Home Blog Page 229

संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) संदिग्ध हालत में विवाहिता की हालत खराब होनें पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया, जहाँ उपचार एक दौरान उसकी मौत हो गयी| परिजनों नें हत्या का आरोप लगाया | पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गढ़ी मुकीम खां भीकमपुरा निवासी 28 वर्षीय हिना अंसारी पुत्री शीश अंसारी सोमवार को शाम लगभग 6 बजे अचानक घर के निचले हिस्से में गिर गयी, हिना के ससुरालियों के अनुसार हिना को तत्काल निजी अस्पताल में लेकर पंहुचे और जहाँ हिना को हार्ड अटैक बताया| कुछ देर में ही उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी| ससुराली शव लेकर घर आ गये| मृतका हिना के पति शीश ने बताया कि वह विगत 6 सालों से जयपुर में रहकर छपाई का कार्य करता था| जयपुर से उसकी पत्नी हिना बीते 6 माह पूर्व अपनें मायके मऊदरवाजा के ग्राम खिनमिनी आ गयी थी| शीश उसे बीते बुधवार को बुलाकर घर भीकमपुरा लेकर आ गया था| जहाँ वह गिर गयी और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी| हिना की मौत पर उसके पिता शाकिर व माँ रईसा बेगम आदि मौके पर पंहुचे| स्वजनों ने उसकी हत्या की आशंका जाहिर की| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

बालिका से दुष्कर्म व हत्या करनें में आरोपी पर 25 हजार का ईनाम

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बालिका को अगवा कर उसके साथ बलात्कार के बाद हत्या करनें का आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है| लिहाजा पुलिस नें हत्यारोपी पर 25 हजार का ईनाम घोषित किया है|
कोतवाली कायमगंज के एक गाँव निवासी 8 वर्षीयबालिका अपनी बुआ निवासी नगला वाले के घर बीते 3 जून को आयी थी| बीते शुक्रवार 27 जून को सुबह 10 बजे वह अपनी बुआ की पुत्री के साथ नीव करोरी चौकी के पीछे सरकारी पानी टंकी के पास आम के बाग में आम खाने गयी थी| वहीं से उसको अगवा कर लिया गया| पुलिस को उसकी लाश पड़ोसी जनपद मैनपुरी के भोगांव के ग्राम देवीपुर निवासी सर्वेश यादव में नहर किनारे पड़ी मिली| घटना के बाद पुलिस को सीसीटीवी में बालिका को अपने साथ लेकर जाते मनू पुत्र लटूरी निवासी पखना मेरापुर को देखा गया| पुलिस नें आरोपी मनु को गिरफ्तार करनें के लिए कई टीमें लगा दी, लेकिन आरोपी मनु का कोई पता नही चला| जिसके बाद एसपी आरती सिंह नें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का ईनाम घोषित कर दिया|

आईटीआई व पॉलिटेक्निक में टाटा की टेक्नोलॉजी से होगा बदलाब

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में एक कार्यक्रम में शामिल होनें पंहुचे योगी सरकार के प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री आशीष पटेल ने बताया कि किसी भी व्यवस्था को परिवर्तन करने में समय लगता है| अब आईटीआई व पॉलिटेक्निक में बड़े बदलाव किये जा रहे है| आईटीआई में टाटा प्रोजेक्ट के तहत बेहतर कार्य हो रहे है| पॉलिटेक्निक के लिए टाटा प्रोजेक्ट से बात चल रही है| टाटा ने 5000 करोड़ रुपए में कई आईटीआई में अपना प्रोजेक्ट शुरू किया है|
मंत्री आशीष पटेल ने बताया कि ऑनलाइन धोखाधड़ी को लेकर उपभोक्ता विभाग ने नंबर जारी किया है। सरकार लगातार इस नंबर पर काम कर रही है। कोई भी शिकायत आती है, उसको लाभ दिया जाता है। ओवर रेटिंग की शिकायत पर भी हमारा विभाग और छापेमारी करता है।
जातीय जनगणना मंत्री अनुप्रिय पटेल की देन
मंत्री नें कहा कि 1931 से जातीय जनगणना नही हुई थी| जातीय जनगणना उनकी नेता अनुप्रिया पटेल की देन है| अनुप्रिया पटेल नें जातीय जनगणना का मामला केंद्र के सामने रखा जिसे मान लिया गया| केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, आर्मी स्कूल के साथ-साथ नीट जैसी परीक्षाओं में भी आरक्षण लागू कर दिया है।
अपना दल संगठन पर काम करता सीटों पर नही
मंत्री आशीष पटेल नें बताया कि अपना दल केबल संगठन पर कार्य करता है| सीटों की संख्या के लिए लड़ाई नही लड़ता| वह जीतने वाली सीट पर ही विश्वास करते है| जहां सीट मांगती है। वहां जीत कर ही रहती है।जहां नहीं होती। वहां अपने सहयोगी दलों को जीतने का काम करती है।
अखिलेश यादव को सता रहा डर
बेसिक शिक्षा के स्कूल बंद करने के मामले में अखिलेश यादव के ट्वीट पर मंत्री आशीष पटेल नें बताया कि सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव को डर सता रहा है| उन्हें लगने लगा है कि जनता उनके साथ नही है| इस लिये इस तरह की बात कर रहे हैं| दुर्वाशा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वर दास महाराज का मंत्री नें स्वागत किया| कायमगंज से विधायक सुरभि गंगवार, सुरजीत कटियार आदि रहे|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad


हिन्दू महासभा के हरिओम वाल्मीकि कार्यकारी जिलाध्यक्ष मनोनीत

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)हिन्दू महासभा के नये जिलाध्यक्ष के रूप में हरिओम वाल्मीकि का मनोयन किया गया है| उन्हें संगठन को मजबूत करनें की जिम्मेदारी दी गयी है|
हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा व उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा व जिला प्रभारी अजय दुबे अज्जू के नेतृत्व में हरिओम वाल्मीकि नें अपने दो दर्जन साथियों के साथ संगठन की सदस्यता ली| इसके साथ ही हरिओम वाल्मीकि को हिन्दू महासभा का कार्यकारी जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया| नीरज वाल्मीकि, रामलखन वाल्मीकि, प्रमोद वाल्मीकि, नंदकिशोर वाल्मीकि, कुलदीप, राजन, अनुराग, राजीव, आदि रहे|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

कुलदीप गंगवार ऑपरेटिव बैंक के दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सोमवार को सम्पन्न हुए उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के चुनाव में पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है|
कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ नवनिर्वाचित कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष कुलदीप गंगवार का अभिनंदन किया तत्पश्चात क्षेत्रीय अध्यक्ष आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां पर नवनिर्वाचित बैंक अध्यक्ष का अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा सहकारिता उत्तर प्रदेश की एक बहुत बड़ी संस्था है उत्तर प्रदेश में जब पहली बार मुलायम सिंह यादव सहकारिता मंत्री बने तो उन्होंने सहकारिता के उत्थान के लिए नहीं बल्कि निजी स्वार्थ के लिए सहकारिता विभाग को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया लेकिन बाद में अखिलेश यादव की सरकार में सहकारिता में भ्रष्टाचार और धांधली जारी रही लेकिन 2017 में योगी सरकार की अस्तित्व में आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं संगठन Kashvi Aesthetics Farrukhabadने मिलकर किसके उत्थान के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए सहकारिता को पुनर्जीवित करने के लिए ऐतिहासिक और ठोस कदम उठाए गए| आज पूरी तरह से उत्तर प्रदेश का सहकारिता विभाग समाजवादी पार्टी से मुक्त हो गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार को दूसरी बार कोऑपरेटिव बैंक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वहीं सपा हतास और निराश है | एक विकसित भारत के निर्माण में सहकारिता का विशेष योगदान होता है आगे आने वाले समय में सहकारिता के क्षेत्र में सरकार द्वारा ऐतिहासिक निर्णय लिए जाएंगे। कार्यकर्ता आगामी चुनाव के लिए अभी से कमर कस लें। आगामी पंचायत और विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी इसी तरह से जीत का सिलसिला जारी रखेगी। जिला संगठन प्रभारी शिव महेश द्विवेदी,सांसद मुकेश राजपूत, विधायक भोजपुर नागेंद्र सिंह राठौर, कन्नौज जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, अमृतपुर विधायक सुशील कुमार शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन यादव, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव, सत्यपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष डाॅ. भूदेव सिंह राजपूत, राहुल राजपूत, आलू विपरण संघ के सभापति विमल कटियार, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता,डीएस राठौर, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, शंकर सिंह,प्रबल त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि रहे। संचालन जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित ने किया|

