Home Blog Page 5579

बाबा रामदेव की हालत खराब, अस्पताल पहुंचाये गये

हरिद्वार ।योग गुरू बाबा रामदेव की हालत बहुत ज्यादा खराब हो गयी है। उन्हें अभी अस्पताल ले जाया जा रहा है। उन्हें स्ट्रैचर पर लिटा कर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। आपको बता दें कि बाबा के अनशन का सातवां दिन था। उनके शरीर में ग्लूकोज की कमी हो गई है।

उनका पल्स रेट पर 58 पर आ गया है। बाबा बेसुध दिखायी पड़ रहे है। उन्हें ड्रिप चढ़ाई जायेगी। उन्हें अभी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया जायेगा। उनके शरीर में जिन चीजों की कमी हो गई है उन्हें वो चीजें उन्हें दवाई के रूप चढ़ाई जायेगी।

बाबा रामदेव को जब अस्पताल ले जाया जा रहा था तो उनके समर्थक काफी उग्र दिखायी पड़ रहे थे। उनके समर्थक सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। उन्होंने जोर-जोर से सोनिया गांघी और मनमोहन सिंह के खिलाफ मुर्दाबाद नारे लगा रहे थे। बाबा को पहले ही डाक्टरों ने सलाह दी थी कि वो ग्लूकोज की ड्रीप ले ली लेकिन वो तैयार नहीं हुए।

बाबा के मनाने आज श्री श्री रविशंकर जाने वाले थे लेकिन बाबा की हालत पहले खराब हो गयी। फिलहाल बाबा को अस्पताल पहुंचाया गया है। वहां उनका इलाज किया जा रहा है। प्रशासन और मेडिकल टीम बाबा के इलाज में लगी हुई है।

ह्त्या आरोपियों का तमंचा डकारने पर इंस्पेक्टर को लताड़

एसपी ने रायफलें बरामद करने का दिया निर्देश

फर्रुखाबाद: थाना कम्पिल के ग्राम बौरा बंगस नगर निवासी ओमवीर सिंह ने भाई सत्यपाल हत्याकांड के मामले में थाना पुलिस की लापरवाही की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी| एसपी ओपी सागर ने इंस्पेक्टर सिराज अहमद को हत्यारोपियों का तमंचा डकारने तथा रायफलें बरामद न करने के लिए लताड़ा|

ओमवीर ने एसपी को बताया कि भाई की ह्त्या के मामले में गाँव के रामनरेश ठाकुर सहित आधा दर्जन लोग और थे| रामनरेश ने पुनः हमला करवाने के लिए अपने घर पर बाहरी लोगों को बुलवाया| मेरी शिकायत पर घर पर सुरक्षा ड्यूटी करने वाले सिपाहियों ने जब उन लोगों को पकड़ने का प्रयास किया तो वह मकान के पीछे का दरबाजा खोलकर भाग गए| पुलिस के हड्काने पर रामनरेश की पत्नी घर से तमंचा लाकर पुलिस को दिया और कहा कि दो रायफलें और हैं वह भी थोड़ी देर बाद दे देंगे|

पीड़ित ओमवीर ने बताया कि थोड़ी देर बाद ही इंस्पेक्टर सिराज अहमद मौके पर पहुँच गए| उन्होंने उन दोनों सिपाहियों को हड़काया कि तुम वहां तलाशी लेने क्यों गए थे? इंस्पेक्टर तमंचा लेकर चले गए| उन्होंने न तो रामनरेश की पत्नी को तमंचा लगाया और न ही मकान में रखी रायफलों को कब्जे में लिया|

बताया गया कि नामजद होने से बच गए हत्यारोपियों ने पीड़ित परिवार की तीस बीघा गन्ने की फसल चौपट कर दी है और वह पीड़ितों को धमकाकर गाँव से भगाने के प्रयास में हैं|

सनकी युवक ने दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दी

फर्रुखाबाद: सनकी युवक नेत्रपाल उर्फ़ भालू ने दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी| थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया|

