Home Blog Page 233

आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय: जयवीर सिंह

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बुधवार आपातकाल दिवस के पर जनपद पंहुचे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय में पंहुचे| उन्होंने कहा की आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय है|
फतेहगढ़ स्थित विकास भवन के कार्यालय में आपातकाल से संबंधित लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन करने का कार्य किया। फतेहगढ़ स्थित जेजेआर पैलेस में आपातकाल के संदर्भ में आयोजित सेमिनार को संबोधित किया। प्रभारी मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने कहा कांग्रेस की सरकार द्वारा 1975 में देश पर लगाए गए आपातकाल का यह 50 वां वर्ष है, आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का वह काला अध्याय है, जिसने लोकतंत्र के सभी मजबूत स्तंभों को कुचलने का प्रयास किया था। भारत के इतिहास में यह दिन कभी भुलाया नहीं जा सकता है। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने एक परिवार विशेष को बचाने के लिए भारत के लोकतंत्र को कमजोर करने का कार्य किया था| कांग्रेस पार्टी ने इस काले अध्याय में न केवल लोकतांत्रिक संस्थाओं को रौंदा बल्कि प्रेस की स्वतंत्रता न्यायपालिका की निष्पक्षता और नागरिकों के मौलिक अधिकारों को कुचलकर यह स्पष्ट कर दिया था, कि जब-जब उनकी सत्ता संकट में होती है वे संविधान और देश की आत्मा को तक पर रखने से पीछे नहीं हटते हैं| आज जो राजनीतिक दल उसे वक्त इंदिरा गांधी की सरकार के खिलाफ थे संविधान की प्रशन हाथ में लेकर संविधान की बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं| वही राजनीतिक दल उसी कांग्रेस के साथ गलवाहिया कर रहे हैं। 1975 के आपातकाल के बाद 1977 में हुए देश के आम चुनाव में जो लोग इंडिया इज इंदिरा- इंदिरा Kashvi Aesthetics Farrukhabadइज इंडिया का विरोध कर रहे थे वहीं राजनीतिक दल आज कांग्रेस पार्टी के इंडिया गठबंधन में शामिल है। देश में अगर किसी ने लोकतंत्र को मजबूत करने का कार्य किया तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार ने किया है 1977 में देश की जनता ने कांग्रेस को उसके लगाए गए आपातकाल का दंड देने का कार्य किया लेकिन कांग्रेस पार्टी को कभी भी आपातकाल के निर्णय पर पछतावा नहीं होता है क्योंकि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र में विश्वास नहीं करती। देश में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपनी दादी के काले कारनामों को भूल गए जिन्होंने संविधान की हत्या करने का कार्य किया आज वही राहुल गांधी जब में संविधान की छोटी सी पुस्तक लेकर लोगों को भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे लोगों से सावधान होने की आवश्यकता है जिन्होंने समय पर भारतीय लोकतंत्र को तार- तार करने का कार्य किया।
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, लेकिन 1975 में निर्दयी और कूर सरकार ने भारतीय लोकतंत्र को बदनाम कर दिया देश पर आपातकाल का निर्णय लेकर भारतीय लोकतंत्र के चारों स्तंभों पर कुतरघाट किया गया| लोकतंत्र की रक्षा करने वाले लोगों को घरों से उठा उठा कर जेलो में ठूस दिया गया। पत्रकारिता से संबंधित लोगों को कलम चलाने से रोक दिया गया यहां तक की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया। एक प्रधानमंत्री ने अपनी सत्ता को बचाने के लिए पूरे लोकतंत्र का गला घोट दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कठेरिया ने किया
प्रभारी मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ,सांसद मुकेश राजपूत, जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, लोकतंत्र सेनानी जगदीश चंद्र पांडेय, कैलाश चंद्र गंगवार, राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, सतीश चंद्र कटिहार, राकेश कुमार, कटियार, विजय वर्मा आदि को शाल और माला पहनकर सम्मानित किया।
सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, भोजपुरी विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, पूर्व विधान परिषद सदस्य मनोज अग्रवाल, कायमगंज विधायक डॉक्टर सुरभि, दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह राजपूत, पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता, वरिष्ठ नेता डॉ रजनी सरीन, जिला महामंत्री जीएस राठौर, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, शिवांग रस्तोगी, जिला मंत्री अभिषेक बाथम आदि रहे |

