Home Blog Page 231

सर्वोच्च राजस्व कर देने वाले व्यापारियों को किया सम्मानित

फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में दानवीर भामाशाह की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित व्यापारी कल्याण दिवस पर सर्वोच्च राजस्व कर देने वाले व्यापारियों को सम्मानित किया गया|
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया| जिसमे मुख्यमंत्री द्वारा जनपद की प्रमुख व्यवसायी मिथलेश अग्रवाल का सम्मान किया गया। जनपद के सर्वोच्च राजस्व कर देने वाले व्यापारियों जिसमे किसान सहकारी चीनी मिल्स कायमगंज आशुतोष त्रिपाठी माँ विंध्यवासिनी कंस्ट्रक्शन को भामाशाह सम्मान व 14 अन्य व्यापारियों को सबसे ज्यादा कर देने के लिये भामाशाह प्रमाणपत्र प्रदान कर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद फर्रूखाबाद वत्सला अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रूपेश गुप्ता, जिलापंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन यादव आदि रहे|

Kashvi Aesthetics Farrukhabad




जनपद के सर्वोच्च राजस्व कर देने बाले व्यापारियों जीएम किसान सहकारी चीनी मिल्स कायमगंज, श्री आशुतोष त्रिपाठी माँ विंध्यवासिनी कंस्ट्रक्शन को भामाशाह सम्मान व 14 अन्य व्यापारियों को सबसे ज्यादा कर देने के लिये भामाशाह प्रमाणपत्र प्रदान कर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर लखनऊ में मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया जिसमे मा0मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद की प्रमुख व्यवसायी मिथलेश अग्रवाल जी का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में

लोहे का दरवाजा टूटकर गिरा,वृद्धा की दबकर मौत

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) लोहे का दरवाजा खोलते ही वृद्धा के ऊपर गिर गया| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी| परिजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम जहानगंज निवासी 62 वर्षीय गंगाश्री पत्नी स्वर्गीय टीकाराम ने मुख्य द्वार को खोला, जिससे अचानक दरवाजे का बुश टूट गया और लोहे का भारी दरवाजा गंगा श्री के ऊपर गिर गया| गंगा श्री गंभीर रूप से घायल हो गयीं| परिजन तत्काल उन्हें लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया| मृतका के तीन पुत्र है| पुत्र मुकेश राजपूत कस्बे में मेडिकल चलाते हैं|

Kashvi Aesthetics Farrukhabad

बिजली करंट लगने से महिला की मौत

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) महिला करंट लगने से गंभीर हो गयी| परिजन उसे सीएचसी लेकर पंहुचे और चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया |
थाना कमालगंज के ग्राम कोहनी नगला निवासी मदूसूदन वर्मा की 35 वर्षीय पत्नी सपना बीती रात लगभग 3 बजे अपने घर में ही टीन सेड में सो रही थी| उसी दौरान वह उठी तो उसने टीन का पाइप हाथ से पकड़ा उसी दौरान लोहे के पाइप में ऊतरे बिजली करंट से सपना गंभीर हो गयी| परिजन रात में ही उसे लेकर सीएचसी कमालगंज पंहुचे जहाँ डा. विकास पटेल ने मृत घोषित कर दिया| सपना का लगभग 10 साल पूर्व विवाह हुआ था| मृतका के भाई राजेश ने हत्या की आशंका जाहिर की| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा| प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया जांच कर कार्यवाही की जायेगी|

झमाझम बारिश से पानी-पानी हुआ शहर

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)शनिवार दोपहर बाद अचानक झमाझम बारिश होनें से शहर पानी-पानी हो गया| शहर की सड़के नहरों में तब्दील हो गयीं| राहगीर घुटनों तक पानी में निकले|
गर्मी और उमस से बेहाल नागरिकों पर आखिरकार शनिवार को इंद्रदेव मेहरबान हुए। करीब एक घंटे से ज्यादा देर तक आकाशीय गर्जना के साथ वर्षा हुई। आसमान से गिरे पानी से अधिकांश शहर जलमग्न हो गया। जलभराव की वजह से कई घरों में पानी घुस गया। बारिश से एक तरफ जहां नागरिकों को उमस से राहत मिली, वहीं निचले इलाकों और प्रमुख राहों पर पानी भर जाने से काफी समस्या का सामना करना पड़ा। वहीं, बारिश का पानी सड़कों पर भर गया। राहों पर भरे पानी से निकलने में नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी परेशानी की वजह बनती रही। कस्बों में भी जलभराव नजर आया।

