Home Blog Page 187

बड़ी खबर: गैस टेंकर व डम्पर की भीषण भिडंत, एक की मौत, दो घायल

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) बीती रात इंडेंन गैस टेंकर व डम्पर की आमने-सामने की भीषण भिंडत हो गयी| जिससे गैस टेंकर (कैप्सूल) चालक की मौके पर ही मौत हो गयी| टेंकर चालक लगभग डेढ़ घंटे तक फंसा रहा, डेढ़ घंटे के बाद उसके शव को निकाल कर मोर्चरी भेजा गया| वहीं दो घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| दुर्घटना से हाई-वे पर लम्बा जाम लगा रहा|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इटावा-बरेली हाई-वे पर ग्राम बनपोई के निकट तेज रफ्तार गैस टेंकर व डम्पर की आमने-सामने की भीषण भिडंत हो गयी| जिसमे गैस टेंकर के परखच्चे उड़ गये| चालक चेंचिस में फंसकर आगे लटक गया| जिससे टेंकर चालक 45 वर्षीय नरेश पुत्र जसबंत यादव निवासी ग्राम लालजी पूर्व मंगलपुर कानपुर देहात की मौत हो गयी, वहीं डम्पर चालक 32 वर्षीय विश्राम सिंह निवासी दनक्ष सैया आगरा व डम्पर सहायक विजय पुत्र मातादीन निवैस टीकापुर सैया आगरा गंभीर रूप से घायल हो गये|
डेढ़ घंटे के बाद निकला फंसा टेंकर चालक क शव
गैस टेंकर चालक नरेश का शव दुर्घटना के फंस गया| मौके पर भीड़ लग गयी| सूचना मिलने पर कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला फोर्स के साथ मौके पर आ गये| पुलिस नें ग्रामीणों की मदद से चालक के शव को बमुश्किल बाहर निकाला और उसे मोर्चरी व दोनों घायलों को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल भेजा|

अमेरिका द्वारा 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने से व्यापारी नाखुश

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी| जिसमे व्यापारियों की समस्याओं को सुना गया और उनके निदान का भरोसा दिया गया|
बैठक में बताया गया कि अमेरिका द्वारा 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने से उद्योग प्रभावित हो रहा है, क्योंकि चीन पर 25 प्रतिशत टैरिफ ही लगा है, उद्योगों में बैंक लोन न मिलने की शिकायत की गयी| मुख्य विकास अधिकारी में सभी बैंक प्रतिनिधियों से अपील की उद्यमियों ने जिला पंचायत की अनियमितता की शिकायत की रेलवे रोड पर व बजरिया रोड पर विद्युत पोल अमानक रूप से लगाने की शिकायत की गई कायमगंज में उपयोग से अधिक विद्युत बिलिंग की शिकायत की गयी| कायमगंज में जाम की समस्या की शिकायत भी सामने आयी| मोटरसाइकिल आदि में डरावनी आवाजों के साथ लगी सायलेंसर की शिकायत की गयी| आवारा पशुओं की समस्या को भी रखा| बैठक में पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के भी पेट्रोल देने की शिकायत की गयी| जनता द्वारा ट्रैफिक लाइट का पालन न करने की शिकायत सामने आयी| सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बताया गया की हत्या से अधिक जनहानि दुर्घटना में होती है|

