Home Blog Page 5635

झुलसने के बावजूद भी नहीं बचा सके महिला को बाप-बेटे

फर्रुखाबाद: पति व ससुर ने आग से झुलसने वाली महिला माधुरी को बचाने का काफी प्रयास किया| इसके बावजूद भी महिला को नहीं बचाया जा सका|

माधुरी पड़ोसी जिला कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज के ग्राम बिबिया जलालपुर निवासी आदित्य कुमार यादव की २७ वर्षीय पत्नी थी| ससुर सतेन्द्र ने उसे जली अवस्था में १२:५५ बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| शत-प्रतिशत जली होने के कारण २ बजे उसने दम तोड़ दिया|

आदित्य ने बताया कि माधुरी ने जब गैस जलाई तभी लीकेज गैस में वह बुरी तरह जल गई| उसे बचाने में मेरे व पिता के हाँथ झुलस गए| थाना रसूलाबाद के ग्राम कटका निवासी फूलसिंह की पुत्री माधुरी का वर्ष २००२ में विवाह हुआ था उसके २ पुत्र हैं|

बताया गया कि घरेलू कलह के कारण माधुरी ने मिट्टी तेल से आग लगाई| इलाज करने वाले डाक्टर का भी कहना है कि महिला के शरीर से केरोसीन की बदबू आ रही थी|

बुद्ध बंदना के बाद होली मिलन समारोह में सामाजिक एकता पर जोर

फर्रुखाबाद: ठंडी सड़क स्थित श्रीमती श्यामा देवी सभागार एवं बुद्ध बिहार में भगवान् बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर व बुद्ध बंदना के बाद होली मिलन समारोह संपन्न हुआ|

शाक्य उत्थान समित के द्वारा आयोजित समारोह में समित के अध्यक्ष सेठ परषोत्तम शाक्य, सचिव राम रतन लाल शाक्य, विजय सिंह शाक्य, महेश चन्द्र शाक्य, राम औतार शाक्य, बनवारी लाल, जगदीश प्रसाद आदि एक-दूसरे से गले मिले|

लोगों ने सामाजिक एकता पर जोर देते हुए कहा की हम लोगों को निरंतर इसी तरह हंसी-खुशी से मिलकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाना चाहिए| होली की खुशी में आगंतुकों को जलपान कराया गया|

लोधी महा सभा की ओर से नगर के अनंत होटल में बड़े हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह मनाया गया| महासभा के जिलाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा, महामंत्री ईश्वर दयाल वर्मा, जनक्रांति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश राजपूत, जिला पंचायत सदस्य राम विलास राजपूत, नावाव सिंह वर्मा, सभासद राजन राय उर्फ़ जौली राजपूत, रमेश राजपूत, गया प्रसाद वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, दीना राजपूत आदि लोग आपस में गले मिले|

सपा नेता के लाईसेंसी शस्त्रों पर निरस्तीकरण की तलवार

फर्रुखाबाद: सपा नेता देवेन्द्र सिंह उर्फ़ मुन्ना के लाईसेंसी शस्त्रों पर निरस्तीकरण की तलवार लटक गयी है| मुन्ना व उसके भाईओं ने बीते दिनों लाईसेंसी शस्त्रों से धुआंधार फायरिंग करके ग्रामीणों को धमकाया था|

थाना मऊदरवाजा के ग्राम अजमतपुर के पीड़ित पवन कुमार, रमाशंकर, अमित कुमार, श्रीकांत, मनमोहन आदि डेढ़ दर्जन लोगों ने एडीएम को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया कि २० मार्च को गाँव के देवेन्द्र सिंह उर्फ़ मुन्ना व उनके भाई राघवेन्द्र उर्फ़ रामू तथा धर्मेन्द्र ने लाईसेंसी रायफल, रिवाल्वर व बन्दूक से फायरिंग कर गाँव वालों को धमकाया था|

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह लोग असलहों के दम पर आयेदिन गाँव के कमजोर गरीब लोगों को धमका कर उनके साथ मारपीट करते हैं उनके लाएसेंस निरस्त किये जाने की मांग की| एडीएम श्री श्रीवास्तव ने मामले की जांच पुलिस अधीक्षक को सौंप दी है|

