पर तैनात है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में तो ले लिया लेकिन पुलिस हत्या की वजह का खुलासा नहीं कर सकी।

पुलिस के अनुसार सुशील कुमार रसबरा गांव का रहने वाला था तथा वह रात के वक्त कारागार से वापस घर जा रहा था। पुलिस ने आशंका जतायी कि बदमाशों ने रंजिश के चलते सुशील की हत्या की होगी। फिलहाल पुलिस पुख्ता तौर पर हत्या की वजह का खुलासा नहीं कर पा रही है।

जमांपुर मोड़ पर दुर्घटना में मामा_ भांजे की मौत

फर्रुखाबाद: बुधवार देर शाम राजेपुर क्षेत्र के जमापुर मोड़ के निकट मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार मामा व भांजे की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, और पीछे बैठी बहन बुरी तरह घायल हो गयी।

जनपद हरदोई से बहन नीतू पत्नी त्यागी व उसके ५ वर्षीय पुत्र अभिषेक को लेकर आ रहे पीलू पुत्र हरी शंकर निवासी नगला जखा की बाइक बुधवार देर शाम जमापुर मोड़ के निक्ट एक गल्ले से भरे ट्रक में घुस गयी। दुर्घटना में पीलू व अभिषेक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। नीतू को गंभीर अवस्था में लोहिया अस्पताल में भ्रर्ती कराया गया। प्राथमकि उपचार के बाद नीतू को कानपुर रेफर कर दिया गया है।