फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) परिषदीय स्कूलों में एक जुलाई से शुरू हो रहे शिक्षण कार्य को लेकर तैयारियां तेज कर दी गईं हैं। एक जुलाई को स्कूल खुलने पर बच्चों का स्वागत भी किया जाएगा।
ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद एक जुलाई से परिषदीय स्कूलों में शिक्षण कार्य शुरू हो रहा है। ऐसे में नए सत्र में बच्चों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
20 मई से 15 जून तक स्कूलों में ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया गया था। लेकिन, गर्मी के कारण बच्चों की छुट्टी 30 जून तक बढ़ा दी गई थी। अब एक जुलाई से विद्यालय में बच्चों के आने पर चहल-पहल शुरू हो जाएगी। इससे पूर्व विद्यालय सहित कक्षा-कक्षों में साफ-सफाई का कार्य कराया जा चुका है। अब पहले
दिन विद्यालय आने वाले बच्चों के स्वागत को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। जनपद में कुल 1576 परिषदीय विद्यालय हैं| जिसमे 263 कम्पोजिट विद्यालय हैं|
41 विद्यालयों में अधिकारियों की डियूटी
1जुलाई को खुलने वाले परिषदीय विद्यालयों में छात्रों के स्वागत के लिए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी नें आदेश जारी किया है| जिसमे 41 विद्यालयों में विभिन्य विभागों के अधिकारियों की डियूटी लगायी गयी है| जिसमे सीडीओ, सीएमओ, एसडीएम, तहसीलदार, जिला विद्यालय निरीक्षक आदि प्रमुख रूप 41 अधिकारी नामित किये गये हैं| जिनको आवंटित किये गये विद्यालय में मौजूद रहकर आने प्रथम दिवस पर आनें वाले छात्रों का रोली टीका लगाकर स्वागत करना है| इसके साथ ही विद्यालयों को फूल, पत्तो, रंगोली,गुब्बारा आदि से सजाना भी है| प्रथम से मध्यान भोजन में हवला, खीर बनानें के आदेश दिये हैं| बढ़पुर व्लाक के ग्राम निनौआ में खुद जिलाधिकारी रहेंगे|
दर्जनों विद्यालयों में गंदगी का अम्बार, खड़ी घास
गंगापार क्षेत्र के कई परिषदीय विद्यालयों में 1 जुलाई को लेकर कोई तैयारी नजर नही आयी| विद्यालयों में गंदगी का अम्बार है| विद्यालयों के बाहर गंदगी नजर आयी वहीं बड़ी-बड़ी घास नजर आयी| जिस पर अधिकारियों नें नजर नहीं डाली | अमृतपुर के विद्यालय रोशननगला में स्कूल जानें वाले मार्ग पर घास नजर आयी| हमीरपुर परतापुर में मुख्य द्वारा पर गंदगी दिखी|
बच्चों के भव्य स्वागत की तैयारी, उपस्थिति बढ़ाने पर भी जोर





