फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, श्यामनगर, फर्रुखाबाद में चल रहे दस दिवसीय नवचयनित आचार्य प्रशिक्षण वर्ग के तृतीय दिवस का शुभारंभ वंदना सत्र से हुआ। जिसमे
नवचयनित आचार्य प्रशिक्षण वर्ग के तृतीय दिवस में ईसीसीई व नई शिक्षा नीति पर केंद्रित हुआ|
अयोध्या प्रसाद मिश्र द्वारा ‘प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा’ विषय पर विस्तार से विचार रखे गये| उन्होंने प्रारम्भिक बाल्यावस्था की देखभाल एवं शिक्षा, प्रारम्भिक एवं माध्यमिक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शिशु मंदिर योजना के तीन मुख्य आधार हैं – समाज पोषित विद्यालय, मातृभाषा में शिक्षा, तथा शिक्षा में समानता। उन्होंने नई शिक्षा नीति 2020 की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए बताया कि यह नीति गुणवत्तापूर्ण, समान, सहनशील एवं जवाबदेही युक्त शिक्षा व्यवस्था को लागू करने की दिशा में एक ठोस प्रयास है। इसके अंतर्गत स्कूली शिक्षा को 5+3+3+4 के नए ढांचे में बांटा गया है, जो बालक की संज्ञानात्मक, शारीरिक, नैतिक एवं सांस्कृतिक विकास को सुनिश्चित करता है। द्वितीय सत्र में विद्यालय की आचार्या माला वर्मा ने पंचपदी शिक्षण पद्धति के माध्यम से बालकों की रुचि अनुसार शिक्षा देने की
प्रक्रिया को समझाया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभाग पर्यावरण प्रमुख स्वदेश कुमार दुबे, जिला शासकीय अधिवक्ता स्वदेश गंगवार, अयोध्या प्रसाद मिश्र प्रदेश निरीक्षक विद्या भारती कानपुर प्रान्त) व विद्यालय के प्रधानाचार्य रामकृष्ण वाजपेयी,अजय द्विवेदी, संभाग निरीक्षक कानपुर,रामकरन संभाग निरीक्षक बांदा, बलराम आशीष, रत्नेश अवस्थी, आलोक दीक्षित आदि रहे।
आचार्य प्रशिक्षण वर्ग में नई शिक्षा नीति पर मथन
सावधान! हाई-वे पर मक्का सूख रही है.. जरा बचकर निकालें
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) इटावा-बरेली हाई-वे पर होकर इन दिनों आपको सफर करना है तो रफ्तार पर कंट्रोल ज्यादा फायदेमंद रहेगा। हाईवे से लेकर संपर्क मार्गों तक किसानों ने मक्का सुखाने के लिए कब्जा कर रखा है। हाई-वे के दोनों ओर मक्का फैला दिए जाने से ड्राइवरों को वाहन एक-दूसरे से बचा पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसा भी नहीं कि हाईवे पर होकर किसी अफसर की नजर मक्का की ओर नहीं जाती। नजर तो पड़ती है पर कोई गौर नहीं करता। इसलिए अच्छा तो यही रहेगा कि खुद ही बचाककर वाहन निकाल ले जाएं।
मक्का की वजह से इलाके में इटावा-बरेली हाईवे मोहम्मदाबाद की तरफ सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इसके साथ ही हाई-वे को जोड़ने वाले कई मार्गों पर तो मक्का उत्पादकों का जैसे कब्जा बना हुआ है। करीब एक सप्ताह से हाईवे पर सड़क के दोनों ओर सुखाने के लिए मक्का उड़ेल दी गई। वाहनों की चपेट में आकर मक्का इधर-उधर, बिखरने के बचाने को किसानों ने सड़क पर ही ईंटें लगा रखी हैं लेकिन किसी को इस बात की चिंता नहीं कि बाइक सवार कोई भी व्यक्ति चपेट में आया तो सुरक्षित कैसे बच पाएगा। हाई-वे पर होकर रोजाना ही हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। पुलिस और प्रशासनिक अफसर भी सरकारी वाहनों से निकलते हैं लेकिन लोगों पर जोखिम से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर किसी की नजर नहीं पड़ती।
धूप निकलने से मक्का किसानों पर दिखी खुशी
मंगलवार सुबह से ही धूप निकलने से मक्का सुखानें वाले किसानों के चेहरे पर खुशी नजर आयी| धूप निकलने से मक्का किसानों कोमक्का सुखानें में सहूलियत हुई| वहीं धूप से आमजन मानस परेशान नजर आया| 

जिले में लगभग 5 घंटे रुकेंगे प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में 25 जून को प्रभारी मंत्री ठा. जयवीर सिंह का आना प्रस्तावित है| लिहाजा जिला प्रशासन नें प्रभारी मंत्री के आगमन की तैयारी तेज कर दी हैं| सरकारी कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री लगभग 5 घंटे रूककर विभिन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे|