Kashvi Aesthetics Farrukhabad

बुआ के घर आयी बालिका को अगवा कर हत्या, नहर किनारे मिली लाश

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद/भोगांव संवाददाता) बुआ के घर आयी बालिका अचानक गायब हो गयी| उसका शव जनपद मैनपुरी में नहर किनारे पड़ा मिला| परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा|
कोतवाली कायमगंज के ग्राम नगला ओंझन निवासी अनिल कुमार की 8 वर्षीय पुत्री रिया अपनी बुआ सरला देवी पत्नी राजेद्र निवासी नगला वाले के घर बीते 3 जून को आयी थी| बीते शुक्रवार 27 जून को सुबह 10 बजे रिया अपनी बुआ सरला देवी की पुत्री रिसु के साथ नीव करोरी चौकी के पीछे सरकारी पानी टंकी के पास आम के बाग में आम खाने गयी थी| उसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ चली गयी| मोहम्मदाबाद पुलिस ने रात लगभग 11 बजे अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। शनिवार को उसकी लाश पड़ोसी जनपद मैनपुरी के भोगांव के ग्राम देवीपुर निवासी सर्वेश यादव में नहर किनारे पड़ी मिली| रिया की हत्या की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया | भोगांव थाना प्रभारी प्रदीप पाण्डेय नें Kashvi Aesthetics Farrukhabadकोतवाल मोहम्मदाबाद कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला को सूचना दी| जनपद मैंनपुरी एसपी गणेश प्रसाद साहा व जनपद फर्रुखाबाद के पुलिस अधीक्षक आरती सिंह पुलिस के साथ मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल पर जांच कर साक्ष्य एकत्रित किये।
सीसीटीवी में बच्ची को लेकर जाता कैद हुआ अधेड़
घटना के बाद पुलिस ने आस-पास लगे सीसी टीवी कैमरे खंगाले तो एक साइकिल सबार अधेड़ बच्ची को पैदल लेकर जाता हुआ नजर आया है| पुलिस अब फुटेज के सहारे अधेड़ तक पंहुचनें का प्रयास कर रही है| अधेड़ कबाड़ा बीनने का काम करता है।

प्रदेश में मानसून मेहरबान,भारी बारिश का अलर्ट हुआ जारी

लखनऊ:प्रदेश में गर्मी से राहत देने बाली मानसूनी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया है|जिसमे बताया गया कि 28 से 30 जून के बीच पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में अच्छी बारिश के संकेत हैं।मौसम विभाग ने शनिवार से अगले तीन दिनों तक पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है जिससे तापमान में गिरावट की संभावना है। कई जिलों में गरज के साथ छींटे पड़ने की चेतावनी भी जारी की गई है।

प्रदेश के लखनऊ,बाराबंकी,रायबरेली,अमेठी,सुल्तानपुर,अयोध्या,अंबेडकर नगर,सहारनपुर,शामली, मुजफ्फरनगर,बागपत,मेरठ,गाजियाबाद हापुड़,गौतम बुद्ध नगर,बुलंदशहर,अलीगढ़,मथुरा,हाथरस,कासगंज,एटा, आगरा,फिरोजाबाद,मैनपुरी,इटावा,औरैया,बिजनौर,बांदा,चित्रकूट,कौशांबी,प्रयागराज,फतेहपुर,प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर,चंदौली,वाराणसी,भदोही,जौनपुर,गाजीपुर,आजमगढ़,मऊ,बलिया, देवरिया,गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर,महाराजगंज,सिद्धार्थ नगर,गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई,फर्रुखाबाद,कन्नौज, कानपुर देहात कानपुर नगर,उन्नाव, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में मेघगर्जन व वज्रपात होने की प्रबल संभावना है|
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश और गरज चमक के संकेत हैं। 28 से 30 जून के बीच पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में अच्छी बारिश के संकेत हैं।प्रदेश में फिलहाल अगले दो-तीन दिन मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है।

