तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल रसोईया की मौत

0
498

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) तेज रफ्तार बाइक से रेस लगा रहे युवक नें महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे महिला की हालत नाजुक हो गयी उसे पहले लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया, जहाँ हालत गंभीर होनें पर उसे सैफई रिफर कर दिया गया, सैफई से भी चिकित्सकों नें उसे रिफर कर दिया, परिजन महिला को दिल्ली ले जा रहे थे जहाँ उसने दम तोड़ दिया| परिजनों नें मामले में मुकदमा दर्ज कराया है|
थाना कादरी गेट के बाग लकूला निवासी सनी पुत्र शिवपाल नें दर्ज करायी गयी एफआईआर में कहा कि उसकी पत्नी सोनम लकूला जूनियर स्कूल रसोईया थी| बीते 27 अगस्त को दोपहर लगभग 1:46 मिनट पर वह स्कूल से घर आ रही थी, उसी दौरान केटीएम बाइक व दो अन्य बाइके आपस में रेस कर रहे थे, उसी दौरान तेज रफ्तार केटीएम बाइक सबार नें जोरदार टक्कर सोनम के मार दी| जिससे वह बुरी तरह घायल हो गयी| उसे लोहिया उसके बाद सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया जहाँ दिल्ली रिफर किया गया| 29 अगस्त को दिल्ली अस्पताल के बाहर एम्बुलेंस से निकालते समय उसकी मौत हो गयी| मुकदमा की जाँच कृष्ण कुमार कश्यप को दी गयी है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]