जमांपुर मोड़ पर दुर्घटना में मामा_ भांजे की मौत

0
136

फर्रुखाबाद: बुधवार देर शाम राजेपुर क्षेत्र के जमापुर मोड़ के निकट मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार मामा व भांजे की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, और पीछे बैठी बहन बुरी तरह घायल हो गयी।

[adrotate banner="3"]

जनपद हरदोई से बहन नीतू पत्नी त्यागी व उसके ५ वर्षीय पुत्र अभिषेक को लेकर आ रहे पीलू पुत्र हरी शंकर निवासी नगला जखा की बाइक बुधवार देर शाम जमापुर मोड़ के निक्ट एक गल्ले से भरे ट्रक में घुस गयी। दुर्घटना में पीलू व अभिषेक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। नीतू को गंभीर अवस्था में लोहिया अस्पताल में भ्रर्ती कराया गया। प्राथमकि उपचार के बाद नीतू को कानपुर रेफर कर दिया गया है।

[adrotate banner="2"]