लॉकडाउन जैसी अफवाहों को सरकार ने किया खारिज,ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं:हरदीप सिंह पुरी 

नई दिल्ली:सरकार ने चल रहे युद्ध के बीच संभावित राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की अफवाहों को सिरे से नकार दिया|केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत में लॉकडाउन की अफवाहें पूरी तरह से झूठी हैं। मैं यह साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि भारत सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। ऐसी स्थिति में अफवाहें फैलाने और घबराहट पैदा करने की कोशिशें गैर-जिम्मेदाराना और नुकसानदेह हैं पुरी ने कहा कि वैश्विक स्थिति अभी भी अस्थिर बनी हुई है, और सरकार ऊर्जा, आपूर्ति श्रृंखलाओं और जरूरी चीजों से जुड़े घटनाक्रमों पर वास्तविक समय के आधार पर बारीकी से नजर रख रही है।भारतीयों के लिए ईंधन, ऊर्जा और अन्य जरूरी चीजों की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।