Home Blog Page 180

गणेश विसर्जन के बाद भंडारे का भव्य आयोजन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) श्री गणेश चौथ महोत्सव के विसर्जन के उपरांत क्षेत्र में अनेक स्थानों पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
कस्बा बाजार से बीते दिन गणेश विसर्जन रामगंगा किनारे श्रद्धालुओं ने हजारों की संख्या में पहुंचकर किया था| समाजसेवी राहुल प्रताप सिंह के नेतृत्व में वह शेर सिंह यादव, लल्ला भैया, रवि कुमार, मोनू कुमार आरजू कुमार, विक्की कुमार ने गणेश विसर्जन होने के बाद कस्बा में विशाल भंडारा आयोजित किया| सबसे पहले भंडारे में खीर-पूरी सब्जी कन्याओं को खिलाकर भंडारा का श्रीगणेश किया गया| बाढ़ पीड़ितों को भी भोजन वितरण किया गया|




खबर का असर: नाबालिकों से मारपीट में एफआईआर होगी दर्ज

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रविवार सुबह सामान चोरी के आरोप में नाबालिकों के साथ मारपीट की गयी थी| मामले में जेएनआई में चोरी के शक में नाबालिकों को बांधकर पीटा, पुलिस जाँच में जुटी शीर्षक की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी| जिसका असर हुआ है और मारपीट करनें वालों पर भी पुलिस मुकदमा दर्ज करनें की तैयारी कर रही है|
दरअसल थाना कादरी गेट दुर्वाषा ऋषि आश्रम के निकट गंगा तट पर कुछ नाबलिकों के सामान व मोबाइल आदि चोरी के आरोप में पकड़ लिया| उसके बाद उनकी अमानवीय तरह से जमकर पिटाई की गयी| जिसका वीडियो भी वायरल हुआ| जेएनआई पर खबर प्रकाशित होनें के बाद पुलिस नें मारपीट किये गये चार का लोहिया अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया| वहीं जनपद हरदोई के रघुनाथपुर निवासी विश्वनाथ नें अपने सामान चोरी किये जानें के मामले में तहरीर दी| अंतराष्ट्रीय मानवाधीकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धीरज पाण्डेय ने भी कार्यवाही की मांग की|
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह नें बताया कि मामले में नाबलिकों के परिजनों को बुलाया गया है, उनसे तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जायेगा| नाबलिकों के खिलाफ विश्वनाथ नें जो तहरीर दी है उस पर भी कार्यवाही होगी|

दो दिन में 10489 नें पीईटी परीक्षा से किया किनारा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में आयोजित हुई पीईटी परीक्षा दूसरे दिन भी शन्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गयी| फिलहाल दो दिनों में कुल 34368 परीक्षार्थियों में से 10489 नें परीक्षा से किनारा कर लिया| सुरक्षा के भी चाकचौबंद इंतजामात किये गये थे| आलाधिकारी भी भ्रमणशील रहे|
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2025 6 व 7 सितंबर को आयोजित की गयी| जिसके लिए कुल 20 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे| जिसम दूसरे दिन की परीक्षा में कुल 17184 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमे प्रथम पाली में 8592 में कुल 6044 परीक्षा में बैठे जबकि 2548 परीक्षा में शामिल नही हुए, दूसरी पाली में भी 8592 में से 6026 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 2566 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे| कुल मिलाकर दूसरे दिन दोनों पालियों में 17184 में कुल 12070 परीक्षार्थी बैठे जबकि 5114 शामिल नही हुए| दोनों दिनों की बात करें तो 34368 में से 23879 शामिल हुए जबकि कुल 10489 परीक्षार्थी परीक्षा देनें नही पंहुचे|
डीएम-एसपी ने लिया जायजा
डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी, एसपी आरती सिंह नें पीईटी परीक्षा का निरीक्षण किया| उन्होंने गुरुकुल स्कूल, बद्री विशाल कालेज का निरीक्षण किया|
परीक्षार्थियों के रुकने की नि:शुल्क व्यवस्था
पीईटी परीक्षा में बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा नें नि:शुल्क भोजन, नाश्ते व रुकने की व्यवस्था की| शहर के मोहल्ला नुनहाई में विशम्भर दयाल धर्मशाला में ठहरने की व्यवस्था की गयी थी| दोनों दिनों की चार पाली में आने वाले परीक्षार्थियों नें इसका लाभ लिया|