थाना जहानगंज के ग्राम चौकी महमदपुर निवासी गंगाराम लोधी का २० वर्षीय पुत्र नेत्रपाल घर पर परचून की दुकान चलाता था| बीती रात ९ बजे उसकी माँ जयदेवी जानवरों को चारा डालने गई थी| बहन आदि परिजन भी घर पर मौजूद नहीं थे| उसी समय वह बरामदे में गले में दुपट्टे से फांसी का फंदा डालकर लटक गया|

जब उसे लटका देखा गया तो परिजनों के हाँथ-पैर फूल गए| फांसी से उतारकर उपचार के लिए प्राईवेट डाक्टर के पास ले जाया गया| डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया| परिजन दहाड़े मारकर बुरी तरह चीखने लगे|

रंजिश के कारण प्रधान के घर को फूँका

फर्रुखाबाद: रंजिश के कारण किसी ग्रामीण ने आज दिनदहाड़े ब्लाक शमसाबाद की ग्राम पंचायत मिल्क मौज मुल्ला की प्रधान सरोज कुमारी के घर में आग लगा दी|

आज सुबह करीब १० बजे प्रधान सरोज कुमारी के घर के पीछे स्थित कमरे में धुंआ निकलते देखा गया| थोड़ी देर में ही आग धू-धूकर जलने लगी| गाँव में कोहराम मच गया| ग्रामीणों ने प्रयास करके आग बुझाई| लेकिन धन्नियों में लगी आग काफी देर तक सुलगती रही|

आग को लगा देखते ही वहां बंधी भैंस खोल दी गयी| लेकिन कमरे में मौजूद भूसा, अनाज, लकड़ी आदि कीमती सामान जलकर राख हो गया| सूचना मिलने पर पुलिस डेढ़ घंटे बाद पहुँची| बताया गया कि गाँव का हरीलाल अवैध रूप से ग्राम पंचायत की जमीन पर निर्माण करा रहा था| बीते दिन इस निर्माण कार्य को रोके जाने पर हरीलाल ने प्रधान को देख लेने की धमकी दी थी|

हरीलाल ने प्रधान से निवटने के लिए बाहरी लोगों को भी बुलवा लिया| प्रधान सरोज कुमारी ने बताया कि हरीलाल ने ही आग लगवाई है|

बाबा रामदेव आज तोड़ेंगे अपना अनशन?

हरिद्वार।। बाबा रामदेव आज अपना अनशन तोड़ सकते हैं। खबर है कि आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर और मुरारी बापू की अपील पर रामदेव अपना अनशन खत्म कर देंगे। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की भी उनसे मुलाकात की बात कही जा रही है। बाबा रामदेव के अनशन का आज सातवां दिन है।

हरिद्वार पहुंचेंगे श्री श्री रविशंकर और मुरारी बापू

जानकारी के मुताबिक बाबा रामदेव को मनाने के लिए श्री श्री रविशंकर और मुरारी बापू आज हरिद्वार में उनसे मुलाकात करने वाले हैं। दोनों उनसे अनशन तोड़ने की अपील करेंगे। सूत्रों के मुताबिक बाबा रामदेव दोनों की अपील पर अपना सात दिन से चला यह अनशन खत्म कर आगे की रणनीति की घोषणा कर सकते हैं।

अब नींबू-शहद ले रहे हैं रामदेव

उधर, अनशन के कारण रामदेव की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक उनका वजन 48 घंटे में डेढ़ किलो कम हो चुका है। डॉक्टरों की सलाह पर वह अब नींबू पानी और शहद ले रहे हैं। बीच में योगपीठ की तरफ से ये बात भी कही गई कि अब बाबा मौन रखेंगे लेकिन कुछ ही देर बाद इसका खंडन कर दिया गया।

संत समिति रामदेव के साथ

दूसरी तरफ अखिल भारतीय संत समिति बाबा रामदेव के आंदोलन के समर्थन में उतर गई है। गुरुवार को समिति के सदस्यों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और रामदेव के प्रति समर्थन जताया। समिति के हरिद्वार अध्यक्ष सत्यव्रतानंद की अगुआई में समिति के सदस्य भूपतवाला में जमा हुए। संतों ने स्वामी रामदेव के आंदोलन को कुचलने की कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की।