वर्तमान सरकार में भी चल रहा अघोषित आपातकाल: अखिलेश यादव

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होनें पंहुचे यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नें बीजेपी पर तीखा हमला किया| उन्होंने कहा कि भगवान सबके हैं, बीजेपी धर्म व जाति के नाम पर लोगों को गुमराह करनें का कार्य कर रही है| उन्होंने कहा कि वर्तमान में अघोषित आपात काल चल रहा है|
शहर के मऊदरवाजा स्थित एक गेस्ट हॉउस में आयोजित त्रयोदशी संस्कार के कार्यक्रम में पंहुचे सपा सुप्रीमों नें कहा कि पूर्व सांसद की कमी सपा को हमेशा खलेगी| उन्होंने कहा कि जो घटना क्रम यूपी में हो रहे हैं, बीजेपी चाहती है धर्म-धर्म से लड़े और जाति-जाति से लड़े| बीजेपी एक तरफा फैसले लेती हैं| उन्होंने कहा किपूर्व में तो घोषित आपातकाल था, लेकिन वर्तमान सरकार में भी आपातकाल चल रहा है|मीडिया पर भी पाबंदी है, बीजेपी धर्म के नाम पर लड़ा रही है, सूबे में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी चरम पर है| बीजेपी सरकार में आम जनता को न्याय नहीं मिल रहा। दलितों और पिछड़ों का लगातार अपमान किया जा रहा है। आज के हालात आपातकाल जैसे हैं। कोई भगवान का नाम भी ले ले तो प्रशासन कार्रवाई कर देता है। उन्होंने कहा किजिनके बाल काटे गए, जिनकी चुटिया काटी गई, वह अपने-अपने भगवान की कथा नहीं कर सकते। कथा भी नहीं कर सकते। आप बताओ, हनुमानजी, राम जी की जाति किसने बताई? प्रभु श्रीराम की जाति किसने बताई? भगवान सबके है| अब कोई नहीं बोलेगा, क्योंकि आपाकाल है? अगर नाम बोल दोगे, तो डीएम-एसपी आपको जेल भेज देंगे।
उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में पुलिस भर्ती बिना घूस के की गयी थी| किसी से भी सपा की सरकार में एक पैसा नही लगा| सपा सरकार में पुलिस कर्मियों को कई साल से रुका हुआ प्रमोशन बिना परीक्षा के दिया गया था। बीजेपी को सपा सरकार की इन उपलब्धियों से भय लग रहा है।
सपा सरकार बनी तो गंगा नदी पर 8 लेन का नया पुल बनेगा
अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार बननें पर गंगा पुल को आठ लेन का बनाया जायेगा| जैसे यमुना पर आगरा व कन्नौज में बने हैं। अखिलेश ने कहा कि छोड़िए बीजेपी का भ्रष्टाचार, अब विकास की बात करें। बीजेपी सरकार में स्मार्ट सिटी का दावा केवल कागजों तक रह गयी है, जबकि फर्रुखाबाद में गंदगी व अव्यवस्था का चरम पर है। सपा सुप्रीमों ने शिकागो में दिए गए स्वामी विवेकानंद के भाषण पर भी चर्चा की। सरकार में भ्रष्टाचार का पानी चू रहा है। हम शहर से गुजरे, तो कूड़ा ही कूड़ा नजर आ रहा था। फर्रुखाबाद जिला स्मार्ट सिटी नहीं है। स्कूलों के मर्ज करने के सवाल पर अखिलेश ने कहा-नई व्यवस्था में छोटे बच्चे नहीं पढ़ पाएंगे। उन्हें डर लग रहा है|
सपा नेता सरल दुबे के आवास पर लगभग एक घंटे रुके
सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव सपा के वरिष्ठ नेता सरल दुबे के आवास पर पंहुचे और उनके परिजनों से भेट की| कई राजनैतिक व सामाजिक विषयों पर चर्चा की| सरला दुबे के घर सपा सुप्रीमों के पंहुचने नें लोग अपना गुणागणित लगाने में लग गये हैं|
सपा जिलाध्यक्ष के आवास पर जाकर बेटा-बहू को दिया आशीर्वाद
Kashvi Aesthetics Farrukhabadअखिलेश यादव सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव के आवास पर भी गये, पुत्र डॉ. आकाश यादव व पुत्रबधू डा. खुशबू यादव को आशीर्वाद देकर तोहफा भी दिया| जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने जिले की पार्टी की रिपोर्ट सौंपी|
विजय यादव के भी जोरदारी से मिले सपा सुप्रीमों
सपा सुप्रीमों पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव से भी मिले| उन्होंने कुछ देर विजय यादव से भी चर्चा की | उन्होंने विजय यादव को पार्टी के लिए और तेजी से कार्य करनें की सलाह दी| इस दौरान डा. नबल किशोर शाक्य व सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव अखिलेश यादव की कार में बैठकर कार्यक्रम में पंहुचे थे|
डा. जितेन्द्र सिंह यादव,पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा, जितेन्द्र यादव (सिरोली) की भी अखिलेश यादव से मुलाक़ात हुई| इस दौरान सांसद मुकेश राजपूत,बीजेपी जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा,पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव,पूर्व जिला महासचिव मंदीप यादव, पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक अजीत कठेरिया, नदीम अहमद फारुखी,जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव एडवोकेट,रजत क्रन्तिकारी, राजन यादव, आदि भी रहे|

