फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2025 6 व 7 सितंबर को आयोजित की जा रही है| प्रथम दिन कड़ी सुरक्षा के बीच शान्तिपूर्ण ढंग से परीक्षा दोनों पालियों की सम्पन्न हुई| जिसमे दोनों पालियों में कुल 5375 परीक्षार्थियों नें किनारा कर लिया|
जनपद में पीईटी परीक्षा के लिए कुल 20 केंद्र बनाये गये थे| जिसमे प्रथम पाली में 10 से 12 बजे व दूसरी पाली में 3 से 5 बजे तक परीक्षा पहले दिन सम्पन्न करायी गयी| प्रथम दिन कुल 17184 परीक्षार्थी शामिल होनें थे| जिसमे प्रथम पाली में 8592 में से 2723 परीक्षा में शामिल नही हुए, वहीं दूसरी पाली में 8552 में से 2652 किनारा कर गये| कुल मिलाकर दोनों पाली में 5375 परीक्षा में शामिल नही हुए| दोनों दिनों में मिलाकर कुल 34368 शामिल होनें थे| जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व एसपी आरती सिंह नें परीक्षा केंद्र राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़, राजकीय इंटर कालेज फतेहगढ़, म्युनिसिपल इंटर कालेज फतेहगढ़, क्रिश्चयन इंटर कालेज फर्रूखाबाद का निरीक्षण किया और किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करनें की चेतावनी दी| 

जिले में 5375 नें प्रथम दिन छोड़ी पीईटी परीक्षा
दमदारी से पंचायत चुनाव लड़ेगी जनसत्ता दल
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आगामी पंचायत चुनाव को लेकर अधिकतर राजनैतिक पार्टी सक्रिय हो गयीं हैं| उसी को लेकर जनसत्ता दल नें भी अपनी ताल पंचायत चुनाव में ठोकनें का एलान किया है| पार्टी नें जिले में जनसत्ता दल के जिलाध्यक्ष के मनोनयन को लेकर भी नब्जटटोली है|
शहर के आवास विकास स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पंहुचे जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के कानपुर मंडल अध्यक्ष देश राजसिंह सेंगर नें बताया कि उनकी पार्टी कोई एक जाति वर्ग की पार्टी नही है, उसमे सभी जातियों का समावेश है| राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भईया सर्व समाज क हित
की बात करते हैं| उनकी पार्टी आगामी पंचायत चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरेगी| आगामी 14 सितंबर को पार्टी की समीक्षा बैठक में नये जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा होगी| इसके साथ ही आगामी 2027 के चुनाव के लिए भी पार्टी नें अपनी कमर कर ली है| इस दौरान संयोजक मनोज सिंह गौर, जेपी चौहान, राहुल परिहार, प्रदीप कुमार आदि रहे|
रेलवे सम्पत्ति चोरी करनें में आरपीएफ ने दो को माल सहित किया गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) ऑपरेशन रेल सुरक्षा के तहत आरपीएफ ने रेलवे की सम्पत्ति चोरी करनें में दो आरोपियों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है|
दरअसल फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के डाउन यार्ड में स्थित टावर वैगन शेड का ताला तोड़कर सामान चोरी किया गया था| आरपीएफ फर्रुखाबाद प्रभारी निरीक्षक ओपी मीणा नें नीरज कुमार उर्फ नकचूल्ला पुत्र स्व
रामदयाल निवासी जसमई रेलवे क्रॉसिंग के पास मऊदरवाजा व ब्रजकिशोर तिवारी पुत्र सुरेश तिवारी
निवासी बनपुरा तिर्वा कन्नौज को चोरी किये माल के साथ गिरफ्तार किया गया| आरपीएफ के अनुसार आरोपियों ने बताया कि वह सुनसान स्थान पर रखी रेलवे संपति की दिन के समय रेकी कर रात के समय अपने साथियों के साथ रेल संपति चोरी की घटना को अंजाम देते थे।
यह माल हुआ बरामद
