फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) उच्चीकृत कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था मखौल बनी है! कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय से कक्षा 8 तक की शिक्षा पूर्ण करनें के उपरांत उनका उच्चीकृत कस्तूरबा गाँधी में दाखिला होना है| सत्र अप्रैल से शुरू होना था| कई महीने गुजर जानें के बाद अभी तक विद्यालय में शिक्षकों की भर्ती नही हो सकी है| जिससे छात्राओं का भविष्य दांव पर है!
दरअसल कमालगंज के कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय से जिन छात्राओं नें कक्षा आठ तक की पढ़ाई पूर्ण करनें के बाद उनका दाखिला उच्चीकृत कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय में कक्षा 9 में किया जाना है| जिसमे छात्राओं का दाखिला कक्षा 9 से इंटर तक में होना है| जिसके सापेक्ष कुल 28
छात्राओं का पंजीकरण किया गया है| उच्चीकृत कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय का भवन भी बनकर तैयार है| लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते कार्य प्रगति पर नही हो रहा है| जिससे छात्राओं का भविष्य अधर में लटका है| शिक्षकों की भर्ती अधर में है|
विद्यालय में इन पदों पर होनी है भर्ती
प्रधानाचार्य एक पद, पीजीटी हिंदी एक, अंग्रेजी एक, गणित एक, जीव विज्ञान एक, रसायन विज्ञान एक, भौतिक विज्ञान एक, कम्प्यूटर एक , लैब असिस्टेंट के तीन पदों के साथ ही चौकीदार व चपरासी पद पर भर्ती होना है|
डीसी बालिका शिक्षा जितेन्द्र कुमार ने बताया कि अभी तक दाखिले नही किये गये हैं| अभी दाखिले की 25 अगस्त को अंतिम तिथि है| बोर्ड के फार्म नही भरे गये है | शिक्षक भर्ती की फाइल तैयार हैं| सीडीओ के हस्ताक्षर के बाद भर्ती होगी|
उच्चीकृत कस्तूरबा गाँधी में शिक्षकों की भर्ती पता नही, दांव पर छात्राओं का भविष्य!
भारतीय संस्कृति व सभ्यता से जोड़ने का कार्य करती हरियाली तीज
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) संस्कार भारती द्वारा पावस उत्सव (हरियाली तीज) का कार्यक्रम शहर के बजरिया स्थित स्कूल में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गुञा जैन, विशिष्ट अतिथि डॉ. पूनम मिश्रा द्वारा भगवान शिव तथा लड्डू गोपाल जी पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। सभी लोगों ने भगवान शिव का रूद्राभिषेक कर
सम्पूर्ण विश्व कल्याण की कामना की। सचिव गौरव मिश्रा द्वारा संस्कार भारती ध्येय गीत गाया गया ।
कार्यक्रम में सावन से संबंधित किवज प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन,सावन गीत,झूला गीत, कजरी गीत तथा भजनों के समवेत स्वरों ने माहौल को भारतीय परंपरा से जोड़ने काम किया। गुञा जैन ने हरियाली तीज त्यौहार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह त्यौहार सभी को भारतीय संस्कृति और सभ्यता से जोड़ने
काम करती है| डॉ. पूनम मिश्रा ने कहा कि हम सभी को अपनी भारतीय संस्कृति और सभ्यता को कभी भूलना नहीं चाहिए। स्कूल की प्रधानाचार्य तमन्ना दुवे ने कहा समाज में भारतीय संस्कृति के संस्कारों का निर्माण करते हैं जिसमें मानवी संवेदनाएं होती है| अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह ने भी विचार रखे|
कार्यक्रम संयोजिका पारूल सैनी ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली। कार्यक्रम का संचालन चित्रा अग्निहोत्री ने
किया । नवीन मिश्र (नब्बू भैया), समरेंद्र शुक्ला, रविंद्र भदौरिया,अरविंद दीक्षित, अर्पण शाक्य, अनुराग पांडेय ,शशिकांत पांडेय, नमन पाण्डेय, दीपक सक्सेना, अंकुर सक्सेना,अजय दीक्षित, अखिलेश पाण्डेय, कविता शुक्ला, ऋतू शुक्ला, तमन्ना दुबे, वंदना दीक्षित, अंजू अवस्थी,शिवानी शुक्ला, राधा पाण्डेय, गौरी पाण्डेय, हेमलता श्रीवास्तव, नेहा सक्सेना, नरेंद्र नाथ मिश्रा, साधना श्रीवास्तव, रजनी लौंगवानी ,राम अवतार शर्मा, अमन अवस्थी, सुबोध शुक्ला आदि रहे।