पूर्व DM ने MDM समन्वयक के नवीनीकरण का प्रस्ताव निरस्त किया था

फर्रुखाबाद: आखिर जिलाधिकारी कार्यालय पर ही MDM समन्वयक नीलू मिश्रा ने उस फ़ाइल को खोने का आरोप क्यूँ लगाया| ये फ़ाइल बेसिक शिक्षा कार्यालय से भी खो सकती है जैसा कि इस कार्यालय में घपले से सम्बन्धित कोई फ़ाइल नहीं मिलती है| फिर नियुक्ति फ़ाइल तो सरकारी दस्तावेज है जो कि बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा नियुक्त सम्बन्धित पटल के पास होनी चाहिए थी| आखिर सरकारी दस्ताबेज खोने की रपट पुलिस को एक संविदा के कर्मी को लिखाने का क्या अधिकार है? बेसिक शिक्षा अधिकारी या उनके द्वारा नियुक्त परिषद् का कोई कर्मी रपट लिखाने क्यूँ नहीं गया?

जो फ़ाइल गायब हुई हैं उसमे मध्याह भोजन प्राधिकरण के निदेशक से लेकर अपर निदेशक बेसिक शिक्षा द्वारा नीलू मिश्र के विरुद्ध कार्य में लापरवाही और मुख्यमंत्री को फर्जी सूचना देने के एवज में शासकीय कारवाही और वेतन कटौती के आदेशो के कई पत्र चस्पा थे| MDM फर्रुखाबाद की समन्वयक के नियुक्ति के तीसरे वर्ष ये फ़ाइल पूर्व जिलाधिकारी मिनिस्ती एस के पास नवीनीकरण के लिए भेजी गयी थी| (ज्ञात हो की संविदा कर्मी का हर साल नवीनीकरण अधिकतम एक साल के लिए होता है) विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी और तत्कालीन जिलाधिकारी ने जेएनआई को नवीनीकरण के सम्बन्ध में बताया था कि नीलू मिश्र एक गैर जिम्मेदार संविदा कर्मी है जिसके विरुद्ध प्राधिकरण ने भी कारवाही के लिए लिखा है लिहाजा नवीनीकरण नहीं किया जायेगा| उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने पत्रावली पर तत्कालीन बेसिक शिक्षा अधिकारी को नीलू मिश्र की संविदा समाप्त करते हुए नए समन्वयक के चयन के लिए कारवाही करने के लिए लिखा है|

एक साल पहले फ़ाइल खोई दिखा कर नयी फ़ाइल तैयार की गयी और उसमे नीलू के विरुद्ध कड़ी कारवाही के कई पत्र गायब किये गए| उच्च अधिकारिओ के आदेशो की धज्जियाँ तो पूर्व बेसिक शिक्षा अधिकारी तक उड़ाते रहे| नौनिहालों को बटने वाले मिड डे मील की बुरी स्थिति से निपटने के लिए तैनात इन समन्वयको पर सरकार लाखो रुपये वार्षिक खर्च करती है| एक हजार रुपये प्रति माह खर्च करने के लिए मोबाइल खर्च भी देती है| मगर बच्चो की ध्यान देने की जगह ये समन्वयक साल भर अधिकारी तक को ठेंगा दिखा जनता की कमाई का धन लूटते रहे|
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नए जिलाधिकारी सेंफेल को पुनः MDM समन्वयक के नवीनीकरण की पत्रावली कई तथ्य छुपा कर भेजी गयी है| नवीनीकरण के लिए कई जोरदार सिफारश पैरवी में लगे हैं| इनकी पैरवी में वो दागी एनजीओ भी लगे हैं नो नगर क्षेत्र में MDM बनबाते है और जिनके विरुद्ध कारवाही के लिए प्राधिकरण पहले भी लिख चुका है| यहाँ ये भी याद दिला दे कि नए NGO के चयन की फ़ाइल पिछले तीन माह से मुख्य विकास अधिकारी अपनी अलमारी में बंद किये हैं| पूरे उत्तर प्रदेश में एक दूसरे अधिकारिओ के पत्रों पर कारवाही न करने पर सूबे की मुखिया मायावती भी चिंता जता चुकी हैं| यही कारण है भ्रष्टाचार के पेड़ में लगने वाले फल खाकर सभी मौन हो जाते हैं|

जे एन आई के पास कुछ ऐसे दस्तावेज है जो इन सब कारगुजारिओं का खुलासा करते हैं, इन पत्रों को देखने के बाद शायद कुछ और कहने को रह नहीं जाता| इस सम्बन्ध में बेसिक शिक्षा अधिकारी फरारुखाबाद से उनके सरकारी मोबाइल पर कई बार सम्पर्क किया गया मगर उन्होंने जबाब देना मुनासिव न समझा|