पानी की बाल्टी में डूबकर बालक की मौत

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) घर में खेल रहा मासूम बालक अचानक बाल्टी में चला गया| बाल्टी में पानी भरा होनें से उसकी मौत हो गयी| परिजनों में चीत्कार मच गयी |
थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया जबाहर निवासी राजवीर शर्मा का डेढ़ वर्षीय पुत्र रियान्शु शर्मा घर के आंगन में खेल रहा था, तभी खेल-खेल में वह पानी से भरी बाल्टी में गिर गया। सिर नीचे और पैर ऊपर हो जाने के कारण बाल्टी में ही दम घुटने से उसकी मौत हो गई। जब तक परिजनों की नजर पड़ी, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। प्रधान के पति संजय सोमवंशी मौके पर पहुंचे| मां इंदिरा गांधी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया | मृतक तीन बहनों और दो भाईयों में सबसे छोटा था | मृतक रियांशु के पिता सब्जी की ठेली लगाते हैं | Kashvi Aesthetics Farrukhabad

तहसील में आयोजित हुआ सुंदरकाण्ड पाठ

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लेखपाल संघ के माध्यम से तहसील सदर परिसर में सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया| संगीतमय सुंदरकांड का प्रभावी पाठ किया, जिसे सुन श्रोता भक्ति भाव से विभोर हो गए।
मंगलवार को सुबह लगभग 8 बजे से लेखपाल संघ के माध्यम से सुंदरकाण्ड का पाठ की तैयारी शुरू हुई| तकरीबन 10 बजे सुन्दरकांड पाठ शुरू किया गया | श्रद्घालुओं को सुंदरकांड का महत्व समझाते हुए पाठक ने कहा गया कि यह पाठ करने से व्यक्ति भवसागर से तर जाता है। मनुष्य को जीवन में कभी किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ता है। सुंदरकांड सुनने से मनुष्य के आत्मिक एवं भौतिक ज्ञान का विकास होता है। विश्व में सभी जगह सुंदरकांड की महिमा है। उन्होंने कहा कि सुंदरकांड बजरंगबली की अराधना है। इसके पाठ करने से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं। पाठ के समापन पर महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। इस दौरान अपर जिला अधिकारी रजनीकांत, तहसील दार श्रद्धा पांडेय ,नायब तहसीलदार सनी कनौजिया, लेखपाल संघ जिलाध्यक्ष सचिन मिश्रा, सदर अध्यक्ष महेश्वर सिंह तहसील मंत्र अशोक त्रिवेदी, प्रमोद शुक्ला, प्रवीण दुबे, अजय सिंह, उज्जवल आदि रहे|