ओएचई 160 स्क्वायर मिमी जंपर वायर के दो टुकड़े लगभग 13 मीटर, ओएचई एटीजे जंपर वायर कुल 30 पिस प्रत्येक की लम्बाई लगभग 1.5 मीटर व 03. ओएचई केटनरी वायर लगभग 40 मीटर मिली, जिसकी बरामद रेल संपत्ति की कीमत 38,500 रुपये है। मामले की जाँच उपनिरीक्षक रूबी को दी गयी है|
आरपीएफ निरीक्षक फर्रुखाबाद ओपी मीणा नें बताया कि आरोपी नीरज कुमार उर्फ नकचूल्ला पर पूर्व में भी कई मुकदमें है| आरपीएफ पूरे मामले की जाँच कर रही है| मामले में एक महिला फरार है, उसकी तलाश की जा रही है|
मंडल सुरक्षा आयुक्त इज्जतनगर पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इज्जतनगर मंडल में रेलवे संपत्ति की चोरी रोकने के लिए ’आपरेशन रेल सुरक्षा’ चलाया जा रहा है| जिसके तहत आरोपियों की गिरफ्तारी की गयी है|
जिले भर में गूंजा गणपति बप्पा मोरया, उत्साह से किया विसर्जन
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले में गणपति बप्पा की गूंज जारी है। शुक्रवार को जहां जगह-जगह भजन संध्या का आयोजन हुआ तो मंडप में विराजे भगवान गणेश की आरती भी की गई। प्रसाद के रूप में मोदक, केला, सेव, किसमिस, मिश्री का भोग लगाया जा रहा है। शनिवार को विसर्जन से पूर्व गणपति बप्पा का
अलौकिक शृंगार किया गया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते हुए भक्त मंदिर से अवंतिका घाट रवाना हुए। गंगा घाट पर भगवान गणेश की वापसी व कृपा और आशीर्वाद के लिए अनुष्ठान कर सुख शांति की कामना की उसके बाद गणेश प्रतिमाओं का धूमधाम से विसर्जन किया गया। गंगा घाट पर गणेश भगवान की श्रद्धालुओं ने दूर-दराज से आकर गंगा किनारे मूर्ति विसर्जन किया। इस दौरान क्षेत्र गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह गुलाल व फूल बरसाकर गणपति बप्पा का स्वागत किया।
राजेपुर संवाददाता के अनुसार राजेपुर में बीते को गणेश प्रतिमा की स्थापना की गयी थी,
शनिवार को 9 दिन बाद गणेश विसर्जन यात्रा हवन पूजा करने के बाद शुरू हुआ| राजेपुर कस्बा से होते हुऐ होते हुए डबरी मार्ग रामगंगा किनारे होते यात्रा पहुंची| रामगंगा किनारे गणेश विसर्जन किया गया| वहीं डाबरी मार्ग पर जगह-जगह जाम की स्थिति रही| राजेपुर थानाध्यक्ष सुदेश कुमार ने थाने के सामने 51 किलो की माला गणेश जी को थाने के सामने पहनाकर पूजन किया गया|
नगर संवाददाता के अनुसार नगर से बड़ी मात्रा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए निकलीं| ढोल की धुन पर लोग बप्पा के जयकारे लगाते नजर आये| पूरा शहर गुलाल की सुगंध से पुलकित हो गया| पुलिस नें सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये थे|
कमालगंज के गणेश बिसर्जन में उमड़ा आस्था का सैलाब
फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) अगले बरस फिर आने के वादे के साथ लोगों ने शनिवार को धूमधाम से गणपति बप्पा को विदाई दी। शहर की मुख्य सड़क पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि सड़क तक नजर नही आ रही थी|
कस्बे में रखी गणेश प्रतिमा पर प्रतिदिन गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजते रहे। सुबह-शाम होने वाली महा आरती में महिलाओं व पुरुष भक्तों ने हिस्सेदारी की। हवन-पूजन के उपरांत पूजा पंडाल में स्थापित मूर्ति वैदिक मंत्रोचार के बीच विसर्जन के लिए जुलूस संग शनिवार को निकली। मूर्ति विसर्जन में युवा भक्त डीजे की धुन पर जमकर थिरके। अबीर गुलाल उड़ाते हुए नगर में भ्रमण के बाद प्रतिमा का विसर्जन पांचाल घाट पर किया जायेगा।
