Home Blog Page 5636

पकड़े गये एक दर्जन नकलचियों में नौ लड़कियां

फर्रुखाबाद, बोर्ड परीक्षा के दौरान बुधवार को हुई चेकिंग के दौरान एक दर्जन नकलची धरे गये। मजे की बात है कि इनमें से नौ छात्राएं है।

जिला विद्यालय निरीक्षक आरपी शर्मा ने बुधवार को बोर्ड परीक्षा की पहली पाली के दौरान सर्वोदय इंटर कालेज पिपरगांव में छापा मारा। यही पर आठ परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गये। इनमें मुकेश, पंकज व अतुल के अतिरिक्त अर्चना, सरिता, रंजीता, पूनम, सरिता व पूजा सम्मिलित है। सांध्यकालीन पाली के दौरान आदर्श इंटर कालेज रानूखेड़ा में सुनीता देवी को नकल करते पकड़ा गया।

पुलिस उत्पीड़न: प्रशासन से निबटने को सडकों पर उतरेगा महान दल

फर्रुखाबाद: अजमतपुर काण्ड के दौरान महान दल के जिला महा सचिव रामेश्वर दयाल शाक्य की गिरफ्तारी एवं कार्यकर्ताओं पर संगीन धाराएं लगाए जाने से पार्टी के पदाधिकारियों में जबर्दस्त रोष व्याप्त है| मुकद्दमा खत्म न किये जाने पर महान दल प्रशासन से निबटने के लिए सडकों पर उतरेगा|

महान दल के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह शाक्य ने नगर के रेलवे रोड स्थित होटल में पत्रकारों से वार्ता के दौरान अपनी पीड़ा बताई| उन्होंने बताया कि २० मार्च को अजमतपुर के ग्राम बासियों में झगड़ा हुआ जिसमे पुलिस ने राजनैतिक दवाव में निर्दोष पार्टी के महा सचिव रामेश्वर दयाल शाक्य आदि कार्यकर्ताओं की पिटाई की और रामेश्वर दयाल पर संगीन धाराएं लगाकर उन्हें जेल भेज दिया|

श्री मौर्य ने कहा कि उन्होंने ज्ञापन देकर प्रशासन से मुकद्दमे को स्पंज किय जाने की मनाग की है| यदि २७ मार्च तक केस स्पंज न किया गया तो पार्टी के कार्यकर्ता २८ मार्च से जिला मुख्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन करेंगे|

इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य आदि अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे|

करिश्मा: माखन नगला के स्कूल में 230 भूत खा गए मिड डे मील

फर्रुखाबाद: बेसिक शिक्षा का एक स्कूल जो खुलता नहीं है, वहां 239 बच्चे पंजीकृत हैं और उसमे से 200-230 बच्चे प्राधिकरण की सबसे उन्नत निगरानी प्रणाली के रिकॉर्ड में खाना खा रहे हैं| सबको वजीफा मिला है| वहां तैनात एक शिक्षा मित्र पास के दूसरे स्कूल में पढ़ाता है और स्कूल की हेड सहायक अध्यापिका कानपुर में बैठ शिक्षिका बनने की आकांक्षा पूरी कर रही है| उत्तर प्रदेश की बेसिक शिक्षा की मैडम स्कूल नहीं जाती, पति मिड डे मील प्राधिकरण को स्कूल में बनने की सूचना फ़ोन से भेजते हैं| मिड डे मील प्राधिकरण के पास दर्ज मोबाइल नंबर मैडम के पास नहीं उनके इंजिनियर पति के पास रहता है| और वे ही उस फ़ोन से स्कूल में बच्चो के भोजन खाने की चकाचक सूचना भेजते है| सवाल ये है कि जब स्कूल में खाना बना नहीं तो खाया क्या 230 भूतों ने था? ये वाकया दिनांक 23 मार्च 2010 का है|