केबिल बक्सा फुंका, कोल्ड फीडर की बिजली को लेकर हाहाकार
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बेवर रोड भोलेपुर के 132 केवी उपकेंद्र में केबिल बक्सा फुंक जानें से कई गांवों की बिजली गुल हो गयी है| जिससे हाहाकार मचा है|
दरअसल उपकेंद्र में केबिल बक्सा फुंक के बाद दोपहर लगभग 11 बजे से बिजली गुल है| जिससे लोगों के घरों में लगे इंवर्टर भी जबाब दे गये हैं| लिहाजा घरों के भीतर उमस से लोग बेहाल हो रहे हैं| केबिल बक्से को ठीक करनें की कवायद शुरू हो गयी है| एक बार केबिल बक्सा ठीक कर सप्लाई चालू करने का प्रयास किया गया लेकिन 33 हजार वोल्ट लाइन में खराबी आ गयी| जिसके बाद बिजली कर्मी उसे ठीक करने में लगे हैं | उसके बाद केबिल बक्सा दुरस्त किया जायेगा|
अवर अभियंता अनिल गौतम नें बताया कि भोलेपुर उपकेंद्र पर केबिल बक्सा फुंक जानें से बिजली गुल हुई है| ठीक करनें का प्रयास चल रहा है| जल्द सप्लाई चालू करनें का प्रयास हो रहा है|


बस से कुचलकर कांवड़िया ने तोड़ा दम
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) डाक कांवड़ लेकर जा रहे कांवड़िया को डग्गामार बस नें कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लाया गया जहाँ मृत घोषित कर दिया गया |
पड़ोसी जनपद कन्नौज के सकरावा लोहड़ी पुलिया निवासी 30 वर्षीय दीपक पुत्र रामौतार अपने चचेरे भाई हरगोविंद दुबे अपने 19 साथियों के साथ पांचाल घाट से डाक कांवड़ लेकर जा रहे थे | थाना कादरी गेट के मसेनी चौराहे के निकट पांचाल घाट की तरफ जा रही तेज रफ्तार बस नें दीपक को कुचल दिया जिससे वह गंभीर उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लाया गया| जहाँ चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया| मृतक की पत्नी रानी देवी, माँ रामा देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक के एक चार वर्षीय पुत्र अभी व 5 माह का बालक है| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया| 

डिवाइडर से बाइक टकरानें से कांवड़ियें की दर्दनाक मौत, तीन माह पूर्व हुई थी शादी
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कांवड़िये की बाइक अचानक डिवाइडर से टकरा गयी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया|उसे गंभीर हालत में उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जहाँ परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया|
थाना जहानगंज के ग्राम अहमिलापुर निवासी 30 वर्षीय अजीत पाल पुत्र शेर सिंह पांचाल घाट से जल भरकर नवाबगंज के पुठरी कांवड़ लेकर जा रहा था| इटावा-बरेली हाईवे पर जावा शोरूम के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गयी, जिससे अजीत गंभीर रूप से घायल हो गया| उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया जहाँ उसको मृत घोषित कर दिया गया| अजीत का विगत तीन माह पूर्व ही विवाह हुआ था| गांव वालों ने शोक में कावड़ यात्रा रोक दी और डीजे को वापस लौटा दिया गया।
बताया जा रहा है कि अजीत की शादी को अभी मात्र तीन महीने ही हुए थे। उनकी असमय मृत्यु से परिवार सहित पूरे गांव में मातम छा गया है।
बड़ी खबर: घर का छज्जा गिरनें से पांच मासूम गंभीर
फर्रुखाबाद:(अमृतपुर/राजेपुर संवाददाता) घर के दरवाजे के बाद खड़े पांच मासूमों के ऊपर घर का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे पांचों गंभीर रूप से घायल हो गया| जहाँ उन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती किया गया, जहाँ से हालत गंभीर होनें पर सभी को लोहिया रिफर किया गया है|