तत्कालीन बेसिक शिक्षा अधिकारी आर एस पी त्रिपाठी द्वारा नीलू मिश्र MDM समन्वयक के विरुद्ध लिखा गया आरोप पत्र/ चेतावनी पत्र

मुख्यमंत्री को भेजी गयी फर्जी सूचना का पत्र

अपर निदेशक मध्याह भोजन प्राधिकरण उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा काम के प्रति लापरवाही और ३०० से ज्यादा स्कूलों में खाना न बनने पर नीलू मिश्र MDM समन्वयक के विरुद्ध लिखा गया वेतन कटौती का आदेश

अपर निदेशक मध्याह भोजन प्राधिकरण उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा काम के प्रति लापरवाही और फर्जी डाटा भरने पर दुबारा नीलू मिश्र MDM समन्वयक के विरुद्ध लिखा गया 10 दिन की वेतन कटौती का आदेश

DC-MDM का DM कार्यालय पर पत्रावली खोने का आरोप

फर्रुखाबाद, जिला समंवयक मध्याह्न भोजन नीलू मिश्रा ने अपने संविदा कार्यकाल के नवीनीकरण के लिये अब जिलाधिकारी कार्यालय पर ही अपनी नियुक्ति पत्रावली खोने का आरोप लगा दिया है। इस सम्बंध में उन्होंने स्वयं ही अपनी नियुक्ति पत्रावली की गुमशुदगी की सूचना भी कोतवाली पुलिस को दे दी है।  इस दौरान उन्होंने 21 फरवरी को ही समाप्त हो चुके अपने संविदा कार्यकाल के नवीनीकरण के बिना ही वेतन निकालने के लिये भी बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा है।
*एक वर्ष बाद कोतवाली को स्वयं दी अपनी नियुक्ति पत्रावली की गुमशुदगी की सूचना

*नवीनीकरण आवेदन के साथ नियुक्ति एवं नवीनीकरण आदेशों की प्रतियां संलग्न हैं


जनपद में विगत कई वर्षों से तैनात जिला संमन्वयक मध्याह्न भोजन नीलू मिश्रा की कर्मठता का अंदाजा परिषदीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन की वर्तमान स्थिति से बखूबी लगाया जा सकता है। उनकी कार्यप्रणाली के विषय में बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा और मध्याह्न भोजन प्राधाधिकारण में फाइलें जीवंत प्रामण हैं। श्रीमती नीलू मिश्रा का संविदा कार्यकाल विगत 20 मार्च को समाप्त हो चुका है। जाहिर है कि ऐसे में नवीनीकरण के लिये मूल पत्रावली घातक हो सकती थी, सो वह मूल नियुक्ति पत्रावली ही नदारद है। मजे की बात है कि श्रीमती मिश्रा ने इस पत्रावली के खोने का आरोप भी परोक्ष रूप से जिलाधिकारी कार्यालय पर ही लगा दिया है। इतना ही नहीं इस पत्रावली के खो जाने की सूचना भी कोतवाली फतेहगढ़ में स्वयं ही दी है। इतना ही नहीं इन परिस्थितियों के आधार पर ही अपनी संविदा को बढ़ाने का भी अनुरोध किया है।

वर्तमान में संविदा नवीनीकरण की पत्रावली जिलाधिकारी के पास लंबित है। डीएम ने मूल पत्रावली मांगी है। जाहिर है कि जब कतिपय कारणों से गायब मूल नियुक्त पत्रावली की गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी जा चुकी है तो वह डीएम को भेजी कैसे जा सकती है। पत्रावली गायब होने के संभावित कारणों को यदि फिलहाल छोड़ भी दें तो भी सवाल यह है कि आखिर अपनी नियुक्ति पत्रावली की गुमशुदगी की सूचना देने के लिये नीलू मिश्रा को स्वयं कोतवली जाने की जरूरत क्यों पड़ी और इस फइल के रखरखाव के लिये जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी की ओर से यह गुमशुदगी क्यों नही दर्ज करायी गयी। उल्लेखनीय है कि पुलिस विभाग से जुड़े अधिकारी इस गुमशुदगी की सूचना को फर्जी बता रहे है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब थाने या कोतवाली में कोई प्रर्थनापत्र दिया जाता है तो उस पर बाकायदा GD नंबर व तिथि अंकित की जाती है। जबिक इस पर इस प्रकार का कोई अंकन नहीं है। इस सम्बंध में श्रीमती मिश्रा से बात करने का प्रयास किया गया, परंतु उनके सीयूजी फोन की घंटी बजती रही, उन्होंने फोन नहीं उठाया। इस सम्बंध में श्रीमती मिश्रा ने बताया कि उन्होंने केवल पत्रावली गुम होने की सूचना पुलिस को दी थी। पत्रावली के विषय में अधिक जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी को हो सकती है।

