Home Blog Page 5637

दरोगाजी चोरी हो गयी…

फर्रुखाबाद: अपने सामान की सुरक्षा स्वंय करें क्यूंकि होली में चोर पुलिस दोनों मस्त हैं| बीती रात नगर से सटी सातनपुर आलू मंडी स्थित गुंजन बिहार कालोनी में चोरो ने पूर्व सैनिक की विधवा वरिष्ट नागरिक अर्मादेवी के घर को खाली पाकर हाथ साफ़ कर दिया| चोरी की शिकायत करने गयी महिला को दरोगाजी ने टालू मिक्सचर दे बैरंग लौटा दिया|

स्वर्गीय विजयबहादुर की पत्नी अर्मादेवी गुंजन बिहार में अकेली रहती है| कालोनी में कोई नागरिक सुविधा न होने के कारण स्ट्रीट लाईट तक नहीं है जिस कारण चोरो की आमद आमतौर पर रहती है| इस कालोनी में कई सरकारी अफसरों आदि ने आपने आशियाने बनबाये हैं| अर्मादेवी कल पैत्रक गाँव जहानगंज के पास जुजुकी गयी थी कि चोरो ने मौका देख लगभग बीस हजार की नगदी और जेवर उड़ा दिया| गाँव से लौटने पर अर्मादेवी को घर में चोरी होने की तस्दीक हुई तो उन्होंने अपनी बेटी को बुलबाया| अर्मादेवी अपने पडोसी के साथ आईटीआई चौकी चोरी की शिकायत करने पहुची तो मौके पर मौजूद दरोगा जी ने अपने को व्यस्त बता वरिष्ट नागरिक महिला को टरका दिया|

गबन के आरोपी पर कार्रवाई के नाम पर बगलें झांकते अधिकारी

फर्रुखाबाद, उपभोक्ताओं से लगभग 10 लाख रुपये के गबन के आरोपी कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई के विषय में प्रबंध निदेशक द्वारा पूछे जाने पर विद्युत विभाग के अधिकारी बगलें झांकने लगे। वसूली में पिछड़े अधिकारियों और कर्चारिरयों की एमडी ने जमकर क्लास लगाई। जाते-जाते वसूली के लिये संविदा कर्मी लगाने और वाहन किराये पर लेने की अनुमति भी दे गये।
दक्षिणांचल विद्युत निगम के प्रबंध निदेशक डी. प्रसाद ने मंगलवार को यहां एक होटल में विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक कर राजस्व वसूली की समीक्षा की। श्री प्रसाद ने बताया कि फर्रुखाबाद वृत के दोनों जनपद फर्रुखाबाद व कन्नौज वसूली में काफी पीछे चल रहे हैं। इसमें मुख्य रूप से अधिकारियों के बीच तालमेल का अभाव सपष्ट रूप से नजर आ रही है। मीडिया कर्मियो द्वारा गबन के आरोपी कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई का प्रश्न उठाया तो सामने बैठे अधिकारियों ने पहले तो एमडी को गुमराह करने का प्रयास किया परंतु जब उन्होंने बिंदुवार चार्ज शीट और जांच अधिकारी के बारे में पूछा तो सभी अधिकारी बगलें झांकते नजर आये। हद तो यह है के सम्बंधित अधिशासी अधिकारी तक को नहीं मालूम कि चार्जशीट कहाँ है| आखिर एमडी ने मुख्य अभियंता को स्वयं इस मामले को देखने को कहा। इस अवसर पर मुख्य अभियंता राजेंद्र प्रसाद व एमडी के स्टाफ आफीसर एसएस प्रसाद भी साथ रहे।

श्री प्रसाद ने बताया कि अधिकारियों को लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिये अतिरिक्त कर्मचारियों को लगाने और आवश्यकतानुसार वाहन लगाने की अनुमति दे दी गयी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल ग्रामीण क्षेत्र में निजी नलकूपों और घरेलू कनेक्शनों के बकाया बिलों पर सरचार्ज में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।

