Home Blog Page 232

प्रदेश में मानसून मेहरबान,भारी बारिश का अलर्ट हुआ जारी

लखनऊ:प्रदेश में गर्मी से राहत देने बाली मानसूनी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया है|जिसमे बताया गया कि 28 से 30 जून के बीच पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में अच्छी बारिश के संकेत हैं।मौसम विभाग ने शनिवार से अगले तीन दिनों तक पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है जिससे तापमान में गिरावट की संभावना है। कई जिलों में गरज के साथ छींटे पड़ने की चेतावनी भी जारी की गई है।

प्रदेश के लखनऊ,बाराबंकी,रायबरेली,अमेठी,सुल्तानपुर,अयोध्या,अंबेडकर नगर,सहारनपुर,शामली, मुजफ्फरनगर,बागपत,मेरठ,गाजियाबाद हापुड़,गौतम बुद्ध नगर,बुलंदशहर,अलीगढ़,मथुरा,हाथरस,कासगंज,एटा, आगरा,फिरोजाबाद,मैनपुरी,इटावा,औरैया,बिजनौर,बांदा,चित्रकूट,कौशांबी,प्रयागराज,फतेहपुर,प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर,चंदौली,वाराणसी,भदोही,जौनपुर,गाजीपुर,आजमगढ़,मऊ,बलिया, देवरिया,गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर,महाराजगंज,सिद्धार्थ नगर,गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई,फर्रुखाबाद,कन्नौज, कानपुर देहात कानपुर नगर,उन्नाव, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में मेघगर्जन व वज्रपात होने की प्रबल संभावना है|
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश और गरज चमक के संकेत हैं। 28 से 30 जून के बीच पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में अच्छी बारिश के संकेत हैं।प्रदेश में फिलहाल अगले दो-तीन दिन मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है।

स्‍वर्ग से मृतक सालों से ले रहे थे राशन

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) राशन वितरण में अनियमितताएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसा ही एक अमृतपुर तहसील के ग्राम पंचायत कुम्हरौर एवं खुशाली नगला का सामने  आया है। यहां पर राशन डीलर द्वारा बड़ा फर्जीवाड़ा किया जा रहा था। मृतक कार्डधारकों के नाम से राशन निकल रहा था।
ग्राम कुम्हरौर के प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र ने कुम्हरौर एवं खुशाली नगला में अपात्र लोगों के राशन कार्ड की शिकायत की थी। इस शिकायत में कहा था कि ऐसे लोगों के राशन कार्ड बनाए गए हैं जो जिसकी मौत हो चुकी है, बंदूक धारी,चार पहिया वाहन, खेती के साथ ही तमाम ऐसी चीजे हैं जो राशन कार्ड नियमावली के विरुद्ध है। उच्च अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया और जांच करने के आदेश दिये| परियोजना अधिकारी कपिल कुमार, डीएसओ सुरेंद्र सिंह यादव, पूर्ति निरीक्षक अमित चौधरी, थानाध्यक्ष मोनू शाक्य, प्रधान हिमानी सिंह, प्रधान पति आनंद विक्रम, ओमेंद्र कोटेदार, अरविंद कोटेदार की मौजूदगी में जाँच शुरू हुई| शिकायत की जांच के दौरान ऐसे पति-पत्नी थे जिनमें दोनों लोगों के ही राशन कार्ड बने हुए थे। बंदूकधारी भी इस योजना का लाभ उठा रहे थे। और तो और उन लोगों को भी राशन मिल रहा था जो 5 साल पहले ही मृतक हो चुके थे।जिसमे मृतक उजागर व रामशरण शामिल है| जो कि पहले ही समाप्त हो चुके थे। राशन कार्ड धारक सुनैना के पति बीएएमएस डॉक्टर, सोनपाल के पास बंदूक, पूर्व प्रधान के बेटे Kashvi Aesthetics Farrukhabadसत्येंद्र के नाम भी राशन कार्ड पाया गया। जांच अधिकारियों ने मौके पर जब इन चीजों को खंगाला तो 15 से अधिक ऐसे राशन कार्ड पाये गए जो की पूर्ण रूप से अमानक थे| बाकी और राशन कार्डों की जांच के लिए उन्होंने तैयारी शुरू कर दी। ग्राम प्रधान हिमानी सिंह ने आरोप लगाया कि कोटेदार की सहमति से यह लोग अपना राशन कार्ड गलत तरीके से बनवा लेते हैं, और फिर गरीबों में वितरण किए जाने वाले राशन कार्ड पर खुलेआम डकैती डालते हैं। परियोजना निदेशक कपिल कुमार ने बताया की शिकायत वाले शत प्रतिशत राशन कार्ड अमानक पाए गये| जांच की जा रही है|

जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)शहर की प्राचीन परंपरा के तहत शुक्रवार को भगवान श्रीजगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। भक्तजन हाथों से रथ खींचते चल रहे थे। छतों से लोग फूल बरसा रहे थे। जगह-जगह आरती हो रही थी। चारों तरफ जयकारे गूंज रहे थे।
शहर के लोहाई रोड स्थित श्रीराधा माधव मंदिर पहुंचकर रथयात्रा का समापन हुआ। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। डॉ. मनमोहन गोस्वामी के नेतृत्व में निकाली गयी शोभायात्रा चौक, नेहरु रोड, धुमना बाजार, नितगंजा, स्टेट बैंक होती हुई राधा माधव मंदिर घमंडी कूंचा में सम्पन्न हुई|जहां आरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। भगवान की आरती उतारी गई। श्रीराधा माधव कीर्तन मंडल के वैष्णो भक्त ढोल-मजीरा, करताल के साथ जय जगन्नाथ स्वामी के जयकारे लगा रहे थे। संकीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया। छतों से भक्तजन फूलों की वर्षा कर रहे थे। रथ पर सवार जगन्नाथ स्वामी, बहन सुभद्रा, भाई बलराम भक्तों को दर्शन देते चल रहे थे। वैष्णो भक्त नंगे पांव रथ खींच रहे थे। इस दौरान एडीजे शैली रॉय, एडीजे अनुज कंबोज, एडीजे अंकित मित्तल,चिन्मय गोस्वमी, आचार्य किशोर दास, श्याम सुन्दर शुक्ला, मनीष पाण्डेय, अशोक वर्मा, सुनील वर्मा, डा.मनोज महरोत्रा, सुरेन्द्र सफ्फड, अशोक शुक्ला,सौरभ मित्तल, नीरज रस्तोगी, संजय गर्ग,विनोद अग्निहोत्री, अंजुम दुबे आदि रहे |
भगवान जगन्नाथ को सिर पर रखकर निकाली यात्रा का भव्य स्वागत
शहर के पक्का पुल नाला स्मित सुमाल निवासी कांग्रेस नेता शुभम तिवारी के आवास पर स्थित भगवान जगन्नाथ के मंदिर से रथ पर भगवान को विराजमान कर डीजे के साथ यात्रा शुरू हुई| लेकिन जिला प्रशासन से अनुमति ना होनें से शहर कोतवाली पुलिस नें मौके पर आकर डीजे बंद कराकर रथ से निकलने की अनुमति नही दी| जिसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान की प्रतिमाओं को सिर पर रखकर ढोल नगाढ़ों के साथ यात्रा को नगर भ्रमण कराया| यात्रा पक्का पुल, किराना बाजार, चौक, नेहरु रोड़. नितगंजा, स्टेट बैंक गली होते हुए वापस मन्दिर में विश्राम हुई| जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा पर जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा समापन के बाद आरती हुई व प्रसाद बांटा गया। शुभम तिवारी, भप्पू सोनी, आलोक मिश्रा,विमलेश मिश्रा, सौरभ मिश्रा, पंकज दीक्षित, प्रभात मिश्रा, अंकुर मिश्रा बृजेश तिवारी, आदित्य दीक्षित रहे|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

राजेपुर कस्बा बाजार की सड़क खस्ता हाल, राहगीर बेहाल

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) कस्बा बाजार की सड़के गड्डा युक्त होनें से खस्ताहाल हो गयी है| जिससे वाहन सबार राहगिरों को निकलने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है|
राजेपुर कस्बा बाजार सड़कों की खराब हालत के कारण, वाहन चालकों को विशेष रूप से मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, खासकर बारिश के मौसम में जब गड्ढों की गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है| कस्बा में सड़क पर 15 दिन पूर्व पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कार्य कराया गया था, पहली बरसात में ही सड़कों पर गड्ढे हो गये| ग्रामीण क्षेत्र से बाइक सवार बाजार आते हैं लेकिन सड़कों पर गड्डे पर गुजर कर ही बाजार जानें के लिए मजबूर होना पड़ता है| पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क को गड्ढा मुक्त नहीं कराया गया है, ना ही कोई अभी तक कार्य किया गया है| गड्ढे होने से वाहन चालकों को खास परेशानी उठानी पड़ रही है| सड़क पर गड्ढा होने से कई बाइक सवार घायल भी हो चुके हैं, लेकिन अभी तक पीडब्ल्यूडी विभाग कुंभकरणी नींद से नही जागा है|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