थाना अमृतपुर के ग्राम हुसैनपुर हडाई निवासी धनपाल की 7 वर्षीय पुत्री आराध्या, 6 वर्षीय पुत्र कुशल पुत्र धनपाल के साथ ही महीपाल की 12 वर्षीय पुत्री पालकी, रघुपाल की 10 वर्षीय पुत्री शाशि एक ही परिवर के हैं| वह दरवाजे पर खड़े थे उसी दौरान छज्जा अचानक भरभरा कर उसके ऊपर गिर गया| जिससे हड़कंप मच गया| आनन-फानन में सभी घायलों को पहले पीएचसी अमृतपुर लाया गया जहाँ से रिफर किया गया, सीएचसी राजेपुर में भर्ती किया गया| जहाँ से हालत गंभीर होने पर सभी को लोहिया अस्पताल रिफर किया गया| 
मानसून सक्रिय,आगामी 24 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट
लखनऊ:प्रदेश में इन दिनों मानसून सक्रिय है जिसके परिणामस्वरूप कई जनपदों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश के 46 जिलों में अत्यधिक बारिश और 64 जिलों में गरज के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है|
मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आज लखनऊ,बाराबंकी, रायबरेली,महाराजगंज,हरदोई,फर्रुखाबाद,कन्नौज,कानपुर देहात,कानपुर नगर,उन्नाव,सिद्धार्थनगर,गोंडा बलरामपुर, श्रावस्ती,बहराइच,लखीमपुर खीरी,सीतापुर,मथुरा,हाथरस,आगरा,बरेली,पीलीभीत,शाहजहांपुर,संभल,बदायूं, संतकबीरनगर,बस्ती,अमेठी,अयोध्या,सहारनपुर मुजफ्फरनगर,मेरठ,हापुड,बुलंदशहर,अलीगढ़,कासगंज,एटा, फिरोजाबाद,मैनपुरी इटावा,औरैया,बिजनौर,अमरोहा,मुरादाबाद,रामपुर,जालौन के आसपास के जनपदों में भारी बारिश के आसार है| साथ ही कुछ जनपदों में मेघगर्जन के साथ आकाशी बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की गई है।
धूमधाम से निकली कांवड़ यात्रा, जगह जगह हुआ स्वागत
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) नगर में रविवार को विशाल कांवड़ यात्रा गाजे बाजे के साथ धूमधाम के साथ निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। कांवड यात्रा में वाहनों पर सवार कांवडिए बम-बम भोले के जयकारों के साथ अबीर गुलाल उड़ा रहे थे। कुछ कांवड़िए भक्ति गीतों पर नृत्य भी कर रहे थे।
नंदी सेना के माध्यम से निकाली गयी कांवड़ यात्रा पांचाल घाट से खानपुर, चाँदपुर, कादरी गेट होते हुए पांडेश्वर नाथ मंदिर पंहुची| जहाँ भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया| कांवड़ यात्रा को देखने के लिए बाजार में सड़क के दोनों ओर जगह-जगह महिलाओं, पुरुषों व बच्चों की भीड़ लगी रही। जगह- जगह
कांवड़ यात्रा पर पुष्पों की वर्षा की गई। पांचाल घाट से गंगा जल लेकर कांवडियां जैसे शहर में की सीमा में प्रवेश किया तो सांसद मुकेश राजपूत, सरदार तोषित प्रीत सिंह नें पुष्प वर्षा की| लोगों ने अबीर गुलाल
उड़ाकर उनका स्वागत किया। बम-बम भोले के जयकारे लगाए। बाबा सत्यगिरी, शैलेन्द्र सिंह राठौर, भइयन मिश्रा, कोमल पाण्डेय, विशाल दुबे, धीरज पाण्डेय, क्रांति पाठक, नन्हे पंडित, शशांक शेखर सभासद,नवनीत कनौजिया, सौरभ दीक्षित, कुलदीप गुप्ता, मोहित खन्ना, अभय सिंह, विश्व नाथ राजपूत आदि रहे|
पांचाल घाट से छिबरामऊ जाकर चढ़ाई कांवड़
रविवार सुबह कांवड़ यात्रा पांचाल घाट से शुरू हुई| जिसके बाद यात्रा सेट्रल जेल चौराहा, बघार, जहानगंज, छिबरामऊ, होते हुए अकबरपुर पंहुची और शिव मंदिर पर जलाभिषेक किया| यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया| जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की गयी| जलाभिषेक के बाद भंडारे का आयोजन हुआ| शिव गोपाल वर्मा, प्रमोद द्विवेदी भोले, इन्द्रेश कुमार, राजेश,सर्वेश वर्मा, रमाकांत शर्मा, राहुल, प्रमोद,अमन, आकाश, सचिन, राजू, अनिल, प्रभात, सुभास, नरेंद्र, बृज गोपाल, ललित, जोगन, संजू आदि रहे| 