ढिटाई:एक पोल के इंतजार में शहर दो वर्ष से ओवरलोड

फर्रुखाबाद, विद्युत विभाग की लापरवाही या ढिटाई के कारण शहर दो बर्ष से ओवरलोडिंग झेल रहा है। मंगलवार को विद्युत विभाग के प्रबंध निदेशक के समाने मामला उठने पर मुख्य अभियंता ने एक सप्ताह में लाइन चालू कराने का आश्वासन दिया। विदित है कि नगर क्षेत्र की सीमा पर बने जसमई विद्युत उपकेंद्र को नगर क्षेत्र से जोड़ने के लिये मात्र लाइन डाली जानी है। लगभग दो वर्ष पूर्व इस प्रोजेक्ट की मंजूरी मिली थी। पहले चरण में तो विद्युत लाइन को रेलवे लाइन के नीचे से निकालने की अनुमित देने में ही रेल विभाग ने एक वर्ष लगा दिया। इस अनुमति आने के एक वर्ष बाद भी विद्युत विभाग आज तक यह लाइन पूरी नहीं कर सका है। शेष दूरी को तय करने के लिये एक 13 पोल की लाइन बननी है। इसके लिये 12 पोल तो तत्कालीन अधिशासी अभियंता आरपी दिवाकर ही लगवाचुके थे। परंतु आज तक यह लाइन पूरी नहीं हुई है। मंगलवार को प्रबंध निदेशक के सामने मामला उठने पर उन्होंने अधिकारियों के सामने ही एक सप्ताह में लाइन प्रारंभ कराने का आश्चासन दिया। उन्होंने बताया कि भोलेपुर का नया विद्युत उपकेंद्र भी इसी माह चालू हो जायेगा।

जिलाधिकारी के छापे से कर्मर्चारियों की होली का सुरूर हवा

फर्रुखाबाद, होली की छुटटी समाप्त होने के बाद भी समय से कार्यालय न पहुंचने वाले 74 कर्मचारियों को जिलाधिकारी रिग्जन सैम्फेल ने अनुपस्थित पकड़ चेतावनी जारी की है।

विदित है कि तीन दिन की होली की छुटटी के बाद मंगलवार को कार्यालय खुले तो जिलाधिकारी ने प्रातः लगभग 10 बजकर 20 मिनट पर विकास भवन पर छापा मार दिया। श्री सैम्फेल ने सीडीओ कार्यालय में बैठकर सभी कार्यालयों के उपस्थिति रजिस्टर मंगवालिये। इस दोरान अनुपस्थित मिले 74 कर्मचारियों के विरुद्ध चेतावनी जारी कर दी गयी है।

भ्रूण हत्या नहीं कुपोषण बिगाड़ रहा है महिला-पुरुष अनुपात


फर्रुखाबाद, जनगणना-2011 के ताजे आंकड़ों से कम से कम एक बात तो साफ हो गयी है कि अभी भी जनपद में महिला-पुरुष अनुपात विगाड़ने के लिये भ्रूण हत्या से अधिक कुपोषण जिम्मेदार है। शासन की ओर से महिलाओं व किशोरियों को कुपोषण से बचाने के लिये अनेक योजनाओं के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं दिख रहा है। जनगणना के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार विगत एक दशक में तस्वीर काफी बदली है। साक्षरता के प्रतिशत में वृद्धि के साथ ही जनसंख्या वृद्धि की दर पर भी अंकुश लगा है।

*साक्षरता में वृद्धि के साथ जनसंख्या वृद्धि दर घटी


केंद्र सरकार की ओर से जनगणना.2011 के जो आंकड़े प्रकाशित किये गये है, उनके अनुसार विगत एक दशक में जनपद की जनसंख्या 15 लाख 70 हजार से बढ़कर 18 लाख 87 हजार से अधिक हो गयी है। महिला पुरुष अनुपात पर नजर रखे समाजशास्त्रियों के नजरिये से सुखद पहलू यह है कि इस 3 लाख 17 हजार से अधिक की जनसंख्या बृद्धि में 1 लाख 58 हजार पुरुषों के सापेक्ष महिलाओं की भागीदारी 1 लाख 59 हजार से अधिक है। इन आंकड़ों को थोड़ा और बारीकी से विश्लेषित किया जाये तो पता चलता है कि नगर क्षेत्र में जहां प्रति एक हजार पुरुषों पर 881 महिलायें हैं वहीं ग्रामीण क्षेत्र में यह संख्या मात्र 872 ही है।

जाहिर है कि यह अंतर भ्रूण परीक्षण और भ्रूण हत्या नहीं कुपोषण और अन्य रूढ़िवादी सामाजिक परिस्थितियां ही जिम्मेदार हैं। साक्षरता दर में वृद्धि और जनसंख्या वृद्धि दर में कमी इस जनगणना के दो सुखद संदेश हैं और जो देखा जाये तो साक्षरता रूपी सिक्के के दो पहलू है। विगत दस वर्षों में शिक्षा के प्रति जनता का बढ़ा रुझान ही है जिसके चलते साक्षरता का प्रतिशत 49.72 से बढकर 59.62 हो गया। महिलाओं की साक्षरता प्रतिशत में वृद्धि पुरुषों की अपेक्षा बेहतर रही है। महिला साक्षरता प्रतिशत में जहां 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है वहीं पुरष वर्ग में यह वृद्धि मात्र 9 प्रतिशत है।

दबंगों ने किन्नर को घायल कर लाखों की नगदी व जेवरात लूटे

फर्रुखाबाद: दबंगों ने बीती रात नगर के मोहल्ला सहतावन लाल निवासी किन्नर मुस्कान को घायल कर लाखों की नगदी व जेवरात लूट लिए| इस दौरान छात्रा को भी जबरन ले जाने का भी प्रयास किया गया|

किन्नर मुस्कान ने बताया कि बीती रात मोहल्ला बजरिया सखावत हुसैन निवासी राजा उर्फ़ दिवारी, मोहल्ला खतराना निवासी आलोक, विजय व दो साथियों के साथ रात ९ बजे तमंचे लेकर मेरे घर में घुस आये और मेरी भतीजी कक्षा ८ की छात्रा सोनी को जबरन खींचकर ले जाने लगे| जब मैंने विरोध किया तो तमंचे से धमकाया गया और सरिया से हमला किया गया| मुस्कान ने बताया कि यह लोग मेरे मकान पर कब्जा करना चाहते हैं| बीते दिनों ही इन्होने मेरे भाई मधु की भी ह्त्या कर दी थी|

किन्नर की शिकायत पर पुलिस ने राजा व आलोक को पकड़ लिया| राजा की पैरवी में उसका विकलांग ताऊ व आलोक की विकलांग माँ मीना देवी पैरवी में कोतवाली पहुँची|

कानपुर ननिहाल में माँ लल्ली के साथ कक्षा ८ में पढ़ने वाली सोनी ने बताया कि राजा मेरी बड़ी बहन लक्ष्मी से कोर्ट मैरिज कर चुका है| हम लोगों ने उससे सम्बन्ध खत्म कर दिए हैं इसके बावजूद भी वह जबरन मुझे भी अपने साथ रखना चाहता है और होली खेलने के लिए धमका रहा था|

एसएसआई श्री शिवशंकर शुक्ला ने बताया कि राजा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा|

सांसद ने एसपी से युवतियों के हमलावरों पर रासुका लगाने को कहा

फर्रुखाबाद: राज्य सभा सदस्य नरेन्द्र कुमार कश्यप ने आज यहाँ समाज की दो युवतियों को गोली मारकर घायल करने वाले हमलावरों पर रासुका लगवाने की सिफारिश की|

सांसद श्री कश्यप सूबे के राज्यमंत्री हीरालाल कश्यप के साथ लोहिया अस्पताल पहुंचे| उन्होंने इमरजेंसी बार्ड में गोली से घायल डोली व प्रिया बाथम के हालचाल पूंछे तथा उनके भाई सोनू से घटना की जानकारी कर FIR देखी|

