फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, शोभायात्रा में भीड़ उमड़ी| शोभायात्रा में आस्था का सैलाब नजर आया| श्री राम विविध कला केंद्र के द्वारा शहर के रेलबे रोड़ बीएस मेंशन से श्री
राम शोभायात्रा का श्री गणेश किया गया| इसके बाद यात्रा चौक, नेहरू रोड़, घुमना, लाल दरवाजा, बस अड्डा के निकट तक गयी और एक गेस्ट हॉउस में विराम हुआ | डीजे की धुन पर युवा जमकर थिरके, शोभायात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया | जहां सभी नें राम
रसोई में प्रसाद ग्रहण किया | शोभायात्रा में कला केंद्र के अध्यक्ष संदीप दीक्षित, मुख्य निर्देशक विजय दुबे मटर लाल, हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, बीजेपी जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भास्कर दत्त द्विवेदी, सरदार तोषित प्रीत, सौरभ मिश्रा, शिवम रामानुज, सोनी शुक्ला, विनोद अग्निहोत्री, सौरभ मिश्रा आदि रहे | फतेहगढ़ में भी निकली शोभायात्रा
फतेहगढ़ में भी श्री लीला कमेटी की तरफ से भव्य शोभायात्रा रामनवमी के अवसर पर निकाली गयी, शोभायात्रा बनखड़िया स्थित मंदिर से शुरू हुई और जिला जेल चौराहा नवदिया कोतवाली चौराहा होते हुए सिविल लाइन पहुंचकर समाप्त हुई| शोभायात्रा में श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन के स्वरूप के साथ ही माँ दुर्गा की झांकी भी शामिल थी | इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष रमेश द्विवेदी,महामंत्री पंकज अग्रवाल,मुन्नालाल, दिनेश तिवारी, शिवम दुबे, अनिल मिश्रा आदि रहे | 
श्री राम की भव्य शोभायात्रा में उमड़ी आस्था
नवरात्र के नवम दिन शहरभर में कन्या भोज व भंडारों का आयोजन
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददात) चैत्र नवरात्र की राम नवमी पर शहर में श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला। एक ओर जहां घर-घर में कन्या भोज का आयोजन किया गया, वहीं मंदिरों और प्रमुख चौराहों पर माता रानी के भंडारों का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारों में पूरी-सब्जी, कढ़ी-चावल, खीर, हलवा, चना और पंचमेवा सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजन वितरित किए गए। मंगला गौरी मंदिर एवं गुड़गांव देवी मैया प्रांगण में प्रसाद वितरण के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। वहीं, काली देवी मंदिर में जय भोले बाबा कमेटी द्वारा कढ़ी-चावल का भंडारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, भोले दीपक गुप्ता, विक्की ठाकुर, उदय प्रताप, भोपाल वर्मा, सुभाष वर्मा, पीयूष गुप्ता, आशीष अग्रवाल, तन्मय मिश्रा एवं भूपेंद्र ठाकुर सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इसी क्रम में मणिलाल गेट स्थित साधना मेडिकल स्टोर के पास भी पूरी-सब्जी का भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें प्रवेश कुमार, पिंकू भइया, रिंकू भैया, सोनू शंकर समेत कई भक्तों ने सेवा कार्य में सहभागिता की। बढ़पुर क्रिश्चियन इंटर कॉलेज गेट के निकट स्थित मंदिर पर भी भव्य भंडारे का आयोजन किया गया | जिसमे भीड़ उमड़ी | अनुराग गंगवार, बीजेपी जिला कोषाध्यक्ष संजीब गुप्ता आदि रहे|
नवमी के अवसर पर आयोजित इन धार्मिक कार्यक्रमों से पूरे शहर में आस्था, सेवा और उत्साह का वातावरण बना रहा। शीतला माता मंदिर में उमड़ी भीड़, भव्य भंडारा
बढ़पुर स्थित शीतला माता मंदिर में दर्शन के लिये श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी | मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सचिन कटियार के नेतृत्व में भव्य भंडारे का आयोजन भी किया गया |
एक फूल दो माली के चक्कर में हुई थी लखन की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गैसिंगपुर में 35 वर्षीय लखन वाथम पुत्र रामनिवास की हुई निर्मम हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेम प्रसंग के विवाद में इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया था।
घटना 23 मार्च की रात की है, जब लखन अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य अंदर कमरे में थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे उसकी बहन आरती जब उसे जगाने पहुंची तो रजाई हटाते ही लखन को खून से लथपथ हालत में देखकर चीख पड़ी।
शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पास जाकर देखने पर उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से गहरे वार के निशान मिले, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के पिता रामनिवास की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी नितुल पाल पुत्र लाला राम निवासी गैसिंगपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
जांच के दौरान पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद करते हुए आरोपी नितुल पाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका एक विधवा महिला से प्रेम संबंध था, लेकिन बाद में वह महिला लखन से बातचीत करने लगी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद और झगड़ा हुआ था। आरोपी ने यह भी बताया कि लखन ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी, जिससे वह खुन्नस में था।