जनपद में फिर चलेगा ‘‘नो हेल्मेट-नो फ्यूल’’ का अभियान

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिसमे बताया गया कि जनपद में अब ”नो हेलमेट-नो फ्यूल का अभियान चलेगा|
बैठक में एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने बताया कि माह जुलाई 2025 में जनपद में 44 सड़क दुर्घटनायें घटित हुई हैं जिनमें 25 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है तथा 26 व्यक्ति घायल हुये हैं। माह जुलाई 2025 में जनपद फर्रूखाबाद में दुर्घटनाओं की संख्या में 18.91 प्रतिशत वृद्धि हुई है तथा मृतकों की संख्या में 19.04 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। माह जुलाई 2025 तक दुर्घटनाओं की संख्या में लगभग 19.48 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जबकि मृतकों की संख्या में 29.36 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। ‘‘नो हेल्मेट, नो फ्यूल ’’ का विशेष अभियान 01 से 30 सितम्बर 2025 तक चलाया जायेगा| माह जुलाई 2025 तक जनपद फर्रूखाबाद में 276 सड़क दुर्घटनायें घटित हुई हैं जिनमें 162 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है तथा 235 व्यक्ति घायल हुये हैं, इनमें से 183 सड़क दुर्घटनाओं में शामिल कम से कम एक वाहन दो पहिया है, जिसमें दो पहिया सवार 105 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है तथा 146 व्यक्ति घायल हुये हैं। 183 सड़क दुर्घटनाओं में से 45 सड़क दुर्घटनाओं में शामिल दोनों वाहन दो पहिया थे, जिनमें 22 व्यक्तियों की मृत्यु हुई व 30 व्यक्ति घायल हुये। एआरटीओ-प्रवर्तन ने बताया कि हिट एण्ड रन मोटर दुर्घटना के पीड़ितों के लिये मुआवजा योजना-2022 के अन्तर्गत अज्ञात वाहन से घटित सड़क दुर्घटना में मृत्यु की दशा में रू0 2.00 लाख तथा गम्भीर रूप से घायल होने की दशा में रू0 50 हजार के मुआवजा का प्राविधान है। नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल, जिला विकास अधिकारी श्याम तिवारी, आरसी माथुर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुरलीधर अधिशासी अभियन्ता प्रा0ख0, अशोक कुमार अधिशासी अभियन्ता-निर्माण खंड, नरेंद्र पाल सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक रहे|

हांकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों नें दिखाया दमखम

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) हॉकी के विश्व प्रसिद्ध जादूगर मेजर ध्यानचन्द के जन्मदिवस पर 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस आयोजित किया गया| जिसके तहत 14 वर्षीय बालकों की जनपद स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।
हॉकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ मेजर ध्यानचन्द के चित्र पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी,नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसलम आदि नें पुष्पांजली अर्पित कर किया| मेजर ध्यानचन्द व राष्ट्रीय खेल दिवस के बारे में अपने-अपने विचारों को रखा गया व खेलों एवं खिलाडियों को प्रोत्साहित करने के बारे में चर्चा की गयी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश सरकार के लाइव प्रसारण के माध्यम से प्रातः 10 बजे बजे फिट इण्डिया शपथ ग्रहण कराकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया| हॉकी प्रतियोगिता में 08 टीमों द्वारा निःशुल्क रजिस्ट्रेशन कराया गया है। प्रतियोगिता में निर्णायक की भुमिका में सत्यम मिश्रा, शबनम शाक्य, दीपक कुमार, अजय माथुर, रोहित कुमार, सुशील कुमार, वासु पाल, सुशांत गुप्ता मौजूद रहे। सुशांत गुप्ता अं०का० ताइक्वांडो प्रशिक्षक, पूनम शर्मा अं०का० मुक्केबाजी प्रशिक्षक, दुर्गा देवी जिम ट्रेनर आदि रहे| 30 अगस्त को महिला हांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा| जिला क्रीडा अधिकारी कर्मवीर सिंह आदि रहे|
हांकी के जादूगर के जन्मदिन पर नही दिखी उनकी कायदे की तस्वीर
मेजर ध्यानचन्द्र के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता करनें में खेलकूद विभाग कई दिनों से लगा है| मजे की बात है कि जिस हांकी के जादूगर के नाम पर प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है उनकी एक कायदे की तस्वीर की व्यवस्था तक विभाग नही कर पाया, जो चर्चा का विषय है| जो छोटी से तस्वीर लगायी गयी वह काफी पुरानी नजर आ रही थी| जिला क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह नें बताया कि तस्वीर बड़ी भी थी उसे हटा कर छोटी तस्वीर लगायी गयी| छोटी वाली भी तस्वीर ठीक थी|

गंगा के डूबने से किशोर की मौत

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) गंगा में डूबने से बालक के परिजनों में कोहराम मच गया| ग्रामीणों नें कड़ी मसक्कत के बाद किशोर का शव बाहर निकाला| पुलिस नें शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा|
थाना क्षेत्र के ग्राम आजाद नगर निवासी नसीम का 14 वर्षीय पुत्र वसीम शुक्रवार को सुबह लगभग 10 बजे अपने दोस्तों के साथ गाँव के निकट ही गंगा में बाढ का पानी देखने गया था| टूटी पुलिया पर पैर फिसल जानें से वसीम गहरे पानी मे डूब गया| दोस्तों ने परिजनों को सूचना दी| परिजन नें ग्रामीणों की मदद से वसीम का शव गंगा में खोजा| मृतक वसीम की माँ गुलशन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया|

चलती ट्रेन में चढ़नें के चक्कर में महिला की गिरकर मौत

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) चलती ट्रेन में चढ़नें के दौरान महिला का पैर फिसल गया, जिससे वह ट्रेन के नीचे आ गयी, जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी|
पड़ोसी जनपद एटा के राजा का रामपुर मोहल्ला शाक्य निवासी 60 वर्षीय रेशमा देवी पत्नी संतोष शाक्य कायमगंज के एक निजी अस्पताल में बीते दिन इलाज के लिए आयी थी| दवा लेनें के ब्काद वह कायमगंज के शिवरई निवासी श्रीपाल के घर रुक गयी, शुक्रवार को वह सुबह लगभग 7:40 बजे कायमगंज प्लेटफार्म पर एक्सप्रेस ट्रेन पर सबार होनें के लिए आयी| जिस समय ट्रेन चलने लगी तो रेशमा देवी उसमे चढ़नें के लिए बढ़ी, जिससे उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे चली गयी और उसकी मौत हो गयी| मृतका के एक 27 वर्षीय पुत्र शिवम, 24 वर्षीय पुत्री पूनम व 29 वर्षीय पुत्री रेखा है| जीआरपी नें शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा|

लोहिया अस्पताल को मिले 12 चिकित्सक, मरीजों को मिलेगी राहत

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत लोहिया अस्पताल में कुल 12 चिकित्सकों की तैनाती की गयी है| जिनको जनप्रतिनिधियों व जिलाधिकारी नें नियुक्ति पत्रों का वितरण किया|
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों में खाली पदों के सापेक्ष डिस्ट्रिक्ट वाक-इन इंटरव्यू के माध्यम से जिलाधिकारी व 05 सदस्यीय चयन समिति द्वारा 102 अभ्यर्थियों में से साक्षात्कार के लिए उपस्थिति 76 अभ्यर्थियों में से चयनित 23 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। नियुक्त डॉक्टरों में से 07 डॉक्टरों को राम मनोहर लोहिया पुरुष चिकित्सालय व 05 को महिला चिकित्सालय में नियुक्त किया गया। सांसद मुकेश राजपूत की अध्यक्षता व विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष भाजपा फतेहचंद वर्मा व जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी नें सभी को नियुक्ति पत्र सौंपे| मुख्य चिकित्सा अधिकारी अवनींद्र कुमार आदि रहे।
डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी व डॉ. ऋषिकान्त वर्मा सहित यह 23 हुए नियुक्त
डॉ. संदीप तिवारी, डॉ. ऋषिकान्त वर्मा, डॉ. प्रज्ञा मिश्रा, डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी, डॉ. दीपक तिवारी, डॉ. सुमित सिंह, डॉ. ज्योति गौतम, डॉ. श्रुति सरन, डॉ. नेहा सिंह, डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. नरेंद्र देव, डॉ. रचिता कटियार, डॉ. फरीम सिद्दीकी, डॉ. एकांश चतुर्वेदी, डॉ.अमित कुमार, डॉ. शिवानी सक्सेना, डॉ. हिमांशु राजपूत, डॉ. देवस्य राजपूत, डॉ. शशि प्रकाश, डॉ. अमृत कैथबार, डॉ. शिवांगी सिंह, डॉ. विश्व दीप शाक्य, डॉ. विनेश माथुर को नियुक्ति पत्र दिये गये|

