फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) तेज रफ्तार बाइक से रेस लगा रहे युवक नें महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे महिला की हालत नाजुक हो गयी उसे पहले लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया, जहाँ हालत गंभीर होनें पर उसे सैफई रिफर कर दिया गया, सैफई से भी चिकित्सकों नें उसे रिफर कर दिया, परिजन
महिला को दिल्ली ले जा रहे थे जहाँ उसने दम तोड़ दिया| परिजनों नें मामले में मुकदमा दर्ज कराया है|
थाना कादरी गेट के बाग लकूला निवासी सनी पुत्र शिवपाल नें दर्ज करायी गयी एफआईआर में कहा कि
उसकी पत्नी सोनम लकूला जूनियर स्कूल रसोईया थी| बीते 27 अगस्त को दोपहर लगभग 1:46 मिनट पर वह स्कूल से घर आ रही थी, उसी दौरान केटीएम बाइक व दो अन्य बाइके आपस में रेस कर रहे थे, उसी दौरान तेज रफ्तार केटीएम बाइक सबार नें जोरदार टक्कर सोनम के मार दी| जिससे वह बुरी तरह घायल हो गयी| उसे लोहिया उसके बाद सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया जहाँ दिल्ली रिफर किया गया| 29 अगस्त को दिल्ली अस्पताल के बाहर एम्बुलेंस से निकालते समय उसकी मौत हो गयी| मुकदमा की जाँच कृष्ण कुमार कश्यप को दी गयी है| 
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल रसोईया की मौत
एसपी नें 27 उपनिरीक्षकों को दी नई तैनाती
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद की पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत 27 उपनिरीक्षकों को पुलिस अधीक्षक आरती सिंह नें बीती रात नई तैंनाती दे दी| जिससे जिले की सुरक्षा व्यवस्था चुस्त होगी|
पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत उपनिरीक्षक कल्लू प्रसाद यादव को थाना कमालगंज, सुरेश कुमार को थाना
अमृतपुर, अब्दुल खालिक को थाना मऊदरवाजा, मुकेश वाजपेयी को शमसाबाद, जसवीर सिंह को फतेहगढ़, पंकज कुमार यादव मऊदरवाजा, जयराम सिंह को थाना नवाबगंज, धर्मेन्द्र सिंह मलिक मोहम्मदाबाद, बृजेश यादव थाना जहानगंज, मुलेंद्र सिंह कमालगंज, दिनेश कुमार कम्पिल, योगेन्द्र सिंह
कम्पिल, धनीराम थाना मेरापुर, तेज सिंह जोनल रिजर्व पुलिस बल, रामरूप सिंह कम्पिल, उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह यादव न्यायालय सुरक्षा, अशोक कुमार यादव शमसाबाद, शिवपाल वर्मा अमृतपुर, सुरेश कुमार कम्पिल, रघुवीर प्रसाद जनपदीय सम्मन सेल, महेंद्र सिंह चन्देल मऊदरवाजा, पुलिस लाइन हरीश कुमार, सत्यदेव ओझा राजेपुर, सूखेलाल अमृतपुर, राजेश सिंह राठौर को थाना मेरापुर में तैनाती मिली है|
नवजात बालिका की हत्या कर शव गायब करनें में माँ व चार मामाओं पर केस होगा दर्ज
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मासूम नवजात बालिका की हत्या कर शव गायब करने के मामले में न्यायालय सख्त हो गया है| न्यायालय ने आरोपी माँ व उसले चार भाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करनें के आदेश जारी किये हैं| पैरवी अधिवक्ता डॉ. दीपक द्विवेदी नें की|
थाना नवाबगंज के ग्राम गुसरापुर निवासी सौरभ अवस्थी पुत्र अशोक कुमार नें न्यायालय का दरवाजा खटखटाया| जिसमे न्यायालय नें मुकदमा दर्ज करनें के आदेश दिये| आदेश में कहा कि बीते 7 दिसंबर 2022 को उसकी पत्नी रूबी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कायमगंज में एक पुत्री को जन्म दिया। रूबी देवी के भर्ती होने डिलीवरी व बच्ची का जन्म प्रमाण सौरभ के पास उपलब्ध है। पुलिस अधीक्षक को दिये प्रार्थना पत्र व परिवार परामर्श केन्द्र में भी रूवी देवी ने बच्ची को होना स्वीकार किया है। जबकि रूबी देवी द्वार न्यायालय में बयानों में कहा गया कि उसके कोई बच्चा नहीं है। लिहाजा आरोप है कि सौरभ की पत्नी रूबी देवी, साले कमलेश कुमार, कैलाशचन्द्र, विमलेश कुमार व अजीत कुमार निवासी अहमदगंज कायमगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज करनें के आदेश दिये है|

तीन दिन में दूसरी बार शांतिभंग में युवक का चालान
फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) युवक को चोरी के शक में मारपीट करनें के आरोपी को तीन दिन में दूसरी बार पुलिस नें गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया है|
थाना राजेपुर के ग्राम बीते 22 अगस्त की रात लगभग एक बजे राजेपुर थाना के ग्राम वीरसिंहपुर में मानसिक रूप से दिव्यांग युवक अंकुर पुत्र सुरेन्द्र निवासी बिरियाडेरा कुरावाई विदिशा मध्य प्रदेश को चोर
होनें के शक में सीमेंट के बिजली पोल से बांधकर मारपीट करने के मामले में बीते 27 अगस्त को तेज प्रताप सिंह पुत्र श्याम पाल सिंह अभय पुत्र वीर बहादुर सिंह निवासी बिरसिंहपुर राजेपुर को गिरफ्तार किया था| उसका शांति भंग में चालान किया गया था| जमानत मिलने के बाद अभय पुत्र वीर बहादुर सिंह सोशल मीडिया पर एक भडकाऊ पोस्ट डाली, जिसमे लिखा कि सभी कार्यकर्ता कल पुलिस अधीक्षक कार्यलय पंहुचे सभी हाथ में पेट्रोल लेकर आयें मै आत्मदाह करुगा, जब गौ सेवा करना पाप तो जिन्दगी से बेहतर मौत है, मेरी मौत का जिम्मेदार जिला प्रशासन होगा| पोस्ट शेयर होनें के बाद पुलिस हरकत में आ गयी और अभय को फिर शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया गया|
पुलिस बरामद नही कर पायी चाकू
बंधक बनाकर पीटे गये युवक की गर्दन पर चाकू रखे हुए भी एक फोटो वायरल हुआ था, पुलिस अभी तक वह चाकू और चाकू रखने वाले युवक को पकड़ नही पायी| कानून में किसी को भी इस तरह से तालिबानी सजा देनें की छूट नही दी गयी है|
माफिया अनुपम को मिली आजीवन कारावास, अब गवाह को दी गयी धमकी, मुकदमा दर्ज
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) माफिया अनुपम दुबे को आजीवन कारावास की सजा ठेकेदार शमीम की हत्या में मिली है| उसके बाद मुकदमें में गवाह को धमकी मिल रहीं है| लिहाजा गवाह की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गयी है|
कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला भूसा मंडी निवासी फजल मंसूरी नें कोतवाली पुलिस को 27 अगस्त को तहरीर दी| जिसमे कहा कि वह मोहल्ला कसरटटा निवासी माफिया अनुपम दुबे को शमीम हत्याकांड में आजीवन कारावास हुआ है| घटना में वह गवाह है| फजल ने कहा की अनुपम के सहयोगी द्वारा सोशल
मीडिया पर भडकाऊ पोस्ट डाली जा रही है| पोस्ट में ही धमकी दी जा रही है| एक भक्त भोलेनाथ की आईसे पोस्ट किया गया है| जिसमें कहा गया है कि यदि पिता की हत्या का बदला लेना अपराध है तो यह अपराध हम करते रहेंगे| प्रमोद मिश्रा के नाम से बनी आईडी से पोस्ट किया गया कि कल जो लोग डा. अनुपम दुबे की चौखट पर नाक रगड़ते थे, आज वह लिख रहे कि न्याय व्यवस्था की जीत हुई| इसके साथ ही मीनाक्षी दुबे के नाम से बनी आईडी सहित अन्य कई आईडी से पोस्ट का जिक्र एफआईआर में किया है| विवेचना सरह चौकी प्रभारी को दी गयी है| कोतवाल रणविजय सिंह नें बताया की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है| 
नौनिहालों ने समझी न्यायिक प्रक्रिया
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा जिला जज नीरज कुमार नेतृत्व में लीगल अवैरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमे पंहुचे स्कूली छात्रों नें न्यायालय की प्रक्रिया को करीब से समझा|
जिला जज द्वारा दीप प्रज्वालित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया| उन्होंने कहा कि हमे भारत के सविधान
के बारे मे जानकारी होनी चाहिए| जिससे वह एक जागरूक नागरिक बन सके| अपर जिला जज अभिनीतम औपाध्ये ने बच्चों को भारत के संविधान के बारे मे जानकारी दी| अपर जिला जज संजय कुमार ने बच्चों को विभिन्न न्यायालयों के बारे मे जानकारी दी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्य के बारे मे
अवगत कराया| बच्चों को एक जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया| कार्यक्रम मे जिला जज नीरज कुमार, अपर जिला जज अभिनीतम उपाध्यय, शैलेन्द्र सचान, संजय कुमार, सीजेएम घनश्याम शुक्ला, बार एसोसिएशन उपाध्यक्ष सुरेश राणा, रेड क्रॉस सोसाइटी के वाइस चेयरमैन शीश महरोत्रा, कोषाध्यक्ष कौशल्या गिरी, एकता साध, डॉ. नावेद अलीम रहे|