ट्रेन से कटकर चरवाहे व चार भैसों की मौत

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) रेलवे लाइन पार करनें के दौरान अचानक चरवाहे और उसकी चार भैसों की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गयी| जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया|
कोतवाली मोहम्मदाबाद ग्राम छविनाथ पुत्र माता दीन नें कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, जिसमे बताया कि उनके घर पर जनपद कन्नौज के तलिग्राम फिरोजपुर निवासी 55 वर्षीय मुंशीलाल पुत्र रामसिंह कार्य करता था| वह मवेशी चराकर लौट रहा है| उसी दौरान ग्राम बहादूरपुर के निकट रेलवे लाइन पर अचानक ट्रेन की चपेट में आनें से चार भैस व मुंशीलाल कट गये और मौत हो गयी| उपनिरीक्षक विनोद यादव नें मुंशीलाल के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया||

गंगा खतरे के निशान से 15 सेमी ऊपर, रामगंगा भी खतरे के निशान के करीब

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा व रामगंगा अचानक भी उफान पर आ गयीं है| गंगा खतरे के निशान से 15 सेमी. ऊपर व रामगंगा खतरे के निशान से 5 सेमी. दूर हैं| दोनों नदीयों में उफान से ग्रामीणों की मुसीबत एक बार फिर बढ़ गयी है|
गंगा में शाम 4 बजे 137.25 मीटर पानी दर्ज किया गया| जबकि नरौरा बाँध से 169626 क्यूसेक पानी छोड़ा गया| वहीं रामगंगा में शाम 4 बजे 137.05 मीटर पानी दर्ज किया गया| दोनों नदियों का खतरे का निशान 137.10 मीटर पर अंकित है| नदियों में उफान पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, एसपी आरती सिंह नें तहसील अमृतपुर के गाँव डबरी, कुतलुपुर , मोहद्दीनपुर आदि का निरीक्षण किया| बाढ़ पीड़ितों से बात कर उसकी समस्याओं को सुना और अधिकारियों से निस्तारण के निर्देश दिये| इसके बाद उन्होंने पीएचसी अमृतपुर का निरीक्षण किया| उन्होंने बाढ़ पीड़ितो के समुचित इलाज के निर्देश भी दिये|

पितृपक्ष आगमन पर पितरों को अर्पित किया जल, गंगा घाट पर उमड़ी आस्था

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रविवार को श्राद्ध पूर्णिमा के साथ पितृपक्ष प्रारंभ हो गए हैं। गंगा घाटों पर सुबह से ही पितरों को जलदान करने के लिए श्रद्धालु भक्तों की भीड़ जुट गई।
गंगा में स्नान करने के बाद श्रद्धालु भक्तों ने अपने पितरों को विधिविधान पूर्वक जलदान किया। यह क्रम लगातार पितृ पक्ष के दौरान 16 दिन तक जारी रहेगा। संतों, तीर्थ पुरोहितों, ब्राह्मण और ज्योतिषाचार्य को भोज आदि कराकर दान दक्षिणा भी दी जाएगी।
पितृ पक्ष के पहले दिन रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पांचाल घाट गंगा तट पर पहुंचे। श्रद्धालुओं नें सबसे पहले गंगा स्नान किया। मंत्रोच्चारण के साथ पितरों को जलदान किया। हाथों में कुश (घास) लेकर अपने पितराें का ध्यान कर उन्हें जल पिलाया। जौ, काले तिल, सफेद कपड़ा, चावल आदि से तर्पण किया।सुबह भाेर के साथ ही गंगाघाट पर श्रद्धालु पहुंचनें लगे। दूर दराज क्षेत्रों से आने का क्रम बना रहा। दोपहर दो बजे तक गंगाघाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी।
16 दिन जारी रहेंगे पितृ पक्ष
श्रद्धालुओं ने पितरों के जलदान और तर्पण के बाद तीर्थ पुराेहितों, ब्राह्मणों, साधु और संतों को भोज कराए, काग (कौआ)भी जिमाए। आचार्य डॉ. सर्वेश कुमार शुक्ल ने बताया कि पितृ पक्ष 16 दिनों तक जारी रहेंगे। प्रतिदिन गंगाघाट पर श्रद्धालु अपने पितरों को जलदान और तर्पण करने पहुुंचेंगे। धर्म ग्रंथों के मुताबिक इन 16 दिनों में कोई शुभ कार्य नहीं किया जाएगा। छौर कर्म भी नहीं हाेंगे। इन दिनों काग भोग, गोभोज की भी मान्यता है।
चंद्रग्रहण काे लेकर 12 बजे से शुरू हुए सूतक
पितृ पक्ष का शुभारंभ होते ही चंद्रग्रहण भी लगेगा। रात नौ बजकर 58 मिनट से एक बजकर 26 मिनट तक चंद्रग्रहण की अवधि निर्धारित हैं। इसके चलते दोपहर 12 बजे से सूतक लग गए हैं। मंदिरों, देवस्थानों के कपाट बंद हो गए। श्रद्धालु भक्तों ने दोपहर 12 बजे से पहले ही पूजा पाठ एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कर लिए। सूतक रात एक बजकर 26 मिनट तक जारी रहेंगे। चंद्र ग्रहण पूरी होने के साथ ही सूतक स्वयं समाप्त हो जाएंगे।
पांचाल घाट पुल पर लगा भीषण जाम
पितृ पक्ष का शुभारंभ होनें से भीड़ का दबाब एक दम से बढ़ गया| जिससे पांचाल घाट पुल पर भीषण जाम लग गया| पुल पर रिपेयरिंग का कार्य चल रहा है, लिहाजा उस कारण भी ट्राफिक के आवागमन में समस्या हुई| वाहन घंटो जाम में फंसे रहे|

चोरी के शक में नाबालिकों को बांधकर पीटा, पुलिस जाँच में जुटी

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) गंगा घाट पर नहाने आये श्रद्धालु का मोबाइल आदि चोरी करनें का मामला सामने आनें पर भीड़ नें तीन नाबलिकों सहित चार को पकड़ लिया और उनको बांधकर जमकर डंडो से पिटाई कर दी, नाबालिक चीखते रहे चिल्लाते रहे लेकिन किसी नें भी उन्हें बचाने की जहमत नही उठायी| नाबालिकों के साथ मारपीट किये जानें का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है|
थाना कादरी गेट के दुर्वाषा ऋषि आश्रम के निकट कुछ लोग गंगा स्नान करनें आये, आरोप है कि उनका एक मोबाइल व कुछ नकदी चोरी करनें का प्रयास किया गया| जिसकी जानकारी होनें पर भीड़ नें तीन नाबालिक बालक सहित चार को पकड़ लिया, जिनकी जमकर पिटायी कर दी गयी| लाठी-डंडो से जमीन पर खीच-खीच कर पीटा| हो सकता है मारपीट करने वाले लोग अपनी नजर में ठीक हो लेकिन कानून इसकी अनुमति नही देता| यह मानवाधिकार व बाल संरक्षण अधिनियम का खुला उलंघन है| अन्तराष्ट्रीय मानवाधिकारी संगठन के पदाधिकारी भी मौके पर पंहुचे और पुलिस से वार्ता कर मारपीट करनें वालों के खिलाफ कार्यवाही करनें की मांग की| पांचाल घाट चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा नें बताया कि मामले में जाँच की जा रही है| कार्यवाही की जा रही है|

जिले में 5375 नें प्रथम दिन छोड़ी पीईटी परीक्षा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2025 6 व 7 सितंबर को आयोजित की जा रही है| प्रथम दिन कड़ी सुरक्षा के बीच शान्तिपूर्ण ढंग से परीक्षा दोनों पालियों की सम्पन्न हुई| जिसमे दोनों पालियों में कुल 5375 परीक्षार्थियों नें किनारा कर लिया|
जनपद में पीईटी परीक्षा के लिए कुल 20 केंद्र बनाये गये थे| जिसमे प्रथम पाली में 10 से 12 बजे व दूसरी पाली में 3 से 5 बजे तक परीक्षा पहले दिन सम्पन्न करायी गयी| प्रथम दिन कुल 17184 परीक्षार्थी शामिल होनें थे| जिसमे प्रथम पाली में 8592 में से 2723 परीक्षा में शामिल नही हुए, वहीं दूसरी पाली में 8552 में से 2652 किनारा कर गये| कुल मिलाकर दोनों पाली में 5375 परीक्षा में शामिल नही हुए| दोनों दिनों में मिलाकर कुल 34368 शामिल होनें थे| जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व एसपी आरती सिंह नें परीक्षा केंद्र राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़, राजकीय इंटर कालेज फतेहगढ़, म्युनिसिपल इंटर कालेज फतेहगढ़, क्रिश्चयन इंटर कालेज फर्रूखाबाद का निरीक्षण किया और किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करनें की चेतावनी दी|