प्रकरण से जुड़े अन्य समाचार
1-मध्याह्नन भोजन जिला समंवयक के नवीनीकरण पर तलवार
2 –नीलू की लापरवाही लील रही मासूमों के मुंह का निवाला
3 –फर्जी आंकड़ेबाजी में समन्वयक का कटा वेतन

हर कदम पर लगा है हैण्ड पम्प फिर भी हलख तर को पानी नहीं

फर्रुखाबाद: लापरवाही का आलम देखिये जनपद मुख्यालय के सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत बरगदिया घाट में आपको हर कदम कदम पर सरकारी इंडिया मार्का हेंडपम्प लगा दिखेगा लेकिन अगर आप सोचें की इसके पानी से गला तर कर लें तो यह आपके के लिए कतई संभव न होगा| आप हेंडपंप का हत्था पकड़कर चलाते रह जाएँगे लेकिन उससे एक बूंद पानी आने वाला नहीं|

नगर पालिका व जल निगम द्वारा पूरे शहर भर में सैकड़ों की तादाद में हेंडपंप लगवा दिए गए हैं लेकिन उनके रख रखाव व मरम्मत की कोई व्यवस्था नहीं किये जाने के कारण उनमें खड़े खड़े जंग आने लगी है| लापरवाही का यह सिलसिला लोगों की शिकायत करने के बावजूद भी थमने का नाम नहीं ले रहा है|

बरगदिया घाट में रहने वाले मनोज, कुलदीप, धर्मेन्द्र, नन्हीं व छोटेलाल ने बताया कि यहाँ पर हर १० – २० कदम पर एक इंडिया मार्का हेंडपंप लगा है लेकिन उनमें से अधिकतर ख़राब हैं और जो एक – दो हेंडपंप पानी दे रहे हैं उनका पानी इतना खारा है कि उसे घरेलू उपयोग में नहीं लाया जा सकता, कुछ हेंडपंप जो अच्छा पानी देते हैं उन पर दबंग लोगों ने कब्ज़ा करके अपने समर सेविल का संयोजन कर लिया है और हम लोगों को पानी नहीं लेने देते|

उन्होंने बताया कि हम लोगों ने ख़राब हेंडपम्पों को सही करवाने के लिए नगर पालिका व जल निगम में कई बार शिकायत कि है लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती| हम लोग गंगा के किनारे रहते हैं फिर भी बूँद बूँद पानी को तरस रहे हैं| कुलदीप ने बताया कि यहाँ पर पानी कि पाइप लाइन भी पड़ी है किन्तु दो नलकूप ख़राब हो जाने से यह पता ही नहीं चल पाता कि पानी कब आया कब चला गया?

गर्मियों का मौसम नजदीक आ जाने के कारण पानी की यह किल्लत हम लोगों के लिए बहुत बड़ी परेशानी का सबब बन जायेगी|

प्रेमी का मोबाइल छूट जाने पर हुआ रंग रेलियाँ मनाने का भंडाफोड़

फर्रुखाबाद: विवाहित महिला के इश्कबाजी का भंडाफोड़ तब हुआ जब उसका प्रेमी मोबाइल छोड़कर भाग गया था तथा खुलासा हो जाने पर महिला अब दुष्कर्म का आरोप लगा रही हैं| पुलिस प्रेमी को हिरासत में लेकर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है|

यह घटना कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम बुढनामऊ की है| गाँव की रमा नाम की महिला का युवक बबलू से इश्क चल रहा है| बीती रात करीब ८ बजे महिला घर से थोड़ी दूर झोपडी में प्रेमी से रंगरेलिया मना रही थी तभी उसकी सास वहां पहुँच गई| सास को देखते ही महिला ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर शोर मचाना शुरू कर दिया|

भागते समय बबलू अपना मोबाइल फोन झोपड़ी में ही भूल गया था जिससे पूरे गाँव को पता चला गया कि झोपड़ी में बबलू था| अब महिला दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटक रही है|

सेन्ट्रल जेल चौकी प्रभारी एसके भारद्वाज ने बताया कि मामला छेड़खानी का है| आरोपी युवक को पकड़कर कोतवाली में बिठा दिया है|