योगी सरकार के पर्यटन व संस्कृति विभाग के मंत्री जयवीर 25 जून को सुबह लगभग 11:30 बजे जनपद पंहुचेंगे| जहाँ वह भाजपा कार्यालय आवास विकास में पत्रकारों से वार्ता करेंगे| 12:05 बजे वह विकास भवन फतेहगढ़ में लगायी गयी आपात काल की प्रदर्शनी में शामिल होंगे| दोपहर 12:35 बजे फतेहगढ़ के जेजेआर पैलेस में आयोजित आपात काल दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल होंगे| दोपहर 02:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों को समीक्षा बैठक करेंगे| 04:30 बजे वह पुन: कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से रूबरू होंगे| शाम 5 बजे आवास लखनऊ के लिए प्रस्तान करेंगे| 

मार्ग दुर्घटना में वृद्ध बागवान की मौत
फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) सड़क पार करने के दौरान अचानक वृद्ध बागवान को तेजरफ्तार वाहन नें जोरदार टक्कर मार दी| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया| उसे उपचार के लिए सीएचसी लाया गया जहाँ चिकित्सक नें प्रारम्भिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया| परिजन उसे निजी अस्पताल ले गये| निजी अस्पताल में बागबान की मौत हो गयी|
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला दाऊद निवासी 70 वर्षीय शमसुद्दीन खान का मंडी समिति के पीछे आम का बाग है| जहाँ से वह रखवाली करके सुबह वह मंडी समिति के सामने घर जानें के लिए सड़क पार कर रहा था, उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन नें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे शमसुद्दीन की हालत नाजुक हो गयी| उसे सीएचसी कमालगंज लाया गया जहाँ हालत गंभीर होनें पर 108 एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल भेजा गया| जहाँ से परिजन बढ़पुर के एक निजी चिकित्सक के पास लेकर गये, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया| परिजन शव लेकर चले गये| 
बीजेपी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सोमवार को बीजेपी द्वारा जनसंघ के संस्थापक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस कार्यक्रम को मसेनी रोड स्थित दीप पैलेस में भाजपा जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा की अध्यक्षता में संगोष्ठी करके मनाया गया|
मुख्य अतिथि कन्नौज के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने कहा जनसंघ के प्रथम संस्थापक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत माता के सच्चे सपूत थे, आजादी के बाद देश की प्रथम सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में उन्होंने कश्मीर में परमिट व्यवस्था को लेकर आवाज बुलंद की कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति
के खिलाफ आवाज उठाते हुए कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा देकर कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने के लिए आंदोलन कर दिया| उन्होंने कहा एक देश में दो विधान दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे। इस आंदोलन में उनकी रहस्यमय मृत्यु हो गई। कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण जम्मू कश्मीर भारत से अलग हो रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार करते हुए 5 अगस्त 2019 को कश्मीर से धारा 370 और आर्टिकल 35 को खत्म करके जम्मू कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने का कार्य किया।
जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने कहा देश की आजादी के बाद भारत का बंटवारा कांग्रेस की सोची समझी रणनीति थी, कांग्रेस पुष्टिकरण की आग में पूरे देश को झोकाना चाहती थी। पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी का आंदोलन देश को अखंड बनाने के लिए चलाया गया था। उनकी रहस्य में मृत्यु पर आज भी पर्दा पड़ा हुआ है।
