फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में आयोजित हुई पीईटी परीक्षा दूसरे दिन भी शन्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गयी| फिलहाल दो दिनों में कुल 34368 परीक्षार्थियों में से 10489 नें परीक्षा से किनारा कर लिया| सुरक्षा के भी चाकचौबंद इंतजामात किये गये थे| आलाधिकारी भी भ्रमणशील रहे|
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2025 6 व 7 सितंबर को आयोजित की गयी| जिसके लिए कुल 20 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे| जिसम दूसरे दिन की परीक्षा में कुल 17184 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमे प्रथम पाली में 8592 में कुल 6044 परीक्षा में बैठे जबकि 2548 परीक्षा में शामिल नही हुए, दूसरी पाली
में भी 8592 में से 6026 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 2566 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे| कुल मिलाकर दूसरे दिन दोनों पालियों में 17184 में कुल 12070 परीक्षार्थी बैठे जबकि 5114 शामिल नही हुए| दोनों दिनों की बात करें तो 34368 में से 23879 शामिल हुए जबकि कुल 10489 परीक्षार्थी परीक्षा देनें नही पंहुचे|
डीएम-एसपी ने लिया जायजा
डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी, एसपी आरती सिंह नें पीईटी परीक्षा का निरीक्षण किया| उन्होंने गुरुकुल स्कूल, बद्री विशाल कालेज का निरीक्षण किया|
परीक्षार्थियों के रुकने की नि:शुल्क व्यवस्था
पीईटी परीक्षा में बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा नें नि:शुल्क भोजन, नाश्ते व रुकने की व्यवस्था की| शहर के मोहल्ला नुनहाई में विशम्भर दयाल धर्मशाला में ठहरने की व्यवस्था की गयी थी| दोनों दिनों की चार पाली में आने वाले परीक्षार्थियों नें इसका लाभ लिया|
दो दिन में 10489 नें पीईटी परीक्षा से किया किनारा




