फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) गंगा के पानी में उफान आनें से निचले इलाकों में बाढ़ ने दस्तक दे दी है| जिससे काफी संख्या में फसले भी जलमग्न हो गयीं हैं|
दरअसल बीती रात को गंगा का जल स्तर अचानक बढ़ने से बाढ़ मक्का-मूंगफली को फसलों में प्रवेश कर गयी, जिससे फसलों को काफी नुकसान होगा| अमृतपुर तहसील के ग्राम तीसराम की मढैया में गंगा का पानी घुसने से मक्का व मूंगफली की लगभग 200 बीघा फसल डूब गई है| गंगा का पानी बढ़ने से गांव के किनारे कटान भी तेज हो गया है दो दर्जन से ज्यादा मकान गंगा के पानी में चपेट में खतरे में बताया जा रहे हैं जिससे अभी तक प्रशासन ने तीसराम की मढैया का निरीक्षण नही किया है| स्वास्थ्य विभाग की तरफ से भीअभी तक कोई शिविर नहीं लगाया गया है, जिससे बुखार,खुजली के भी मरीज बढ़ रहें हैं| गंगा का खतरे का निशान 137.10 मीटर पर दर्ज है, जबकि बुधवार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 136.40 मीटर दर्ज किया गया| गंगा में नरौरा बाँध से 1,16512 क्यूसेक पानी छोड़ा गया| वहीं रामगंगा में खो बैराज से 2276, हरेली बैराज से 300 क्यूसेक पानी छोड़ा गया| 



गंगा खतरे के निशान से 70 सेंटीमीटर दूर, बाढ़ से फसले जलमग्न
तीन स्कूल वाहन सीज, 9 का हुआ चालान
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) तीन स्कूली वाहनों में गंभीर कमियां पाए जाने पर उन्हें थाना कादरी गेट में सीज कर दिया गया| जबकि 9 स्कूली वाहनों का चालान किया गया| जिससे वाहन चालकों में खलबली है|
जुलाई माह से विद्यालयों का संचालन शुरू हो गया है| जिलाधिकारी के निर्देश पर अबैध रूप से चल रहे स्कूली वाहनों पर कार्यवाही की प्रक्रिया भी तेज कर दी गयी| बुधवार को एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा मोहम्मदाबाद क्षेत्र तथा फर्रुखाबाद नगर में स्कूल वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया
गया । तीन स्कूली वाहनों में गंभीर कमियां पाए जाने पर उन्हें थाना कादरी गेट में सीज कर दिया गया तथा उन पर 50,000 का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा नगर में संचालित स्कूलों के पांच वाहनों के चालान किए गए तथा उन पर 70,000 का जुर्माना लगाया गया । मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में चार स्कूली वाहनों का चालान किया गया तथा उन पर रुपये 42,000 का जुर्माना लगाया गया।
जिले के 80 स्कूली वाहन की फिटनेस समाप्त
परिवहन कार्यालय की सूचना के अनुसार जनपद में स्कूली वाहन के रूप में कुल 463 पंजीकृत हैं| जिसमे 80 स्कूली वाहन ऐसे हैं जिनकी फिटनेस समाप्त है ऐसे में सभी स्कूल संचालकों को निर्देशित किया गया है कि अपने वाहनों के प्रपत्रों की जांच कर ले अन्यथा वाहन संचालित पाए जाने पर सीज कर दिया जाएगा । जिन स्कूलों के वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र एवं परमिट समाप्त है उन स्कूलों की सूचना
उनको मान्यता प्रदान करने वाले शिक्षा बोर्ड तथा जिला विद्यालय निरीक्षक को प्रेषित की जा रही है ताकि छात्रों का जीवन संकट में डालने वाले विद्यालयों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही हो सके।
एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने जेएनआई को बताया कि जिन 80 वाहनों की फिटनेस समाप्त हो गयी है, उन पर लगातार कार्यवाही हो रही है| सम्बन्धित थानें, विभागीय सचिव व डीआईओएस को भी नोटिस भेजे जा रहें है| जिससे थाना पुलिस कार्यवाही कर सके| अभियान फिलहाल आगामी 15 जुलाई तक चलेगा|
छठवीं मोहर्रम पर निकले छोटे अलम के जुलूस
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बुधवार को छठवीं मोहर्रम पर छोटे अलम के जुलूस निकले गये| इसके साथ ही इमाम हुसैन की याद में लंगर-ए-हुसैनी बांटा गया| नगर में लगभग आधा सैकड़ा से अधिक अलम निकाले गये|
मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला बहादुरगंज तराई से बुधवार को छठवीं मोहर्रम का अलम जुलूस निकाला गया। मुहर्रम दिलदार हुसैन के नेतृत्व में आयोजित जुलूस में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने कर्बला के मैदानों में इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत को याद किया। जुलूस दिलदार हुसैन बहादुरगंज तराई से सुबह 9,45 बजे से शुरू होकर भीकमपुरा, शमशेरखानी, बज़रिया, भाऊटोला गढ़ी कोना, घेरशामूखा मादारबाडी , तलैया फजल इमाम, खटकपुरा, छावनी, मनिहारी, नखासा बंगशपुरा मस्ज़िद तल्ला, सूफी खा,करते हुए बहादुरगंज तराई पर समाप्त हुआ। जुलूस में कमेटी के प्रमुख पदाधिकारियों में अध्यक्ष, दिलदार हुसैन पुत्र अबरार हुसैन, आयान ख़ान कमल बाबू, शाहरुख, जीशान खान रहे। थानाध्यक्ष बलराज भाटी के नेतृत्व में पुलिस बल ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली| 



माल कम्पनी का दुकानदार पर होता मुकदमा
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) विधान सभा कायमगंज व अमृतपुर के खाद-बीज दुकानदारों नें जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देकर अपनी समस्याओं को रखा| जिसमे कहा कि वह लोग कम्पनी का खाद-बीज आदि खरीदते है, लेकिन जब उनका सैंपल भरा जाता है तो फिर मुकदमा दुकानदार पर होता है| जिसका उन्होंने विरोध किया |
शहर के ठंडी सड़क निवासी सांसद मुकेश राजपूत के आवास पर पंहुचे नवाबगंज के खाद-बीज
दुकानदारों ने ज्ञापन सौंपा| जिसमे कहा कि विगत कई वर्षों से यूरिया व डीएपी के साथ ही कई प्रकार की टैकिंग व ओवर रैटिंग डीलरों द्वारा रिटेलरों को दी जा रही है| दुकानदारों नें सांसद से खाद क्रय की दर निर्धारित करानें ककी मांग की| रिटेलरों को मजबूरी में टैकिंग का सामान किसानों को देना पड़ रहा है| समय-समय पर सीड्स एवं पेस्टी साइड की सेम्पलिंग की जा रही है| सेम्पल फेल होनें पर दुकानदार पर
मुकदमा दर्ज किया जाता है | जबकि मुकदमा जिम्मेदार कम्पनी पर होना चाहिए| दुकानदार की भूमिका केबल माल बिल पर खरीदने मूल भूत पैकिंग बेचने की होती है| दुकानदारों नें टैकिंग व ओबर रेटिंग पर रोंक लगानें की मांग की| इस दौरान दीपू राठौर, राघवेन्द्र सिंह, राहुल शाक्य, विवेक कुमार, उमेश चन्द्र, संजीब कुमार, अविनेश मिश्रा, विनय सक्सेना, नरेंद्र कुमार रमन कुमार मधुरेद्र सिंह आदि रहे| 

सपाइयों ने धूमधाम से मनाया अखिलेश का जन्मदिवस
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम के साथ मनाया। कई जगहों पर केक काटा गया।
शहर के आवास विकास स्थित सपा के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में केक काटकर सपा मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन ही बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया, पार्टी के झण्डे, पोस्टर, बैनर, होर्डिंग, गुव्वारों तथा फूल मालाओं से कार्यालय को सजाया गया| कार्यकर्ताओं को लड्डू वितरित किए गए।
सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने कहा कि जिले के हर बूथ पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया जा रहा है, कार्यकर्ताओं में अखिलेश को 2027 में मुख्यमंत्री बनाने के लिए भारी उत्साह है| पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डा० नवल किशोर शाक्य ने कहा कि जिले के सभी समाजवादी नेताजी की यादगार के रूप में बन रहे समाजवादी स्मारक में बढ़-चढ़कर सहयोग करें। पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, पूर्व विधायक प्रताप सिंह यादव, पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह यादव, पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी, सर्वेश अंबेडकर,पूर्व ब्लाॅक प्रमुख मो० उमर खां, पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव,जिला उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र यादव, भोला यादव, प्रदीप यादव, विवेक यादव, नन्द किशोर दुबे आदि रहे|