स्‍वर्ग से मृतक सालों से ले रहे थे राशन

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) राशन वितरण में अनियमितताएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसा ही एक अमृतपुर तहसील के ग्राम पंचायत कुम्हरौर एवं खुशाली नगला का सामने  आया है। यहां पर राशन डीलर द्वारा बड़ा फर्जीवाड़ा किया जा रहा था। मृतक कार्डधारकों के नाम से राशन निकल रहा था।
ग्राम कुम्हरौर के प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र ने कुम्हरौर एवं खुशाली नगला में अपात्र लोगों के राशन कार्ड की शिकायत की थी। इस शिकायत में कहा था कि ऐसे लोगों के राशन कार्ड बनाए गए हैं जो जिसकी मौत हो चुकी है, बंदूक धारी,चार पहिया वाहन, खेती के साथ ही तमाम ऐसी चीजे हैं जो राशन कार्ड नियमावली के विरुद्ध है। उच्च अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया और जांच करने के आदेश दिये| परियोजना अधिकारी कपिल कुमार, डीएसओ सुरेंद्र सिंह यादव, पूर्ति निरीक्षक अमित चौधरी, थानाध्यक्ष मोनू शाक्य, प्रधान हिमानी सिंह, प्रधान पति आनंद विक्रम, ओमेंद्र कोटेदार, अरविंद कोटेदार की मौजूदगी में जाँच शुरू हुई| शिकायत की जांच के दौरान ऐसे पति-पत्नी थे जिनमें दोनों लोगों के ही राशन कार्ड बने हुए थे। बंदूकधारी भी इस योजना का लाभ उठा रहे थे। और तो और उन लोगों को भी राशन मिल रहा था जो 5 साल पहले ही मृतक हो चुके थे।जिसमे मृतक उजागर व रामशरण शामिल है| जो कि पहले ही समाप्त हो चुके थे। राशन कार्ड धारक सुनैना के पति बीएएमएस डॉक्टर, सोनपाल के पास बंदूक, पूर्व प्रधान के बेटे Kashvi Aesthetics Farrukhabadसत्येंद्र के नाम भी राशन कार्ड पाया गया। जांच अधिकारियों ने मौके पर जब इन चीजों को खंगाला तो 15 से अधिक ऐसे राशन कार्ड पाये गए जो की पूर्ण रूप से अमानक थे| बाकी और राशन कार्डों की जांच के लिए उन्होंने तैयारी शुरू कर दी। ग्राम प्रधान हिमानी सिंह ने आरोप लगाया कि कोटेदार की सहमति से यह लोग अपना राशन कार्ड गलत तरीके से बनवा लेते हैं, और फिर गरीबों में वितरण किए जाने वाले राशन कार्ड पर खुलेआम डकैती डालते हैं। परियोजना निदेशक कपिल कुमार ने बताया की शिकायत वाले शत प्रतिशत राशन कार्ड अमानक पाए गये| जांच की जा रही है|

जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)शहर की प्राचीन परंपरा के तहत शुक्रवार को भगवान श्रीजगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। भक्तजन हाथों से रथ खींचते चल रहे थे। छतों से लोग फूल बरसा रहे थे। जगह-जगह आरती हो रही थी। चारों तरफ जयकारे गूंज रहे थे।
शहर के लोहाई रोड स्थित श्रीराधा माधव मंदिर पहुंचकर रथयात्रा का समापन हुआ। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। डॉ. मनमोहन गोस्वामी के नेतृत्व में निकाली गयी शोभायात्रा चौक, नेहरु रोड, धुमना बाजार, नितगंजा, स्टेट बैंक होती हुई राधा माधव मंदिर घमंडी कूंचा में सम्पन्न हुई|जहां आरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। भगवान की आरती उतारी गई। श्रीराधा माधव कीर्तन मंडल के वैष्णो भक्त ढोल-मजीरा, करताल के साथ जय जगन्नाथ स्वामी के जयकारे लगा रहे थे। संकीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया। छतों से भक्तजन फूलों की वर्षा कर रहे थे। रथ पर सवार जगन्नाथ स्वामी, बहन सुभद्रा, भाई बलराम भक्तों को दर्शन देते चल रहे थे। वैष्णो भक्त नंगे पांव रथ खींच रहे थे। इस दौरान एडीजे शैली रॉय, एडीजे अनुज कंबोज, एडीजे अंकित मित्तल,चिन्मय गोस्वमी, आचार्य किशोर दास, श्याम सुन्दर शुक्ला, मनीष पाण्डेय, अशोक वर्मा, सुनील वर्मा, डा.मनोज महरोत्रा, सुरेन्द्र सफ्फड, अशोक शुक्ला,सौरभ मित्तल, नीरज रस्तोगी, संजय गर्ग,विनोद अग्निहोत्री, अंजुम दुबे आदि रहे |
भगवान जगन्नाथ को सिर पर रखकर निकाली यात्रा का भव्य स्वागत
शहर के पक्का पुल नाला स्मित सुमाल निवासी कांग्रेस नेता शुभम तिवारी के आवास पर स्थित भगवान जगन्नाथ के मंदिर से रथ पर भगवान को विराजमान कर डीजे के साथ यात्रा शुरू हुई| लेकिन जिला प्रशासन से अनुमति ना होनें से शहर कोतवाली पुलिस नें मौके पर आकर डीजे बंद कराकर रथ से निकलने की अनुमति नही दी| जिसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान की प्रतिमाओं को सिर पर रखकर ढोल नगाढ़ों के साथ यात्रा को नगर भ्रमण कराया| यात्रा पक्का पुल, किराना बाजार, चौक, नेहरु रोड़. नितगंजा, स्टेट बैंक गली होते हुए वापस मन्दिर में विश्राम हुई| जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा पर जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा समापन के बाद आरती हुई व प्रसाद बांटा गया। शुभम तिवारी, भप्पू सोनी, आलोक मिश्रा,विमलेश मिश्रा, सौरभ मिश्रा, पंकज दीक्षित, प्रभात मिश्रा, अंकुर मिश्रा बृजेश तिवारी, आदित्य दीक्षित रहे|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