Kashvi Aesthetics Farrukhabad

नगर में 150 वाहनों पर चला कार्यवाही का डंडा

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर में जाम की समस्या को देखते हुए यातायात पुलिस व कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 150 वाहनों का डंडा चला| सभी का चालान किया गया| जिससे वाहन चालकों में हड़कंप नजर आया|
सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने कोतवाल राजीव पांडेय, यातायात प्रभारी सत्येंद्र कुमार के साथ शहर में अभियान चलाया और ई रिक्शा तथा चार पहिया वाहनों को नो एंट्री में देखकर उन पर कार्रवाई की गयी| जिसमें 70 ई रिक्शा व अन्य वाहनों को मिलाकर लगभग डेढ़ सौ वाहनों के चालान किये, ई रिक्शा चालकों को रूट डायवर्जन के लिए नंबर डलवाने के लिए कहा गया| यातायात प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया की अभियान लगातार जारी रहेगा| जल्द ही सभी ई रिक्शा के रूट डायवर्जन किए जायेंगे| बिना रूट के ई-रिक्शा चलाते पाये जाएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी| वहीं शहर में जो नाबालिक ई-रिक्शा चालक चलते मिलेंगे उन पर भी कार्रवाई की जाएगी| अभियान बीबीगंज, अंगूरी बाग, लोहाई रोड, चौक नेहरू रोड, लाल दरवाजे तक देर शाम तक जारी रहा|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

जिले में 25 जून को होंगे सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बुधवार 25 जून को जिले में सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव रहेंगे | वह पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव के तेरवीं संस्कार में शामिल होंगे|
मऊदरवाजा के बीबीगंज गुरुगाँव देवी मन्दिर के निकट गेट्स हाउस में पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव का त्रयोदशी संस्कार का कार्यक्रम आयोजित होगा| जिसमे सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव दोपहर लगभग डेढ़ बजे कार्यक्रम में पंहुचेगें| दोपहर 2:15 बजे वापस लखनऊ के लिए रवाना होंगे|

Kashvi Aesthetics Farrukhabad

बिजली बिल के बदले लाइन मैंन कर रहा मजदूर की बीबी से अश्लीलता!

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मजदूर का बिजली बिल माफ करानें के नाम पर लाइन मैंन पर कई बार अबैध बसूली कर चुका है| आरोप है कि जब लाइनमैंन को रिश्वत नही दी गयी तो उसने उपभोक्ता की बीबी पर गलत नजर डाली| जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गयी है|
थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम नई बस्ती निवासी जितेन्द्र मजदूर करता है| उसकी पत्नी माया देवी परचून की दुकान चलाती है| जितेन्द्र ने मंगलवार को एसपी से शिकायत की| जिसमे कहा कि उसकी पत्नी माया देवी को लाइन मैंन असलम के द्वारा आये दिन गलत व्यवहार किया जाता है| लाइन मैंन अपने साथियों के साथ भी गलत कृत्य करनें के लिए उकसाता है| लाइन मैंन पर आरोप है कि वह धमकी देता है कि यदि उसकी बात नही मानी तो वह बिजली कनेक्शन काट देगा| आरोप है कि लाइन मैंन व उसके साथियों नें दुकान भी बंद करा दी है| आरोपी उसके नाबालिक बच्चो को रास्ते में रोंक्कर भी आतंकित करता है| थानाध्यक्ष राजीव कुमार नें बताया कि मामला अभी उनकी संज्ञान में नही है| तहरीर मिलने पर जाँच कर कार्यवाही की जायेगी|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

वृद्ध का लाठी-डंडे से सिर फोड़ा,चार भाईयों पर मुकदमा दर्ज

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) घर के बाहर सो रहे वृद्ध का सगे भाईयों नें लाठी-डंडो से हमला करके सिर फोड़ दिया| जिससे आरोपी चार सगे भाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है| पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम गगनी निवासी राजवीर पुत्र लटूरीलाल ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया कि बीती रात मेरे पिता लटूरीलाल घर बाहर सो रहे थे| गाँव के ही आरोपी बब्बलू,देवेंद्र, सतेंद्र, शिवम पुत्र रामवरन एक राय होकर मेरे दरवाजे आये और पिता लटूरी को शराब के नशे में गाली देने लगे पिता जी ने गाली देने से मना किया तो लाठी-डंडे व सरिया से मारपीट करने लगे, चीख पुकार सुन कर हम लोगो ने ललकारा तो जान से मारने की धमकी देकर भाग गये| कमालगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मेडिकल परिक्षण कराने को भेजा| थानाध्यक्ष राजीव कुमार नें बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है| जाँच की जा रही है|