बेसिक शिक्षा में आडिट: घूसदोहन, सैरसपाटा या भ्रष्टाचार की फाइलों का अंतिम क्रियाक्रम

फर्रुखबाद: चोरी और सीना जोरी की कहावत वास्तव में बेसिक शिक्षा विभाग पर ही चरितार्थ होती है। स्थिति यह है विभागीय अधिकारी आडिट टीम तक को संबंधित अभिलेख उपलबध नहीं कराते है। विगत कई दिनों से यहां डेर डाले आडिट टीम को एबीएसए व समंवयक घास नहीं डाल रहे हैं। इससे पूर्व हुए आडिट की भी यही हालत रही। विगत आडिट मे दो जिला समंवयकों द्वारा डायरी उपलब्ध न कराने के मामले में तो राज्य परियोजना निदेशक ने बीएसए को पत्र भी लिखा है। मजे की बात है कि बेसिक शिक्षा अधिकारी कौशल किशोर इस पत्र के संज्ञान तक से इनकार कर रहे हैं।

बेसिक शिक्षा अधिकारी को नहीं मालूम- उनके विभाग में आडिट भी चल रहा है?

विदित है कि महालेखा निरीक्षक इलाहाबाद से आये सहायक लेखाधिकारी सुरेंद्र बहादुर कनोजिया व वरिष्ठ लेखाकार साजिद अली विगत तीन दिनों से जनपद में डेरा डाले हैं। दोनो आडीटर सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारियों व सर्व शिक्षा अभियान के जिला समंवयकों को फोन कर अभिलेख उपलब्ध कराने के अनुरोध कर रहे हैं। श्री कन्नौजिया ने बताया कि अभी नाम मात्र के ही अभिलेख मिल पाये है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के असहयोग की बात स्वीकार की।

फर्जीवाड़े छुपाने के लिए आडिट टीम को खर्च सम्बन्धी फ़ाइल तक नहीं दिखाई गयी-

बेसिक शिक्षा विभाग में चोरी और सीनाजोरी का रिवाज काफी पुराना है। विगत वित्तीय वर्ष 2009-10 के आडिट के संबंध में सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक के राम मोहन राव ने जिन आडिट आपत्तयों का उल्लेख अपने 26 मई के पत्र मे किया है वह काफी चौंकाने वाली हैं। इसमें कहा गया है कि बाल साहित्य खरीदने के लिये 15 लाख 60 हजार रुपये का चेक जारी किया गया परंतु इस खरीद से संबंधित प्रपत्र आडिट टीम को नहीं दिखाये गये। बेसिक शिक्षा के विभागीय वाहन की लाग बुक प्रस्तुत नहीं की गयी। आपत्ति करने पर छाया प्रति संलग्न किये जाने का उल्लेख करते हुए रिपोर्ट भेज दी गयी परंतु उसमें छाया प्रति निकली ही नहीं।

पूरे प्रदेश में है चोरो की फ़ौज?

पिछला बेसिक शिक्षा अधिकारी हो या वर्तमान सब एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं| जो घोटाला घपला पिछला बेसिक शिक्षा अधिकारी कर जाता है उसे छुपाये रखने की जिम्मेदारी अगले की होती है| इस पूरे खेल में बड़े बाबू का बड़ा योगदान होता है| भ्रष्टाचार की गंगा में गोते लगाते बाबू पूरे गेम के प्लानर होते है| इसीलिए कभी कभी विभाग में आती जाती चिट्ठियां भी अधिकारी नहीं जान पाते|
मजे की बात है कि जिला संमंवयक सुनील कटियार व श्रीनिवास मिश्रा ने आडिट दल के सामने उपस्थित होने के बावजूद भ्रमण् डायरी अवलोकन हेतु उपलब्ध नहीं करायी। राज्य परियोजना निदेशक ने दोनो जिला समंवयकों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश भी दिये। परंतु कार्रवाई तो दूर बीएसए डा० कौशल किशोर तो सिरे से इस पत्र को ही नकार गये।

AUDIT REPORT

राज्य सूचना आयुक्त शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर आयेंगे

