Home Blog Page 5753

कल्याण सिंह बोले: प्रधानमंत्री को भी तलब कर सकती है जेपीसी

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनक्रांति पार्टी के मुखिया कल्याण सिंह ने आज यहाँ कहा कि सयुंक्त संसदीय समिति (जेपीसी) को अधिकार है कि वह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी तलब कर २जी स्पेक्ट्रम घोटाले में पूंछ-तांछ कर सकती है| इसी लिए यूपीए सरकार जेपीसी से जांच कराने के लिए घबरा रही है|

श्री सिंह ने पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि कामनवेल्थ गेम्स में व्यय ७७ हजार करोड़ रुपयों में से ६५ हजार करोड़ नेताओं की जेब में गए हैं| इनमे कलमाडी के अलावा दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित भी सामिल हैं| उन्होंने कहा कि आदर्श सोसाईटी फ़्लैट घोटाले में सामिल नेताओं व अधिकारियों ने कारगिल के शहीदों का अपमान किया है| ऐसे लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए भले ही उनमे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सामिल हों|

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आदि नेताओं ने हिन्दू आतंकवाद का नया शब्द गढ़ दिया है| हिन्दुओं का आतंकवाद सेकुलरवाद के विरुद्ध धिनौनी राजनीति है| जबकि किसी भी कांग्रेसी नेता में यह कहने की हिम्मत नहीं हैं कि आतंकवादी की घटनाओं में जितने भी पकडे जाते हैं सभी मुसलमान हैं| जबकि हर मुसलमान आतंकी नहीं है|

वार्ता के दौरान जनक्रांति पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कटियार, एसपी बघेल, डॉ ज्ञानेद्र सिंह शाक्य, संजीव् गुप्ता आदि नेता मौजूद रहे|

जिला पंचायत चुनाव में धांधली का आरोप: कल्याण सिंह

फर्रुखाबाद: सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनक्रांति पार्टी के मुखिया कल्याण सिंह ने आरोप लगाया कि कल १२ दिसंबर को होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष पद के मतदान के दौरान धांधल गर्दी करने की साजिश रची गयी है|

श्री सिंह नगर के अनंत होटल में लोधी क्षत्रिय महासभा के स्वागत समारोह में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे| वार्ता के दौरान आये मोबाइल फोन पर श्री सिंह ने धांधल गर्दी की आशंका की शिकायत करते हुए कार्रवाई किये जाने को कहा| बाद में श्री सिंह ने बताया कि अभी डीएम से बात हो रही थी डीएम ने एसपी के सहयोग से पूरी ईमानदारी से चुनाव कराये जाने का वायदा किया है|

श्री सिंह ने बताया कि जिन जिला पंचायत सदस्यों ने नामंकन व प्रमाण पत्रों के दौरान हस्ताक्षर किये अब उनके वोट का अधिकार छीनकर दुरपयोग करने के लिए सदस्यों के मतदान के लिए हेल्पर के प्रमाण पत्र बनवाये जा रहे हैं जो धांधल गर्दी की ओर इशारा करता है|

चाचूपुर के रमेश राजपूत ने शिकायत की कि जिला पंचायत के चुनाव में मेरी पत्नी ५२५ वोट से चुनाव जीत गई थीं, अधिकारियों ने सांठ-गाँठ कर हारने वाले प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र दिलाया| श्री सिंह ने रमेश को पुनः मतगणना के लिए अदालत में याचिका दायर करने की सलाह दी| तो रमेश ने बताया कि मैंने २९ नबम्बर को जनपद न्यायाधीश के यहाँ रिट दाखिल कर दी है| सुनवाई के लिए १३ दिसंबर की तिथि लगी है|

लोधी क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष राधेश्याम राजपूत, महामंत्री रामलडैते राजपूत, महामंत्री ईश्वर दयाल राजपूत, जेमिनी राजपूत, जिला पंचायत सदस्य रीता राजपूत, सभासद राजन राय राजपूत उर्फ़ जौली, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, मनोज कुमार राजपूत, सतीश चन्द्र वर्मा नेता जी आदि सजातीय लोगों ने श्री सिंह का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया|

जिलाध्यक्ष राधेश्याम राजपूत ने श्री सिंह को गणेश भगवान् की प्रतिमा भेंट की| श्री सिंह के कहने पर समाज के लोगों ने उन्हें अपना परिचय देते हुए पुरानी यादें ताजा कराईं|

प्रधानो की नर्सरी में नरेगा का पहला पाठ

फर्रुखाबाद: आला अधिकारियों ने आज आफीसर्स क्लब में आयोजित कार्यशाला के दौरान जिलेभर के प्रधानों को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के सम्बन्ध में व्यापक जानकारी दी गयी की मनरेगा को किस तरह लागू करके गाँव के विकास के साथ ही मजदूरों को रोजगार दिया जा सके|

सूबे के ग्राम विकास आयुक्त मनरेगा बीके भागवत ने कहा कि आप लोग तन-मन से काम करें मनरेगा में धन की कोई कमी नहीं है| प्रतिवर्ष हर मजदूर को १०० दिन काम दिलाये जाने एवं काम माँगने पर कम से कम १४ दिन तक कार्य कराये जाने को कहा| उन्होंने बताया कि मजदूरी के दौरान घायल मजदूर के इलाज का खर्चा तथा अस्पताल में भर्ती के दौरान मजदूर को मनरेगा से आधी मजदूरी दी जाए| मृत्यु या विकलांग हो जाने पर मजदूर के उत्तराधिकारी को २५ हजार रुपये दिए जाने का प्रावधान है|

उन्होंने मजदूरों में महिलाओं का अनुपात एक तिहाई रखे जाने की सलाह दी| किसी तरह की परेशानी होने पर हेल्प लाइन नंबर 0522 -2231017 , 4055999 , 09793230999 की मदद लेने तथा स्वयं का 9415424754 मोबाइल नंबर दिया| उन्होंने बताया कि बीपीएल की सूची बिलम्ब से सात वर्षों के लिए बनी थी जो २०१० तक लागू रहेगी अब नई बीपीएल सूची बनेगी|

जिलाधिकारी मिनिस्ती एस ने बेहतर ढंग से काम करने के लिए प्रधानों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यदि नीचे के कर्मचारी सुनवाई न करें तब मेरे पास आयें| उनके बुलावे पर ब्लाक बढपुर ग्राम पंचायत धन्सुआ की प्रधान नीलम दुबे ने मंच पर जाकर समस्याएं बताईं|

नीलम ने बताया कि गाँव शहर के नजदीक होने के कारण मजदूर नगर में काम करने जाते हैं उन्हें वहां नगद अधिक मजदूरी मिलती है जबकि मनरेगा में मात्र 100  रुपये मिलते हैं| उन्होंने बीपीएल सूची में सुधार करने की राय देते हुए कहा कि सूची में परिवार के ही सभी लोगों के नाम दर्ज होने से अन्य पात्र लोग सामिल होने से वंचित हो गएँ हैं|

पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरशन ने प्रधानों को पूर्व प्रधान से अनुभव लेने की सलाह देते हुए कहा कि विकास कार्य के साथ ही गरीबों का विशेष रूप से ध्यान रखें| कोई भी दबंग कमजोर की जमीन पर कब्जा न कर सके| ग्रुप बनाकर नीलगायों से खेती की रखवाली करने, ट्रैक्टरों पर रिफ्लेक्टर लगवाने के साथ ही विशेष रूप से लड़कियों की बेहतर ढंग से देखभाल कर उनकी निगरानी रखने की सलाह दी| उन्होंने भयभीत गवाहों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने का वायदा किया|

बीएसए राम रमापति त्रिपाठी ने पत्रकारों को बताया कि यदि शिक्षक स्कूल में न आये मुझे तुरंत फोन पर सूचित करें और शिक्षामित्र को ग्राम शिक्षा समिति के प्रस्ताव से बर्खास्त करें, स्कूलों की पुताई सफ़ेद सीमेंट से की जा रही है यदि चूने से की जा रही हैं तो तुरंत शिकायत करें|

