फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सातनपुर मंडी में आलू के भाव स्थिर बने रहे। मंडी में विभिन्न किस्मों के आलू की कीमतों में कोई खास उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया, जिससे व्यापार सामान्य रूप से चलता रहा।
मंडी में सफेद हाईब्रिड आलू 201 से 451 रुपये प्रति कुंतल के बीच बिके, जबकि लाल हाइलैंड आलू की कीमत 601 से 731 रुपये प्रति कुंतल रही। व्यापारियों के अनुसार, ज्यादातर बिक्री इसी रेट पर हुई।
आज मंडी में आलू की आमदनी लगभग 60 मोटर रही, जो सामान्य मानी जा रही है।
आलू निर्यातक सुधीर शुक्ला ने बताया कि नेपाल में हाइलैंड आलू की मांग निकलने से बाजार को सहारा मिला है। इसी के चलते आज मंडी से नेपाल के लिए हाइलैंड आलू की लोडिंग भी की गई, जिससे आने वाले दिनों में कीमतों में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।





