Home Blog Page 36

ऑनलाइन ठगी मामले में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को फतेहगढ़ कोर्ट का नोटिस

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में सामने आए एक चर्चित ऑनलाइन ठगी मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को नोटिस जारी किया है। मामला एक सैनिक फैयाज अहमद के साथ हुई कथित ऑनलाइन ठगी से जुड़ा है, जिसने न्यायालय में परिवाद दाखिल किया है।
शिकायत कर्ता फैयाज अहमद का आरोप है कि उनके साथ एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन ठगी की गई। उन्होंने इस मामले में बैंक प्रबंधन के साथ-साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को भी पक्षकार बनाया है, जो संबंधित बैंक की ब्रांड एंबेसडर हैं।
परिवाद में आरोप लगाया गया है कि ठगी के चलते उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा, जिसके लिए जिम्मेदार पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सुनवाई के दौरान दीपिका पादुकोण को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
मामले के सामने आने के बाद यह प्रकरण चर्चा का विषय बन गया है।

ईको टूरिज्म से बदलेगी कुठला झील की तस्वीर, प्रशासन ने तेज की तैयारी

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने आज पर्यटन विभाग द्वारा नगला हूसा स्थित कुठला झील पर प्रस्तावित ईको टूरिज्म परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। यह परियोजना लगभग 241.90 लाख की लागत से विकसित की जानी प्रस्तावित है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से विस्तृत कार्ययोजना की जानकारी ली और निर्देशित किया कि ईको टूरिज्म विकास में प्राकृतिक सौंदर्य के संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि झील क्षेत्र का विकास इस प्रकार किया जाए कि पर्यटकों को आकर्षक और सुरक्षित वातावरण मिल सके, वहीं स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
जिलाधिकारी ने परियोजना के अंतर्गत पाथ-वे, बैठने की व्यवस्था, प्रवेश द्वार, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता और सुरक्षा जैसे आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि कार्य को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए, ताकि क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिले और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित हों| निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे। जिला वन अधिकारी rajiv फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने आज पर्यटन विभाग द्वारा नगला हूसा स्थित कुठला झील पर प्रस्तावित ईको टूरिज्म परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। यह परियोजना लगभग 241.90 लाख की लागत से विकसित की जानी प्रस्तावित है।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से विस्तृत कार्ययोजना की जानकारी ली और निर्देशित किया कि ईको टूरिज्म विकास में प्राकृतिक सौंदर्य के संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि झील क्षेत्र का विकास इस प्रकार किया जाए कि पर्यटकों को आकर्षक और सुरक्षित वातावरण मिल सके, वहीं स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।जिलाधिकारी ने परियोजना के अंतर्गत पाथ-वे, बैठने की व्यवस्था, प्रवेश द्वार, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता और सुरक्षा जैसे आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि कार्य को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए, ताकि क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिले और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित हों। इस दौरान जिला वन अधिकारी राजीव कुमार आदि अधिकारी रहे|

कमालगंज में माता रानी की भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा क्षेत्र

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद के कमालगंज क्षेत्र स्थित सुभाष नगर में जय शिव दुर्गा मंदिर से माता रानी की भव्य शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा को देखने के लिए मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का अद्भुत माहौल देखने को मिला।
शोभायात्रा का शुभारंभ तपस्वी वाले भाग से किया गया, जिसमें सबसे आगे भगवान गणेश जी का सुसज्जित रथ चल रहा था। इसके पीछे माता के नौ स्वरूपों की मनमोहक झांकियां शामिल रहीं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनीं। यात्रा में हारे का सहारे प्रभु खाटू श्याम जी की मूर्ति आकर्षण का केंद्र रही।यात्रा मुख्य मार्ग, गंगा गली और मिठाई गली से होती हुई रेलवे स्टेशन तक पहुंची और फिर देर रात मिठाई गली के पास वापस पहुंची। यहां से श्रद्धालुओं ने दंडवत यात्रा दुर्गा मंदिर तक पहुंचे। देर रात स्वरूपों की आरती उतर कर उन्हें घरों के लिए विदा किया।
यात्रा के दौरान माता रानी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। भजन-कीर्तन के बीच छोटे-छोटे बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और भक्ति गीतों पर सुंदर प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने मिठाई गली के पास से दुर्गा मंदिर तक दंडवत परिक्रमा कर अपनी गहरी आस्था प्रकट की।
मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने माता के स्वरूपों की आरती उतारी और प्रसाद वितरण किया। कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। माता के दिव्य स्वरूपों के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए और भक्ति में लीन दिखे। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया और जगह-जगह स्वागत कर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर धीरज शुक्ला, विवेक चौरसिया,यश हलवाई, दिवारी लाल गुप्ता, राज चौरसिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरे आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक एकता, भाईचारे और आस्था का संदेश दिया तथा भक्तों के लिए यह एक यादगार और प्रेरणादायक आयोजन साबित हुआ।

