Home Blog Page 203

रिटायर्ड ग्राम विकास अधिकारी से तमंचा लगाकर लूट

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) रिटायर्ड ग्राम विकास अधिकारी सेतमंचा लगाकर जेबरात की लूट कर ली गयी है| मामले में पीड़ित की पुत्री नें थाना पुलिस को तहरीर दी| पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है|
थाना क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी नीलम राठौर पत्नी जयप्रकाश नें पुलिस को तहरीर दी| जिसमे बताया कि उनके पिता रिटायर्ड ग्राम विकास अधिकारी यदुनाथ सिंह सोमबंशी वॉलीबॉल के पूर्व चैम्पियन हैं| उनके पिता के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया कि याकूतगंज में वॉलीबॉल का मैच है, जिसमे उन्हें रेफरी की भूमिका अदा करनी है| लिहाजा यदुनाथ सिंह तय समय पर याकूतगंज जाने वाले टैम्पों पर बैठे| याकूतगंज पंहुचकर उन्होंने उसी नम्बर पर फोन किया तो वह युवक याकूतगंज क्रासिंग पर मिला| वह उन्हें याकूतगंज से फिर टैम्पों में बैठाकर भोजपुर बघार लेकर आया और पैदल यदुनाथ को बघार की तरफ ले गया| जब बाग में पंहुचा तो उसने यदुनाथ सिंह से गाली-गलौज कर तमंचा दिखा गले में सोने की चेन, एक अंगूठी व मोबाइल लूट लिया और धमकी देकर फरार हो गया| थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है| मुकदमा दर्ज किया जायेगा|

इंवर्टर के करंट से युवक की मौत

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) इंवर्टर ठीक करने के दौरान अचानक करंट लगने से युवक गंभीर हो गया| उसे परिजनों नें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम कैटहा ककरईया निवासी स्वर्गीय राजवीर राजपूत का 20 वर्षीय पुत्र विकास घर के भीतर इंवर्टर ठीक कर रहा था, उसी दौरान अचानक विकास को इंवर्टर का जोरदार करंट लगा, जिससे वह गंभीर हो गया| उसे परिजन लोहिया अस्पताल लेकर आये,जहाँ उसे मृत घोषित किया गया| जिससे परिजनों में चित्कार मच गयी| मृतक की माँ शारदा देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|

‘हर घर तिरंगा’ अभियान से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरेगी बीजेपी

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाजपा जिला मुख्यालय आवास विकास में मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत में जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे बताया गया कि बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार 15 अगस्त आजादी दिवस को एक उत्सव में मनाने का कार्य कर रही है देश के प्रत्येक नागरिक में देशभक्ति का जज्बा उत्पन्न करने के लिए हर घर तिरंगा अभियान एक उत्सव के रूप में मनाने का कार्य किया जा रहा है इस बार का तिरंगा अभियान ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर आधारित है|
जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पूरे जनपद में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा| भारत का राष्ट्रीय ध्वज भारत की शान है, लेकिन पिछली सरकारों की कार्यशैली से तिरंगे की शान को कमजोर करने का भर्षक प्रयास किया गया| बीते कई सालों से बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार 15 अगस्त आजादी दिवस को एक उत्सव में मनाने का कार्य कर रही है| देश के प्रत्येक नागरिक में देशभक्ति का जज्बा उत्पन्न करने के लिए हर घर तिरंगा अभियान एक उत्सव के रूप में मनाने का कार्य किया जा रहा है| इस बार का तिरंगा अभियान ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर आधारित है| उन्होंने बताया कि बीजेपी ने इस अभियान को उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया है| जिसके तहत जनपद के सभी मंडलों एवं जिला स्तर पर तिरंगा यात्रा निकालेंगे अभियान के संदर्भ में 7 अगस्त से 8 अगस्त के मध्य मंडलों में बैठक आयोजित होगी| 10 अगस्त से 12 अगस्त के मध्य मंडलों में यात्राएं निकलेगी। 12,13 व 14 अगस्त जनपद के सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित होंगे| इन सभी स्थानों पर सजावट करने का कार्य किया जाएगा। 14 अगस्त को जिला स्तर पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसमें जिले स्तर पर ही मौन जुलूस निकाला जाएगा। संगोष्ठी आयोजित करके 14 अगस्त 1947 को देश के विभाजन के बारे में जानकारी दी जाएगी| विभाजन से प्रभावित लोगों के साथ चर्चा भी की जाएगी|
भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी मंडलों में कार्यक्रम संयोजकों की नियुक्ति की गयी है| मंडलों में आयोजित होने वाली बैठकों में इस पूरे अभियान की जानकारी बूथ स्तर तक पहुंचायी जाएगी| सभी तिरंगा यात्राएं 1 किलोमीटर से 2 किलोमीटर के अंतर्गत होगी। उन्होंने बताया जनपद में 1531 बूथ हैं, जिसमें 1200 बूथ सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। इन सभी बूथों पर यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न करना होगा।
सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. बीके गंगवार, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भास्कर दत्त द्विवेदी, आलू विपणन संघ के सभापति विमल कटियार,कायमगंज नगर पालिकाध्यक्ष शरद गंगवार नवाबगंज पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत, खीमसेपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. भूदेव सिंह राजपूत, जिला मंत्री गोपाल राठौर, जिला मंत्री अभिषेक बाथम, शिवांग रस्तोगी आदि रहे |