Kashvi Aesthetics Farrukhabad

अनियमिताओं में राजेपुर पूर्ति निरीक्षक अमित चौधरी हटे, नितेश नायक की तैनाती

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) राजेपुर के पूर्ति निरीक्षक अमित चौधरी को हटा दिया गया है| उनकी जगह पर नितेश नायक की तैनाती की गयी है| अमित चौधरी को हटानें के लिए विधायक नें खुद पत्र लिखा था| जिसमे अमित चौधरी की कई शिकायतें होनें की बात लिखी गयी थी|
विकास खंड राजेपुर क्षेत्र में पूर्ति व्यवस्था में लगातार मिल रही अनियमितताओं की शिकायतों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की है। अमृतपुर विधायक व सचेतक भाजपा विधानमंडल दल सुशील कुमार शाक्य की शिकायत पर जिलाधिकारी ने त्वरित निर्णय लेते हुए राजेपुर के पूर्ति निरीक्षक अमित चौधरी को वहां से हटाकर बढ़पुर तबादला कर दिया है। उनकी जगह बढ़पुर में तैनात पूर्ति निरीक्षक नितेश नायक को राजेपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विधायक ने 23 जून 2025 को को डीएम से शिकायत की थी| जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि राजेपुर और बढ़पुर के पूर्ति निरीक्षकों का आपसी तबादला किया गया है|
एंटी करप्शन टीम ने अमित चौधरी को रिश्वत लेते किया था गिरफ्तार
Kashvi Aesthetics Farrukhabadराजेपुर से तबादला किये गये पूर्ति निरीक्षक अमित चौधरी पहले भी रिश्वत लेते रंगे हाथ एंटी करप्शन टीम नें गिरफ्तार किया था| 4 जून 2022 को अमित चौधरी की पूर्व में तैनाती हरदोई जिले की संडीला तहसील में थी| संडीला तहसील के विकास खंड बेंहदर के छोटईखेड़ा गांव की उचितदर विक्रेता कलावती के विरुद्ध शिकायतों के निस्तारण के नाम पर अमित चौधरी ने 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। विक्रेता की धन उगाही से तंग आकर कलावती के पुत्र सलमान ने लखनऊ स्थित भ्रष्टाचार निवारण विभाग में इसकी शिकायत की थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने अमित चौधरी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया था।

शिक्षक संघ नें जनप्रतिनिधियों को सौपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) उत्तर-प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ नें जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपकर परिषदीय विद्यालयों को पेयरिंग कर मर्जर प्रक्रिया अपनाते हुए विद्यालयों को बंद किये जानें का विरोध दर्ज कराया गया|
संघ के जिलाध्यक्ष भूपेश पाठक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आयेंद्र यादव, जिला मंत्री प्रवेश सिंह राठौर नें सांसद मुकेश राजपूत व विधायक सुशील शाक्य को ज्ञापन सौंपा| जिसमे कहा कि सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयों को पेयरिंग का नाम देते हुए परिषदीय विद्यालयों में छात्रों के 50 से कम संख्या वाले विद्यालयों का मर्जर प्रक्रिया अपनाये जानें का निर्देश जारी किया गया है| जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों के भविष्य के साथ खिलबाड़ किया जा रहा है |इसके साथ ही प्रदेश के हजारों की संख्या में शिक्षकों के वर्तमान एवं आनें वाले शिक्षकों ले पदों को समाप्त किये जानें की मंशा प्रतीत होती है| शिक्षक संघ नें प्रक्रिया को निरस्त करनें की मांग की है| इस दौरान ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, प्रदीप कुमार चतुर्वेदी, आलोक दुबे,ऋषि पाल यादव, अनुराग पाण्डेय, आदेश अवस्थी आदि रहे|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad