Home Blog Page 182

गंगा व रामगंगा में 5 सेमी. बढ़ा पानी, खतरे के निशान से 15 सेमी ऊपर गंगा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा खतरे के निशान से ऊपर लगभग एक महीने से वह रहीं है| जिससे अब ग्रामीणों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है| सबसे ज्यादा समस्या मबेशियों के चारे को लेकर हो रही है| दूर-दूर तक केबल पानी हो पानी नजर आ रहा है|
शुक्रवार को सुबह 8 बजे गंगा का जल स्तर 137.20 मीटर पर था| वहीं शाम को 4 बजे गंगा 137.25 मीटर पर आ गयीं| खतरे का निशान गंगा व रामगंगा का 137.10 मीटर पर दर्ज है| गंगा के नरौरा बांध से 213308 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है| जबकि रामगंगा में खो-हरेली, रामनगर बैराज से कुल 23926 क्यूसेक पानी छोड़ा गया| वहीं रामगंगा में सुबह 136.75 मीटर पानी था जो बढ़कर शाम 4 बजे 136.80 मीटर पर आ गया| राजेपुर तिराहे पर सड़क के ऊपर पानी वह रहा है| कस्बे की सड़क जल भराब से टूट गयी है, जिससे वाहनों को निकलने में समस्या हो रही है| बड़े वाहन टूटी सड़क में फंस रहें हैं| कई राहगीर रोज गिरकर घायल हो रहे हैं|

बाढ़ के पानी में नजर आया मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कप

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बाढ़ के पानी में अचानक मगरमच्छ का बच्चा नजर आनें से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया| ग्रामीणों मौके पर एकत्रित हुए और उसे भगाया| वन विभाग को सूचना नही दी|
विकास खंड राजेपुर के ग्राम जगतपुर में शुक्रवार को रामवीर के घर के सामने बने रामनरेश के पीएम आवास के निकट बाढ़ का पानी भरा है| उसी पानी में मगरमच्छ का बड़ा बच्चा तैरता हुआ ग्रामीणों को नजर आया| बच्चा तेजी के साथ पानी में तैर रहा था| ग्रामीणों की भीड़ मौके पर आ गयी| गाँव में बच्चे भी मगरमच्छ को देखनें के लिए एकत्रित हो गये| शोर सुनकर मगरमच्छ आगे बाढ़ के पानी में चला गया|
जिला वन अधिकारी राजीव कुमार नें बताया कि जगतपुर में मगरमच्छ का बच्चा मिलने की जानकारी मिली है| उसको दिखाया जा रहा है|

नटवरलाल: एक अर्पित सिंह छ: जिलों में तैनाती, सीएमओ नें दिये जाँच के आदेश

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सरकारी महकमे में भी नटवर लालों की कोई कमी नही है| स्वास्थ्य विभाग में एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है| जहाँ एक अर्पित सिंह के नाम पर 6 अलग-अलग जनपदों में नौकरी हो रही है| मजे की बात की अभी तक वेतन के नाम पर करोड़ रूपये भी निकाला जा चुका है और विभाग को भनक तक नही लगी| अब मामला मीडिया के आनें पर विभाग में हड़कंप मच गया है| सीएमओ नें मामले में कमेटी बनाकर जाँच किये जाने के आदेश दिये हैं|
दरअसल साल 2016 में स्वास्थ्य विभाग में एक्स-रे टेक्नीशियन के पद पर प्रतापनगर सी-22 शाहगंज निवासी अर्पित सिंह पुत्र अनिल कुमार सिंह, जन्मतिथि 12 जून 1989 बताकर 25 मई 2016 को भर्ती हुए थे| पता चला कि अर्पित कुमार की हाथरस, रामपुर, बांदा, बदायूं बलरामपुर में भी अर्पित कुमार पुत्र अनिल कुमार सिंह के नाम से एक्स-रे टेक्नीशियन के पद पर तैनात है| अर्पित की मूल तैनाती फर्रुखाबाद के सीएचसी मोहम्मदाबाद में एक्सरे टेक्नीशियन के पद पर है| बीते लगभग एक साल पूर्व अर्पित को सीएचसी शमसाबाद में एक्स-रे टेक्नीशियन के पद पर अटैच किया गया था| शमसाबाद के सीएचसी प्रभारी सरवर इकबाल सिद्दीकी नें जेएनआई को बताया कि अर्पित बीते 24 अगस्त से डियूटी पर नही आया है|
क्या बोले जिम्मेदार
फर्रुखाबाद के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार नें बताया कि अर्पित सिंह मामले की जाँच के लिए तीन चिकित्सकों की एक कमेटी बनायी गयी है| कमेटी में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव, उपमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी माथुर व डॉ. दीपक कटारिया को लगाया गया है| कमेटी अगले तीन दिनों में मामले में रिपोर्ट देगी, रिपोर्ट के बाद कार्यवाही अमल में लायी जायेगी|