सीएमओ डॉ पीके पोरवाल सीएमओ परिवार कल्याण डॉ लल्लन प्रसाद,  डीएसओ आरेन्द्र चतुर्वेदी, समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रशिक्षण अधिकारी सुभाष सिंह आदि ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी| कार्यक्रम का संचालन एबीएसए जगरूप शंखवार ने की| लंच पैकेट लेने के लिए प्रधानों में भगदड़ मच गयी जबकि मंच से इस बात की हिदायत दी गयी थी कि कुर्सी पर बैठे प्रधानों को पैकेट उपलब्ध कराये जाएँ|

ममता ने दिया सलमान को झटका, २३ से बंद होगी कालिंद्री

फर्रुखाबाद: इसी माह की २३ तारीख से कालिंद्री एक्सप्रेस के बंद होने के कारण केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद को रेल मंत्री ममता बनर्जी के द्वारा झटका दे दिए जाने से मुंह की खानी पड़ी|


श्री खुर्शीद ने आज दोपहर जीवन रेखा एक्सप्रेस ट्रेन को रवाना किया| उन्होंने बताया कि कालिंद्री एक्सप्रेस ट्रेन चालू नहीं रहेगी| इस संबंध में रेल मंत्री ममता बनर्जी से बात की गई तो उन्होंने यह कहा कि बीते वर्ष कोहरे के दौरान रेल दुर्घटना में २५ लोग मरे थे ट्रेन चालू रहने पर ट्रेन दुर्घटना की जिम्मेदारी कौन लेगा| यह जानकारी मिलते ही समर्थकों के चेहरे उतर गये जिन्होंने इस बात का प्रचार किया था कि इस वर्ष सलमान कालिंद्री को चालू रखेंगे|

सलमान खुर्शीद ने पत्रकारों को एक सवाल के जवाब में बताया कि २जी स्पेक्ट्रम घोटाले में नेताओं के साथ ही मीडिया को भी सजा होगी| सलमान के साथ उनकी पत्नी लुईस खुर्शीद पूर्व विधायक भी पहुँची|


सिंधी समाज के ईश्वरदास शिवानी आदि महिलाओं ने खुर्शीद दंपत्ति का स्वागत किया| रेलवे ने प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी २३ दिसबर से ३१ जनवरी तक दिल्ली की एक मात्र ट्रेन कालिंद्री एक्सप्रेस ट्रेन को बंद किये जाने की घोषणा की है| इस ट्रेन के बंद हो जाने से व्यापारियों आदि लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है|

महिला ने विधायक पर किया हमला

सुल्तानपुर|| सदर विधायक अनूप संडा के उनके बस स्टेशन स्थित पेट्रोल पम्प पर एक कथित महिला समरीन द्वारा जमकर तोड़-फोड़ की गयी है |

घटना के मुताबिक सुबह 11 बजे के लगभग समरीन नमक एक महिला विधायक के पेट्रोल पम्प पर पहुंची और उसने जोर-जोर से गाली देकर वहां के शीशे इत्यादि तोड़ दिए | और वापस चली गयी |

घटना के समय उस जगह पर अनूप संडा खुद भी मौजूद थे | विधायक अनूप संडा के मुताबिक ये महिला अपने कुछ साथियों के साथ आई और उसने उनके कर्मचारियों के साथ गाली-गलौच की और उनके कर्मचारी शीतला पांडे को मारा भी और साथ ही जो भी कैश थे वहां मौजूद उसे छीनने की कोशिश भी की कितना पैसा ले गयी ये उन्हें मालूम नहीं है उसने अपने साथ लाये असलहे के बट से पेट्रोल पम्प का शीशा तोड़ दिया है और घमकी देते हुए चली गयी |

विधायक अनूप संडा ने आगे कहा कि अगर वो आज बहार निकले होते वो महिला उनकी हत्या कर देती | गौरतलब है की ये वही महिला है जिसने अनूप संडा के खिलाफ अपने यौनशोषण का मुक़दमा पंजीकृत करवाया था | और ये विवाद जिले में सबसे ज्यादा चर्चा का केंद्र हैं|