मध्याह्न भोजन प्राधिकरण की ओर से परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को मिलने वाले भोजन की सही-सही जानकारी करने के लिये प्रारंभ कर रही एमआईएस योजना को भी बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों ने ठेंगा दिखा दिया है। लखनऊ स्थित प्राधिकरण के प्रदेश मुख्यालय से आने वाले फोन पर दूसरे शहरों में बैठे शिक्षक वहीं से फर्जी सूचना देकर बेवकूफ बना रहे हैं। हद तो यह है कि कुछ महिला शिक्षिकाओं के तो पति ही यह जिम्मेदारी निभा देते हैं।

जनपद के विकास खंड राजेपुर के ग्राम किराचिन का एक स्कूल है माखन नगला। यह स्कूल अपनी एक अक्सर गायब रहने वाली शिक्षिका मंजू चौधरी के कारण पहले भी काफी चर्चित रहा है। मंजू चौधरी को लंबी अनुपस्थिति के कारण गांव के बच्चों का भविष्य चौपट हो रहा है। एक बार सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इनके विरुद्ध कार्रवाई के लिये लिखा तो कुछ माह तक वेतन रुका रहा, परंतु बाद में बेसिक शिक्षा विभाग की परंपरा के अनुसार वेतन आहरित कर दिया गया। मंजू चौधरी को दो माह पूर्व निलंबित भी किया जा चुका है। हाल ही में उनको बहाल कर दोबारा इसी गांव में तैनात कर दिया गया है। परंतु उनकी कार्यप्रणाली में रत्ती बराबर भी परिवर्तन नहीं हुआ है। बुधवार को जेएनआई संवाददाता ने विद्यालय जाकर देखा तो मंजू चौधरी नदारद थी। ग्राम प्रधान को फोन लगाया तो उनके भतीजे अनिल ने फोन उठाया। अनिल ने बताया कि मंजू चौधरी कभी कभार ही आती हैं।

मध्याह्न भोजन प्राधिकरण को भेजी गयी टेलीफोन सूची में दर्ज मंजू चौधरी के मोबाइल नंबर पर फोन किया तो उनके पति महेंद्र प्रताप चौधरी ने फोन उठाया। पहचान छुपा स्वयं को एक एनजीओ कार्यकर्ता बताकर श्री चौधरी से बात शुरु की तो श्री चौधरी ने बातों के दौरान बताया कि वह कानपुर में एमईएस (सैन्य अभियंत्रण सेवा) में सेक्शन इंजीनियर हैं। उन्होंने बताया कि श्रीमती चौधरी कानपुर आयी हुई हैं, उनका फोन अब श्री चौधरी ही उपयोग करते हैं। यह पूछने पर कि मध्याह्न भोजन प्राधिकरण से काल आने पर बच्चों की संख्या कैसे बताते हैं? वह चुप हो गये।

श्री चौधरी की चुप्पी का राज जानने के लिये जेएनआई ने मध्याह्न भोजन प्राधिकरण में अपने सूत्रों से जानकारी की तो पता चला कि माखन नगला स्कूल से आज भी बच्चों की संख्या का डाटा प्राप्त हुआ है। यानी नदारद शिक्षक मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के मुंह पर फर्जी सूचनाओं के तमाचे लगा रहे हैं। यह तो एक मिसाल है। दरअसल यह जनपद सैकड़ों मंजू चौधरियों से पटा पड़ा है। एक पूर्व बीएसए के अनुसार गायब रहने वाले और खराब भवन निर्माण कराने वाले शिक्षक तो दरअसल विभाग के लिये दुधारू गाय हैं। कानपुर, लखनऊ, झांसी में रहने वाली जाने कितनी शिक्षिकायें अपनी मोटी तनखाह का एक भाग नियमित रूप से विभागीय अधिकारियों को पहुंचाती रहती हैं। कुछ शिक्षक भी इसी प्रकार ठेकेदारी या कोई अन्य व्यवसाय संभाले हैं। बेसिक शिक्षा विभाग से उनको नियमित मोटी पेंशन मिलती ही रहती है।