नर्मदेश्वर महादेव का हुआ महा रुद्राभिषेक, जीर्णोद्धार का भी खाका तैयार
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के माधौपुर में विगत दिसंबर में कब्जा मुक्त कराये गये भगवान महादेव के नर्मदेश्वर मन्दिर में महारुद्राभिषेक का आयोजन किया गया| जिसमे भारी भीड़ उमड़ी प्राचीन आस्था की धरोहर इस मन्दिर का जीर्णोद्धार करानें का खाका भी तैयार किया गया है| लिहाजा अब जल्द |
श्री दुर्वाषा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वरदास महाराज के नेतृत्व में हिन्दू महासभा के साथ ही अन्य सामाजिक संगठनों नें मन्दिर पंहुचकर महा रुद्राभिषेक में भाग लिया| आचार्य प. सर्वेश कुमार शुक्ला ने वैदिक मंत्रों व पारंपरिक विधि विधान से रुद्र पूजा सह रुद्राभिषेक करवाया। महंत ईश्वरदास महाराज ने कहा कि रुद्राभिषेक के आयोजन से लोगों के मन के अंदर असीम शांति का अनुभव होता है। जहां-जहां भी रुद्रम
का उच्चारण होता है, वहां से दूर दूर तक वातावरण शुद्ध हो जाता है। वहीं, मनुष्य के अंदर व आसपास के नकारात्मक विचारों का त्याग हो जाता है और माहौल भक्तिपूर्ण हो जाता है।
मन्दिर जीर्णोद्धार को लेकर बनी रणनीति
दरअसल दिसंबर 2024 को माधौपुर के इस मन्दिर को जेएनआई न्यूज की पहल के बाद ईश्वर दास
महाराज के नेतृत्व में हिन्दू महासभा व अन्य संगठनों नें जिला प्रशासन की मदद से कब्जा मुक्त कराया था| मन्दिर तकरीबन 1000 साल पुराना बताया जाता है| लिहाजा मन्दिर का जीर्णोद्धार को लेकर भी
रणनीति बनायी गयी है| जल्द ही जीर्णोद्धार का कार्य शुरू कराने को लेकर खाका तैयार किया गया है|
हिन्दू महासभा युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, आशीष मिश्रा, अजय दुबे अज्जू, हरीओम वाल्मीकि, विनोद अग्निहोत्री , अतुल मिश्रा, नारायण दत्त द्विवेदी, दिलीप भारद्वाज, शिवम दुबे, आलोक त्रिवेदी, वैभव सोमवंशी, अश्वनी शुक्ला, राजू यादव, दीपक शाक्य आदि प्रमुख रूप से रहे|
श्रंगीरामपुर मन्दिर के पुजारी व पुत्रों सहित 9 के खिलाफ एफआईआर
फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) युवक को घर के भीतर लेजाकर मारपीट करने और धमकी देनें, जबरिया तमंचा पकड़ा कर वीडियो आदि बनाने के मामले में पुलिस नें श्रंगीरामपुर मन्दिर के पुजारी व पुत्रों सहित 9 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है|
थाना क्षेत्र के ग्राम श्रंगीरामपुर निवासी जौगीश दुबे उर्फ जग्गू ने अपने गाँव के ही श्रंगीऋषि मन्दिर के पुजारी सुरेश चन्द्र दुबे उनके पुत्र अरुण दुबे, पिंटू दुबे के साथ ही बबली, वैष्णवी, डाली, प्रीति, आनन्द कुमार व अनूप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है| पीड़ित जग्गू नें बताया कि वह विगत तीन दिनों सी गाँव के ही शिवम कुमार के घर पर मजदूरी का कार्य कर रहा था| शनिवार को जब वह मन्दिर जा रहा था उसी दौरान आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और कमरे में बंद कर दिया और मारपीट की| पुजारी सुरेश नें
शिवम के घर काम करनें से मना किया| काम करोगे तो जान से मार देंगे| आरोपियों नें जबरन तमंचा पकड़ाकर वीडियो भी बनाया| मारपीट में चोट भी आयीं| वहीं दूसरी तरफ सी अरुण कुमार नें पुलिस को
शिकायत कर कहा कि उनके घर में चोर घुसा है| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच की| अरुण कुमार नें पुलिस को बताया कि आरोपी तमंचा लेकर आया था उसे पकड़ लिया|
थानाध्यक्ष राजीव कुमार नें बताया कि दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया है| पीड़ित युवक के गंभीर चोट होनें पर उसे थानें से ही जमानत पर छोड़ दिया गया|