पुलिस के मुताबिक -इस मामले में क्षेत्राधिकारी शिव बहादुर का कहना है कि ये मामला पुराना है हमले की सूचना मिली है लेकिन अभी विधायक की तरफ से कोई प्राथमिकी नहीं दी गयी है | महिला समरीन की तरफ से एक प्राथमिकी अनूप संडा के कर्मचारी रोहित के खिलाफ धमकी आदि की दी गयी है जिस पर विवेचना की जा रही है|

दगा दे गया छात्रा को घायल करने वाला

फर्रुखाबाद: राजकीय गर्ल्स इंटर कालेज की छात्रा कुमारी अंजली को दुर्घटना में घायल करने वाला युवक पीड़ित परिजनों को दगा देकर भाग गया|

नगर के ग्राम अमेठी कोहना निवासी राम लडैते श्रीवास्तव की १७ वर्षीय पुत्री अंजली बीते दिनों इंटर की परीक्षा देकर सायं ५ बजे साइकिल से घर वापस लौटी| गाँव में घुसते समय बाइक चालक युवक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे छात्रा को काफी अंदरूनी चोंटे आईं|

ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर उसकी बाइक नंबर यूपी ७६ एफ / ४८७२ कब्जे में ले ली| तो युवक ने छात्रा के इलाज का पूरा खर्चा उठाने का वायदा किया| उसने छात्रा को टैम्पो से ले जाकर डॉ केएम द्विवेदी के अस्पताल में भर्ती करा दिया, उसके बाद युवक गायब हो गया|

घायल छात्रा की माँ पुष्पा देवी ने बीती शाम बाइक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई| उधर डाक्टर ने १० हजार रुपये अस्पताल खर्चा तथा १०६४ रुपये दवाओं का बिल बना दिया| तब परेशान पुष्पा ने आज सुबह ११ बजे घायल पुत्री को अस्पताल से ले जाकर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|

महिला ने रोते हुए बताया कि यदि मालूम होता कि दुर्घटना करने वाला युवक धोखा दे जाएगा तो पुत्री को लोहिया अस्पताल में ही भर्ती कराती| अस्पताल का बिल अदा करने के लिए इधर-उधर से कर्जा लेने के लिए पति गए हुए हैं|

प्रेमिकाओं ने धावा बोला तो दुल्हा हो गया 9 दो 11

बुलंदशहर|| उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर में एक युवक को तीन युवतियों संग रासलीला रचाना महंगा पड़ा। सुहागरात से ठीक पहले तीनों प्रेमिकाओं ने उसके घर पर धावा बोल दिया। हंगामे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन उससे पहले ही युवक फरार हो चुका था।

मामला बुलंदशहर के आनंद विहार इलाके का है। यहां के रहने वाले एक युवक पर तीन युवतियों ने आरोप लगाया है कि उसने शादी के नाम पर उन्हें धोखा दिया और उनका यौन शोषण किया। शादी की बात करने पर उसने तीनों से यही कहा कि वह उनसे प्यार करता है पर शादी नहीं कर सकता और दूसरी तरफ उसने अपने मां-बाप के कहने पर एक लड़की से शादी कर ली।

धोखेबाज युवक की शादी के बारे में जब तीनों को पता चला तो युवतियां उसके घर आ धमकी। शादी तो हो चुकी थी। नई दुल्हन घर आ चुकी थी। यह सब देख तीनों का पारा चढ़ गया और तीनों ने वहीं हंगामा शुरू कर दिया। युवक भी मामला गरमाता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। लेकिन यवतियों का हंगामा जारी था।

सूचना पुलिस तक पहुंची तो वह भी मौके पर पहुंच गई लेकिन युवतियों के तहरीर न देने पर पुलिस ने भी कोई कार्यवाई नहीं की।एरिया चौकी इंचार्ज जीवाराम ने बताया कि अभी तो कोई कार्यवाई नहीं हुई है लेकिन तहरीर दी गई तो हम आरोपी को छोड़ेंगे नहीं।