ब्लाक उपाध्यक्ष की हत्या के विरोध में भाकियू का प्रदर्शन

हिंसक हो रहा है कटरी में अवैध कब्जों का कारोबार

फर्रुखाबाद, कायमगंज की कटरी में हजारों एकड़ भूमि पर अवैध कब्जे का गोरखधंधा अब हिंसक होने लगा है। विगत सप्ताह ही दो हत्याऐं हो चुकी हैं। मरने वालों में से एक भाकियू ब्लाक उपाध्यक्ष व दूसरा कटरी क्षेत्र के ही एक गांव की प्रधान का देवर था। बुधवार को भाकियू ने हत्या के विरोध में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।

विदित है कि गंगा की कटरी में ग्राम भगवानपुर, ग्राम बड़ा गांव, दोषपुर, सिनोली, सींगनपुर, पुथर, बेहटा, पचरौली, हजजू नगला, महमदियापुर, गंगैया, अकाखेड़ा, हसनगंज, अलीगढ़, मीरगंज, मन्नूनगला, मझरिया, टिलिया सलेमपुर आदि गांवों की हजारों एकड़ भूमि पर पंजाब से आये किसानों का कब्जा है। इसी को लेकर स्थानीय किसानों का विवाद होता रहता है। पंजाब आये सिखों का साथ कुछ स्थानीय लोग भी दे रहे हैं। इनमें ग्राम भगवानपुर के प्रधान रामशंकर का भी नाम लिया जा रहा है। हाल ही में कटरी क्षेत्र के ही ग्राम बेहटाबल्लू की प्रधान के देवर की हत्या में तो रामशंकर के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट भी दर्ज करायी जा चुकी है। विगत 17 तारीख को ही भारतीय किसान यूनियन के कायमगंज ब्लका उपाध्यक्ष दाताराम की हत्या हो चुकी है। इस मामले में भी भाकियू नेता रामशकर का ही हाथ होना बता रहे है।

बुधवार को भाकियू नेताओं ने अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई न किये जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अरविंद शाक्य ने बताया कि आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। अपराधी खुले आम घूम रहे हैं, और पीड़ितों को धमका रहे हैं। यदि कार्रवाई न की गयी तो 25 मार्च को मंडी समिति में बैठक कर निर्णायक आंदोलन की रणनीति बनायी जायेगी।

फिर किया चोरों ने खाली मकान पर कब्जा, बाबू हुआ कंगाल

फर्रुखाबाद: अब यह तय होता जा रहा है कि रात में जो भी मकान खाली रहेगा उस पर चोरों का ही राज होगा| आयेदिन घटनाएं होने के बावजूद भी मकान मालिक लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं और चोरी हो जाने पर माथा पकड़ कर रोते हैं|

ऐसी ही घटना थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला सर्वोदय नगर निवासी बेसिक शिक्षा विभाग के लिपिक मनोज यादव के आवास पर हुई| मनोज बीती शाम घर में ताला लगाकर परिजनों के साथ ग्राम हर्सिंगपुर गोवा चले गए| रात में चोर मेनगेट का ताला तोड़कर अन्दर चले गए| अलमारी अटैची व बक्सों का ताला तोड़कर कीमती सामन निकाला और एक अटैची को उठा ले गए|

टूटी अटैची आज सुबह मोहल्ले में ही पड़ी देखी गई तभी चोरी का खुलाशा हुआ| बताया गया कि चोर घर से २० हजार की नगदी व डेढ़ लाख रुपये कीमती जेवरात ले गए| बजरिया चौकी प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है|

चौकी इंचार्ज ने महिलाओं व बच्चों को पीटकर कराया था दंगा

फर्रुखाबाद: फिल्मों में खलनायक की तरह नौकरी करने वाले रायपुर चौकी प्रभारी तुषार दत्त त्यागी ने औरतों व बच्चों की डंडों से पिटाई कर गाँव अजमतपुर में दंगा कराया था| यदि त्यागी ज़रा सी भी सूझबूझ से कार्य करते तो दंगे की स्थित को टाला जा सकता था|

महान दल के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह शाक्य ने ग्राम अजमतपुर निवासी रामवीर की पत्नी सरोजनी देवी आदि अनेक पीड़ितों को अपर पुलिस अधीक्षक से मिलवाकर शिकायती पत्र दिया| इस पत्र से ही इस बात का खुलासा हुआ है कि चौकी प्रभारी ने सपा नेता मुख्य आरोपी देवेन्द्र सिंह चौहान उर्फ़ मुन्ना की सांठ-गाँठ से ही इतना बड़ा काण्ड हुआ|

अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र को अवगत कराया गया कि गाँव के सपा नेता मुन्ना व उनके परिजनों ने प्रमोद शाक्य व उनके भाई अनुज व उसकी पत्नी अनीता की रात्रि ८ बजे अकारण पिटाई की थी| गाँव में आतंक फैलाने के लिए मुन्ना व रामू ने लायेसेंसी हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग की|

घटना की सूचना दिए जाने पर रात ९ बजे चौकी इंचार्ज त्यागी सीधे मुन्ना के घर गए और उनके घर से निकलते ही गाँव वालों को गाली देना शुरू कर दिया| विरोध करने पर घरों में घुसकर औरतों व बच्चों की पिटाई कर उनके साथ बदसलूकी की| त्यागी ने गाँव वालों को धमकी दी है कि किसी ने भी उनकी शिकायत अधिकारियों से की तो वह सभी को झूंठे मुकद्दमे में बंद कर देंगें| बाद में एसओ के अलावा मुन्ना की ओर से २३,२३ नामजद तथा सैकड़ों अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया| निःस्पक्ष जांच कराकर झूंठे मुकद्दमे को खत्म किये जाने की फ़रियाद की गयी|

नगर परिक्रमा 3, वार्ड नंबर 33

0

फर्रुखाबाद: वार्ड सभासद मेहरुन्निसां |
मोहल्ले: घोड़ा नखास, दरीवा पूर्व आंशिक, वंगसपुरा, जटवारा जदीद |
मुस्लिम बहुल आबादी वाले इस वार्ड में जल भराव एक बड़ी समस्या है घोड़ा नखास और जटवारा जदीद के बीच से निकलने वाले नाले सफाई न होने के कारण वरसात में नाले का सारा पानी वह कर सड़कों से होता हुआ लोगों के घरों में प्रवेश करने लगता है| स्थानीय निवासियों का कहना है कि नाले की सफाई व उसके किनारे से गुजरने वाली सड़क जो कि अंगूरी बाग़ पुलिया तक पहुचती है की मरम्मत के लिए नगर पालिका में कई वार शिकायत की है परन्तु इसकी मरम्मत का काम अभी तक पूरा नहीं हो सका है|

भारतीय जनता पार्टी के नगर मंत्री रामकुमार राठौर व हीरालाल ने बताया कि हम पिछले ३-४ वर्षों से सडक को पक्की कराये जाने तथा नाले की साफ़ सफाई के सन्दर्भ में नगर पालिका में कई बार शिकायत दर्ज करा चुके है लेकिन हम जब भी यह बात उठाते है तो हमें नगर पालिका चेयरमैन के द्वारा यह बताया जाता है कि आप की सडक का प्रस्ताव पास हो चुका है और जल्दी ही उसका निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा|

