Home Blog Page 185

प्रदेश में पुन:एक माह चलेगा नो हेलमेट,नो फ्यूल अभियान

लखनऊ:प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने सड़क सुरक्षा के लिए नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान शुरू किया है।यह अभियान प्रदेश के सभी जनपदों में 1 सितंबर से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलेगा| इस अभियान का उद्देश्य लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करना है।पूरे प्रदेश में यह अभियान जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला सड़क सुरक्षा समिति के समन्वय से चलाया जाएगा। 30 सितंबर तक चलने वाले अभियान में परिवहन,पुलिस,राजस्व और जिला प्रशासन के अधिकारी मिलकर मुख्य जिम्मेदारी निभाएंगे। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से अपील की-पहले हेलमेट,बाद में ईंधन। सीएम योगी ने कहा की इस अभियान का उद्देश्य दंडित करना नहीं अपितु हर नागरिक को कानून के अनुरूप सुरक्षित व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना है। ईंधन तभी, जब हेलमेट सिर पर हो। सीएम ने अभियान की सफलता के लिए प्रदेशवासियों का साथ भी मांगा।

सरेशाम राजमिस्त्री के घर से नकदी-जेबरात साफ

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) सरेशाम राजमिस्त्री एक घर से नकदी-जेबरात साफ कर दिये गये| जानकारी होनें पर हडकंप मच गया| मामले की सूचना पुलिस को दी गयी|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला बाग राठौरा निवासी इस्लामुद्दीन पुत्र शहाबुद्दीन राज मिस्त्री का कार्य करते हैं| रविवार देर शाम लगभग आठ बजे इस्लामुद्दीन अपनी पत्नी रुखसाना बेगम आदि परिजनों के साथ मकान की पहली मंजिल पर सो रहे थे| उसी दौरान परिजनों का कहना है कि दूसरी मंजिल पर मकान के पीछे से चढ़ आये और कमरे में रखे कई बक्से का ताले तोड़ दिये और लगभग 1 लाख की नकदी व जेबरात चोरी कर लिये| दूसरी मंजिल पर रुखसाना बेगम कोकुछ परछाई नजर आयी| जिस पर उन्हें शक हुआ तो चीख-पुकार मची गयी| परिजनों का कहना है कि चोरी पीछे से ही वापस फरार हो गये| ग्राम प्रधान विजय पाल नें पुलिस को सूचना दी|

आकाशीय बिजली गिरने से 34 बकरियों की दर्दनाक मौत

फर्रुखाबाद:(मेरापुर संवाददाता) आकाशीय बिजली कई जगह कहर बनाकर गिरी है| वहीं उसी प्रकार पेंड के नीचे बारिश से बचने के लिए चरवाहे बकरियों को खड़ी किये थे, अचानक आकाशीय बिजली उनके ऊपर मौत बनकर गिरी, जिससे सभी 34 बकरियों की मौत हो गयी, जबकि चरवाहे बाल-बाल बच गये|
थाना क्षेत्र के ग्राम कुरार गणेशपुर निवासी सतीश चन्द्र पुत्र प्रेम चन्द्र अपनी 17 बकरी व उनके साथ करन सिंह पुत्र अजब सिंह अपनी 17 बकरी कुल 34 बकरियों को सामूहिक रूप से चराने गाँव से कुछ दूर गये थे| वह ग्राम गिलौंदा में बकरी चरा रहे थे, उसी दौरान बारिश होनें लगी| सतीश चन्द्र नें बताया कि बारिश से बचने के लिए राम सहाय के खेत में खड़े पीपल के पेड़ के नीचे बकरियों को खड़ा कर लिया और खुद भी खड़े हो गये, उसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली कहर बनकर गिरी, जिससे सभी 34 बकरी मौत के मुंह में चली गयी, भला रहा की चरवाहा सतीश व करन सिंह बाल-बाल बच गये| सूचना पर मेरापुर थानाध्यक्ष अजब सिंह व क्षेत्रीय लेखपाल सौरभ मौके पर पंहुचे| थानाध्यक्ष अजब सिंह नें बताया कि 34 बकरी आकाशीय बिजली गिरनें से मरी हैं| वह मौके पर गये थे|

ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सबार साले ने तोड़ा दम, बहनोई बाल-बाल बचा