राजेपुर कस्बा बाजार की सड़क खस्ता हाल, राहगीर बेहाल

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) कस्बा बाजार की सड़के गड्डा युक्त होनें से खस्ताहाल हो गयी है| जिससे वाहन सबार राहगिरों को निकलने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है|
राजेपुर कस्बा बाजार सड़कों की खराब हालत के कारण, वाहन चालकों को विशेष रूप से मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, खासकर बारिश के मौसम में जब गड्ढों की गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है| कस्बा में सड़क पर 15 दिन पूर्व पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कार्य कराया गया था, पहली बरसात में ही सड़कों पर गड्ढे हो गये| ग्रामीण क्षेत्र से बाइक सवार बाजार आते हैं लेकिन सड़कों पर गड्डे पर गुजर कर ही बाजार जानें के लिए मजबूर होना पड़ता है| पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क को गड्ढा मुक्त नहीं कराया गया है, ना ही कोई अभी तक कार्य किया गया है| गड्ढे होने से वाहन चालकों को खास परेशानी उठानी पड़ रही है| सड़क पर गड्ढा होने से कई बाइक सवार घायल भी हो चुके हैं, लेकिन अभी तक पीडब्ल्यूडी विभाग कुंभकरणी नींद से नही जागा है|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

अपमान का बदला लेनें को पंचायत सहायक को उतारा था मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अपमान का बदला लेनें के लिये पंचायत सहायक को ईंट से कुचलकर मौत के घाट उतारा गया था| पुलिस नें आरोपी को गिरफ्तार किया है|
थाना मेरापुर के ग्राम साहबगंज निवासी 30 वर्षीय पंचायत सहायक नितिन कुमार राठौर उर्फ रामू पुत्र रामनरेश सिंह की हत्या ईंट से सिर कुचलकर कर दी गयी थी| पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू की| विवेचना के दौरान आरोपी भूरे उर्फ समरवीर पुत्र जगवीर निवासी साहबगंज को गिरफ्तार किया| एसपी आरती सिंह नें पुलिस लाइन में बताया कि आरोपी समरवीर प्रधान के काम देखता था| पंचायत सहायक नितिन उसको प्रधान का चमचा कहकर अपमानित करता था| 25 जून को भी कमलेश के घर के सामने गणेश पुर चौराहे के निकट नितिन उर्फ रामू, अनुराग, अरविन्द, संजय, रावेन्द्र उर्फ रामू के सामने नितिन नें अपमानित किया| जहाँ उसने नितिन को मौत के घाट उतारने का फैसला किया| वह रात में प्रधान के घर में ही सोया और मौका देखकर नितिन के पास उसके घर पंहुचा और घर के बाहर सो रहे नितिन का ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी| पुलिस नें आरोपी के पास से खून से सनी ईंट व खून से लतपथ कपड़े बरामद किये|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad