फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों के बढ़ते शोषण और अनुचित श्रम व्यवहारों के खिलाफ आवाज उठाते हुए उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने बुधवार को प्रधानमंत्री को संबोधित 29 सूत्रीय मांगों वाला ज्ञापन कलेक्ट्रेट में नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। एसोसिएशन ने कहा कि सरकारी कार्रवाई के अभाव में नियोक्ता कर्मचारियों के साथ मनमानी कर रहे हैं—जिनमें अवैध स्थानांतरण, नौकरी से निकालना, वेतन व टीए/डीए रोकना, फर्जी आरोप लगाना तथा यूनियन नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कराकर उन्हें डराने जैसी गतिविधियाँ शामिल है, ज्ञापन में मांग की गई कि चार श्रम संहिताओं को निरस्त कर मौजूदा श्रम कानूनों विशेषकर सेल्स प्रमोशन कर्मचारी (सेवा की शर्तें) अधिनियम 1976 को यथावत लागू रखा जाए। इसके अलावा एसपीएस कर्मचारियों की छंटनी, स्थानांतरण और निश्चित अवधि नियुक्ति पर रोक लगाने, समय पर वेतन भुगतान, बोनस, यात्रा भत्ता बढ़ाने तथा मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के कार्य को अपराध घोषित करने वाले निर्णय को वापस लेने की मांग की गई। एसोसिएशन ने न्यूनतम वेतन 26,910 रुपये प्रति माह, 8 घंटे कार्य दिवस निर्धारित करने, ईपीएस पेंशन 9000 करने, दवाओं व उपकरणों पर जीएसटी शून्य करने, दवाओं की कीमतों पर नियंत्रण व ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने की मांग भी की। संघ ने आरोप लगाया कि कुछ प्रबंधन पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी मामलों में नेताओं को परेशान कर रहे हैं, ताकि लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचला जा सके। इस दौरान कपिल दिवाकर, संगीत त्रिपाठी, भूपेंद्र सिंह, अभिषेक शुक्ला, हरिगोविन्द सैनी, विनीत तिवारी, वरुण त्रिपाठी, शिवम दीक्षित आदि रहे|
आलू बाजार में मंदी के बीच आज के भाव स्थिर, 500 पैकेट की आवक
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)जिले की सातनपुर आलू मंडी में बुधवार को आमदनी लगभग कल जैसी ही रही। लगभग 500 पैकेट आलू मंडी में पहुंचे, लेकिन बाजार में पहले जैसी तेजी नहीं देखने को मिली। किसानों के चेहरे पर अब भी चिंता की लकीरें साफ दिख रही हैं। नये आलू का 401 से 541 रुपए प्रति पैकेट के बीच रहा भाव आज ताज़ा आलू का भाव 401 से 541 रुपए प्रति पैकेट के बीच दर्ज किया गया। खरीद में मुख्य रूप से देवकीनंदन वर्मा, सुधीर कुमार, रिंकू वर्मा और विमल कुमार उर्फ नन्हे कटियार शामिल रहे। व्यापारियों ने बताया कि मांग अभी भी सामान्य स्तर पर है, जिसके कारण भाव में उतार-चढ़ाव सीमित है। पुराना कोल्ड स्टोरेज आलू 300 से 400 रुपए मंडी में पुराने कोल्ड स्टोरेज वाले आलू की भरपूर उपलब्धता बनी हुई है, जिससे ताज़ा आलू की कीमतों पर भी दबाव बना हुआ है। पुराना आलू 300 से मंडी में पुराने कोल्ड स्टोरेज वाले आलू की भरपूर उपलब्धता बनी हुई है, जिससे ताज़ा आलू की कीमतों पर भी दबाव बना हुआ है। पुराना आलू 300 से 400 रुपए प्रति पैकेट में बिक रहा है।
व्यापारियों का कहना है कि मंडी में निरंतर बढ़ती आमद और खपत में कमी के चलते स्थिति अभी भी मंदी की बनी हुई है।में बिक रहा है।
व्यापारियों का कहना है कि मंडी में निरंतर बढ़ती आमद और खपत में कमी के चलते स्थिति अभी भी मंदी की बनी हुई है।
किसानों की माने तो यदि निर्यात या सरकारी खरीद नहीं बढ़ी तो आगे मंदी और गहराने की आशंका है।
संविधान दिवस पर एसपी ने दिलाई शपथ
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) संविधान दिवस के अवसर पर फतेहगढ़ की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन फतेहगढ़ में शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लिया गया, उन्होंने पुलिस कर्मियों को संबिधान की शपथ दिलायी | कार्यक्रम के दौरान एसपी आरती सिंह ने संविधान की उद्देशिका का वाचन कराते हुए सभी को संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य के आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व की भावना को मजबूत बनाकर देश की सुरक्षा एवं विकास में योगदान देने की प्रेरणा देता है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों व जवानों ने लोकतांत्रिक मूल्यों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।
भोजपुर विधायक के कार सबार पुत्र-पुत्रबधु सहित आधा दर्जन मार्ग दुर्घटना में चुटहिल, कार खड्ड में पलटी
फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) भाजपा के भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर का परिवार तीर्थ यात्रा पर जा रहा था इस दौरान इटावा बरेली हाईवे पर उनकी कर की भिड़ंत सामने से आ रही दूसरी कर से हो गई जिससे दोनों करें अनियंत्रित होकर हाईवे से उतरकर खाद्य में जाकर पलट गई, कर पलटने से विधायक के कर सवार पुत्र पुत्रवधू चालक सामान्य परिजनों सहित लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुए| गलीमत रही की किसी को कोई खास चोट नहीं आयी और उन्हें दूसरे वाहन से
वापस भेज दिया गया| कोतवाली फतेहगढ़ के जेएनबी रोड़ निवासी भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर के पुत्र अजय राठौर, पुत्रबधु दीक्षा, पौत्री शशि, स्वाति व पौत्र अयांक के साथ कार से कैंची धाम जा रहे थे, कार उनका चालक नवादा निवासी केपी चला रहा था, साथ में विधायक का एक सरकारी गनर भी था, उनकी कार जब थाना राजेपुर के ग्राम
उजरामऊ के निकट नयागांव के पास से गुजरी तो एक कार चालक नें अचानक सामने से कार मोड़ दी, जिससे दोनों कारों में भिड़ंत हो गयी, दोनों कारें अनियंत्रित होकर खड्डा में जाकर पलट गयी, जिससे कार सबार सभी लोग कार मेंफंस गये, मौके पर ग्रामीणों की मदद से कार से विधायक के परिवार को सकुशल निकाला गया, उसके बाद पुलिस नें दोनों कारों को सीधा कराया| विधायक के परिजनों को कोई खास चोट नहीं आयी, लगभग सभी थोड़ा बहुत चुटहिल हुए| सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सुदेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे| पुलिस नें ग्रामीणों की मदद से कारो को सीधा किया, विधायक के परिवार को दूसरी कार सेघर भेजा गया | दूसरी कार सबार कार छोड़कर फरार हो गये|
संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में दिलाई गई शपथ
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को भारतीय संविधान की शपथ दिलाई गई। लखनऊ में आयोजित माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया एवं मुख्यमंत्री जी का संबोधन सुना गया। साथ ही संविधान पर आधारित लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया, जिसे सभी ने गंभीरता से देखा। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मंडी में बढ़ी आलू की आमद, भाव 421 से 501 रुपए प्रति पैकेट
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर की सातनपुर मंडी में मंगलवार को आलू की आमदनी में बढ़ोतरी देखने को मिली। आज लगभग एक मोटर में 500 पैकेट आलू की आवक दर्ज की गई। भाव 421 से 501 रुपए प्रति पैकेट रहे, जिसमें अधिकांश खरीद फर्म दिनेश चन्द्र गुप्ता द्वारा की गई। बढ़ती खरीद-फरोख्त से आलू कारोबार से जुड़े व्यापारियों में रौनक दिखाई दे रही है। दूसरी ओर, मंडी में लगातार बढ़ रही आमद के कारण आलू के दाम स्थिर न रहने से किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। किसानों का मानना है कि उत्पादन बढ़ने के बाद भी उचित लाभ न मिलने पर उनकी लागत निकल पाना मुश्किल हो रहा है। वहीं व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में आवक और बढ़ सकती है, जिससे बाजार में उतार-चढ़ाव की संभावना बनी हुई है।
आरएसईटीआई में अगरबत्ती मेकिंग प्रशिक्षण का समापन
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बैंक ऑफ़ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान फर्रुखाबाद में “बेसिक्स ऑफ़ होममेड अगरबत्ती मेकिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन मंगलवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर ने सभी प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। संस्थान के निदेशक ओमेन्द्र सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। विधायक राठौर ने महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएँ आज आर्थिक मजबूती और प्रगति का उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं। प्रशिक्षकों ने बताया कि यह प्रशिक्षण महिलाओं को अगरबत्ती निर्माण की मूल तकनीक, गुणवत्ता नियंत्रण और बाजार संभावनाओं की जानकारी देने हेतु आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का संचालन संकाय सदस्य दिव्यांशु मिश्रा ने किया। सहायक सोमेश शर्मा ने बताया कि संस्थान जल्द ही डेयरी फार्मिंग, सेल फोन रिपेयरिंग और सॉफ्ट टॉय मेकिंग के नए निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू करने जा रहा है। पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और इच्छुक युवा फतेहगढ़ स्थित कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। प्रतिभागी महिलाओं ने प्रशिक्षण से आत्मविश्वास बढ़ने और स्वरोजगार की दिशा में नई प्रेरणा मिलने की बात कही।
एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन बीएलओ सम्मानित
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत जिले में शत-प्रतिशत ई-फॉर्म (ईएफ) डिजिटाइजेशन पूर्ण करने वाले तीन बीएलओ को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कलैक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया। डीएम ने प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर उन्हें प्रोत्साहित किया तथा शेष कार्मिकों को भी समय से कार्य निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे एसआईआर कार्यक्रम में पारदर्शिता व सटीकता सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। समारोह के दौरान बताया गया कि कायमगंज विधानसभा क्षेत्र-192 के भाग संख्या 140 नसरुल्लापुर के बीएलओ रंजीत कुमार, भोजपुर विधानसभा-195 के भाग संख्या 267 दान मंडी के बीएलओ ममता दीक्षित और यही विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या
214 के बीएलओ मधूप कुमार शाक्य ने 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य समय से पूर्व पूरा किया है। डीएम ने कहा कि ऐसे प्रयास लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूत बनाते हैं। मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता में जिलाधिकारी द्विवेदी ने एसआईआर के प्रथम चरण की अंतिम तिथि 4 दिसंबर बताई और जनता से अपील की कि बीएलओ द्वारा उपलब्ध कराए गए गणना फार्म शीघ्र भरकर जमा करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि फार्म भरने में कठिनाई होने पर पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, लेखपाल और बीएलओ से सहायता ली जा सकती है, ये कर्मचारी फार्म भरकर मतदाता से सत्यापित कर हस्ताक्षर कराने के बाद जमा करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी प्रकार की भ्रांति में न रहें, किसी वैध मतदाता का नाम नहीं काटा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि गणना फार्म ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन भी भरा जा सकता है। आवश्यकता पड़ने पर मतदाता बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं तथा गलत या अपूर्ण विवरण पर नोटिस जारी किया जाएगा, जिसके लिए निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। जिलाधिकारी ने मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ बताते हुए आग्रह किया कि एसआईआर को लेकर जनता में यदि कोई गलतफहमियां फैली हों तो उन्हें दूर किया जाए और सही जानकारी जन-जन तक पहुँचाई जाए। उन्होंने कहा कि पारदर्शी पुनरीक्षण प्रक्रिया से मतदाता सूची अधिक शुद्ध और भरोसेमंद बन सकेगी, जिसके लिए जनसहयोग और मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
संकेत राजकीय विद्यालय में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता अभियान
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) यातायात माह के तहत मंगलवार को संकेत राजकीय विद्यालय में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार ने अभियान की अगुवाई करते हुए छात्रों को सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी। विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यातायात प्रभारी ने सड़क पर चलने के सामान्य नियमों से शुरुआत करते हुए विद्यार्थियों को बताया कि सड़क पार करते समय दोनों ओर देखकर ही पार करना चाहिए। उन्होंने ट्रैफिक सिग्नल की भूमिका, ज़ेब्रा क्रॉसिंग के उपयोग और फुटपाथ पर चलने की अनिवार्यता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन केवल वाहन चालकों के लिए ही नहीं, बल्कि पैदल चलने वालों के लिए भी उतना ही आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। सतेन्द्र कुमार ने बच्चों से कहा कि बाइक चलाते समय हेलमेट और कार में सफ़र करते समय सीट बेल्ट जीवन रक्षक कवच की तरह काम करते हैं। उन्होंने बताया कि छोटी सी लापरवाही बड़े हादसों का कारण बन सकती है, इसलिए सभी को नियमों का पालन करना चाहिए। मोबाइल फोन का वाहन चलाते समय उपयोग न करने, ओवरस्पीडिंग से बचने तथा सड़क पर अनुशासन बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। अंत में छात्रों को यातायात संकेत चिन्हों की पहचान कराई गई और उनसे सड़क सुरक्षा को जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया। अभियान ने बच्चों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यार्थियों ने नियमों का पालन करने का संकल्प लिया और कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताया।
सपा के पूर्व मंत्री व पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव सहित चार मार्ग दुर्घटना में घायल
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के चचेरे
भाई आर्यन यादव के सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे हैं पूर्व मंत्री सर्वेश अंबेडकर, पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव सहित कार सबार चार लोग नील गाय के टकरानें से घायल हो गये, जिसमे पूर्व मंत्री व उनकी कार के चालक के गंभीर चोट आयी है |
दरअसल सैफई इटावा में सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के चचेरे भाई का सगाई कार्यक्रम था, जिसमे भोलेपुर निवासी पूर्व मंत्री सर्वेश अम्बेडकर व रखा फतेहगढ़ निवासी विजय यादव भी शामिल होने जा रहे थे| विजय यादव सर्वेश अम्बेडकर की कार में ही बैठे थे| विजय यादव की कार
सर्वेश अम्बेडकर की कार के पीछे चल रही थी| किशनी रोड पर अचानक नीलगाय सामने आ जाने से कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और खड्ड में चली गयी| हादसे में सर्वेश अंबेडकर को पैर और कमर के पास गंभीर चोटें आईं, जबकि विजय यादव के पैरों और सिर में चोटें बताई गई हैं। दुर्घटना में कार चालक और अंबेडकर का पुत्र अशोक अम्बेडकर व कार चालक उमेश भी घायल हो गये| मिली जानकारी के अनुसार सर्वेश अम्बेडकर को लखनऊ रिफर किया गया है| जबकि विजय यादव को उपचार के बाद घर भेज दिया गया|