बच्चों के भव्य स्वागत की तैयारी, उपस्थिति बढ़ाने पर भी जोर

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) परिषदीय स्कूलों में एक जुलाई से शुरू हो रहे शिक्षण कार्य को लेकर तैयारियां तेज कर दी गईं हैं। एक जुलाई को स्कूल खुलने पर बच्चों का स्वागत भी किया जाएगा।
ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद एक जुलाई से परिषदीय स्कूलों में शिक्षण कार्य शुरू हो रहा है। ऐसे में नए सत्र में बच्चों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
20 मई से 15 जून तक स्कूलों में ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया गया था। लेकिन, गर्मी के कारण बच्चों की छुट्टी 30 जून तक बढ़ा दी गई थी। अब एक जुलाई से विद्यालय में बच्चों के आने पर चहल-पहल शुरू हो जाएगी। इससे पूर्व विद्यालय सहित कक्षा-कक्षों में साफ-सफाई का कार्य कराया जा चुका है। अब पहले Kashvi Aesthetics Farrukhabadदिन विद्यालय आने वाले बच्चों के स्वागत को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। जनपद में कुल 1576 परिषदीय विद्यालय हैं| जिसमे 263 कम्पोजिट विद्यालय हैं|
41 विद्यालयों में अधिकारियों की डियूटी
1जुलाई को खुलने वाले परिषदीय विद्यालयों में छात्रों के स्वागत के लिए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी नें आदेश जारी किया है| जिसमे 41 विद्यालयों में विभिन्य विभागों के अधिकारियों की डियूटी लगायी गयी है| जिसमे सीडीओ, सीएमओ, एसडीएम, तहसीलदार, जिला विद्यालय निरीक्षक आदि प्रमुख रूप 41 अधिकारी नामित किये गये हैं| जिनको आवंटित किये गये विद्यालय में मौजूद रहकर आने प्रथम दिवस पर आनें वाले छात्रों का रोली टीका लगाकर स्वागत करना है| इसके साथ ही विद्यालयों को फूल, पत्तो, रंगोली,गुब्बारा आदि से सजाना भी है| प्रथम से मध्यान भोजन में हवला, खीर बनानें के आदेश दिये हैं| बढ़पुर व्लाक के ग्राम निनौआ में खुद जिलाधिकारी रहेंगे|
दर्जनों विद्यालयों में गंदगी का अम्बार, खड़ी घास
गंगापार क्षेत्र के कई परिषदीय विद्यालयों में 1 जुलाई को लेकर कोई तैयारी नजर नही आयी| विद्यालयों में गंदगी का अम्बार है| विद्यालयों के बाहर गंदगी नजर आयी वहीं बड़ी-बड़ी घास नजर आयी| जिस पर अधिकारियों नें नजर नहीं डाली | अमृतपुर के विद्यालय रोशननगला में स्कूल जानें वाले मार्ग पर घास नजर आयी| हमीरपुर परतापुर में मुख्य द्वारा पर गंदगी दिखी|


बारिश ने ठंडे किए गर्मी के तेवर,इस सप्ताह अच्छी बारिश का पूर्वानुमान

फर्रुखाबाद(जेएनआई ब्यूरो) मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश में जून तक मानसून के आ जाने की संभावना व्यक्त की है। उसके पहले अलग- अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने व बारिश हाेने का अनुमान था|जिले में रविवार को हुई भारी बारिश से सोमवार को पारा नीचे गिरा।अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और उमस में हल्की राहत आमजन को रही।हालांकि धूप-छांव का भी दौर जारी रहा।गर्मी से बेहाल लोगों को कुछ हद तक राहत मिली। दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने व हवा चलने के कारण गर्मी का भी प्रभाव बीते दिनों की अपेक्षा कुछ हद तक काफी कम रहा। अभी बारिश से फसलों को ज्यादा लाभ नहीं पहुंचा है, लेकिन खेतों में नमी हो जाने से मक्का व सब्जियों की दो- तीन दिन सिंचाई करने से किसान अवश्य बच गए हैं।