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) तेज रफ्तार ट्रैक्टर नें बाइक से जा रहे जीजा सेल को कुचल दिया| जिससे साले की मौत हो गयी, जबकि उसका बहनोई बाल-बाल बच गया| पुलिस नें मौके पर आकर जाँच पड़ताल की|
जनपद एटा के धूमरी कलवरिया निवासी शिवनंदन सिंह राजपूत अपने साले 15 वर्षीय अंकित पुत्र रामदास के ग्राम कटियारी अल्लाहगंज शाहजहांपुर के साथ बाइक से घर से फर्रुखाबाद जा रहे थे समय लगभग 12:30 दोपहर रास्ते में सिरमौर बांगर गांव की आगे पुलिया के पास डंपर की टक्कर से अंकित की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई और बहनोई शिवनंदन बाल-बाल बच गया| जानकारी के मुताबिक दो दिन पूर्व अंकित अपनी बहन साधना को उसकी ससुराल छोड़ने गया था| शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज भेजा है। थानाध्यक्ष अबध नारायण पांडेय आदि पुलिस बल के साथ पंहुचे| मृतक की मां की 5 वर्ष पहले ही मौत हो गई हो चुकी है पिता पैरों से विकलांग है|
थानाध्यक्ष अबध नारायण पाण्डेय नें बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज होगा|

आकाशीय बिजली गिरने से मबेशी चरा रहे युवक की मौत

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) मबेशी चरा रहे युवक के ऊपर आकाशीय बिजली गिरनें से उसकी दर्दनाक मौत हो गयी| जिससे परिजनों में कोहराम मच गया|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला समई निवासी 22 वर्षीय विवेक यादव पुत्र मुकेश यादव रविवार दोपहर मबेशी चराने के लिए खेतों में गया था, शाम लगभग 4:30 बजे आकाशीय बिजली विवेक के ऊपर गिर पड़ी जिससे विवेक की दर्दनाक मौत गयी| जिससे कोहराम मच गया| मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर है बड़े भाई कुलदीप, राहुल तथा छोटा भाई अभिषेक तथा बहन आरती है| मृतक की माँ गुड्डी देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| घटना की सूचना पर मौके पर लेखपाल सचिन मिश्रा पहुंचे|

आकाशीय बिजली गिरने से चार गंभीर, भर्ती

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) खेतों में भैस चरा रहे चार युवक अचानक आयी मूसलाधार बारिश के उपरांत गिरी बिजली के चपेट में आ गये, जिससे चारों झुलस गये,तीन को सीएचसी व एक को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है|
थाना क्षेत्र के ग्राम कांधे मई मिल्किया निवासी 17 वर्षीय अंकित पुत्र मुलायम सिंह, 22 वर्षीय आकाश पुत्र राजेन्द्र, 16 वर्षीय रोहन पुत्र ओंकार, 15 वर्षीय ऋषभ पुत्र अनिल कुमार खेतों में भैस चरा रहे थे, उसी दौरान अचानक बारिश होनें लगी, बारिश के दौरान चारो खेत के किनारे के साथ बैठ गये, उसी दौरान तेज आबाज के साथ बिजली गिरी और तीन किशोर व एक युवक घायल हो गये| तीन को सीएचसी व एक को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है| सीएचसी के चिकित्सक लोकेश शर्मा नें बताया कि सभी खतरे से बाहर हैं|
मकान पर बिजली गिरने से लेंटर फटा, युवक बाल-बाल बचा
नवाबगंज के मोहल्ला पुराना गनीपुर निवासी अनीता सक्सेना अपने परिवार के साथ घर पर बैठी थी, अचानक ऊपर के कमरे पर बिजली गिरी जिससे उनका लेटर फट गया, कमरे में बैठा उनका बेटा प्रियांशु सक्सेना बाल बाल बच गया| पूरा परिवार बिजली गिरने से दहशत में आ गया| घर के सब घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फूंक गये।
अनीता के पड़ोसी भूरे यादव के घर पर भी अचानक आकाशीय बिजली गिर गयी| उनके घरेलू उपकरण इनवर्टर व बैटरी में तेजी से धमाका हुआ जिससे उनके बच्चे अनमोल और विशाल और भूरे की पत्नी प्रीति देवी बाल-बाल बच गये।
पेंड गिरनें से लगा जाम, बिजली गुल
जहानगंज संवाददाता: कमालगंज विकास खंड के ग्राम रूनी चुरसाई में पेड़ गिरने से मुख्य मार्ग पर जाम लग गया| बिजली के चार पोल गिरने से विधुत आपूर्ति बंद हो गयी व धान व मक्का की फसल गिर जाने से नुकसान हुआ|