पूर्व सैनिक की मां से कुंडल लूट में एफआईआर

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) टहलने जा रही है वृद्ध महिला के साथ के साथ कुंडल लूट लिए जाने की वारदात में पुलिस ने वीरता के पुत्र की तहरीर पर फिर दर्ज कर ली है फिलहाल पुलिस 24 घंटे बाद भी अँधेरे में ही तीर चला रही है| कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम विजाधरपुर पाल नगला निवासी पूर्व सैनिक संतोष पाल की माँ 85 वर्षीय राम जानकी के साथ बीते बुधवार की सुबह टहलने के दौरान उनके कुंडल लूट लिये जाने की घटना को अंजाम दिया गया था | पुलिस नें अज्ञात बाइक सबार बदमाशों के खिलाफ कुंडल लूट लिये जाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है | मुकदमे की जाँच सेन्ट्रल जेल चौकी प्रभारी शिव कुमार को दी गयी है | सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने जेएनआई को बताया की घटना के संबंध में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है, पुलिस की कई टीम घटना के अनावरण के लिए लगातार लगी हुई है, जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा|

24 घंटे में दूसरी वारदात: कुंडल नोंचने के बाद उसी जगह चोरी, पुलिस के इकबाल पर सवाल


फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम विजाधरपुर के पाल नगला में 24 घंटे के भीतर लगातार दूसरी आपराधिक घटना सामने आने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। एक दिन पहले वृद्धा के कुंडल नोंचने की घटना के बाद अब उसी स्थान के पास चोरी की वारदात ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बताया गया है कि बुधवार सुबह टहलने निकली पूर्व सैनिक की मां रामजनकी के कुंडल बदमाशों ने नोंच लिए थे और फरार हो गए थे। इस घटना के बाद पुलिस ने दिनभर और देर रात तक मौके पर जांच-पड़ताल की, लेकिन कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया।
इसी बीच गुरुवार सुबह उसी इलाके के पास एक और वारदात सामने आई। ग्राम विजाधरपुर निवासी सौरभ यादव के प्लॉट में संचालित वाहन धुलाई केंद्र, जिसे ग्राम निनौआ निवासी दीपक पुत्र साधु नट को किराये पर दिया गया है, वहां चोरी हो गई। सुबह दुकान खोलने पहुंचे दीपक के भाई अमित ने देखा कि समर (मोटर) को खोलकर बदमाश चोरी कर ले गए हैं।
लगातार दो दिनों में एक ही स्थान के आसपास हुई घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश दोनों है। लोगों का कहना है कि पुलिस घटना के बाद भी इलाके में सक्रिय नहीं दिखी, जिससे बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। सूचना पर सेंट्रल जेल चौकी प्रभारी शिव कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस अब आसपास घूमने वाले संदिग्ध और बाहरी लोगों पर नजर रखने की बात कह रही है। लगातार हो रही घटनाओं ने पुलिस के लिए चुनौती खड़ी कर दी है, वहीं स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने जेएनआई को बताया की सुरक्षा की दृष्टि से गस्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, जाँच की जा रही है|

डबल इंजन सरकार बुलेट ट्रेन की रफ़्तार से रही दौड़,विपक्षी साइकिल पंक्चर

0

लखनऊ:उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी पर करारा हमला बोला उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि हक के लिए तरसाने वालों को जनता ने सत्ता के लिए तरसा दिया है।डबल इंजन वाली वर्तमान सरकार बुलेट ट्रेन की स्पीड से दौड़ रही है पंक्चर साइकिल इसका मुकाबला कभी नहीं कर पाएगी। जब हम डबल स्पीड से चलेंगे तो साइकिल तो पंक्चर ही रहेगी। वह हमेशा के लिए धराशायी भी हो जाएगी।मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में यह पहली सरकार है, जिसने अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद सफलतापूर्वक दो तिहाई बहुमत प्राप्त कर दोबारा विजय प्राप्त की। जब शासन की शक्ति और जनता का विश्वास मिलकर डबल स्पीड से चलते हैं, तो साइकिल का पंचर तो पंचर ही रहेगा और वह हमेशा के लिए धराशायी हो जाएगी। यह पंचर साइकिल अब कभी रेस में वापस नहीं आ पाएगी क्योंकि जनता ने विकास की असली गति को देख लिया है।
योगी ने आगे कहा कि जिन लोगों ने वर्षों तक जनता को उनके मूलभूत अधिकारों के लिए तरसाया था, आज वे खुद सत्ता के लिए तरस रहे हैं।