फर्रुखाबाद: राज्य सूचना आयुक्त मेंजर संजय यादव शुक्रवार को अपने तीन दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचेगे।

यहां प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मेजर यादव सांय छह बजे विकास खंड कमालगंज के ग्रमा सुल्तानपुर पहुंचेगें। सुल्तानपुर ग्राम में अतुल पालीवाल के आवास पर कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। रात्रि विश्राम के उपरांत वह शनिवार को खंड विकास कार्यालय कमालगंज में ग्राम प्रधानों व क्षेत्रपंचायत सदस्यों के साथ सूचना अधिकार के विषय पर आयोजित गोष्ठी में भाग लेंगे। मेजर यादव रविवार को कंपिल भ्रमण के उपरांत जनपद एटा के लिये प्रस्थान करेंगे।

स्वीटी का शव गायब करने में दहेज़ लोभी ससुराली फंसे

फर्रुखाबाद: दहेज़ में कार व कम्पूटर न दिए जाने पर स्वीटी उर्फ़ अर्चना की हत्या कर उसका शव गायब कर दिया गया|

अदालत के आदेश पर कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने ग्राम विजाधरपुर निवासी ओमप्रकाश की पत्नी श्याम सुंदरी की ओर से दहेज़ ह्त्या की रिपोर्ट दर्ज की है| जिसमे बादिनी की पुत्री स्वीटी उर्फ़ अर्चना के पति गाजियाबाद मोदीनगर थाना मदारबाड़ी ७१८ देवेंद्र्पुरी रोड निवासी अभिनाश गौढ़ व उसके भाई नितिन व नितिन की पत्नी डाली, ससुर फूलचंद्र, सास कुसुम तथा वुद्ध सेन के पुत्र अजय व अजय की पत्नी अन्नपूर्णा को आरोपी बनाया गया|

अर्चना का वर्ष २००३ में विवाह हुआ था| विवाह के बाद दहेज़ में कार व कम्पूटर की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया गया| बाद में उसकी ह्त्या कर शव गायब कर दिया गया|

ससुराल में दावत उड़ाकर लौट रहे शिक्षक ने पैर तुड़वाया

फर्रुखाबाद: ससुराल में दावत खाने वाले शिक्षक मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए| उन्हें पिता रामपाल ने उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|

थाना मऊदरवाजा के ग्राम नटवरा बरौन निवासी ३७ वर्षीय शिक्षक सतेन्द्र कुमार बीती रात थाना व कस्बा अमृतपुर ससुराल गए थे| ससुराल में दावत उड़ाकर आज टैम्पो से घर जा रहे थे| घटियाघाट पुल के निकट सामने से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने टैम्पो में टक्कर मार दी| जिससे सवार अनेकों यात्री घायल हो गए|

सतेन्द्र ब्लाक शमसाबाद के ग्राम बुढ़नपुर स्थित प्राथमिक पाठशाला में शिक्षक हैं| हादसे में उनका एक पैर टूट गया|

रोडवेज बस ने ली रिटायर्ड कैप्टन की जान

फर्रुखाबाद: रोडवेज बस ने सेवानिवृत ७० वर्षीय कैप्टन योगेन्द्र सिंह सोमवंशी की जान ले ली| पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया|

थाना राजेपुर के ग्राम गांधी निवासी सेवानिवृत कैप्टन योगेन्द्र सिंह की घटियाघाट बाजार में गल्ला की आढ़त है| वह मोटर साइकिल पर सवार होकर घर जा रहे थे| जब वह गाँव के सामने से गुजर रहे थे तभी पीछे से लापरवाही से आया रोडवेज बस का चालक बाइक में टक्कर मारकर चला गया| उनकी मौके पर ही मौत हो गई|

मृतक के भाई ने अज्ञात रोडवेज बस चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई| परिजन गम में बिलखते रहे| योगेन्द्र सिंह का पुत्र बबलू न तो घटना स्थल पर पहुंचा और न ही पोस्टमार्टम के दौरान मौजूद रहा| वह बीते दिन पुलिस मुठभेंड के दौरान भाग गया था| पुलिस से पकडे जाने के भय से अंतिम समय अपने पिता के भी दर्शन नहीं कर सका|