हाईकोर्ट के आदेश पर अधिकारियों की मौजूदगी में हुई नाला की पैमाइश

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मौसम व्यवसायी के खेत में निकल रहे नाले पर आपत्ति की गयी थी| मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर सीजेएम की मौजूदगी में भूमि की पैमाइश करायी गयी|
शहर के बघार नाले पर पांचाल घाट निवासी विक्रत सिंह की गाटा संख्या 915/916 में खेत है| जिसमे नाला निकल रहा है| नाला अबैध रूप से निकाला जाने की याचिका विक्रांत सिंह नें हाईकोर्ट में दी थी| हाईकोर्ट के आदेश पर सीजेएम, एसडीएम रजनी कान्त पाण्डेय, तहसीलदार सनी कनौजिया, सीओ सिटी एश्वर्य उपाध्याय आदि पुलिस बल के साथ पंहुचे| जिसके बाद राजस्व टीम नें भूमि की पैमाश की| अधिकारियों का कहना है कि जाँच रिपोर्ट बनाकर हाईकोर्ट में दाखिल की जायेगी|

होमगार्ड व परिजनों से मारपीट में एफआईआर दर्ज

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) होमगार्ड व उसके परिजनों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस नें आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है| पुलिस मामले में पड़ताल कर रही है| पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी|
थाना कादरी गेट के मोहल्ला गीता बिहार कालोनी पांचाल घाट निवासी रामकुमार शुक्ला होमगार्ड में नौकरी करते हैं| रामकुमार की पुलिस लाइन में तैंनाती है| रामकुमार ने दर्ज कराये गये मुकदमें में कहा कि 27 अगस्त को पैदल बच्चो को लेकर घर जा रहा था, उसी दौरान आलोक अवस्थी, अवनीश अवस्थी उर्फ छोटे भईया व गौरव पुत्र शिव कुमार अवस्थी, शिव कुमार अवस्थी, शिव कुमार की पत्नी शशि, अनुराधा पत्नी आलोक निवासी बानगाँव मिर्जापुर शाहजहाँपुर ने पुरानी रंजिश के चलते मारपीट करनें लगे और जब उनके परिजनों नें विरोध किया तो आलोक अवस्थी नें रामकुमार शुक्ला पर पर फायर किया जो मिस हो गया, जिसके बाद तमंचे की बट से हमला कर घायल कर दिया| मौके पर सुनील कुमार की पत्नी ब्रह्म कुमारी शुक्ला उर्फ रानी पत्नी सुनील कुमार निवासी पराग डेयरी पांचाल घाट ने भी रामकुमार व उनकी पत्नी व बच्चो के साथ डंडो व सरिया से मारपीट की| मामले में एसपी से भी शिकायत की गयी| पांचाल घाट चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा नें बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जायेगी|

मामा के घर जा रहे युवकों को चोर समझ कर ग्रामीणों ने पीटा

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) मामा के घर जा रहे युवकों को चोर समझ कर ग्रामीणों ने पीट दिया| जानकारी होनें पुलिस मौके पर पंहुची और उन्हें थानें ले आयी| पुलिस मामले की जाँच कर रही है|
थाना क्षेत्र के राजेपुर ग्राम हरिहरपुर के निवासी राम मोहन पांडेय पुत्र बांके बिहारी अपने दोस्त अभय प्रताप पुत्र राकेश सिंह, शिवम पुत्र बबलू निवासी नगला हूसा थाना अमृतपुर की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी पर बैठकर 27 अगस्त 2025 को समय लगभग 11 बजे अपनी ननिहाल गांव नगला विनायक थाना नवाबगंज पर जा रहे थे| रेलवे अंडरग्राउंड को पास करते हुए गांव पिपरगांव की तरफ से लगभग एक दर्जन से अधिक व्यक्तियों ने चोर समझ के घेर लिया और गाली देना शुरू किया मैंने गाली देने से मना किया| ग्रामीण लोग आक्रोश होकर मारपीट होने पर राम मोहन पांडेय ने अपने मामा धर्मेंद्र दुबे पुत्र वीरेंद्र सिंह दुबे को फोन पर अपनी घटना की जानकारी दी| सूचना पर डायल 112 व मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस मौके पर पंहुची| मोहम्मदाबाद कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने जांच पड़ताल की| पुलिस पीड़ितों को थाने ले आयी| कोतवाली प्रभारी नें जाँच कर कार्यवाही का भरोसा दिया|