जिले में 5375 नें प्रथम दिन छोड़ी पीईटी परीक्षा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2025 6 व 7 सितंबर को आयोजित की जा रही है| प्रथम दिन कड़ी सुरक्षा के बीच शान्तिपूर्ण ढंग से परीक्षा दोनों पालियों की सम्पन्न हुई| जिसमे दोनों पालियों में कुल 5375 परीक्षार्थियों नें किनारा कर लिया|
जनपद में पीईटी परीक्षा के लिए कुल 20 केंद्र बनाये गये थे| जिसमे प्रथम पाली में 10 से 12 बजे व दूसरी पाली में 3 से 5 बजे तक परीक्षा पहले दिन सम्पन्न करायी गयी| प्रथम दिन कुल 17184 परीक्षार्थी शामिल होनें थे| जिसमे प्रथम पाली में 8592 में से 2723 परीक्षा में शामिल नही हुए, वहीं दूसरी पाली में 8552 में से 2652 किनारा कर गये| कुल मिलाकर दोनों पाली में 5375 परीक्षा में शामिल नही हुए| दोनों दिनों में मिलाकर कुल 34368 शामिल होनें थे| जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व एसपी आरती सिंह नें परीक्षा केंद्र राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़, राजकीय इंटर कालेज फतेहगढ़, म्युनिसिपल इंटर कालेज फतेहगढ़, क्रिश्चयन इंटर कालेज फर्रूखाबाद का निरीक्षण किया और किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करनें की चेतावनी दी|