सैनिक ने प्रेमिका के साथ की आत्महत्या

बरेली|| उत्तर प्रदेश के बरेली जिला में एक सैनिक ने प्रेमिका के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार बरेली में शाही थाना के गांव दौद आलमपुर निवासी राजेन्द्र प्रसाद जाटव असम में सेना कोर का जवान है और वह एक सप्ताह के अवकाश पर वह यहां आया था। उसके साथ उसकी प्रेमिका भी यहां आई जबकि उसकी पत्नी कुसुम देवी मायके में थी।

आज सुबह सैनिक राजेन्द्र प्रसाद (30) और प्रेमिका शर्मा (25) ने जहर खाकर आत्महत्या कर दी। उपमहानिरीक्षक प्रकाश डी. ने घटनाक्रम के तथ्यो की छानवीन करने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस का लालू के आवास पर छापा, व्यापारी फरार

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली पुलिस ने बीती रात धान मिल मालिक एवं गल्ला आढ़ती अनिल कुमार उर्फ़ लालू कनौजिया आदि की तलाश में उनके आवास पर छापा मारा| पुलिस कार्रवाई की भनक मिल जाने के कारण चालांक व्यापारी लालू ने पहले ही घर छोड़ दिया था| उन्होंने सुरक्षित स्थान पर अड्डा जमाया है|

नगर के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी स्वर्गीय गंगाराम गुप्ता के पुत्र मुकेश कुमार गल्ला व्यापारी ने लिंजीगंज निवासी गल्ला आढ़ती लालू कनौजिया उनके भतीजे अंकित, साला धर्मवीर व चाचा ब्रह्मा तथा तीन अज्ञात नौकरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई|

पुलिस ने आईपीसी की धारा १४७,१४८,१४९,३२३,५०४,५०६ के तहत रिपोर्ट दर्ज कर दरोगा अनूप सिंह को विवेचना सौंप दी| विवेचक ने बीती रात ही लालू आदि की तलाश में उनके आवास पर छापा मारा|

व्यापारी मुकेश ने बताया कि ५ दिसंबर को मैंने ३६ कुंटल धान लालू को बेंचा था| वह भुगतान करने में टाल-मटोल करते रहे| बीती शाम तगादा किये जाने पर लालू आदि ने गाली-गलौज मारपीट कर अपमानित किया तथा दोबारा तगादा करने पर लायेसेंसी रिवाल्वर व रायफल से जान से मारने की धमकी दी| उन्होंने बताया कि शिवेंद्र मिश्रा व शिल्लू गुप्ता ने मुझे पिटने से बचाया|

लालू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने को लेकर इंस्पेक्टर क्रष्ण कुमार व एसएसआई शिवशंकर शुक्ला ने अलग-अलग धाराओं में तहरीर लिखाने का निर्देश दिया| जिसके कारण कई तहरीरें लिखकर फाड़ी गईं|

रकम के अनुसार आकार बदल लेता है पर्स

अगर आप अपने खर्च पर नियंत्रण नहीं रख पाते हैं तो आपके लिए पीकॉक पर्स बेहतर विकल्‍प हो सकता है। क्‍योंकि यह खर्च पर लगाम लगाता है। इस पर्स की खूबी यह है कि यह आपको आगाह करता रहता है कि फिलहाल आपकी आर्थिक स्थिति कैसी है।

इसके 3 संस्करण हैं। पहला पर्स ऐसा है जो आपके बैंक बैलेंस के हिसाब से छोटा या बडा होता रहता है, दूसरा पर्स ऐसा है जो बैंक बैलेंस कम होते ही अपने आप अपने मुख को सिकोड लेता है और आपको पैसे निकालने के लिए मेहनत करनी पडती है और तीसरा पर्स ऐसा है जो आपके द्वारा खरीददारी की जाने पर झनझनाहट करने लगता है।

इस पर्स के अंदर एक मिनी कम्प्यूटर और ब्लूटूथ डिवाइज़ लगी है जो आपके मोबाइल के माध्यम से आपके बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से जुड़ी होती है। जब भी आपका बैंक खाता कम बैलेंस दिखाता है अथवा क्रेडिट कार्ड का खर्च बढने लगता है तो आपका पर्स उस हिसाब से व्यवहार करने लगता है। फिलहाल यह पर्स परीक्षणावस्था में है।