Home Blog Page 188

मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय दुर्गुपुर की डीपीआर तैयार

फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के मासिक कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में बीएसए अनुपम अवस्थी द्वारा बताया गया कि स्कूल चलो अभियान में 2025-26 में अभी तक 25,846 नामांकन हो गये है| पीएम सूर्यघर योजना में 200 के सापेक्ष 70 सोलर सिस्टम लग गये है, मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय दुर्गुपुर की डीपीआर तैयार हो गयी है| कार्यदायी संस्था को बजट हस्तांतरित कर दिया गया है| सिवारा खास में भूमि चिन्हित हो गई है| मुख़्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय का कार्य प्रगति पर है, विद्यालयों में कंपोजिट ग्रांट प्रेषित की जा रही है, सभी पाठ्य पुस्तकों का वितरण हो गया है।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया कि आपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत सभी विद्यालयों में बाउन्ड्रीबाल व किचिन शेड उपलब्ध हो, कंपोजिट ग्रांट खर्च करने के लिये कार्ययोजना तैयार की जाये।
146400 के सापेक्ष 134300 बच्चों के आधार कार्ड बन गये है,219 जर्जर भवनों में से 194 भवनों की मूल्यांकन आख्या प्राप्त हो गई है, जिलाधिकारी द्वारा जल्द से जल्द नीलामी कराने के लिये निर्देशित किया। पीडी डीआरडीए, डीआईओएस, डिप्टी सीएमओ मौजूद रहे।

तीन ओवरलोड ट्रकों पर सीज की कार्यवाही

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) एआरटीओ प्रवर्तन व खनन विभाग की संयुक्त कार्यवाही के दौरान तीन ओवरलोड ट्रकों को सीज किया गया है|
जिला खनन अधिकारी संजय प्रताप, एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा बघार पर खनन सामग्री का परिवहन करने वाले वाहनों के विरूद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग में एक ट्रक की खनन विभाग की रॉयल्टी कम जमा थी तथा ट्रक ओवरलोड भी था। इस ट्रक को मेडिकल कालेज पुलिस चौकी बघार पर सीज कर दिया गया व खनन विभाग द्वारा 27,700 रुपये तथा परिवहन विभाग द्वारा 30,000 का जुर्माना लगाया गया। दो अन्य ओवरलोड ट्रकों को बघार से पकड़कर सीज किया गया व उन पर 77000 का जुर्माना लगाया गया। कार्यवाही में खनन विभाग द्वारा 27,700 रूपये तथा परिवहन विभाग द्वारा 107000 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है।

             

गंगा का पानी 5 सेमी घटा, खतरे के निशान से अभी भी 20 सेमी. ऊपर

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा का पानी 5 सेमी घट गया है, जिससे गंगा खतरे के निशान से 20 सेमी. ऊपर रह गयीं हैं|
गुरुवार सुबह 8 बजे गंगा का जल स्तर 137.30 मीटर दर्ज किया गया था| शाम 4 बजे भी गंगा का जल स्तर 137.30 सेमी ही रहा| गंगा में 128716 क्यूसेक पानी नरौरा बांध से छोड़ा गया| रामगंगा का जलस्तर 135.35 मीटर पर दर्ज किया गया| 7996 क्यूसेक पानी खो-हरेली बैराज व रामनगर बैराज से छोड़ा गया|

बाइक मिस्त्री की मार्ग दुर्घटना में मौत, तीन दिन बाद हुई शिनाख्त

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) घर जा रहा बाइक मिस्त्री मार्ग दुर्घटना घायल हो गया था| उसे लोहिया अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया था| मौत के तीन दिन बाद उसकी शिनाख्त हुई| जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस नें शव का पोस्टमार्टम कराया|
थाना मऊदरवाजा के हैबतपुर गढिया कालोनी निवासी बसंतलाल का 42 वर्षीय पुत्र दीपक उर्फ सर्वेश पड़ोसी जनपद शाहजहाँपुर के अल्लागंज में एक बाइक एजेंसी में मिस्त्री का कार्य करता था| वह अपनी पत्नी आरती आदि के साथ सेंट्रल जेल चौराहे पर कमरा किराये पर लेकर रह रहा था| बीते 25 अगस्त को दीपक बाइक से वापस घर आ रहा था, उसी दौरान थाना कादरी गेट के पांचाल घाट पुल के निकट किसी अज्ञात वाहन नें दीपक के जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, पुलिस नें घायल दीपक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया| पुलिस को उसके पास एक मोबाइल मिला जो बंद था, शिनाख्त ना होनें पर उसके शव को मोर्चरी में रखा दिया था| बुधवार को पुलिस नें मोबाइल चार्ज किया तो दीपक के छोटे भाई मोनू से बात हुई| जिसके बाद परिजजनों में दीपक की मौत की खबर सुनकर कोहराम मच गया| मृतक की पत्नी आरती का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है|

घर-घर में विराजे विघ्नहर्ता गौरी पुत्र गजानन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बुधवार को गणेश उत्सव के प्रथम दिन परंपरा अनुसार भगवान गणेश को घरों में स्थापित किया गया। शुभ मुहूर्त में स्थापना कर पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने पहले दिन स्थापना से पूर्व शोभा यात्रा निकाली। रंग-गुलाल उड़ाते लोग गणपति बप्पा मोरया..आया रे आया गनपति आया.. की गूंज सुनाई दी। शोभा यात्रा विभिन्न मार्गों से निकाली गई। इसके बाद विधान पूर्व स्थापित किया। 
आचार्य डॉ. सर्वेश कुमार शुक्ल ने बताया कि गणेश महोत्सव 27 अगस्त से छह सितंबर तक चलेगा। मान्यता है कि महर्षि वेदव्यास ने महाभारत की रचना के लिए भगवान गणेश का आह्वान किया था। महर्षि व्यास बोलते गए और गणपति भगवान बिना रुके 10 दिनों तक महाभारत लिखते गए। इन दस दिनों में भगवान गणेश एक ही मुद्रा में बैठे रहे। इस बीच उनके ऊपर धूल मिट्टी की परत जम गई जिसे साफ करने के लिए अनंत चतुर्दशी को गणेश जी ने खुद सरस्वती नदी में स्नान कर खुद को साफ किया। रिद्धि सिद्धि के दाता गणपति को मोदक और लड्डू का भोग लगाना चाहिए और ऊं गं गणपतये नमः मंत्र का उच्चारण करते हुए रोज दूब चढ़ाना चाहिए।
उन्होंने बताया कि भगवान गणेश को बुद्धि का देवता माना गया है, अच्छी बुद्धि और विद्या की प्राप्ति के लिए गणपति की पूजा-अर्चना का विधान है और इन 12 नामों का जाप करना चाहिए। गणेशजी के वैसे तो अनेक नाम हैं लेकिन ये सुमुख, एकदंत, कपिल, गजकर्णक, लंबोदर, विकट, विघ्न-नाश, विनायक, धूम्रकेतु, गणाध्यक्ष, भालचंद्र, गजानन नामों का जाप सुफल प्रदान करता है। शास्त्रों में बताया गया है कि भगवान गणेश के इन 12 नामों का पाठ करने से विद्या चाहने वाले को विद्या, धन चाहने वाले को धन, पुत्र चाहने वाले को पुत्र और मोक्ष की इच्छा रखने वाले को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

पिता की मौत का बदला लेनें को मो. शमीम की माफिया नें कि थी हत्या, दूसरी बार मिली आजीवन कारावास