महानगर कमेटी ने भी बनाया सुप्रीमों का जन्मदिन
महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा के आवास पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 52 वां जन्म दिवस मनाया गया| अध्यक्षता पूर्व मंत्री व पूर्व जिलाध्यक्ष राम सेवक यादव एवं संचालन रजत क्रांतिकारी ने किया| कार्यकर्ताओं ने जन्मदिवस के मौके पर यह शपथ ली कि हम सभी लोगों को 2027 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मजबूत करते हुए पूर्ण बहुमत की सरकार के साथ उन्हें मुख्यमंत्री बनाना है।महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दिकी,शमसाबाद नगर पालिका अध्यक्ष नदीम फारुखी,अभिशेक सिंह सिक्की,प्रदेश सचिव डॉ जितेंद्र यादव,पूर्व मंत्री सर्वेश अम्बेडकर,नागेंद्र शाक्य, यूनुस अंसारी,प्रदीप यादव नदौरा,जहांन सिंह लोधी जिला महासचिव,पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने केक काटकर मनाया।
वृद्धजनों को वितरित की खाद्य समाग्री
सपा के जिला प्रवक्ता व युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव विवेक यादव ने शशांक सक्सेना, जितेद्र सिंह यादव सिरोली, पूर्व प्रधान राजन यादव आदि ने कादरी गेट पर स्थित वृद्धाश्रम में आकर वृद्ध जनों कोखाद्य सामग्री का वितरण किया|
मुठभेड़ में गौकशी के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के लगी गोली
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस मुठभेड़ में गौकशी के दो आरोपी पुलिस ने धर दबोचे, जिसमे एक के गोली भी लगी| जिसे उपचार के लिए भर्ती किया गया|
थाना शमसाबाद में 28 जून 2025 को गौकशी का मुकदमा दर्ज किया गया था| जिसमे मुकदमा शकील व बांके पुत्रगण नवी आलम निवासी समैचीपुर चितार शमसाबाद के खिलाफ दर्ज किया गया था| पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी| मंगलवार शाम को पुलिस को आरोपी शकील अपने गाँव के ही दोस्त रियाजुद्दीन पुत्र जमालुद्दीन के साथ बाइक से आ रहा था| जिनकी पुलिस से नगला नान के निकट पुलिस की मुठभेड़ हो गयी| पुलिस की गोली आरोपी शकील के पैर में लगी व आरोपियों के पास से दो 315 बोर के तमंचे, बाइक के साथ ही 3 खोखा, एक जिन्दा कारतूस बरामद किया है| 
डीसी बालिका शिक्षा सहित 331 शिक्षकों के अंत:जनपदीय ट्रांसफर
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग के 331 शिक्षक व शिक्षिकाओं के साथ ही डीसी बालिका शिक्षा नागेन्द्र सिंह का तबादला भी अंत:जनपदीय कर दिया गया है| बीएसए ने सभी को तय समय पर अपना कार्यभार ग्रहण करनें के आदेश भी दे दियें हैं|
जनपद में विभिन्य परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं नें अंत:जनपदीय तबादले व समायोजन के लिए ऑन लाइन प्रक्रिया के तहत आवेदन किये थे| जिसके बेसिक शिक्षा के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी के आदेश पर तबादला कर दिया गया| जिसमे बढ़पुर में 20,कायमगंज में 41, कमालगंज में 53, मोहम्मदाबाद में 59, नवाबगंज में 53, राजेपुर में 52, शमसाबाद में 51 व नगर क्षेत्र में कुल 2 शिक्षकों का तबादला हुआ है| वहीं इसी आदेश के तहत जिला समन्वयक बालिका शिक्षा नागेन्द्र सिंह का तबादला विकास खंड राजेपुर के परिषदीय विद्यालय जगतपुर में किया गया है| प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी नें बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिये गये हैं कि सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं से यह शपथपत्र जरुर लेनें की उनके खिलाफ कोई विभागीय कार्यवाही तो नही चल रही है| ससमय सभी की तैनाती करानें के आदेश भी दिये हैं| 