श्रद्धालु भक्ति गीतों पर थिरकते हुए चल रहे थे।’गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना’ के गगनभेदी जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। गणेश उत्सव समितियों द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। फूलों से सुशोभित वाहन पर मूर्ति रख नगर महिला -पुरुष ढोल-तासे की ध्वनि पर झूमते व जयकारे लगा नगर भ्रमण कराया गया| कमेटी अध्यक्ष अमित गुप्ता, तरुन महेश्वरी, गौरब गुप्ता, ध्रुव मिश्रा, शान्ति बोध पालीवाल, रामजी श्रीवास्तव, गौरव महेश्वरी, रविन्द्र वर्मा आदि रहे|
कस्बे में किया गया रूट डायवर्जन
कस्बे में भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन नें रूट डायवर्जन किया गया था| कानपुर की तरफ जानें वाले बाइक सबारों व कार सबारों को पुलिस नें शेखपुर क्रासिंग से मोड़ दिया| जहाँ से वह रेलवे स्टेशन क्रासिंग से निकल कर कानपुर की तरफ रवाना हो सकते थे| उधर से फर्रुखाबाद की तरफ जाने वाले छोटे वाहनों को भी उधर से निकालनें की व्यवस्था की गयी थी| इसके बाद भी भीड़ के चलते कुछ परीक्षार्थियो को निकलने में समस्या हुई जो पीईटी परीक्षा देनें जा रहे थे| एसडीएम रजनीकान्त पाण्डेय, सीओ अजय वर्मा आदि भारी पुलिस बल एक साथ मौजूद रहे|
डीजे बजानें वालों का पुलिस नें बजाया बैंड, 66 स्पीकर, 10 जरनेटर जब्त, 7 वाहन भी सीज
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कानफोड़ू शोर मचाने और अनुमति से ज्यादा डीजे बजाने वालों के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस नें मानक से ज्यादा तेज आवाज एम् डीजे बजाने वाले 7 वाहनों को सीज कर 66 स्पीकर व 10 जरनेटर जब्त किये हैं| पुलिस के आलाधिकारियों का कहना है कि नियम के हिसाब से ना चलने वाले डीजे संचालकों पर कार्यवाही हुई है|
दरअसल शुक्रवार को बारावफात का कार्यक्रम था| पुलिस के अनुसार जिसमे तेज आबाज में डीजे बजाए जा रहे थे| जिससे आमजनमानस को समस्या हो रही थी| लिहाजा पुलिस नें कानून ना मानने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की| शहर कोतवाली पुलिस नेंडीजे ले जा रहे 03 वाहन सीज किये 30 स्पीकर 04 जरनेटर, 03 मिक्सर, 10 मशीन, 2 स्टेबलाइजर, कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस नें 01 वाहन, 09
स्पीकर, 02 जरनेटर, 01 मिक्सर, 10 मशीन, 03 स्टेबलाइजर, मऊदरवाजा में 03 वाहन 27 स्पीकर, 04 जरनेटर, 03 मिक्सर, 11 मशीन, 02 स्टेबलाइजर आदि जब्त किये| कुल मिलाकर 07 वाहन, 66 स्पीकर, 10 जरनेटर, 07 मिक्सर, 31 मशीन, 07 स्टेबलाइजर जब्त किये हैं|
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने बताया कि विधि विरुद्ध डीजे बजाने वाले लोगों पर कार्यवाही हुई है| डीजे जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी है| सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के हिसाब से ही कार्यवाही की गयी है| उन्होंने मानक से अधिक साउंड लगाने और तेज आबाज में बजानें वालों के खिलाफ कार्यवाही लगातार की जा रही है| 
ईद मिलादुन्नबी: जुलूस-ए-मोहम्मदी में उमड़ा सैलाब, सरकार की आमद मरहबा के गूंजे नारे
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर शुक्रवार रात शहर के साथ ही अन्य जगहों पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। जुलूस-ए-मोहम्मदी में हांथों में इस्लामी झण्डें और सिर पर हरी पगड़ियां बांधे नबी के दीवानों का सैलाब उमड़ा|
पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की यौम-ए-विलादत के मौके पर शहर में ईद
मिलादुन्नबी का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। घरों व सड़कों पर रोशनी के विशेष इंतजाम किए गए। शुक्रवार रात अकीदतमंदों ने घरों में चरागा कर फातहा दिलाई। नगर व कस्बों में शुक्रवार को जुलूस निकाल गए, जिसमें अकीद तमंदों को सैलाब उमड़ा। रोशनी और नात-ओ-कलाम से सराबोर यह जुलूस
शहर भर में रौनक बिखेरता रहा। फर्रुखाबाद शहर में रकाबगंज चौराहा मस्जिद जान खां अली से देर शाम को सदर सीरत कमेट काजी सैय्यद मुताहिर अली ने जुलूस की शुरुआत रकाबगंज से की| जुलूस शहर के मुख्य मार्ग तिकोना पक्का पुल किराना बाजार चौक नेहरू रोड घुमना बाजार होता हुआ मदरसा मुफ्ती साहब नित्य गंज पहुंचेगा वाहन जुलूस सभा के परिवर्तित हो जाएगा, मरकजी गाड़ी पर ध्वनि पर
नात शरीफ और चौक बाजार में एलुमन की तकरीर होगी ‘सरकार की आमद मरहबा’ व ‘या रसूल या रसूल’ जैसे नारों से गलियां गूंज उठीं। इस दौरान प्रशासन और पुलिस ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था संभाले रखी। जुलूस के रास्ते पर सामाजिक संगठनों, विभिन्न धर्मो के लोगो ने स्टाल लगाकर चाय, पानी आदि की व्यवस्था की थी। सीरत कमेटी के सेक्रेटरी गुलजार खान आसिफ कुरेशी हाजी मुजफ्फर हुसैन रहमानी, शफीक हुसैन, अफरोज आलम खान उर्फ मल्लू, राजा शमसी सभासद असलम अंसारी सभासद, फुरकान अहमद खान, भाजपा नेता विश्ववास गुप्ता, संजय गर्ग आदि रहे| जगह-जगह शरबत के पिलाया जा रहा था तो वहीं कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष एडवोकेट अंकुर मिश्रा के नेतृत्व में पक्का पुल पर लोगों को शरबत और पानी पिलाया गया l फर्रुखाबाद में हमेशा गंगा जमुना की तहजीब कायम रखी l
कमालगंज में शान्तिपूर्ण ढंग से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी
कमालगंज संवाददाता: शुक्रवार को कमालगंज में रामलीला मैदान के निकट एकत्रित होकर मुख्य मार्ग से चलकर मण्डी समिति में पंहुचकर जुलूस का समापन किया गया। जुलूस हाजी मुवीन नूरी, सज्जादानशीन अजीजुलहक, गालिब मियाँ की सरपरस्ती में निकाला गया। जिसमें लगभग आधा सैकड़ा गाँव के सैदाईयो ने भाग लिया। नूर वाला आया है, नारे तकबीर अल्लाह-हु-अकबर और सरकार की आमद मरहबा की सदायें बुलन्द होती रही। हिंदू व मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकजुट होकर शांति व एकता का संदेश दिया। जुलूस के दौरान जगह-जगह फल, हलवा, जूस, शरबत व पानी बोतल और मिठाइयों से स्वागत किया गया। इस दौरान समाज और देश की तरक्की के लिए दुआएं मांगी गईं। पुलिस प्रशासन ने शान्ति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुख्ता इंतजामात किये। अली दराज खां, सलाउद्दीन पहलवान, वारिस पठान, राहत शेख, पूर्व ब्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी आदि ने खुद व्यवस्था देखी।
मोहम्मदाबाद में भी जुलूस-ए-मोहम्मदी में दिया अमन का पैगाम
मोहम्मदाबाद संवाददाता: कस्बा में सुबह 8:30 बजे जमा मस्जिद नूरी से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकला गया जुलूसे मोहम्मदी ने कस्बे के शिवाजी नगर, राजीव नगर, किदवई नगर से होते हुए सर्राफा मार्केट से संकिसा रोड से पहुचा वहां से आजाद नगर से होते हुए सीधा संकिसा रोड से मैन चौराहा होते हुए बेवर रोड पर आया तथा कोतवाली गेट से निकलकर सीधे जमा मस्जिद नूरी पहुंचा। जमा मस्जिद नूरी में मस्जिद के ईमाम मौलाना नूरुल हसन किवला ने फाताह खानी की। कमेटी में शामिल अध्यक्ष नूर अहमद खान कोषाध्यक्ष अकबर मंसूरी सदस्य रफीक अहमद ,इरफान मंसूरी, मोहम्मद इस्लाम शाह, उस्मान मंसूरी, सिराजुद्दीन सिद्दीकी, उमर खान, मोहम्मद आरिफ मंसूरी, जुवैर खान, जैनुल सिद्दीकी, आसिफ मंसूरी आदि लोग ने कमेटी की व्यवस्था को संभाल तथा जुलूस से मोहम्मदी को सा कुशल संपन्न करवाया । कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे|
शिक्षक ही तय करते किसी देश का भविष्य
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के आवास विकास सपा के जिला मुख्यालय में समाजवादी पार्टी नें शिक्षक दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया| जिसमे सपा ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जीके जीवन पर चर्चा और कहा कि किसी भी देश का भविष्य शिक्षक की तय करता है|
अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव नें बताया कि कहा कि शिक्षक ही युग निर्माता व शिक्षक ही
भाग्य विधाता होता है| किसी भी देश के संस्कार, उसकी वर्तमान स्थिति व उसका भविष्य उस देश के शिक्षक ही तय करते हैं। समाजवादी पार्टी सदैव शिक्षकों के सम्मान में खड़ी रही है।
मुख्य अतिथि डॉ. रामकृष्ण राजपूत ने कहा कि नेताजी सदैव शिक्षकों का सम्मान करते रहे और जब भी फर्रुखाबाद आए व हमारी मुलाकात हुई उन्होंने हमें हमेशा सम्मान दिया| सपा शिक्षक सभा के प्रदेश
सचिव प्रभात यादव ने कहा समाजवादी लोगों ने सदैव ही शिक्षकों का सम्मान किया है और आगे भी करते रहेंगे। प्रदेश सचिव सर्वेश अंबेडकर, जिला उपाध्यक्ष मुन्ना यादव, शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष अरविंद यादव, शिवशंकर शर्मा, किशन स्वरूप, सांची लाल कठेरिया, देवेंद्र यादव, ईश्वर दयाल, रूप सिंह यादव, ओम प्रकाश शर्मा, जितेंद्र सिंह यादव सिरौली आदि ने विचार रखे| समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष ने कौशलेंद्र सिंह यादव निवासी शिव नगर कॉलोनी फर्रुखाबाद को जिला महासचिव मनोनीत किया|
गंगा व रामगंगा में 5 सेमी. बढ़ा पानी, खतरे के निशान से 15 सेमी ऊपर गंगा
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा खतरे के निशान से ऊपर लगभग एक महीने से वह रहीं है| जिससे अब ग्रामीणों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है| सबसे ज्यादा समस्या मबेशियों के चारे को लेकर हो रही है| दूर-दूर तक केबल पानी हो पानी नजर आ रहा है|
शुक्रवार को सुबह 8 बजे गंगा का जल स्तर 137.20 मीटर पर था| वहीं शाम को 4 बजे गंगा 137.25 मीटर पर आ गयीं| खतरे का निशान गंगा व रामगंगा का 137.10 मीटर पर दर्ज है| गंगा के नरौरा बांध से 213308 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है| जबकि रामगंगा में खो-हरेली, रामनगर बैराज से कुल 23926 क्यूसेक पानी छोड़ा गया| वहीं रामगंगा में सुबह 136.75 मीटर पानी था जो बढ़कर शाम 4 बजे 136.80 मीटर पर आ गया| राजेपुर तिराहे पर सड़क के ऊपर पानी वह रहा है| कस्बे की सड़क जल भराब से टूट गयी है, जिससे वाहनों को निकलने में समस्या हो रही है| बड़े वाहन टूटी सड़क में फंस रहें हैं| कई राहगीर रोज गिरकर घायल हो रहे हैं| 


बाढ़ के पानी में नजर आया मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कप
फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बाढ़ के पानी में अचानक मगरमच्छ का बच्चा नजर आनें से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया| ग्रामीणों मौके पर एकत्रित हुए और उसे भगाया| वन विभाग को सूचना नही दी|
विकास खंड राजेपुर के ग्राम जगतपुर में शुक्रवार को रामवीर के घर के सामने बने रामनरेश के पीएम आवास के निकट बाढ़ का पानी भरा है| उसी पानी में मगरमच्छ का बड़ा बच्चा तैरता हुआ ग्रामीणों को नजर आया| बच्चा तेजी के साथ पानी में तैर रहा था| ग्रामीणों की भीड़ मौके पर आ गयी| गाँव में बच्चे भी मगरमच्छ को देखनें के लिए एकत्रित हो गये| शोर सुनकर मगरमच्छ आगे बाढ़ के पानी में चला गया|
जिला वन अधिकारी राजीव कुमार नें बताया कि जगतपुर में मगरमच्छ का बच्चा मिलने की जानकारी मिली है| उसको दिखाया जा रहा है| 