अभिव्यक्ति की कवि गोष्ठी में गूंजे कविता के स्वर


फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर में साहित्यिक जागरूकता और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कार्यरत अभिव्यक्ति संस्था की ओर से काव्य जागरण गोष्ठियों की श्रृंखला का तीसरा कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया गया‌, यह आयोजन संस्था के संरक्षक एवं वरिष्ठ गजलकार नलिन श्रीवास्तव के श्याम नगर स्थित आवास पर सम्पन्न हुआ।
नलिन श्रीवास्तव ने बताया कि यह कार्यक्रम नगर में साहित्यिक जागरूकता बनाए रखने के लिए नियमित अंतराल पर आयोजित किया जाता है। अभिव्यक्ति संस्था ने यह पहल उन रचनाकारों को मंच देने के उद्देश्य से शुरू की है, जिन्हें अक्सर सार्वजनिक गोष्ठियों में अवसर नहीं मिल पाता। गोष्ठी की विशेषता यह है कि प्रत्येक आयोजन में दो नए युवा रचनाकार और दो वरिष्ठ रचनाकारों को आमंत्रित किया
जाता है, जबकि दो रचनाकार से स्थायी रूप से जुड़े रहते हैं। रविवार को हुए गोष्ठी वरिष्ठ गीतकार राम शंकर अवस्थी ये अबोध की अध्यक्षता में हुई। जिसमें निमिष टंडन, वैभव सोमवंशी, उपकार मणि उपकार ,नलिन श्रीवास्तव ने काव्यपाठ किया ।

मिश्रा गुट को छोड़ व्यापारी आल इंडिया व्यापार मंडल में शामिल

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मिश्रा गुट को बड़ा झटका देकर कई प्रमुख व्यापारियों नें फेडरेशन आफ आल इंडिया व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण कर ली। जिससे संगठन की मजबूती बढ़ी है|
शहर के साहबगंज चौराहा स्थित रवि चौहान के प्रतिष्ठान पर एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें फ़ेडरेशन आफ आल इण्डिया व्यापार मंडल की बैठक में मिश्रा गुट को छोड़कर आये राजू भारद्वाज को नगर महामंत्री, रवि भारद्वाज को नगर उपाध्यक्ष, कुल भूषण श्रीवास्तव को साहब गंज व्यापार मंडल का अध्यक्ष, अंकुर जैन को महामंत्री, नीरज गुप्ता को कोषाध्यक्ष घोषित किया। जिलाध्यक्ष मनोज मिश्र ने सभी पदाधिकारियों सदस्यता ग्रहण करायी।
वरिष्ठ महामंत्री अनूप गुप्ता , जिला महामंत्री विमलेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सुशील कुमार गिहार,सौरभ मिश्रा, जिला प्रवक्ता लाखन सिंह, नगर अध्यक्ष अजय मेहरोत्रा , जिला उपाध्यक्ष रचित अग्रवाल, जिला मंत्री दीपक गवरानी, जिला मंत्री शरद गुप्ता, जिला मंत्री मनोज दीक्षित आदि रहे|

Kashvi Aesthetics Farrukhabad

घर के बाहर खड़ी शिक्षक की कार आग लगने से धूं-धूं कर जली

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) घर के बाहर खड़ी शिक्षक की कार में संदिग्ध हालत में आग लग गयी| जिससे कुछ देर में ही कार धूं-धूं कर जल गयी| सूचना पर पंहुची पुलिस ने मामले की जाँच पड़ताल की|
थाना कमालगंज क्षेत्र के मोहल्ला गांधी नगर निवासी संजय गुप्ता शिक्षक हैं| शनिवार को वह विद्यालय से घर वापस आये तो कार घर के निकट खड़ी कर दी थी| रविवार को उन्हें कार में आग लगनें की सूचना मिली| जब तक संजय गुप्ता मौके पर पंहुचे तब तक आग जलकर राख हो गयी थी| सूचना पर पंहुची पुलिस ने जाँच पड़ताल की, लेकिन यह पता नही चला की आग कैसे लगी|


Kashvi Aesthetics Farrukhabad