बसपा नेता जंगाली लाल बाथम ने अवगत कराया कि ६ दिन बीत जाने के बावजूद भी पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया है| सांसद श्री कश्यप ने मोबाइल फोन पर सीएमओ डॉ पोरवाल से कहा कि वह घायलों का बेहतर ढंग से इलाज कराएं| मोबाइल फोन से ही पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सागर से कहा कि शीघ्र ही विशेष टीम गठित कर हमलावरों को गिरफ्तार कर उनके दिमाग ठीक कराओ और उनपर गैंगेस्टर व रासुका लगाओ |

सांसद श्री कश्यप ने बल्लू बेहटा में मारे गए प्रधान के हत्यारों को भी शीघ्र गिरफ्तार करने को कहा| इस दौरान बसपा के जिलाध्यक्ष रामानंद प्रजापति, उन्नतिशील कृषक, नारद कश्यप आदि लोग मौजूद रहे|

इकलौते बेटे के मरने पर कोहराम, मुश्किल से भरा पंचनामा

फर्रुखाबाद: पुलिस जीप की टक्कर से मरने वाला छात्र आशित इकलौता बेटा था| जिसके मरते ही कोहराम मचना शुरू हो गया| आसिफ के पिता यतीन्द्र सिंह राजस्थान नसीराबाद सेना में तैनात हैं वह छुट्टी पर आये हैं| आशित के घायल होने की जानकारी मिलते ही उसकी माँ ममता मौके पर ही पहुँच गई वह घायल बेटे के साथ ही रहीं, जब सिटी अस्पताल से आशित को जीप पर लादा गया तो वह पुत्र मोह में चलती जीप पर चढ़ गईं|

लोहिया अस्पताल में जब बेटे के मरने की जानकारी मिली तो ममता दहाड़ें मारकर रोने लगीं| बाद में पति व बेटी अलका आदि परिजन व मित्रों की अस्पताल में भीड़ लग गयी| जिसने भी इस घटना को देखा व सुना उसके दिल दहल गया, ममता चीखते-चीखते अर्ध विक्षिप्त हो गई| उन्होंने पुत्र मोह में बेटे के शव का पंचनामा भरे जाने का विरोध किया|

मिलेट्री स्कूल की प्रधानाचार्य अंजू राजे भी अस्पताल पहुँची| उन्होंने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए बताया कि आशित होनहार छात्र था उसका आज अंतिम पर्चा था|पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सागर, एडीएम श्री श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट हरिशंकर, एसडीएम रवींद्र सिंह आदि अधिकारी लोहिया अस्पताल पहुंचे| जिन्होंने किसी तरह प्रयास करके शव का पंचनामा भरवाया|

लापरवाह डाक्टर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर छात्र सड़कों पर

फर्रुखाबाद: साथी की मौत से गुस्साए छात्रों ने लापरवाह डाक्टर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा मचाया तथा धरने पर भी बैठ गए|

आर्मी स्कूल क गुस्साए छात्रों ने लोहिया अस्पताल से हंगामा शुरू किया| मिशन अस्पताल के बाहर नारेबाजी की भोलेपुर पहुंचकर जाम लगाया| गुस्साए छात्र डॉ दास के अस्पताल में घुसने लगे तो पुलिस ने छात्रों को अस्पताल में घुसने से रोक दिया तो गुस्साए छात्रों ने दुकानदारों की मेज सड़क पर डालकर जाम लगाया, एक टैम्पो को भी क्षतिग्रस्त कर दिया|

छात्रों की मांग थी कि लापरवाह डॉ दास को अस्पताल से बाहर निकाल कर उसे गिरफ्तार किया जाए| पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सागर ने छात्रों को बताया कि जीप को कब्जे में लेकर ड्राईवर गिरफ्तार कर लिया गया| डॉ दास के विरुद्ध कार्रवाई किये जाने का आश्वासन दिया|

