फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर में साहित्यिक जागरूकता और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कार्यरत अभिव्यक्ति संस्था की ओर से काव्य जागरण गोष्ठियों की श्रृंखला का तीसरा कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया गया, यह आयोजन संस्था के संरक्षक एवं वरिष्ठ गजलकार नलिन श्रीवास्तव के श्याम नगर स्थित आवास पर सम्पन्न हुआ।
नलिन श्रीवास्तव ने बताया कि यह कार्यक्रम नगर में साहित्यिक जागरूकता बनाए रखने के लिए नियमित अंतराल पर आयोजित किया जाता है। अभिव्यक्ति संस्था ने यह पहल उन रचनाकारों को मंच देने के उद्देश्य से शुरू की है, जिन्हें अक्सर सार्वजनिक गोष्ठियों में अवसर नहीं मिल पाता। गोष्ठी की विशेषता यह है कि प्रत्येक आयोजन में दो नए युवा रचनाकार और दो वरिष्ठ रचनाकारों को आमंत्रित किया
जाता है, जबकि दो रचनाकार से स्थायी रूप से जुड़े रहते हैं। रविवार को हुए गोष्ठी वरिष्ठ गीतकार राम शंकर अवस्थी ये अबोध की अध्यक्षता में हुई। जिसमें निमिष टंडन, वैभव सोमवंशी, उपकार मणि उपकार ,नलिन श्रीवास्तव ने काव्यपाठ किया ।

अभिव्यक्ति की कवि गोष्ठी में गूंजे कविता के स्वर
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