अपमान का बदला लेनें को पंचायत सहायक को उतारा था मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अपमान का बदला लेनें के लिये पंचायत सहायक को ईंट से कुचलकर मौत के घाट उतारा गया था| पुलिस नें आरोपी को गिरफ्तार किया है|
थाना मेरापुर के ग्राम साहबगंज निवासी 30 वर्षीय पंचायत सहायक नितिन कुमार राठौर उर्फ रामू पुत्र रामनरेश सिंह की हत्या ईंट से सिर कुचलकर कर दी गयी थी| पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू की| विवेचना के दौरान आरोपी भूरे उर्फ समरवीर पुत्र जगवीर निवासी साहबगंज को गिरफ्तार किया| एसपी आरती सिंह नें पुलिस लाइन में बताया कि आरोपी समरवीर प्रधान के काम देखता था| पंचायत सहायक नितिन उसको प्रधान का चमचा कहकर अपमानित करता था| 25 जून को भी कमलेश के घर के सामने गणेश पुर चौराहे के निकट नितिन उर्फ रामू, अनुराग, अरविन्द, संजय, रावेन्द्र उर्फ रामू के सामने नितिन नें अपमानित किया| जहाँ उसने नितिन को मौत के घाट उतारने का फैसला किया| वह रात में प्रधान के घर में ही सोया और मौका देखकर नितिन के पास उसके घर पंहुचा और घर के बाहर सो रहे नितिन का ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी| पुलिस नें आरोपी के पास से खून से सनी ईंट व खून से लतपथ कपड़े बरामद किये|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट वाले पर मुकदमा

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करनें के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया|
जनपद जालौन के चुर्खी निवासी कल्लू सिंह नें थाना अमृतपुर में आरोपी शीटू यादव पुत्र ध्यान पाल सिंह निवासी गुजरपुर पमारान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है| शीटू सिंह नें इटावा प्रकरण पर विवादित पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी| जिससे जाति वर्ग में सम्प्रदायिक माहौल व्याप्त हो गया| मामले में जाँच उपनिरीक्षक शिशुपाल सिंह को दी गयी है |
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

बिना परमिट व फिटनेस सवारियां ढो रहे टेंपो

फर्रुखाबाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर की सड़कों पर अनफिट-खटारा वाहन मौत बनकर दौड़ रहे हैं, पर इन पर कार्रवाई करने वाला कोई नहीं है। बिना फिटनेस दौड़ रहे करीब सैकड़ों वाहन अक्सर हादसों की वजह बनते हैं। परिवहन विभाग के पास न तो इतने संसाधन हैं और न इच्छाशक्ति जो हर साल पंजीकृत हो रहे वाहनों की फिटनेस जाँच कर सकें। लगातार खटारा टैम्पों आदि की संख्या में इजाफा होता जा रहा है|
शहर में मार्गों पर अव्यवस्थित यातायात से सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। इन मार्गो पर कंडम वाहन बेतरतीब दौड़ते हैं। यह वाहन हादसों का बड़ा कारण बनते हैं, लेकिन इन पर न तो रोक लग पा रही हैं और न ही ऐसे वाहन संचालित करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते सड़कों पर आए दिन हादसे हा रहे हैं। शहर के लाल दरवाजे से फतेहगढ़ तक, लाल दरवाजे से ठंडी सड़क से आगे जानें वाले टैम्पों आदि काफी संख्या में अनफिट और अपंजीकृत होकर चल रहे हैं| Kashvi Aesthetics Farrukhabadभोलेपुर ओवर ब्रिज से मोहम्मदाबाद की तरफ जानें वाले टैम्पों में भी कई अपंजीकृत हैं| फिटनेस खत्म हो गयी है| लेकिन बेखौफ होकर कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं| लाल दरवाजे पर तो ठंडी सड़क व फतेहगढ़ मार्ग पर बिना नम्बर प्लेट के टैम्पों खुले आम खड़े नजर आते हैं| ठंडी सड़क लाल दरवाजा पर तो अबैध रूप से मार्ग अवरुद्ध करके टैम्पों अड्डा बना लिया है|
शहर में बेरोंक टोंक घुस रहे ई-रिक्शा
शहर में ई-रिक्शा का मकडजाल होने के चलते पैदल निकलना भी मुश्किल होता है| गलियों में, मुख्य मार्ग पर अपना कब्जा किये गये हैं| गलियों से ई-रिक्शा आसानी से मुख्य मार्गों पर प्रवेश कर देते हैं| जो जाम का कारण बनता है| यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार नें बताया कि मामले में लगातार कार्यवाही की जा रही है| आगे भी अभियान चलाकर अपंजीकृत व खटारा वाहनों पर कार्यवाही की जायेगी|