इटावा प्रकरण पर भडकाऊ पोस्ट करने में प्रधान पर मुकदमा
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) इटावा प्रकरण पर भडकाऊ पोस्ट सोशल मीडिया पर करने में प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है| पुलिस नें मामले में जाँच शुरू कर दी|
थाना मऊदरवाजा के ग्राम गढिया ढिलाबल के प्रधान रजनेश उर्फ मोनू कठेरिया के खिलाफ दारोगा अजय सिंह नें मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे कहा कि मोनू कठेरिया ने फेसबुक पर इटावा प्रकरण को लेकर विवाद पोस्ट किया| जिसमे ब्राह्मण समाज के लिए विवादित लेख लिखा गया| मुकदमा की जाँच थानाध्यक्ष बलराज भाटी को दी गयी है|
मोनू कठेरिया पर दर्ज है लगभग डेढ़ दर्जन मुकदमें
प्रधान मोनू कठेरिया पर लगभग डेढ़ दर्जन मुकदमों की लम्बी फेरिस्त है| जिसमे थाना जहानगंज व मऊदरवाजा में अधिकतर मुकदमें दर्ज हैं| आरोपी मोनू पर 2020 में मिनी गुंडा एक्ट की कार्यवाही थाना मऊदरवाजा पुलिस ने की थी| साल 2022 में गुंडा एक्ट के साथ मुकदमा दर्ज किया गया| साल 2023 में भी गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही हुई| 

थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया मुकदमा दर्ज किया गया| आरोपी प्रधान पर पूर्व में भी गुंडा एक्ट आदि की कार्यवाही हो चुकी हैं| दर्ज मुकदमें में जाँच की जा रही है|
संचारी रोग नियंत्रण अभियान को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ से जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा 01 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने बाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया|
दरअसल 1 जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व 11 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने बाले दस्तक अभियान का शुभारंभ जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया। जिलाधिकारी ने कहा की अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाये| जिससे उसका लाभ आम जन मानस को मिल सके | मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद, ईओ नगरपालिका विनोद कुमार आदि रहे| 


संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) संदिग्ध हालत में विवाहिता की हालत खराब होनें पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया, जहाँ उपचार एक दौरान उसकी मौत हो गयी| परिजनों नें हत्या का आरोप लगाया | पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गढ़ी मुकीम खां भीकमपुरा निवासी 28 वर्षीय हिना अंसारी पुत्री शीश अंसारी सोमवार को शाम लगभग 6 बजे अचानक घर के निचले हिस्से में गिर गयी, हिना के ससुरालियों के अनुसार हिना को तत्काल निजी अस्पताल में लेकर पंहुचे और जहाँ हिना को हार्ड अटैक बताया| कुछ देर में ही उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी| ससुराली शव लेकर घर आ गये| मृतका हिना के पति शीश
ने बताया कि वह विगत 6 सालों से जयपुर में रहकर छपाई का कार्य करता था| जयपुर से उसकी पत्नी हिना बीते 6 माह पूर्व अपनें मायके मऊदरवाजा के ग्राम खिनमिनी आ गयी थी| शीश उसे बीते बुधवार को बुलाकर घर भीकमपुरा लेकर आ गया था| जहाँ वह गिर गयी और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी| हिना की मौत पर उसके पिता शाकिर व माँ रईसा बेगम आदि मौके पर पंहुचे| स्वजनों ने उसकी हत्या की आशंका जाहिर की| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा|