कांग्रेश नेता शकुन्तला वर्मा ने बताया कि राशन की कालावाजारी की जा रही है जिसमे डीएसो से लेकर नीचे के राशन दुकानदार तक सभी इसमें सामिल है हमारी मलिन बस्ती होने के बाबजूद भी किसी को भी वीपीएल कार्ड मुहैया नहीं कराया गया है जबकि जिन लोगो को वीपीएल कार्ड की विल्कुल आवश्यकता नहीं है|

उन लोगो के पास वीपीएल कार्ड है| राशन कोटेदार के वारे में बताते हुए अहमद मियाँ ने कहा कि मेरा राशन कार्ड मेरी माँ के नाम पर है जिसमे मेरा नाम भी दर्ज है कुछ दिन पूर्व मेरी माँ के गुजर जाने के बाद जब मै राशन लेने के लिए गया तो राशन दुकानदार ने मुझे राशन देने से मना कर दिया|

सुषमा वाथम ने बताया कि हमारे घर के सामने तीन महीने पहले एक इंडिया मार्का हैंडपंप लगाया गया लेकिन जिस दिन से हैंडपंप लगा है उससे एक बूँद भी पानी नही निकला है|

जल निगम के कर्मचारियों ने हैंडपंप लगाने के बाद आज दिन तक उसकी सुध नहीं ली| सरकार को ऐसे पैसे बरवाद करने की क्या आवश्यकता है जिसका फायदा जनता को न हो सके| क्या सरकार दिखावे के लिए ही सारे काम करती है?

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रघुनाथ ने बताया कि वे सन 1942 के स्वतंत्रता संग्राम में सामिल हुए थे लेकिन स्वतंत्रता सेनानियों को मिलने वाली किसी भी सहायता से वे वंचित है| उन्होंने बताया कि एक दिन एक लड़का उनसे मिलने के लिए आया और उसने कहा कि हम आपकी पेंशन बंधवा देंगे जिसमे 200 रुपयों का खर्चा आयेगा और हमने उसे 200 रुपये दे दिए लेकिन हमारी पेंशन अभी तक नहीं बंधी|

सफाई कर्मचारियों की कारगुजारियों पर रोष प्रकट करते हुए सुलेमान ने कहा कि सफाई कर्मचारी महीनों में एक दो वार आकर नालियां साफ़ कर देते है और कचरा निकाल कर सड़क पर डाल देते है जब उनसे इस बात के वारे में बोलो तो कह देते है हमारी सरकार है जैसा मेरे मन में आयेगा वैसा करेंगे आपको ज्यादा सफाई पसंद है तो अपने आप साफ़ कर लिया करो|

योग गुरू के शिष्यों ने याद किया सरदार भगत सिंह को

फर्रुखाबाद: योग गुरू बाबा रामदेव के शिष्यों ने आज जिला मुख्यालय पर बैठक करके शहीदे आजम सरदार भगत सिंह को याद किया| इस दौरान भगत सिंह के बलिदान पर चर्चा करते हुए उन्हें भारत का महान सपूत बताया गया|

पतंजलि योग समिति के अध्यक्ष रवींद्र शंकर कटियार की अगुवाई में हुई बैठक में कहा गया कि भारत स्वाभिमान ट्रष्ट एक संगठन ही नहीं एक आन्दोलन है जो देश के हर व्यक्ति को निरोगी बनाने के साथ देश से बेकारी, गरीबी, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, नक्सलवाद, महिलाओं के अपहरण व अपमान को समाप्त करना चाहता है|

बैठक में कहा गया कि राष्ट्र का उत्थान ही भारत का स्वाभिमान है| योग गुरू बाबा रामदेव द्वारा चलाया जा रहा यह राष्ट्रव्यापी आन्दोलन निःसंदेह भ्रष्टाचार रोकने व कालेधन को विदेशो से वापस लाने में मील का पत्थर साबित होगा| बैठक में दिवाकर नन्द दुबे, राकेश द्विवेदी, ओम प्रकाश कटियार, नीलम कटियार आदि अनेकों शिष्य मौजूद रहे|