महिला का अश्लील वीडियो बनाकर किया शारीरिक शोषण, एफआईआर दर्ज

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) महिला का नहाते हुए वीडियो बनाकर वायरल करनें की धमकी देकर शारीरिक शोषण करनें में मुकदमा दर्ज किया गया है| पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है|
शहर कोतवाली के मोहल्ला पलरिया निवासी पंकज श्रीवास्तव के ऊपर एक महिला नें एफआईआर दर्ज करायी है| जिसमे कहा है कि पंकज श्रीवास्तव के मकान में महिला किराये पर रह रही थी| महिला का आरोप है कि उसका मकान मालिक पंकज नें नहाते हुए वीडियो बना लिया| जिसके बाद उसको वायरल करनें की धमकी देकर उसका शोषण किया| 26 दिसंबर 2024 को मारपीट कर घर से निकाल दिया|महिला नें आरोपी पंकज से जान-माल का खतरा बताया है| मुकदमें की विवेचना अवर निरीक्षक विजय कुमार को दी गयी है|

मार्ग दुर्घटना में बाइक सबार दो कांवड़ियां घायल, एक की मौत

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बाइक से जल भरने जा रहे तीन कांवडिया अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गये| जिन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जहाँ एक को मृत घोषित कर दिया गया|
शाहजहाँपुर अल्लागंज कुडरी निवासी 26 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र रामसागर अपने चचेरे भाई प्रभुदयाल व अजयवीर के साथ बाइक से पांचाल घाट जलभरने जा रहे थे| उसी दौरान थाना राजेपुर के जमापुर मोड़ के निकट किसी अज्ञात वाहन नें बाइक सवार तीनों कांवरिया घायल हो गये| जिन्हें लोहिया अस्पताल लाया गया| जहाँ ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया| मृतक ओमप्रकाश की पत्नी सीता, माँ रेशमा देवी रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक ओमप्रकाश के 2 साल की पुत्री बिट्टू है| उप निरीक्षक श्यामबाबू नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|

बाढ प्रभावित गांवों का डीएम-एसपी नें किया दौरा

फर्रूखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा तहसील कायमगंज के बाढ़ से प्रभावित होने बाले चौराहर, ढाईघाट व अजीजाबाद फर्रूखाबाद का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा गाँवो में पहुँचकर सभी ग्रामीणों से वार्ता की व बाढ़ से होने वाली समस्याओं व कटान की जानकारी प्राप्त की| सिचाई विभाग को गाँवो को कटान से बचाने के लिये आवश्यक व प्रभावी उपाय करने के निर्देश दिये गये। तहसीलदार को संवंधित गाँवो में नाव व नाविकों की व्यवस्था करने व बाढ़ राहत शरणालय व चौकियों पर आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिये, चिकित्सा विभाग को संवंधित गाँवो में आवश्यक दवाएं व डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। तहसीलदार, अधिशाषी अभियंता सिंचाई व संवंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

चोरो का धावा, नकदी जेबरात साफ

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) बीती रात चोरों नें घर पर धावा बोलकर नकदी जेबरात साफ कर दिये| सूचना पर पंहुची पुलिस नें जाँच पड़ताल की|
थाना क्षेत्र के ग्राम जरारी निवासी सादाव पुत्र मैनुद्दीन अपने भाइयों ऐराज व सद्दाम के साथ छत पर सो रहे थे। देर रात लगभग 2 बजे नीचे मकान से आवाजें आती सुनी| जिसके बाद उन्होंने नीचे देखा तो चोरी कर रहे थे| शोर मचाते ही चोर भाग गये, ग्रामीणों ने पीछा किया लेकिन चोर हाथ नही लगे| घर के अंदर लौटने पर पता चला कि सभी कमरों के ताले टूट चुके थे और कई कीमती सामान गायब थे। घर के अंदर लौटने पर पता चला कि सभी कमरों के ताले टूटे थे व कई कीमती सामान गायब थे। चोर लगभग 13 हजार की नकदी व कीमती जेबरात लेकर फरार हुए| सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह, कार्यवाहक थानाध्यक्ष आनंद शर्मा, फिल्ड यूनिट की टीम मौके पर पंहुची और जाँच की| पुलिस नें सादाब की तहरीर पर पर मुकदमा दर्ज किया गया| उपनिरीक्षक रामबाबू को जाँच दी गयी है|

बड़ी खबर: छज्जा गिरने से घायल मासूम भाई-बहनों की मौत

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) बीते दिन छज्जा गिरनें से घायल हुए पांच मासूमों में से दो सगे भाई-बहनों की उपचार के दौरान मौत हो गयी| जिससे कोहराम मच गया| घर शुभचिंतकों की भीड़ लग गयी| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर हड़ाई निवासी महिपाल के मकान के गेट का छज्जा सोमवार की सुबह वर्षा के दौरान गिर गया। जिसमें महिपाल की 14 वर्षीय पुत्री प्रीती, 10 वर्षीय पालकी, रघुपाल की 5 वर्षीय पुत्री शशी, धनपाल की 7 वर्षीय पुत्री आराध्या, व 5 वर्षीय कुशल उर्फ मोदी घायल हो गये। वह सभी बच्चे विद्यालय जा रहे थे। जैसे ही बच्चे स्कूल जाने के लिए घर से निकले वैसे ही छज्जा गिर गया। सभी को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया था| लिहाजा आराध्या व कुशल को कानपुर रिफर किया गया था| जहाँ दोनों भाई बहनों की उपचार के दौरान मौत हो गयी| मृतकों की माँ रूबी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| धनपाल के अभी एक पुत्र खिलाड़ी व एक पुत्री नन्ही है|

बीजेपी विधायक को गाली-गलौज की आडियो वायरल होने पर जिप. सदस्य पर मुकदमा

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) बीजेपी विधायक सुशील शाक्य का नाम लेकर फोन पर एक पीड़ित से फोन कर उनके लिए गाली-गलौज करने के मामले में पुलिस नें आरोपी जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है| पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गयी है|
दरसल एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे एक पीड़ित व्यक्ति से फोन पर सपा के लोक सभा प्रत्याशी रहे डा. नबल किशोर शाक्य वार्ता कर रहें हैं| लिहाजा पीड़ित व्यक्ति डॉ. नबल किशोर पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहा है| इसी बीच फोन लेकर जिला पंचायत सदस्य नरेद्र शाक्य निवासी नगला खैरबंद गाली-गलौज अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य के लिए भी करता है| मामले में वीडियो वायरल होनें के बाद विधायक के समर्थन आक्रोशित हो गयी| राजेपुर में भी आरेंन्द्र सिंह राजपूत नें नरेंद्र शाक्य के खिलाफ तहरीर दी| वहीं नवाबगंज में सभासद आकाश निवासी मेन मार्कीकेट नवाबगंज की तहरीर पर पुलिस नें आरोपी नरेंद्र शाक्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया| जाँच दारोगा राजेश कुमार को दी गयी है|
नवाबगंज प्रभारी निरीक्षक अबध नारायण पाण्डेय नें बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| आरोपी की तलाश की जा रही है|

पुलिस की बिना इजाजत ड्रोन उड़ाया तो खैर नहीं, होगी गैंगेस्टर की कार्यवाही  

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)जनपद में रात या दिन के समय उड़ते ड्रोन को लेकर लोगों में डर और बेचैनी का माहौल बनता है| कभी धार्मिक स्थलों के ऊपर तो कभी संवेदनशील इलाकों में मंडराते भी देखा जाता है, लेकिन अब कोई प्रशासन की अनुमति के बिना ड्रोन उड़ाता है तो ऐसा करना उससे भारी पड़ सकता है और उसकी कानून से सीधी टक्कर मानी जाएगी| दरअसल राज्य सरकार ने ड्रोन उड़ाने को लेकर बड़ा फैसला लिया है| बिना अनुमति ड्रोन उड़ाना अब अपराध की श्रेणी में रखा गया है| बिना अनुमति यदि ड्रोन उड़ाया तो पुलिस सख्त कार्यवाही करेगी| जिला पुलिस नें इसके लिए कमर कस ली है| इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक की तरफ से फरमान भी जारी किया गया है| यदि बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाया तो गैंगेस्टर की कार्यवाही की जायेगी| मुकदमा भी दर्ज होगा|
दरअसल जिले में अब बिना पंजीकरण और अनुमति के ड्रोन उड़ाना पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। ड्रोन संचालन को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अब बिना पंजीकरण और पुलिस-प्रशासन की अनुमति के ड्रोन उड़ाना पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। वर्ष 2023 की ड्रोन संचालन नियमावली के अनुसार किसी भी व्यक्ति को ड्रोन उड़ाने से पहले उसका पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। यदि कोई बिना अनुमति ड्रोन उड़ाता है या नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि ड्रोन के जरिए किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम देने पर दोषियों पर सख्त कानूनी धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा।
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने बताया कि सभी ड्रोन मालिकों को जल्द ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया और अनुमति से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें। किसी भी प्रकार की जानकारी या अनुमति के लिए संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क करें। जनपद के सभी थानों पर रजिस्टर रखा जायेगा, जिसमे ड्रोन संचालक अपना पंजीकरण करायेंगे, ऑन लाइन भी पंजीकरण कराना होगा| इसके बाद भी जिस जगह ड्रोन उड़ाना है उसकी अनुमति भी लेनी होगी|