एसपी श्री सागर ने आज पुनः डाक्टर की लापरवाही पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि डाक्टरों की आत्मा मर चुकी है वह केवल रुपये पैदा करते हैं|

कैमरे की नजर से घटना के विभिन्न द्रश्य

पुलिस जीप से परीक्षार्थी के मरने पर छात्रों ने मचाया हंगामा

फर्रुखाबाद: बाइक सवार परीक्षार्थी आशित सिंह की पुलिस जीप की टक्कर लगने से मौत हो गई| गुस्साए छात्रों ने हंगामा मचाया| दुर्घटना करने वाले चालक को गिरफ्तार कर लिया गया|

आशित कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला इन्द्रा नगर कालोनी निवासी सैनिक यतीन्द्र सिंह का 17 वर्षीय पुत्र था| आर्मी स्कूल में इंटर के छात्र आशित ने आज सेन्ट्रल स्कूल में परीक्षा दी| वह जब जाते समय बाइक से जिला कोआपरेटिव बैंक के सामने से गुजर रहा था तभी थाना अमृतपुर के ड्राईवर धनपाल सिंह ने जीप नंबर यूपी ७६ बी / ४०५१ से जोरदार टक्कर मार दी|

गुस्साए छात्रों ने जीप को रोक लिया और उसी जीप से घायल को लेकर डॉ दास के अस्पताल पहुंचे| वहां इलाज से मना कर दिए जाने पर घायल को सिटी अस्पताल ले जाया गया वहां भी इलाज से मना कर दिया गया | तब उसे लोहिया अस्पताल ले जाया गया|

डॉ सिंह विक्रम कटियार ने तुरंत आक्सीजन लगाकर छात्र का उपचार शुरू किया|

छात्र की मौत होते ही उसकी माँ ममता आदि परिजन बुरी तरह दहाड़े मारकर रोने लगे|

बताया गया कि आशित अपने माँ-बाप का अकेला बेटा था| घायल छात्र को उतारे जाते ही ड्राईवर जीप को लेकर चला गया इससे छात्रों में और रोष व्याप्त हो गया| गुस्साए छात्र अस्पताल में हंगामा मचाने लगे|

अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र, इंस्पेक्टर एसबी सिंह फ़ोर्स लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे| श्री सिंह ने छात्रों को बताया कि ड्राईवर को गिरफ्तार कर जीप कब्जे में ले ली गयी है|

छात्रों ने रोष व्यक्त करते हुए बताया कि डॉ दास ने घायल छात्र का इलाज नहीं किया यदि वह तुरंत इलाज करते तो छात्र की जान बच सकती थी| डाक्टर के विरुद्ध कार्रवाई किये जाने की मांग की गयी| श्री मिश्र ने बताया कि वह सीएमओ से बात कर डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई करायेंगें|

गुस्साए छात्रों ने फतेहगढ़ चौराहे पर जाम लगाकर हंगामा मचाया|

बाप की डांट पर लटक गया किशोर

फर्रुखाबाद: परिजनों द्वारा डांटे जाने पर किशोर गोबिंद ने फांसी लगाकर जान दे दी|

गोबिंद थाना जहानगंज के ग्राम महमदपुर अमलैया निवासी रामदुलारे धोबी का ११ वर्षीय पुत्र था वह गाँव के ही स्कूल कक्षा ६ में पढ़ता था| किसी बात को लेकर परिजनों ने उसे डांट दिया तो वह बिना बताये आज सुबह घर से गायब हो गया| घरवालों ने उसे चारों ओर तलाश किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला|

गोबिंद का शव आज सायं पड़ोसी गाँव राठौरा के डाक्टर राम रतन के बाग़ में आम के पेंड़ पर अगौंछे से लटका देखा गया| इस बात की जानकारी मिलते ही राम दुलारे के परिवार में कोहराम मच गया| परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे| राम दुलारे की सूचना पर थाना पुलिस ने पंचनामा भरा|