सफ़ेद मूसली की खेती के नाम पर किसानों से लाखों की ठगी

फर्रुखाबाद: सफ़ेद मूसली की खेती के नाम पर किसानों से लाखों रुपये ठग लिए| पीड़ित किसानों ने कार्यवाही किये जाने की फ़रियाद की है|

बीते एक सप्ताह पूर्व दो व्यक्ति एक पखवारा पूर्व प्लेटिना बाइक नंबर यूपी ३२ सीएल / ४७३७ तथा पल्सर बाइक नंबर यूपी ३२ सीएल / ३५२३ पर सवार होकर थाना जहानगंज के ग्राम रूनी पहुंचे| उन्होंने ग्रामीणों को राय दी कि यदि तुम लोग सफ़ेद मूसली की खेती करोगे तो एकड़ में ढाई लाख रुपये की फसल होगी| फसल को हमारी कंपनी दवा के लिए खरीदेगी|

जालसाजों ने ग्रामीणों को बताया कि एक एकड़ में करीब १४ हजार रुपये मूसली का बीज पडेगा, बीज हम लोग लाकर देंगें| लालच में फंस जाने पर गाँव के हुकुम सिंह, कैलाश चन्द्र, राम सनेही, राकेश चन्द्र, माखन लाल ने ७,७ हजार रुपये, राम प्रकाश, अमर सिंहग, ज्ञान सिंह, स्वामी दयाल ने १४,१४ हजार रुपये व राम दयाल ने १९५००, जीतेन्द्र सिंह ने २८ हजार कुल १ लाख ३८५०० रुपये जमा कर दिए|

ठग बीज लेकर १५ मार्च तक आने का वायदा कर गए| जब ग्रामीणों ने उनके मोबाइल नंबर 8963748288 एवं 8445468676 पर कई बार सम्पर्क किया तो आजकल की बहानेबाजी कर रहे हैं| ग्रामीणों ने मूसली की खेती के लिए पानी से सिंचाई कर जमीन तैयार कर रखी है|

ठगी के शिकार सभी ग्रामीणों ने आज अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र को सामूहिक रूप से शिकायती पत्र दिया और उनसे कार्रवाई किये जाने की मांग की है| श्री मिश्र ने पीडितो से न्याय दिलाने का वायदा किया|

प्रदर्शन करते भाजपा नेता, मेजर, प्रियांशु सहित 26 गिरफ्तार

प्रदेश सरकार की तानाशाही, महगाई, कालाबाजारी आदि अव्यवस्थाओं के विरोध में भाजपा नेता चौक बाजार में प्रदर्शन कर रहे थे|

भाजपा नेता आदित्य मिश्रा सूवे की सरकार के विरुद्ध आग उगल रहे थे| रामविलास भारती संचालन कर रहे थे उसी समय पुलिस ने माइक छीनकर भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया|

गिरफ्तार नेताओं को पुलिस लाइन ले जाया गया, गिरफ्तारी देने वालों में भाजपा के प्रदेश मंत्री मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, प्रियांशु दत्त द्विवेदी, जिलाध्यक्ष डॉ भूदेव राजपूत, आशुतोष अवस्थी, प्रबल त्रिपाठी आदि लोग सामिल थे|

पुलिस भाजपा नेताओं को जेल भेजने की तैयारी में जुट गई| पुलिस लाइन में भाजपा नेताओं ने मायावती मुर्दाबाद पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, माया नहीं आरी है लोकतंत्र की हत्यारी है, आदि नारे लगाये|

पुलिस ने गिरफ्तार २६ नेताओं को शांतिभंग करने के आरोप में जेल भेज दिया| भाजपाईयों को गिरफ्तार करने में शहर कोतवाल कृष्ण कुमार के अलावा सीओ सिटी डीके सिसोदिया व नगर मजिस्ट्रेट को भी मसक्कत करनी पड़ी|