जिला सहकारिता बैंक कन्नौज-फर्रुखाबाद के 12 निदेशक निर्विरोध होना तय

0
654

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सोमवार को कोऑपरेटिव बैंक मुख्यालय, फतेहगढ़ में आयोजित निदेशक पदों की नामांकन प्रक्रिया पूर्ण करायी गयी| जिसमे बीजेपी के निर्देशक पद के सभी एक दर्जन प्रत्याशी निर्विरोध होना तय हो गया है|
Kashvi Aesthetics Farrukhabadदरअसल दि फर्रुखाबाद डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक की निर्वाचित प्रबंध समिति का कार्यकाल आगामी 30 जून को समाप्त हो रहा है| लिहाजा प्रबंध समिति के निर्देशक पद पर एक दर्जन लोगों नें अपना नामांकन पत्र सांसद मुकेश राजपूत, कन्नौज के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे, जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा,विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह राठौर, विधायक सुशील शाक्य, आलू विपिरण संघ के सभापति विमल कटियार आदि की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किये गये विरोध में दूसरे नामांकन ना होनें पर सभी 12 प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल किया| निर्वाचन अधिकारी रजनी कान्त पाण्डेय व सहायक निर्वाचन अधिकारी बृजेश कुमार सिंह के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किये गये|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]