इसी रंजिश के चलते आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर सोते समय लखन पर फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी। क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
दुर्गा जागरण में माता के भजनों पर रातभर झूमे श्रद्धालु
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)दुर्गा अष्टमी के अवसर पर जागरण पार्टी के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां भगवती की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। जागरण पार्टी के कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भक्ति गीतों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे और जय माता दी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। जागरण की विशेष आकर्षण मनमोहक झांकियां रहीं।
फतेहगढ़ के ग्राम विजाधरपुर में विनोद दुबे ने दुर्गा अष्टमी के अवसर पर
देवी जागरण का आयोजन कराया| जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए| जागरण पार्टी के विजय शुक्ला नें पूजा अर्चना के साथ
जागरण का श्रीगणेश कराया| रात भर श्रद्धालु माता के भजनों की भक्ति धारा में आस्था के गोते लगाते रहे| सबसे पूर्व श्रीगणेश के स्वरूप का पूजन हुआ, तत्पश्चात माता सरस्वती का स्वरूप का मंचन कराया गया| माता के जयकारों से पूरा माहौल भक्ति में बना रहा। मौके पर मौजूद आचार्य सर्वेश कुमार शुक्ल नें बताया की देवी जागरण से सकारात्मक ऊर्जा, आध्यात्मिक शक्ति और मानसिक शांति प्राप्त होती है| यह
नकारात्मकता व अज्ञानता को दूर करता है, आत्म-विश्वास और आस्था को मजबूत करता है| इसके अलावा, यह सुरक्षा, समृद्धि और सुख का आशीर्वाद दिलाता है. जागरण से अज्ञानता और माया का अंत होता है और प्रकाश, सत्य और ज्ञान का संचार होता है| शुक्रवार को सुबह आरती व प्रसाद वितरण के साथ जागरण का इतिश्री किया गया| इस दौरान राजन दुबे, शिवांगी दुबे, विराट दुबे,बीजेपी के पूर्व मंडल महामंत्री शिवम दुबे, विवान दुबे, सुधीर सक्सेना, सुनीता सक्सेना, सेंट्रल जेल व्यापार मंडल महामंत्री डॉ. संजीब त्रिपाठी, आशाराम पाल, नीलेंद्र दुबे, आलोक मिश्रा, राहुल उपाध्याय, प्रवेन्द्र उपाध्याय आदि रहे|
महिला की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका
फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। गांव निवासी कुलदीप प्रजापति की करीब 30 वर्षीय पत्नी ज्योति का शव बीती रात घर के अंदर पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला।
घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए।
मृतका अपने पीछे 10 वर्षीय पुत्र कपिल और 6 वर्षीय पुत्री सुंदरी को छोड़ गई है, जिससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
उधर, मायके पक्ष ने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका
जताई है। मृतका के भाई विपिन का आरोप है कि ससुराल पक्ष द्वारा पहले भी ज्योति के साथ विवाद और मारपीट की घटनाएं होती रही थीं। उनका कहना है कि ज्योति की हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया गया है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। सूचना के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।
लॉकडाउन जैसी अफवाहों को सरकार ने किया खारिज,ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं:हरदीप सिंह पुरी
नई दिल्ली:सरकार ने चल रहे युद्ध के बीच संभावित राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की अफवाहों को सिरे से नकार दिया|केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत में लॉकडाउन की अफवाहें पूरी तरह से झूठी हैं। मैं यह साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि भारत सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। ऐसी स्थिति में अफवाहें फैलाने और घबराहट पैदा करने की कोशिशें गैर-जिम्मेदाराना और नुकसानदेह हैं पुरी ने कहा कि वैश्विक स्थिति अभी भी अस्थिर बनी हुई है, और सरकार ऊर्जा, आपूर्ति श्रृंखलाओं और जरूरी चीजों से जुड़े घटनाक्रमों पर वास्तविक समय के आधार पर बारीकी से नजर रख रही है।भारतीयों के लिए ईंधन, ऊर्जा और अन्य जरूरी चीजों की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
आपरेशन लंगड़ा: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के नेतृत्व में जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। ई-रिक्शा सबार महिला के कुंडल लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया।
जानकारी के अनुसार, कैलाश ईंट भट्ठे के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस के ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल आरोपी की पहचान दीपक उर्फ बाबा यादव के रूप में हुई है।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि एक अन्य आरोपी को भी हिरासत में
लिया गया है। दोनों ही आरोपी लूट की घटना में शामिल बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा और एक स्कूटी बरामद की है। साथ ही लूट का पूरा माल भी बरामद कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कादरीगेट थाना क्षेत्र के ग्राम लकूला के पास स्थित कैलाश भट्ठे के निकट की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार नें बताया की ई-रिक्शा सबार महिला के कुंडल लूट लेने के आरोपी के मुठभेड़ में गोली लगी है | उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है |जाँच की जा रही है |
भाजपा को झटका: सैकड़ों ब्राह्मणों ने थामा राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का दामन
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद की कायमगंज विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उस समय बड़ा झटका लगा, जब सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोगों ने पार्टी छोड़कर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल (रा॰न॰द॰) की सदस्यता ग्रहण कर ली।
राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के जिलाध्यक्ष पंकज अवस्थी के नेतृत्व में चलाए गए सदस्यता अभियान के दौरान यह बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। कार्यक्रम में शामिल होने वाले अधिकांश लोग पूर्व में भाजपा से जुड़े रहे हैं। इस अवसर पर अधिवक्ता गौरव मिश्रा को पार्टी का जिला महासचिव नियुक्त किया गया।
बताया जा रहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकान्त त्यागी के नेतृत्व में संगठन लगातार विस्तार कर रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू हुई यह मुहिम अब मध्य व पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में भी प्रभाव दिखाने लगी है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, ब्राह्मण बहुल क्षेत्रों में इस प्रकार का बदलाव भाजपा के लिए चुनौती बन सकता है। माना जा रहा है कि पार्टी का पारंपरिक वोट बैंक माने जाने वाला वर्ग अब नए विकल्पों की ओर रुख कर रहा है। वहीं राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल स्थानीय नेतृत्व को आगे बढ़ाकर अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटा है।
नवनियुक्त जिला महासचिव गौरव मिश्रा ने कहा कि जनपद की जनता अब सम्मान के साथ समझौता नहीं करेगी और पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले इस तरह के राजनीतिक बदलावों ने क्षेत्र की राजनीति को नया मोड़ दे दिया है।
निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ गरजे अभिभावक, 3 दिन का अल्टीमेटम
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में प्राइवेट स्कूलों द्वारा एडमिशन फीस, कॉपी-किताब व अन्य सामग्री को लेकर अभिभावकों पर बनाए जा रहे दबाव के विरोध में गुरुवार को बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा के नेतृत्व में अभिभावक और जागरूक नागरिकों की बड़ी संख्या जिलाधिकारी कार्यालय फतेहगढ़ पहुंची। जिलाधिकारी के अवकाश पर होने के कारण
उप जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए छह प्रमुख मांगें रखी गईं। इसमें सभी स्कूलों में एनसीईआरटी की पुस्तकों को अनिवार्य करने, निजी प्रकाशनों की किताबों पर रोक लगाने, हर वर्ष वसूले जाने वाले प्रवेश शुल्क को बंद करने तथा फीस की पूरी जानकारी रसीद में स्पष्ट रूप से देने की मांग शामिल है। साथ ही स्कूलों द्वारा निर्धारित दुकानों से ही किताबें व सामग्री खरीदने के दबाव को भी बंद करने की बात कही गई।
भईयन मिश्रा ने कहा कि जनपद में प्राइवेट स्कूल खुलेआम लूट का अड्डा बन चुके हैं, जहां गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों का शोषण हो रहा है। उन्होंने बताया कि नर्सरी स्तर पर ही एक बच्चे की सालाना पढ़ाई का खर्च एक लाख रुपये से अधिक पहुंच चुका है, जिससे परिवारों की आर्थिक स्थिति चरमरा रही है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तीन दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो चौक पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला महामंत्री अंगद पांडे ने भी प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने कहा कि स्कूलों में पढ़ाई कम और दिखावा अधिक हो रहा है, जबकि अभिभावकों से भारी भरकम रकम वसूली जा रही है, जो किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ज्ञापन देने वालों में राजा मिश्रा, ओमनिवास पाठक, निश्चित दुबे उर्फ निशु, डॉ. पंकज राठौर, अवनीश त्रिवेदी उर्फ माधव, सभासद बाबू अग्निहोत्री, सभासद उमेश जाटव, रजत वर्मा, आयुष सक्सेना, अभिषेक श्रीवास्तव, सनी बाथम, विष्णु मिश्रा, शिवांग बाजपेई, सुमित भल्ला, महेश चंद्र, बंटी यादव, दीपक कनौजिया, कुलदीप दीक्षित, अजय मिश्रा, अनुज तिवारी,
सातनपुर मंडी में आलू के भाव स्थिर, नेपाल से बढ़ी हाइलैंड की मांग
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सातनपुर मंडी में आलू के भाव स्थिर बने रहे। मंडी में विभिन्न किस्मों के आलू की कीमतों में कोई खास उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया, जिससे व्यापार सामान्य रूप से चलता रहा।
मंडी में सफेद हाईब्रिड आलू 201 से 451 रुपये प्रति कुंतल के बीच बिके, जबकि लाल हाइलैंड आलू की कीमत 601 से 731 रुपये प्रति कुंतल रही। व्यापारियों के अनुसार, ज्यादातर बिक्री इसी रेट पर हुई।
आज मंडी में आलू की आमदनी लगभग 60 मोटर रही, जो सामान्य मानी जा रही है।
आलू निर्यातक सुधीर शुक्ला ने बताया कि नेपाल में हाइलैंड आलू की मांग निकलने से बाजार को सहारा मिला है। इसी के चलते आज मंडी से नेपाल के लिए हाइलैंड आलू की लोडिंग भी की गई, जिससे आने वाले दिनों में कीमतों में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।