एवीवीपी ने योगी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर का पुतला फूंका, धरना प्रदर्शन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर का पुतला शहर के चौक चौराहे पर फूंका। परिषद के कार्यकर्ताओं को गुंडा बोलने पर मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की गई। अभाविप ने कहा कि एसआरएमयू, बाराबंकी में छात्रों से लूट व विधि विरुद्ध किए जा रहे कार्यों के विरोध में संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस और बाहरी असामाजिक तत्वों की मदद से उनके आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया गया। निर्दोष छात्रों पर लाठी चार्ज किया गया। मामले में पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर की तरफ से एबीवीपी छात्रों को ””””गुंडा”””” कहना और लाठीचार्ज को सही ठहराना निंदनीय है। मंत्री राजभर के बयान के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक ओमप्रकाश राजभर से माफी मांगने की मांग की| प्रांत सहमंत्री प्रियंका माथुर, प्रांत कार्यसमिति शिवम् कुशवाहा, विभाग सह संयोजक अभिषेक प्रताप सिंह, प्रांत कार्यकारिणी संजय राठौर, अखंड चौहान, विभाग सह छात्रा प्रमुख जाह्नवी वर्मा, पूर्व जिला संयोजक प्रियांशु सक्सेना, सागर श्रीवास्तव,अभिषेक सक्सेना,अनुज पांडेय,शिवम पांडेय, प्रेम अग्निहोत्री, उज्ज्वल पाण्डेय, कार्तिक शुक्ल, यशराज दीक्षित, भानु ठाकुर, श्रेष्ठी, सचिन चंदेल, हरि गोविंद, अमन राजपूत, शिवम, हर्ष, अभिषेक आदि रहे|


धूमधाम से गणपति बप्पा को दी विदाई, भक्ति गीतों पर झूमे भक्त

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) गुरूवार को भी भक्तों ने धूमधाम से गणपति बप्पा को विदाई दी। शहर भर में धूमधाम से शोभायात्राएं निकाली गईं। इसके बाद गंगा घाट पांचाल घाट पर मूर्ति विसर्जन किया गया।गणेश चतुर्थी पर गुरुवार को शहर के चौक-चौराहों के अलावा गली-मोहल्लों में विराजे गणपति की प्रतिमाओं को विर्सजन के लिए निकाला गया। इससे पहले शहर में कई जगह विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया था, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
शहर में 27 अगस्त से गणेश उत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। शहर के अलग-अलग मोहल्लों और पंडालों में विराजे गणपति की प्रतिमाओं को श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे, डीजे की धुन और नृत्य के साथ विदाई दी। हर तरफ गणपति बप्पा मोरया के जयघोष गूंजते रहे| प्रशासन द्वारा चिन्हांकित किए गए पांचाल घाट पर पूजा-अर्चना के पश्चात प्रतिमाओं का विधिवत विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं में जहां बप्पा के विदा होने का भावुक पल था, वहीं अगले बरस जल्दी आना के जयघोष भी गूंजते रहे। शहर की सड़के शोभायात्रा के दौरान गुलाल से लाल, पीली व सफेद हों गयीं| शहर की फिजा में भक्ति की सुगंध रही| पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा के लिहाज से एलर्ट रहा|

पीईटी परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेन, कुछ का समय परिवर्तन, रोडबेज भी तैयार