गणेश चतुर्दशी व बारावफात को लेकर पुलिस ने किया पैदल मार्च

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) गणेश चतुर्दशी और बारावफात को लेकर पुलिस अलर्ट है। रविवार को पुलिस ने कस्बे में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देश पर पैदल मार्च कर लोगों को शांति और सुरक्षा का एहसास कराया।
पुलिस नें फ्लेग मार्च के दौरान आपसी मिल्लत के साथ पर्व मनाने की अपील की गई वहीं किसी तरह की अफवाहों पर सहसा यकीन न करने की सलाह दी गई। बताया गया कि कुछ मुट्ठी भर असामाजिक तत्वों द्वारा समाज में सौहार्द भंग करने की नाकाम कोशिश की जाती हैं। ऐसे में जरूरी है कि पूरी सतर्कता से इन अमन के दुश्मनों का मुकाबला किया जाए। किसी प्रकार की समस्या होनें पर पुलिस को सूचना दें| कानून तोड़ने वालों को सीधा हवालात की हवा खानी होगी| कमालगंज में विशाल गणेश महोत्सव को देखते हुए सीओ अजय वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भीड़भाड़ वाले बाजार और मुख्य मार्गों में गश्त कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था का संदेश दिया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार आदि भारी पुलिस बल मौजूद रहा|

कई दिनों के बाद गंगा की बाढ़ में 5 सेमी. गिरावट

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कई दिनों से खतरे के निशान से 20 सेमी. स्थिर गंगा आखिर रविवार शाम को 5 सेमी. घट गयीं| लेकिन खतरे के निशान से अभी भी 15 सेमी. ऊपर हैं|
दरअसल गंगा में बाढ़ का स्तर काफी दिनों से उफान पर चल रहा था| सुबह आठ बजे गंगा का जल स्तर 137.30 मीटर पर दर्ज किया गया था| रविवार शाम 4 बजे गंगा घट कर 137.25 मीटर में आ गयीं| खतरे का निशान 137.10 मीटर पर लोहिया सेतु पांचाल घाट पर दर्ज है| लिहाजा गंगा खतरे के निशान से अभी भी 15 सेमी. ऊपर हैं| नरौरा बांध से 134584 क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया| रामगंगा 135.25 मीटर पर वह रहीं हैं|

मुसलाधार बारिश ने गर्मी से दी निजात, फसलों के लिए बरसा अमृत

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रविवार को मौसम में अचानक बदलाव आया। दोपहर बाद बादल छाए रहे। शाम 4 बजे के आसपास तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण यातायात प्रभावित हुआ। कई राहगीर रास्ते में फंस गए। उन्हें अपनी मंजिल तक पहुंचने में परेशानी हुई। शहर की सड़के जलमग्न हो गयीं|
बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी। वातावरण ठंडा हो गया। कुछ लोग बारिश में भीगने निकल आए। कुछ ने घर में रहकर बारिश का आनंद लिया। मौसम विभाग के अनुसार आगे भी बारिश की संभावना है। इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे छतरी या रेनकोट साथ रखें। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मौसम का मिजाज बदला। आसमान में छाए काले बादल जमकर बरसे। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली। किसानों के चेहरे भी खुशी से खिल गए। खेतों में पानी भरता देख किसान धान की फसल को लेकर खुश हुए। बारिश से धान की फसल में जान आ गई है। हालांकि, मूसलाधार बरसात से जहां-तहां जलभराव हो गया। वहीं पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। रोजाना सुबह से ही तीखी धूप निकलने से लोग परेशान चल रहे थे।

हाई-वे कट बंद करनें पर रोष, सांसद को सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) इटावा-बरेली हाई-वे पर बाजार में पड़ने वाला कट बंद करनें से आक्रोशित चल रहे व्यापार मंडल नें सांसद को ज्ञापन सौंपकर समस्या का समाधान करानें की मांग की है|
दरअसल इटावा-बरेली नेशनल हाई-वे पर सेन्ट्रल जेल चौराहे से पपियापुर गाँव के सामने तक डिबाइडर के बीच में एक कट था, जिसे नेशनल हाई-वे नें बंद कर दिया| जिससे फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल आक्रोशीत है| संगठन के सेंट्रल जेल इकाई के अध्यक्ष योगेश गुप्ता, महामंत्री डॉ. संजीब त्रिपाठी, देवेन्द्र सक्सेना (पिंटू), संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा, जिला महामंत्री विमलेश मिश्रा, जिला प्रवक्ता लाखन सिंह के साथ पंहुचे और सांसद मुकेश राजपूत को ज्ञापन सौंपा| जिसमे बंद किये गये कट को खोलने, हाई-वे की लाइट चालू करनें, नाला का पटाव ठीक करने की मांग की गयी| व्यापार मंडल नें कहा कि यदि कार्यवाही जल्द ना हुई तो व्यापार मंडल आगे की रणनीति बनायेगा| सांसद नें कार्यवाही का भरोसा दिया| इस दौरान अनूप गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित मिश्रा, संगठन मंत्री विपिन सिंह, अवनीश कुमार, राहुल यादव आदि रहे|