आरटीओ कार्यालय में नई सीरीज UP76AX प्रारंभ, आकर्षक नंबर बुकिंग शुरू

0
680

फर्रुखाबाद:(दीपक शुक्ला) आरटीओ कार्यालय फर्रुखाबाद में वाहनों के पंजीकरण में चल रही सीरीज UP76AW शनिवार देर रात औपचारिक रूप से समाप्त हो गई। इसके बाद विभाग ने इस सीरीज को लॉक कर अगली नई सीरीज UP76AX प्रारंभ कर दी है। अब जिले में नए निजी वाहनों के पंजीयन हेतु UP76AX सीरीज में नंबर आवंटित किए जाएंगे। सूत्रों के अनुसार UP76AW सीरीज में उपलब्ध बचे हुए 304 आकर्षक (फैंसी) नंबर अब किसी भी वाहनस्वामी को आवंटित नहीं किए जा सकेंगे क्योंकि शेष सभी नंबर लॉक कर दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि यह पिछली सीरीज 30 अगस्त 2025 को शुरू की गई थी, जो अब पूर्णतः समाप्त मानी गई है। ऑनलाइन बुक होंगे आकर्षक नंबर नई सीरीज शुरू होने के साथ ही निजी वाहन खरीदने वाले वाहन स्वामी अब अपनी पसंद के फैंसी नंबर ऑनलाइन बुक कर सकेंगे। विभाग के अनुसार चयनित नंबरों का आवंटन कंप्यूटराइज्ड प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा, जिससे सिस्टम में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहेगी।आरटीओ कार्यालय द्वारा बताया गया कि वाहन स्वामियों को सलाह दी जाती है कि वे आकर्षक नंबर पाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करें और निर्धारित शुल्क के साथ प्रक्रिया पूरी करें।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]