अर्थी निकाल कर फूंका अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)फेडरेशन ऑफ ऑल इन्डिया व्यापार मंडल ने 50 प्रतिशत टेरिफ बढ़ाने के विरोध में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाल पुतला दहन कर नारेबाजी की| ट्रंप के फैसले का कड़ा विरोध किया गया| व्यापारियों ने भारत में अमेरिकी वस्तुओं के आयात पर शत-प्रतिशत टैरिफ लगाने या पूरी तरह आयात और अमेरिकी वस्तुओं के भारत में निर्माण पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की।
सेन्ट्रल जेल व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेश गुप्ता के नेतृत्व में व्यापार मंडल पदाधिकारी सेन्ट्रल जेल चौराहे पर एकत्रित हुए| इसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शव यात्रा निकालकर नारेबाजी की| नारेबाजी करते हुए चौराहे पर पुतला फूंक दिया| जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा नें कहा कि सरकार का किसी भी कीमत पर ट्रंप के टेरिफ से कोई समझौता नही करेगी| जिला महामंत्री विमलेश मिश्रा नें कहा की व्यापार
मंडल ट्रंप टेरिफ का विरोध पूरे जिले में करेगी| सेन्ट्रल जेल महामंत्री डॉ. संजीब त्रिपाठी नें कहा की ट्रंप के टैरिफ का व्यापारी विरोध कर रहा है| हमे स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करना चाहिए| सेन्ट्रल जेल अध्यक्ष योगेश गुप्ता नें कहा भारत पर 50 फीसदी अमेरिकी टैरिफ थोपने से व्यापारी नाखुश है, पूरी तरह आयात
और अमेरिकी वस्तुओं के भारत में निर्माण पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की। संरक्षक अजय यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित मिश्रा, देवेन्द्र सक्सेना पिंटू, उपाध्यक्ष अर्पित अग्निहोत्री, देवेन्द्र सक्सेना (मांझी), बीजेपी नेता शिवम दुबे, पाल सेना जिलाध्यक्ष पंकज पाल, अनुपम पाण्डेय, डॉ. रवि राजपूत,प्रशांत कटियार, प्रशांत शाक्य मंत्री, लखन सिंह, अवनीश कुमार, राहुल उपाध्याय, सुरेश चन्द्र मिश्रा, सत्यप्रकाश, संजन मिश्रा आदि रहे|

राजेश राय को थानाध्यक्ष जहानगंज का चार्ज
फर्रुखाबाद:(जेएनआई न्यूरो) खाली चल रहा है थाना जहानगंज के पद पर बीती राज पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने नए थानाध्यक्ष की तैनाती की है l पूर्व थाना अध्यक्ष जितेंद्र पटेल का गैर जनपद तबादला होने के बाद से थानाध्यक्ष जहानगंज का पद रिक्त चल रहा था l बीती रात पुलिस अधीक्षक ने एसओजी के उप निरीक्षक राजेश राय की तैनाती थानाध्यक्ष जहानगंज के पद पर कर दी है l राजेश राय पूर्व में थाना कादरी गेट के थानाध्यक्ष भी रह चुके हैं l

हार्ट सर्जन की हार्ट अटैक से मौत,अस्पताल में ड्यूटी पर तोड़ा दम
डेस्क:चेन्नई में हार्ट का इलाज करने वाले 39 वर्षीय कार्डिएक सर्जन डॉक्टर गार्डलिन रॉय की हार्ट अटैक से मौत हो गई। अस्पताल में ड्यूटी के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। हॉस्पिटल के अन्य डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का हर संभव प्रयास किया लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गई।उन्हें बचाने के लिए सीपीआर और एंजियोप्लास्टी समेत कई प्रयास किए गए पर उन्हें बचाया न जा सका।
बिजली पोल टूट कर गिरा, बालक गंभीर
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बिजली विभाग की लापरवाही से एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया, लेकिन फिर भी बालक गंभीर रूप से घायल हो गया|
बीती रात थाना मऊदरवाजा के ग्राम बहादुरगंज निवासी 7 वर्षीय रिजा पुत्र इंतखाब घर के बाहर निकल रहा था, उसी दौरान उसके ऊपर सीमेंट का बिजली पोल गिर गया, जिससे बालक के सिर में गंभीर चोट आयीं| परिजनों नें निजी अस्पताल में बालक का उपचार कराया| बालक के परिजनों नें बिजली विभाग पर लापरवाही और अनदेखी का आरोप लगाया है| 