भैंस की टक्कर से महिला की मौत

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) भैंस को चारा खिलाकर उसे महिला बांधने के लिए ले जा रही थी, उसी दौरान अचानक भैंस नें महिला पर हमला कर दिया| महिला के सिर में गंभीर चोट लगने उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला भवानी निवासी छविनाथ सिंह राजपूत की 30 वर्षीय पत्नी धन देवी सुबह लगभग 9 बजे घर से भैंस को चारा खिलाकर कुछ दूर बाँधने जा रही थी| उसी दौरान महिला धन देवी को भैंस ने खड़ंजे पर घसीटा जिससे महिला के सर का ऊपरी हिस्सा खुल गया परिजन आनन-फानन मे फर्रुखाबाद प्राइवेट हॉस्पिटल ले गये यहां चिकित्सक ने लोहिया अस्पताल भेज दिया| लोहिया में डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका के दो पुत्री हैं| उप निरक्षक सुरेश सिंह चाहर ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

घर के बाहर सो रहे युवक की सिर कुचलकर हत्या

फर्रुखाबाद:(मेरापुर संवाददाता) घर के बाहर सो रहे युवक को सिर कुचलकर हत्या कर दी गयी| सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की|
थाना क्षेत्र के ग्राम साहबगंज निवासी 30 वर्षीय नितिन कुमार का मकान निर्माणाधीन है,जिसके बाहर बीती रात वह चारपाई डालकर सो रहा था| उसी दौरान उसकी सिर कुचलकर हत्या कर दी गयी| गुरुवार को सुबह जब परिजनों ने नितिन को चारपाई पर खून से सना हुआ देखा तो कोहराम मच गया| मृतक के पिता रामनरेश सिंह नें मामले की सूचना पुलिस को दी| नितिन की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल की और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|

Kashvi Aesthetics Farrukhabad

पुलिस नें चार ईनामी टप्पेबाजों को किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस ने फरार चल रहे चार टप्पेबाजों को पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया| चारों आरोपियों पर 5-5 हजार रूपये का ईनाम घोषित था|
थाना कंपिल पुलिस व एसओजी टीम नें सर्विलांस की संयुक्त टीम नें दिलीप पुत्र विश्राम, अजीत पुत्र गुड्डू, गौरव पुत्र रतन सिंह उर्फ लालू गिहार, नन्हू पुत्र अतर सिंह निवासी ममापुर कायमगंज को पुलिस नें गिरफ्तार किया है| बीते 6 जून 2025 को सिबारा चौराहा के पास एक बुजुर्ग की बाइक पर आरोपियों नें राकी गिहार को बैठाकर उसकी जेब से दो लाख रूपये चोरी कर लिये| कुछ दिन बाद 14 जून को दो बाइक सबार भैसेरा गाँव की तरफ कम्पिल मार्ग पर सिबारा रोड की ओर चकरोड पर जा रहे थे| पुलिस को देखकर बाइक सबार बाइकछोड़कर फरार हो गये| जबकि मौके पर मुठभेड़ में बदमाश रॉकी गिहार को गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया| जबकि रॉकी गिहार की बाइक पर बैठा दिलीप पुत्र विश्राम फायर करते हुए फरार हो गया| रॉकी गिहार के पैर में गोली लगी थी| गुरुवार को पुलिस मौके से फरार हुए दिलीप,अजीत,गौरव, नन्हू को पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया| पुलिस नें आरोपियों के पास से 1 देशी तमंचा व 50560 रूपये नकद बरामद हुए| अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह ने बताया की चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad