Home Blog Page 119

बिजली बिल राहत योजना में इन उपभोक्ताओं को नही मिलेगा लाभ!

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) प्रदेश सरकार द्वारा लागू बिजली बिल राहत योजना 2025 को लेकर उपभोक्ताओं के बीच असंतोष बढ़ने लगा है। योजना का दावा है कि नेवर पेड व लॉन्ग अनपेड उपभोक्ताओं को बकाया विद्युत बिलों तथा विद्युत चोरी से संबंधित राजस्व निर्धारण धनराशि में छूट प्रदान की जाएगी, परंतु उपभोक्ताओं का आरोप है कि यह योजना राहत से अधिक छल जैसा प्रतीत हो रही है।योजना के अनुसार 01 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक तीन चरणों में पंजीकरण किया जाएगा। पंजीकरण के लिए उपभोक्ताओं को 2000 शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। इसके बाद बकाया भुगतान के लिए तीन विकल्प तय किए गए हैं—एकमुश्त भुगतान, 750 रुपए प्रति माह या 500 रुपए प्रति माह की किश्त व्यवस्था। इसके तहत घरेलू (एलएमबी-1) 2KW तक तथा वाणिज्यिक (एलएमबी-2) 1KW तक के नेवर पेड और लॉन्ग अनपेड उपभोक्ता ही पात्र रखे गए हैं। सबसे बड़ा विवाद पात्रता शर्तों को लेकर है। योजना में वही उपभोक्ता शामिल होंगे जिन्होंने 31 मार्च 2025 तक अंतिम भुगतान किया हो या कभी भी बिल जमा न किया हो। यहीं नाराजगी की जड़ है। उपभोक्ताओं का कहना है कि विभाग ने पिछले महीनों में बकायेदारों पर लगातार दबाव बनाकर छापेमारी की। बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटे गए और बाद में बहाल करने के लिए उनसे आंशिक भुगतान लिया गया। अब योजना लागू होने के बाद उन्हीं लोगों को लाभ से वंचित कर दिया जा रहा है जिन्होंने विभाग के दबाव में पैसे जमा किए थे।ग्रामीण क्षेत्रों में इसका विरोध मुखर होता दिख रहा है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्होंने विभागीय कर्मियों के कहने पर थोड़ा-बहुत भुगतान किया था, ताकि कनेक्शन चालू रहे। लेकिन सरकार की स्कीम में वही लाभार्थी घोषित किए जा रहे हैं जिन्होंने लंबे समय से बिल का एक रुपया भी जमा नहीं किया। इससे नियमित भुगतान करने वालों और आंशिक किस्त भरने वाले उपभोक्ताओं में भी रोष है।योजना का उद्देश्य बकाया कम करना और उपभोक्ताओं को राहत देना बताया जा रहा है, लेकिन ज़मीनी स्तर पर यह निर्णय भुगतान करने वाले दंडित व न करने वाले पुरस्कृत जैसा संदेश देता दिख रहा है। उपभोक्ताओं ने सरकार से मांग की है कि पात्रता में संशोधन कर उन लोगों को भी शामिल किया जाए जिन्होंने मार्च 2025 के बाद आंशिक-किस्त के रूप में भुगतान किया। अन्यथा यह योजना राहत के बजाय एक बड़ा विवाद साबित हो सकती है। एसी अजय कुमार से फोन पर बात करनें का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन नही उठा| एसडीओ कमालगंज रवि पाण्डेय ने बताया की फिलहाल मार्च के बाद किसी ने अल्प भुगतान भी किया है तो समाधान योजना का लाभ नही मिलेगा| उससे पहले के बकायेदारों को लाभ मिलेगा|