किरायेदार नें ही वृद्ध दम्पत्ति को उतारा था मौत के घाट

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता ) बीते 27 फरवरी को दिनदहाड़े हुए चर्चित वृद्ध दंपति हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने मृतक दंपति के किराएदार जितेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है,
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कूंचा दरवाजा निवासी परषोत्तम कौशल और उनकी पत्नी पुष्पा देवी गुप्ता की घर के अंदर गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। घटना के संबंध में जनपद एटा के थाना नयागांव क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर लाल सहाय निवासी विमल कुमार गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को पुलिस नें मोहल्ला बगिया निवासी जितेंद्र गुप्ता पुत्र मुरारी लाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने हत्या की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बिजली का तार भी बरामद कर लिया गया है।

रिश्वतखोरी में फंसे दारोगा सुरेश चाहर गिरफ्तार, कोर्ट नें भेजा जेल

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में भ्रष्टाचार के एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दारोगा सुरेश चाहर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दारोगा को पुलिस हिरासत में बुधवार को कानपुर अदालत में पेश किया गया । कोर्ट नें उसे जेल भेज दिया|
जानकारी के अनुसार, कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने एसपी के आदेश पर सुरेश चाहर के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने की भनक लगते ही वह फरार हो गया था, लेकिन पुलिस टीम ने तलाश कर उसे पकड़ लिया और फतेहगढ़ कोतवाली के सुपुर्द कर दिया। आरोपी को मीडिया की नजरों से बचाकर गुप्त स्थान पर रखा गया है।
मामले में ग्राम प्रधान गीता देवी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत को लेकर उन्होंने कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि कोतवाली मोहम्मदाबाद के इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला और दारोगा सुरेश चाहर ने कार्रवाई के नाम पर उनसे सुविधा शुल्क की मांग की।
प्रधान के मुताबिक, उनसे 75 हजार रुपये नकद और 1.75 लाख रुपये ऑनलाइन वसूले गए। आरोप है कि ऑनलाइन भुगतान दारोगा के बेटे के खाते में कराया गया। इसके अलावा यह भी आरोप है कि पुलिसकर्मी एक ढाबे पर बैठकर अवैध वसूली का नेटवर्क संचालित करते थे, जहां वसूली की रकम रखी जाती थी। इस पूरे प्रकरण में इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। पीड़िता ने एडीजी से शिकायत कर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली फतेहगढ़ के प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच सीओ सिटी द्वारा की जा रही है।

ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, तंबाकू गोदाम से लौट रहा था मजदूर

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) क्षेत्र के ग्राम प्रेम नगर में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक तंबाकू गोदाम से काम कर जुगाड़ रिक्शा से घर लौट रहा था।
जानकारी के अनुसार, प्रेम नगर निवासी हरपाल अपने पुत्र राजेश (30) व अन्य मजदूरों के साथ पास के गांव जिजपुरा स्थित तंबाकू गोदाम में काम करने गए थे। देर रात सभी जुगाड़ रिक्शा से वापस लौट रहे थे, जिसे गांव का ही अजय पाल चला रहा था।
जब ई-रिक्शा प्रेम नगर मार्ग पर पहुंचा, चालक ने तेज गति में मोड़ लिया। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से राजेश सड़क पर गिर पड़ा। तभी कंपिल की ओर से आ रहे आलू लदे ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। हादसे के बाद चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन तब तक राजेश गंभीर रूप से घायल हो चुका था। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मंडी चौकी प्रभारी बलबीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक की पत्नी सुमन, मां सुखदेवी और बच्चों रोहन, कार्तिक व आरब का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई है।

अवैध खनन व भट्ठा संचालन पर छापेमारी, जेसीबी सीज

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खनन विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में खनन अधिकारी द्वारा तहसील सदर क्षेत्र के थाना मोहम्मदाबाद अंतर्गत ग्राम हरसिंगपुर संतोषपुर में औचक छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान मौके पर संचालित ईंट भट्ठा श्याम ट्रेडिंग कंपनी की जांच की गई। जांच में पाया गया कि भट्ठा स्वामी द्वारा बिना विनियमन शुल्क जमा किए अवैध रूप से भट्ठे का संचालन एवं फुकाई का कार्य किया जा रहा था।
इस अवैध गतिविधि के चलते मौके पर कार्यरत एक जेसीबी मशीन को पकड़कर चौकी मदनपुर, कोतवाली मोहम्मदाबाद की अभिरक्षा में दे दिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।