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी में अटूट राष्ट्र प्रेम भरा हुआ था। उन्होंने हिंदुओं को उनके सम्मान को बचाने के लिए राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाया जिसमें कश्मीर की समस्या को सुलझाना मुख्य मुद्दा था भारतीय जनसंघ की स्थापना करके उन्होंने राष्ट्र प्रेम की अलख जगाई।
जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा भाजपा की सरकार ने कश्मीर से धारा 370 और आर्टिकल 35 को समाप्त करके पूरे देश में एक साहित्यिक निर्णय लिया। दुग्ध संघ के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने भी विचार व्यक्त किये| संगोष्ठी का संचालन जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित ने किया| वरिष्ठ नेता डॉ. रजनी सरीन, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला महामंत्री सुनील रावत, धीरेंद्र वर्मा,जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत, जिला उपाध्यक्ष ममता सक्सेना, मीरा सिंह, चित्रा अग्निहोत्री, जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि रहे।
जिला सहकारिता बैंक कन्नौज-फर्रुखाबाद के 12 निदेशक निर्विरोध होना तय
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सोमवार को कोऑपरेटिव बैंक मुख्यालय, फतेहगढ़ में आयोजित निदेशक पदों की नामांकन प्रक्रिया पूर्ण करायी गयी| जिसमे बीजेपी के निर्देशक पद के सभी एक दर्जन प्रत्याशी निर्विरोध होना तय हो गया है|
दरअसल दि फर्रुखाबाद डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक की निर्वाचित प्रबंध समिति का कार्यकाल आगामी 30 जून को समाप्त हो रहा है| लिहाजा प्रबंध समिति के निर्देशक पद पर एक दर्जन लोगों नें अपना नामांकन पत्र सांसद मुकेश राजपूत, कन्नौज के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे, जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा,विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह राठौर, विधायक सुशील शाक्य, आलू विपिरण संघ के सभापति विमल कटियार आदि की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किये गये विरोध में दूसरे नामांकन ना होनें पर सभी 12 प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल किया| निर्वाचन अधिकारी रजनी कान्त पाण्डेय व सहायक निर्वाचन अधिकारी बृजेश कुमार सिंह के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किये गये| 
‘कलार्पण’ नें आचार्य ओम प्रकाश मिश्र कंचन को किया याद
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था कलार्पण द्वारा विश्व संगीत एवं स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विचार एवं संगीत गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
शहर के महादेव प्रसाद स्ट्रीट नटराज भवन में आयोजित विचार एवं संगीत गोष्ठी में कला साहित्य और संगीत की त्रिवेणी आचार्य ओम प्रकाश मिश्र कंचन को याद किया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि समाज सेवी संजय गर्ग, राम अवतार शर्मा इंदु, राम मोहन शुक्ल, डॉ. सर्वेश श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर दिया । कार्यक्रम में लोकजीवन में संगीत का महत्व पर परिचर्चा हुई इसी के साथ युवा बाँसुरी वादक रुद्राक्ष पाठक ने बाँसुरी वादन की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया ।