रामगंगा पुल पर ट्रक दुर्घटना से 5 किलोमीटर लंबा जाम, 10 घंटे बेहाल रहे यात्री

फर्रुखाबाद;(राजेपुर संवाददाता) राजेपुर थाना क्षेत्र में रामगंगा पुल पर मक्का से भरा एक ट्रक रेलिंग तोड़कर फंस गया, जिससे इटावा–बरेली हाईवे पर करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम डबड़ी, उजेरामऊ से होते हुए अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के हुल्लापुर तक पहुंच गया। सोमवार को सुबह से लेकर देर शाम तक करीब 10 घंटे तक आवागमन बाधित रहा| अचानक लगे जाम में स्कूल जाने वाले छात्र, नौकरीपेशा लोग, मरीज और आम यात्री घंटों फंसे रहे व भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई एंबुलेंस भी जाम में अटक गईं, वहीं दोपहिया वाहन सवारों ने खेतों और कच्चे रास्तों से होकर निकलने का प्रयास किया। घटना की सूचना पर राजेपुर थाना अध्यक्ष सुदेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों थाना क्षेत्रों की पुलिस ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद जाम को हटवाया और यातायात बहाल कराया। पुलिसकर्मियों ने लगातार प्रयास कर लगभग 10 घंटे बाद जाम खुलवाया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल पर रेलिंग क्षतिग्रस्त होने और भारी वाहनों के दबाव के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, इसलिए जल्द मरम्मत की आवश्यकता है। फिलहाल अभी तक ट्रक नहीं हट सका | थानध्यक्ष सुदेश कुमार नें बताया कि अभी ट्रक नहीं हट सका, हटाने का प्रयास किया जा रहा है |

आलू मंडी में लौटी रौनक, आमद में उछाल के साथ भाव भी चढ़े

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)आलू मंडी में आज 1 दिसम्बर, सोमवार को आमदनी और दाम दोनों में बढ़ोतरी देखने को मिली। किसानों और व्यापारियों के चेहरों पर रौनक लौट आई।
आज ज्यादातर आलू की बिक्री 451 से 585 प्रति पैकेट के बीच हुई। बढ़ी हुई आमद के बावजूद मांग मजबूत रहने से रेट में तेजी का रुझान बना रहा। सुबह से ही व्यापार सक्रिय रहा और खरीददारों की भीड़ मंडी में दिखाई दी। मंडी सूत्रों के अनुसार आज लगभग 5000 पैकेट आलू की आमद दर्ज की गई, जो पिछले दिनों की तुलना में बेहतर रही। व्यापारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में त्योहारों और प्रोसेसिंग यूनिटों की मांग बढ़ने पर रेट में और सुधार संभव है। मंडी में कारोबार सामान्य रूप से चला और किसानों ने बढ़े हुए भावों का स्वागत किया।

आँगनबाड़ी के पुत्र नें फांसी लगा किया आत्महत्या का प्रयास

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) थाना क्षेत्र के ईमानपुर गांव में मानसिक तनाव से जूझ रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 23 वर्षीय पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार युवक गांव में आंगनबाड़ी बीएलओ के फीडिंग कार्य में लगा था | सोमवार अहले सुवह उसका छोटा भाई मोबाइल चार्ज करने के लिए कमरे में गया तो उसने देखा कि युवक मफलर के सहारे छत के कुंडे से लटका हुआ है। उसने शोर मचाया तो परिजनों और आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया।राजेपुर थाना अध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि सूचना मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व विधायक सुरेश यादव का निधन, समर्थकों में शोक की लहर

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पूर्व विधायक सुरेश यादव का हृदयगति रुकने से निधन हो गया, उनके निधन से उनके समर्थकों में शोक की लहर है| घर पर अंतिम दर्शन को भीड़ उमड़ी | फतेहगढ़ के नेकपुर निवासी 84 वर्षीय सुरेश यादव साल 1989 में जनता दल से तत्कालीक विधान सभा मोहम्मदाबाद से विधायक बने थे, वह लगभग ढाई साल 1991 तक विधायक रहे| वह संकीसा इंटर कॉलेज में हिंदी के प्रवक्ता रहे| उनका पार्थिव शरीर उनके आवास नेकपुर में रखा गया है| उनके पुत्र कौशलेन्द्र सिंह यादव व शैलेन्द्र सिंह यादव उनके निधन के उपरांत आवास पर मौजूद है | एसडीएम सदर रजनी कान्त पाण्डेय, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय नें मौके पर आकर पुष्प चक्र अर्पित किया| सुरेश सिंह जिस समय विधायक बने उसी दौरान ही मूलायम सिंह यादव यूपी के मुख्यमंत्री जनता दल से बने और पीएम बीपी सिंह थे| फर्रुखाबाद से संतोष भारती सांसद थे | कौशलेन्द्र सिंह यादव नें बताया कि दोपहर लगभग दो बजेपांचाल घाट पर अंतिम संस्कार होगा |

रामगंगा पुल पर फिर हादसा, मक्का लदा ट्रक रेलिंग तोड़कर लटका

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) सोमवार सुबह रामगंगा पुल पर एक बार फिर हादसा हो गया मक्का लगा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ता हुआ पुल के ऊपर लटक गया जिससे राम गंगा पुल पर लंबा जाम लग गया |

थाना राजेपुर क्षेत्र के राम गंगा पुल पर सुबह लगभग 6 बजे ललित पुर से मक्का भरकर बरेली जा रहा ट्रक रामगंगा पुल पर पंहुचते ही दुर्घटना ग्रस्त हो गया, ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़कर पुल पर लटक गया, गलीमत रही की चालक और हेल्पर को कोई चोट नहीं लगी| ट्रक दुर्घटना ग्रस्त होने से पुल पर लम्बा जाम लग गया| मौके पर पंहुची पुलिस नें जान जाँच पड़ताल की| 13 दिन से रामगंगा से नहीं निकल सका ट्रक लगभग 13 दिन पूर्ब 19 नवंबर को गन्ना लदा ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ता हुआ रामगंगा में चला गया था, लेकिन दुर्घटना के 13 दिन बाद भी अभी तक ट्रक को नदी से बाहर नहीं निकाला जा सका है|

आरटीओ कार्यालय में नई सीरीज UP76AX प्रारंभ, आकर्षक नंबर बुकिंग शुरू

फर्रुखाबाद:(दीपक शुक्ला) आरटीओ कार्यालय फर्रुखाबाद में वाहनों के पंजीकरण में चल रही सीरीज UP76AW शनिवार देर रात औपचारिक रूप से समाप्त हो गई। इसके बाद विभाग ने इस सीरीज को लॉक कर अगली नई सीरीज UP76AX प्रारंभ कर दी है। अब जिले में नए निजी वाहनों के पंजीयन हेतु UP76AX सीरीज में नंबर आवंटित किए जाएंगे। सूत्रों के अनुसार UP76AW सीरीज में उपलब्ध बचे हुए 304 आकर्षक (फैंसी) नंबर अब किसी भी वाहनस्वामी को आवंटित नहीं किए जा सकेंगे क्योंकि शेष सभी नंबर लॉक कर दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि यह पिछली सीरीज 30 अगस्त 2025 को शुरू की गई थी, जो अब पूर्णतः समाप्त मानी गई है। ऑनलाइन बुक होंगे आकर्षक नंबर नई सीरीज शुरू होने के साथ ही निजी वाहन खरीदने वाले वाहन स्वामी अब अपनी पसंद के फैंसी नंबर ऑनलाइन बुक कर सकेंगे। विभाग के अनुसार चयनित नंबरों का आवंटन कंप्यूटराइज्ड प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा, जिससे सिस्टम में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहेगी।आरटीओ कार्यालय द्वारा बताया गया कि वाहन स्वामियों को सलाह दी जाती है कि वे आकर्षक नंबर पाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करें और निर्धारित शुल्क के साथ प्रक्रिया पूरी करें।


बाइक की ई-रिक्शा से टक्कर, एक की मौत,दो घायल

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) राजेपुर थाना क्षेत्र के हमीरपुर कोल्ड स्टोरेज के सामने रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमे बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी लाया गया, जहां से दो को लोहिया अस्पताल लाया गया, जहाँ उपचार के दौरान एक नें दम तोड़ दिया| थाना क्षेत्र के ग्राम बरुआ निवासी 24 वर्षीय अंसार पुत्र सखावत, 20 वर्षीय जावेद पुत्र जमील, 18 वर्षीय हरिओम पुत्र सुरेश बाइक से राजेपुर जा रहे थे, जब वह हमीरपुर कोल्ड के सामने से गुजरे तो ई-रिक्शा से भिड़ंत हो गयी, जिससे तीनों बाइक सबार गंभीर रूप से घायल हो गये, उन्हें सीएचसी लाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर जावेद व अंसार को लोहिया अस्पताल रिफर किया गया, जहां उपचार के दौरान अंसार को मृत घोषित कर दिया गया, मृतक अंसार सात भाइयों में छठे नंबर का था। 15 दिन पहले ही उसके घर बेटे का जन्म हुआ था। पत्नी गुलशन व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। वहीं जावेद की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। जबकि हरिओम प्राथमिक उपचार के बाद घर लौट गया।

चौक पर व्यापार मंडल का धरना , रेलवे रोड़ निर्माण ना होने से आक्रोश

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रेलवे रोड निर्माण न होने से आक्रोशित व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने चौक पर धरना प्रदर्शन कर दिया है जमकर नारेबाजी की गयी, फर्रुखाबाद शहर के रेलवे रोड निर्माण को लेकर न जाने कितनी बार विभिन्न संगठनों के द्वारा आंदोलन और प्रदर्शन किया जा चुके हैं लेकिन उसके बाद भी रेलवे रोड का निर्माण बीरबल की खिचड़ी से कम नहीं जो पक ही नहीं पा रही, व्यापारियों का करोड़ों का नुकसान इस दौरान हुआ, मॉडल सड़क बनाने के नाम पर कई साल गुजारने के बाद भी नगर

पालिका और बिजली विभाग के आपसी तालमेल ठीक ना होने से निर्माण कार्य लटका है, रविवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला के नेतृत्व में तकरीबन दो दर्जन व्यापारी धरना प्रदर्शन पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी शुरू कर दिए जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने बताया कि रेलवे रोड़ की सड़क निर्माण न होने से व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा है, जब तक अधिकारियों द्वारा ठोस आश्वासन नहीं दिया जाता तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा| इसके बाद चेयरमैंन पति मनोज अग्रवाल व ईओ विनोद कुमार नें मौके पर आकर सड़क निर्माण का भरोसा दिया, जिसके बाद धरना समाप्त किया गया| इस दौरान सीता शुक्ला, अंकुर श्रीवास्तव, राजू गौतम, सौरभ शुक्ला आदि व्यापारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे|

डंप्पर की टक्कर से कार सबार आढ़ती की मौत, 7 गंभीर

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीती देर रात विवाह से लौट रही कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे हैं तेज रफ्तार डंपर से टकरा गई जिससे उसमें बैठे आढ़ती की मौत हो गई जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, पांच भाइयों को हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया, पुलिस ने पहुंचकर जाँच पड़ताल की| थाना अमृतपुर निवासी धर्मेंद्र चौहान के पुत्र पुष्पेंद्र सिंह की बारात छिबरामऊ गयी थी, जिसमे गांव के ही 28 वर्षीय आकाश गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता, 18 वर्षीय अंकित पुत्र राममोहन, 22 वर्षीय अजय, 40 वर्षीय अवधेश सिंह पुत्र छबिनाथ सिंह, 50 वर्षीय जयवीर सिंह पुत्र छबिनाथ, कार चालक 30 वर्षीय विजय पुत्र रक्षपाल, 45 वर्षीय यदुवीर सिंह पुत्र जगजीत सिंह निवासी कुम्हरौर, 25 वर्षीय हरिओम पुत्र शत्रुघन निवासी ककरकढ़ा मिर्जापुर शाहजहांपुर शामिल होने गये थे, सभी कार से वापस आ रहे थे, देर रात लगभग 12:30 बजे जब वह इटावा-बरेली हाई से गुजर रहे थे तो थाना कादरी गेट के ग्राम चाँदपुर बीआरएस लॉन के सामने तेज रफ्तार डंप्पर की कार से टक्कर जोरदार टक्कर हो गयी, जिससे कार सबार सभी गंभीर रूप से घायल हो गये, सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया जहां आकाश को मृत घोषित कर दिया गया, मृतक आकाश गांव में ही आढ़त का कार्य करता था, उसकी 1फरवरी को शादी थी, मृतक आकाश एकलौता पुत्र था, उसकी दो बहनों का विवाह हो चुका है| परिजन रों-रों कर बेहाल हो गये| मृतक की माँ सुनीता का भी रों-रों कर बेहाल हो गयी | पांच घायलों को रेफर कर दिया गया| पांचाल घाट चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा नें बताया कि डंप्पर को कब्जे में लेकर जाँच की जा रही है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|