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लगभग 30 साल पूर्व समधन निवासी पीडब्लूडी ठेकेदार शमीम ठेकेदार की हत्या दिनदहाड़े गोली मारकर की गई थी। मुकदमा अज्ञात कातिलों के खिलाफ कोतवाली फतेहगढ़ में दर्ज किया गया था| पुलिस नें मुकदमें में जांच की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया तो अनुपम दुबे के साथ तीन अन्य के नाम प्रकाश में आये| पुलिस नें मामले में आरोप पत्र सीजेएम कोर्ट में दाखिल किया गया था। माफिया अनुपम दुबे नें पिता की मौत का बदला लेनें को ठेकेदार को मौत के घाट उतार दिया था| पूर्व में इंस्पेटर रामनिवास हत्याकाण्ड में अनुपम को आजीवन कारवास की सजा हो चुकी है| हिस्ट्रीशीटर अनुपम दुबे को कानपुर की एडीजे कोर्ट ने 17 दिसंबर 2023 को दोषी करार दिया और आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई थी|
पड़ोसी जनपद कन्नौज के थाना गुरसहायगंज के कस्बा समधन निवासी नसीम 26 जुलाई 1995 में भाई शमीम ठेकेदार के साथ जरूरी काम से फतेहगढ़ आया था। सुबह सवा नौ बजे नसीम कचहरी चला गया गया और शमीम बजरिया अलीगंज निवासी राजेंद्र तिवारी से मिलने गया। तभी शमीम की मोहल्ला बजरिया अलीगंज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जानकारी मिलने पर नसीम मौके पर पहुंचा तो उसके भाई शमीम की लाश पड़ी थी| फतेहगढ़ कोतवाली में नसीम ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना कुछ ही दिन पुलिस नें की उसके बाद शासन के आदेश पर विवेचना सीबीसीआईडी शाखा कानपुर को स्थानांतरित की गयी थी। उसके बाद सीबीसीआईडी के विवेचक ने सीजेएम कोर्ट में डॉ. अनुपम दुबे,चाचा कौशल किशोर, लक्ष्मी नारायन व इटावा के इकदिल के मानिकपुर निवासी शिशु उर्फ बाल किशन के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।
पिता की मौत बदला लेनें में की ठेकेदार की हत्या
विदित है कि कन्नौज के समधन में लगभग साढ़े तीन दशक पूर्व एक बबाल के दौरान अनुपम दुबे के पिता महेश दुबे की मौत हो गयी थी| अनुपम को शक था की पिता की हत्या मे ठेकेदार का हाथ है, लिहाजा अभियोजन पक्ष का भी कहना है कि शमीम की हत्या इसी साजिश के तहत की गयी|


मुठभेड़ में शातिर टप्पेबाज के लगी गोली

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) पुलिस मुठभेड़ में शातिर टप्पेबाज को पुलिस की गोली लग गयी, जिससे वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया|
कायमगंज कोतवाल अनुराग मिश्रा, एसओजी प्रभारी सचिन चौधरी, सर्विलांस प्रभारी संत कुमार कुंतल व टीम नें संयुक्त रूप से मुठभेड़ में आरोपी सिकन्दर उर्फ अरुण पुत्र सुनील उर्फ जगदीश निवासी गिहार कालोनी करहल मैनपुरी को पितौरा से नरसिंहपुर जाने वाले मार्ग पर गिरफ्तार किया है| आरोपी के पास से एक तमंचा 315 बोर, दो जिन्दा कारतूस, 1 खोखा कारतूस, एक खोखा तमंचे की नाल में फंसा हुआ, 6000 की नकदी, एक बाइक बरामद की है| अभियुक्त पर कुल दो दर्जन मुकदमें मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, इटावा, फ़तेहगढ़ आदि जनपदों में दर्ज हैं|

सांसद नें मुख्य सेविकाओं को वितरित किये नियुक्ति पत्र

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में सांसद मुकेश राजपूत की अध्यक्षता में उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 10 मुख्य सेविकाओं के नियुक्ति पत्र वितरण किये गये| चयनित की गई 2425 मुख्य सेविकाओं में से जनपद की चयनित 10 मुख्य सेविकाओं के नियुक्ति पत्र वितरण किये गये| मुख्य सेविकाओं राशि कटियार, नेहा राठौर, नम्रता चतुर्वेदी, प्रियंका, असी मिश्रा, रजनी वर्मा, गरिमा, मंजू, शिवानी पाल व निशा को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये।
कार्यक्रम में मा0सांसद, मा0विधायक भोजपुर, जिलाध्यक्ष भाजपा द्वारा चयनित मुख्य सेविकाओं राशि कटियार, नेहा राठौर, नम्रता चतुर्वेदी, प्रियंका, असी मिश्रा, रजनी वर्मा, गरिमा, मंजू, शिवानी पाल व निशा को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। लखनऊ में आयोजित किये गये कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया| विधायक भोजपुर नागेंद्र सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा आदि रहे|
बाढ पीड़ितों को वितरित की राहत सामग्री
सांसद मुकेश राजपूत ब्लॉक प्रमुख शमसाबाद व उपजिलाधिकारी कायमगंज द्वारा कायमगंज तहसील के पचरौली महादेवपुर के 540, टुंडी नगला के 80, महमदपुर मूसेपुर के 300 वांसखेडा के 270 सिकंदरपुर कोला गढ़िया के 150 व महमदीपुर के 100 बाढ़ पीड़ितो को कुल 1440 बाढ़ राहत किट वितरित की गई व बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को सुना गया|


चोरी के शक में युवक को बंधक बनाकर पीटने में दो गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) चोरी के शक में युवक को बी बंधक बनाकर पीटने के मामले में खबर का बड़ा असर हुआ है| पुलिस नें मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है|
थाना राजेपुर के ग्राम बीते 22 अगस्त की रात लगभग एक बजे राजेपुर थाना के ग्राम वीरसिंहपुर में मानसिक रूप से दिव्यांग युवक अंकुर पुत्र सुरेन्द्र निवासी बिरियाडेरा कुरावाई विदिशा मध्य प्रदेश को ग्रामीणों नें बंधक बनाकर पीटा गया था| जिसमे मामला मीडिया के संज्ञान में आनें के बाद एनसीआर को एफआईआर में तरमीम (बदला) गया| बीती रात पुलिस नें आरोपी तेज प्रताप सिंह पुत्र श्याम पाल सिंह अभय पुत्र वीर बहादुर सिंह निवासी बिरसिंहपुर राजेपुर को गिरफ्तार किया है|

चर्चित पीडब्लूडी ठेकेदार शमीम हत्याकांड में माफिया अनुपम दुबे सहित दो को आजीवन कारावास

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फतेहगढ़ के बहुचर्चित पीडब्लूडी ठेकेदार शमीम हत्याकांड में लगभग 30 साल चली सुनवाई के बाद आखिर बुधवार को न्यायालय नें फैसला सुनाया| जिसमे कोर्ट नें मुख्य आरोपी माफिया अनुपम दुबे सहित दो को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा और एक लाख रूपये जुर्माना से दंडित किया है|
घटना 30 साल पूर्व हुई थी जनपद कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज के कस्बा समधन निवासी पीडब्ल्यूडी ठेकेदार शमीम खान की  26 जुलाई 1995 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता अनुपम दुबे, मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसापुर निवासी कौशल किशोर दुबे, लक्ष्मी नारायन दुबे व जनपद इटावा थाना इकदिल के गांव मानिकपुर निवासी बालकिशन उर्फ शिशु के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। कौशल किशोर व लक्ष्मी नारायन की मौत हो चुकी है। अन्य दोनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में मामला विचाराधीन था| बुधवार को न्यायालय का फैसला आना था| जिसके चलते न्यायालय परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था|हत्या के दूसरे आरोपी बालकिशन उर्फ शिशु को पुलिस ने बीती रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस नें उसे भी न्यायालय में पेश किया गया| मृतक के भाई नसीम हुसैन न्यायालय के फैसले का स्वागत किया| उनका परिवार फैसले से पूरी तरह सन्तुष्ट है| न्याय व्यवस्था पर उन्हें पूरा भरोसा था|