प्रेमिकाओं ने धावा बोला तो दुल्हा हो गया 9 दो 11

0
116

बुलंदशहर|| उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर में एक युवक को तीन युवतियों संग रासलीला रचाना महंगा पड़ा। सुहागरात से ठीक पहले तीनों प्रेमिकाओं ने उसके घर पर धावा बोल दिया। हंगामे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन उससे पहले ही युवक फरार हो चुका था।

[adrotate banner="3"]

मामला बुलंदशहर के आनंद विहार इलाके का है। यहां के रहने वाले एक युवक पर तीन युवतियों ने आरोप लगाया है कि उसने शादी के नाम पर उन्हें धोखा दिया और उनका यौन शोषण किया। शादी की बात करने पर उसने तीनों से यही कहा कि वह उनसे प्यार करता है पर शादी नहीं कर सकता और दूसरी तरफ उसने अपने मां-बाप के कहने पर एक लड़की से शादी कर ली।

धोखेबाज युवक की शादी के बारे में जब तीनों को पता चला तो युवतियां उसके घर आ धमकी। शादी तो हो चुकी थी। नई दुल्हन घर आ चुकी थी। यह सब देख तीनों का पारा चढ़ गया और तीनों ने वहीं हंगामा शुरू कर दिया। युवक भी मामला गरमाता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। लेकिन यवतियों का हंगामा जारी था।

सूचना पुलिस तक पहुंची तो वह भी मौके पर पहुंच गई लेकिन युवतियों के तहरीर न देने पर पुलिस ने भी कोई कार्यवाई नहीं की।एरिया चौकी इंचार्ज जीवाराम ने बताया कि अभी तो कोई कार्यवाई नहीं हुई है लेकिन तहरीर दी गई तो हम आरोपी को छोड़ेंगे नहीं।

[adrotate banner="2"]