पानी की बाल्टी में डूबकर बालक की मौत

0
616

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) घर में खेल रहा मासूम बालक अचानक बाल्टी में चला गया| बाल्टी में पानी भरा होनें से उसकी मौत हो गयी| परिजनों में चीत्कार मच गयी |
थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया जबाहर निवासी राजवीर शर्मा का डेढ़ वर्षीय पुत्र रियान्शु शर्मा घर के आंगन में खेल रहा था, तभी खेल-खेल में वह पानी से भरी बाल्टी में गिर गया। सिर नीचे और पैर ऊपर हो जाने के कारण बाल्टी में ही दम घुटने से उसकी मौत हो गई। जब तक परिजनों की नजर पड़ी, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। प्रधान के पति संजय सोमवंशी मौके पर पहुंचे| मां इंदिरा गांधी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया | मृतक तीन बहनों और दो भाईयों में सबसे छोटा था | मृतक रियांशु के पिता सब्जी की ठेली लगाते हैं | Kashvi Aesthetics Farrukhabad

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]