दमदारी से पंचायत चुनाव लड़ेगी जनसत्ता दल

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आगामी पंचायत चुनाव को लेकर अधिकतर राजनैतिक पार्टी सक्रिय हो गयीं हैं| उसी को लेकर जनसत्ता दल नें भी अपनी ताल पंचायत चुनाव में ठोकनें का एलान किया है| पार्टी नें जिले में जनसत्ता दल के जिलाध्यक्ष के मनोनयन को लेकर भी नब्जटटोली है|
शहर के आवास विकास स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पंहुचे जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के कानपुर मंडल अध्यक्ष देश राजसिंह सेंगर नें बताया कि उनकी पार्टी कोई एक जाति वर्ग की पार्टी नही है, उसमे सभी जातियों का समावेश है| राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भईया सर्व समाज क हित की बात करते हैं| उनकी पार्टी आगामी पंचायत चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरेगी| आगामी 14 सितंबर को पार्टी की समीक्षा बैठक में नये जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा होगी| इसके साथ ही आगामी 2027 के चुनाव के लिए भी पार्टी नें अपनी कमर कर ली है| इस दौरान संयोजक मनोज सिंह गौर, जेपी चौहान, राहुल परिहार, प्रदीप कुमार आदि रहे|

रेलवे सम्पत्ति चोरी करनें में आरपीएफ ने दो को माल सहित किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) ऑपरेशन रेल सुरक्षा के तहत आरपीएफ ने रेलवे की सम्पत्ति चोरी करनें में दो आरोपियों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है|
दरअसल फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के डाउन यार्ड में स्थित टावर वैगन शेड का ताला तोड़कर सामान चोरी किया गया था| आरपीएफ फर्रुखाबाद प्रभारी निरीक्षक ओपी मीणा नें नीरज कुमार उर्फ नकचूल्ला पुत्र स्व रामदयाल निवासी जसमई रेलवे क्रॉसिंग के पास मऊदरवाजा व ब्रजकिशोर तिवारी पुत्र सुरेश तिवारी निवासी बनपुरा तिर्वा कन्नौज को चोरी किये माल के साथ गिरफ्तार किया गया| आरपीएफ के अनुसार आरोपियों ने बताया कि वह सुनसान स्थान पर रखी रेलवे संपति की दिन के समय रेकी कर रात के समय अपने साथियों के साथ रेल संपति चोरी की घटना को अंजाम देते थे।
यह माल हुआ बरामद
ओएचई 160 स्क्वायर मिमी जंपर वायर के दो टुकड़े लगभग 13 मीटर, ओएचई एटीजे जंपर वायर कुल 30 पिस प्रत्येक की लम्बाई लगभग 1.5 मीटर व 03. ओएचई केटनरी वायर लगभग 40 मीटर मिली, जिसकी बरामद रेल संपत्ति की कीमत 38,500 रुपये है। मामले की जाँच उपनिरीक्षक रूबी को दी गयी है|
आरपीएफ निरीक्षक फर्रुखाबाद ओपी मीणा नें बताया कि आरोपी नीरज कुमार उर्फ नकचूल्ला पर पूर्व में भी कई मुकदमें है| आरपीएफ पूरे मामले की जाँच कर रही है| मामले में एक महिला फरार है, उसकी तलाश की जा रही है|
मंडल सुरक्षा आयुक्त इज्जतनगर पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इज्जतनगर मंडल में रेलवे संपत्ति की चोरी रोकने के लिए ’आपरेशन रेल सुरक्षा’ चलाया जा रहा है| जिसके तहत आरोपियों की गिरफ्तारी की गयी है|