वरिष्ठ कवि राम अवतार शर्मा इंदु ने कहा संगीत जीवन जीने की कला को सीखता है संगीत मन को मुग्ध और आत्मा को तृप्त कर देता है वह मानवीय विकारों को दूर करता है, संगीत जीवन में एक औषधि का काम करता है । आचार्य कंचन एक श्रेष्ठतम संगीतकार, थे वह सभी बाध्य यात्रों को बजाने में निपुण थे पंडित ललन पिया व हाजी बिलायत की खोज उन्होंने ही की थी, फर्रुखाबाद की ठुमरी और फर्रुखाबादी घराना विश्व प्रसिद्ध है । कंचन अच्छे साहित्यकार, एक चित्रकार व नाटककार थे। रुद्राक्ष पाठक ने कहा कि संगीत मात्र मनोरंजन का साधन नहीं है। यह मार्ग साधन से समाधि का है साकार ब्रम्ह अर्थात सा को धैर्य पूर्वक धारण करने का जिससे अंतिम स्वर नि अर्थात निराकार ब्रह्म की प्राप्ति का है । रुद्राक्ष की बाँसुरी सुन श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। युवा बाँसुरी वादक रुद्राक्ष पाठक को संगीत साधना के लिए सम्मानित किया गया । अध्यक्ष डॉ. सर्वेश श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में आए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया| संचालन गौरव पाण्डेय ने किया। संयोजक दिलीप कश्यप राम मोहन शुक्ल ने व्यवस्था संभाली। प्रियांशु पाण्डेय, विशाल श्रीवास्तव, गुड्डू अग्रवाल, अनुराग दीक्षित, नीरज शर्मा, राहुल वर्मा, मनोज कश्यप, संजीव वर्मा,आदि रहे।
आदर्श रामलीला मंडल मानस मंच के पदाधिकारी घोषित
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) रविवार को आदर्श रामलीला मंडल मानस मंच की वार्षिक आम बैठक का आयोजन भारतीय पाठशाला में संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता जयप्रकाश गुप्ता के द्वारा की गई। इस वार्षिक बैठक में अध्यक्ष उदाहरण नई कार्यकारिणी एवं पिछली वित्तीय वर्ष की आय व्यय की कार्यवाही की पुष्टि की गई।
आदर्श रामलीला मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता द्वारा बताया गया कि राजेश कसेरे को मंत्री, पूर्व मंत्री पूर्व सभासद प्रबल त्रिपाठी को उपाध्यक्ष,संजीव नारायण दीक्षित कोषाध्यक्ष, सूर्य प्रकाश भारद्वाज को संयोजक, दीपक मिश्रा को बारात संयोजक व श्याम सुंदर गुप्ता को बारात सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गयी है। संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत दीक्षित ने किया। पूर्व सभासद रामनिवास गुप्ता नारद कौशल किशोर दुबे किशन कुमार कसेरे लल्ला पांडे कालीचरण मिश्रा अखिलेश बाजपेई सुनील शुक्ला मोहित शुक्ला अनुज शुक्ला सोना वर्मा रवि बाजपेई पीयूष कसेरे आकाश कसेरे मदन मोहन एवं शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।

होमगार्ड से 6 लाख रंगदारी मांगने में पीडब्लूडी का क्लीनर दबोचा
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) होमगार्ड से 6 लाख रूपये की रंगदारी मांगने का आरोपी पीडब्लूडी का क्लीनर पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया|
थाना मऊदरवाजा के ग्राम नूरपुर निवासी अनिल कुमार जाटव पुत्र रामनरेश फतेहगढ़ में होमगार्ड है| अनिल नें थाना मऊदरवाजा में मुकदमा दर्ज कराया, जिसमे कहा कि 20 जून को वह अपनी दुकान जसमई दरवाजा जा रहा था, उसी दौरान अचानक ढिलावल तिराहे के निकट मंदिर के पास आरोपी शाहरुख खान पुत्र नियामत खां निवासी ढिलावल चार पहिया वाहन से खड़ा था| उसने स्कूटी के सामने वाहन रोंक दिया और जाति-सूचक गाली-गलौज कर 6 लाख की रंगदारी मांगी| पुलिस ने आरोपी शाहरुख खान को गिरफ्तार किया है| आरोपी नें खुद को पीडब्लूडी कन्नौज का खुद को क्लीनर बताया है| 

प्रधान पर फायरिंग करनें का आरोपी बंदूक सहित गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(मेरापुर संवाददाता) लाइसेंसी बंदूक 12 बोर से प्रधान पर जानलेवा फायरिंग करनें के आरोपी को पुलिस नें असलह सहित गिरफ्तार कर लिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम कुबेरपुर निवासी प्रधान आशुतोष मिश्रा पुत्र देवेन्द्र कुमार मिश्रा नें पुलिस को शिकायत की थी कि गाँव के ही आदर्श कुमार मिश्रा नें अपने चाचा की लाइसेंसी बंदूक से उनके ऊपर जानलेवा फायरिंग कर गाली-गलौज किया| पुलिस नें मामले में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी आदर्श मिश्रा को गिरफ्तार कर बंदूक व दो खोखा 12 बोर बरामद किये| 