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में आगामी 6 अगस्त से 7 अगस्त को दो पालियों में आयोजित होनें वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2025 को लेकर रेल विभाग नें स्पेशल ट्रेन चलायी है| वहीं कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किये हैं| बात करें रोडबेज की तो रोडबेज में भी परीक्षार्थियों की सुबिधा के लिए सभी तैयारी पूर्ण कर ली हैं|
इज्जत नगर मंडल के परिचालन प्रबंधक नें पीईटी परीक्षा को देखते हुए 6 सितंबर शनिवार व 7 सितंबर रविवार को गाड़ी संख्या 54156 फर्रुखाबाद- कानपुर सेंट्रल जेसीओ 6 सितंबर व 7 सितंबर को फर्रुखाबाद से 3 घंटा रि-शिड्यूल्ड किया जाएगा। गाड़ी संख्या 55346 कासगंज- लखनऊ जेसीओ 6 सितंबर व 7 सितंबर को कासगंज से 30 मिनट रि-शिड्यूल (फर्रुखाबाद से प्रस्थान 17.55 बजे) किया जाएगा। गाड़ी संख्या 050 29/05030 (एफजीआर एम आरटी- एफजीआर) टीओडी स्पेशल का संचालन 6 सितंबर व 7 सितंबर नीचे सारणी के हिसाब से ठहराव तथा समयानुसार किया जाएगा।

रोडबेज के एआरएम राजेश कुमार नें बताया कि परीक्षार्थियों की सुबिधाओं को ध्यान में रखते हुए विभाग पूरी तरह से तैयार हैं| रोडबेज के पास 120 बसें हैं| उसके अतिरिक्त अधिक की आवश्यकता होनें पर भी अतिरिक्त की भी व्यवस्था होगी| परीक्षार्थियों के लिए शौचालय व पानी आदि की सुबिधा बेहतर करनें का प्रयास किया जायेगा|

विद्युत विभाग की लापरवाही से दो घोड़ों की मौत

0

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) हाई-टेंशन लाइन के टूटे तार की चपेट में आये दो घोड़ों की दर्दनाक मौत हो गयी| जिससे घोड़ा स्वामी के परिवार में कोहराम मच गया| ग्रामीणों नें बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया|
थाना कमालगंज के ग्राम चौसपुर निवासी सुभाष चंद्र कठेरिया के दोनो घोड़े गांव के ही अनवर हुसैन के खेत में सुभाष का 16 वर्षीय पुत्र चंदन चरा रहा था| उसी दौरान अचानक चौसपुर से गडाखेड़ा जाने वाले हाई-टेंशन लाइन का तार टूट कर जमीन पर गिर गया| जिससे सुभाष चन्द्र के दोनों घोड़ों की मौके पर ही मौत हो गयी| घोड़ो को बचाने के चक्कर में चन्दन भी घायल हो गया| सुभाष के परिजनों में घोड़ों के मरने से कोहराम मच गया| काफी देर बाद अवर अभियंता अजीत राजपूत व लेखपाल सौरभ मिश्रा मौके पर पंहुचे| ग्रामीणों नें अवर अभियंता अजीत व अन्य विभागीय कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया|
अवर अभियंता अजीत का कहना है कि घोड़ा मालिक को मुआबजा दिलाया जायेगा| लापरवाही की जाँच कराकर कार्यवाही करेंगे|

पुलिस के दीवान से 1 लाख 38 हजार की ठगी में एफआईआर

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस दीवान के साथ एसबीआई पल्स क्रेडिट कार्ड के चक्कर में 1 लाख 38 हजार रूपये की ठगी की गयी| मामले में एसपी के आदेश पर कोतवाली फतेहगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया|
पुलिस लाइन में रह रहे दीवान अजय कुमार नें मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे कहा कि 8 जून 2025 को उसने एसबीआई पल्स क्रेडिट कार्ड लिया था| 22 जून को कार्ड को सक्रिय करने का प्रयास किया गया, लेकिन कार्ड एक्टीवेशन से पूर्व ही दीवान के कार्ड से फर्जी तरीके से चार बार में 138073.02 रूपये का अनाधिकृत लेन-देन हो गया है। दीवान अजय द्वारा एसबीआईआई बैंक शाखा फतेहगढ़ में क्रेडिट कार्ड सम्बन्धी कार्य करने वाले एजेन्ट अनुष्का पाठक से बात की गयी तो उसके द्वारा बताया गया कि यदि आपके द्वारा लेन-देन नही किया गया है, तो आपके पैसे वापस आ जायेंगे। दीवान का एसबीआई बैंक के कस्टमर केयर नम्बर पर भी शिकायत दर्ज करायी गयी थी, किन्तु कोई जानकारी नही प्रदान की गयी और न ही रूपये वापस आये।

भारतीय कालेज को 68 साल पूर्व दान की हुई भूमि वापस करनें के आदेश

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते लगभग 68 साल पूर्व भारतीय पाठशाला इंटर कालेज को दान की हुई भूमि उचित रख-रखाब ना होनें से न्यायालय नें पुन: वापस करनें के आदेश दिये है| पैरवी अधिवक्ता डा. दीपक द्विवेदी ने की|
शहर के सेनापति गली निवासी राजेश चन्द्र शर्मा पुत्र डॉ. महेश वर्मा नें सिबिल जज न्यायालय में वाद दायर किया था| दायर वाद में राजेश नें कहा कि उनकी दादी जामवती बीबी नें 16 जनवरी 1957 को मोहल्ला नाला मछरटटा टाइप वाली गली (सरावती गली) स्थित सम्पत्ति पंजीकृत दानपत्र के द्वारा भारतीय पाठशाला को छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के उचित उपयोग के लिए दान में दी थी| दान पत्र में यह भी जिक्र किया था कि महेश चन्द्र व उनके परिजन समय-समय पर सम्पत्ति के देखभाल करते रहेंगे| यदि कालेज के प्रबन्धक व प्रधानाचार्य सम्पति को खुर्द-बुर्द करते हैं तो वारिसान दान की हुई सम्पत्ति को वापस ले सकते हैं| सिविल जज प्रीतिमाला चतुर्वेदी नें मामले में सुनवाई की| लिहाजा सुनवाई में पाया गया कि विद्यालय प्रशासन दान की हुई सम्पत्ति का दुरुपयोग कर रहें हैं| लिहाजा न्यायालय नें लगभग 68 साल पूर्व दान दी गयी सम्पति को वापस लेनें के आदेश दिये है|

खबर का असर: बिना हेलमेट पेट्रोल लेनें वाले बाइक सबारों पर पुलिस ने चलाया कार्यवाही का डंडा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान का कड़ाई से पालन नही हो पा रहा है| लिहाजा पेट्रोल पम्पों पर खुले आम बिना हेलमेट के पेट्रोल बाइक सबारों को दिया जा रहा है| मामले में बुधवार को जेएनआई न्यूज नें नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान! ‘कुछ गुड ढीला कुछ बनिया’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की| जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और बाइक बिना हेलमेट के सड़क पर चलानें और पेट्रोल भराने वालों पर कार्यवाही की|
दरअसल बीते 1 सितम्बर से जनपद में नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान सरकार के निर्देश पर चलाया जा रहा है| अधिकारियों को इसका पालन शत-प्रतिशत करानें के निर्देश हैं| लिहाजा अधिकारियों के प्रयास के बाद भी पेट्रोल पम्पों पर बिना हेलमेट लाइन लगाकर पेट्रोल दिया जा रहा है| जिसका खबर में जिक्र किया गया| जिस पेट्रोल पम्प की तस्वीर जेएनआई को प्रकाशित हुई उस राजेपुर कस्बा तिराहा अमृतपुर मार्ग पर स्थित पेट्रोल पम्प पर प्रभारी निरीक्षक राजेपुर सुदेश कुमार पुलिस बल के साथ पंहुचे और बिना हेलमेट किसी को भी पेट्रोल ना देंनें की हिदायत दी| इसके साथ ही बिना हेलमेट लगाकर सड़क पर चल रहे व बिना हेलमेट पेट्रोल लेनें आये बाइक सबारों के खिलाफ चालान की कार्यवाही की| यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार नें सेंट्रल जेल चौराहे पर बिना हेलमेट वाले बाइक सबारों के चालान किये|