उग्रपुर परीक्षा केंद्र पर चार अधिकारी तैनात

छात्राओं को नकल कराने की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद: स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी के बावजूद ग्रामीण परीक्षा केंद्रों पर स्वकेंद्र की छात्राओं को नकल कराये जाने की सूचना को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। केंद्रों की गोपनीय रिपोर्ट पर कार्रवाई शुरू हो गयी है। जिलाधिकारी रिग्जन सैम्फेल ने स्वामी आत्मदेव गोपालानंद इंटर कालेज ऊगरपुर केंद्र पर बेसिक शिक्षा विभाग के चार अधिकारी तैनात कर दिये हैं। ऊगरपुर परीक्षा केंद्र पर जिला समन्वयक सुनील कटियार व अनिल शर्मा तथा एबीएसए पुष्पराज व जेपी पाल को तैनात कर दिया गया है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी बदल दिये गये हैं। बढ़पुर व मोहम्मदाबाद के एक-एक परीक्षा केंद्र पर विशेष व्यवस्था के निर्देश भी दिये गये।

जिलाधिकारी ने 25 मार्च को हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा के संबंध में स्टेटिक मजिस्ट्रेट से कहा है कि वह परीक्षा से पहले ही पहुंचकर पर्चा खुलवायें तथा पेपर खत्म होने पर अपने सामने कापियां सील करायें। सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र के केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के उत्तरदायित्व निर्वहन की जानकारी लेंगे।

नकलचियों के खिलाफ मुकदमा

फर्रुखाबाद: बुधवार को नकल करते पकड़े गये जिन 11 परीक्षार्थियों के खिलाफ केंद्र व्यवस्थापक चंद्रप्रकाश दीक्षित ने मुकदमा दर्ज कराया है।

सर्वोदय इंटर कालेज पिपरगांव के केंद्र व्यवस्थापक चंद्रप्रकाश दीक्षित ने 23 मार्च को परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़े गये परीक्षार्थी अर्चना, पूजा, पूनम, रजनी देवी, सरिता सैनी, कु.सरिता, सरिता शाक्य, सोनी, मुन्नेश प्रताप सिंह, अतुल कुमार, वहीं कन्नौज जिले के थाना गुरसहायगंज अंतर्गत गांव केथरापुर के पंकज कुमार के खिलाफ हाईस्कूल गणित व गृहविज्ञान के पेपर में नकल करने का मुकदमा दर्ज कराया है।

26 को होगा जनक्रांति पार्टी का होली मिलन

फर्रुखाबाद: राष्ट्रीय जन क्रान्ति पार्टी का होली मिलन कार्यक्रम २६ मार्च २०११ को नवभारत सभा भवन में दोपहर १२ बजे आयोजित होगा इसकी सूचना पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश राजपूत ने फर्रुखाबाद सदर विधान सभा प्रभारी मोहन अग्रवाल के आवास पर आयोजित पत्रकार बार्ता में दी| उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा मनाये जा रहे इस होली मिलन कार्यक्रम में पूरे जनपद के लोग भाग लेंगे|

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्यारे लाल लोधी विशिष्ठ अतिथि प्रदेश अध्यक्ष बीएल वर्मा अन्य अतिथियों में हरिश्चंद्र निषाद शम्भू सिंह, डॉ भोला सिंह खटिक आदि होंगे|उन्होंने कहा कि होली मिलन कार्यक्रम के साथ ही जनक्रांति पार्टी प्रदेश की लोकतंत्र विरोधी वसपा सरकार के खिलाफ अभियान छेड़गी|

मुकेश राजपूत ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को संवैधानिक तरीके से सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने का अधिकार है और संवैधानिक तरीके से किये गए इस विरोध पर किसी को प्रताड़ित नहीं किया जा सकता किन्तु प्रदेश की वसपा सरकार ऐसा कर रही है जिसका आने वाले समय में उसे गंभीर परिणाम भुगतना पडेगा|

जन क्रान्ति पार्टी से सदर विधान सभा प्रभारी मोहन अग्रवाल ने कहा कि आने वाले अगले सप्ताह से पार्टी के लोगों को लेकर जिले भर में घर-घर जायेंगे और लोगो को बाबू कल्याण सिंह की नीतियों के बारे में अवगत करायेंगे हम लोगो को कल्याण सिंह के पिछले दो कार्यकालों की याद दिलाकर बतायेंगे कि किस तरह प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार पर उन्होंने अंकुश लगाया था| और आने वाले भविष्य में भी उन्ही के द्वारा सम्पूर्ण देश व प्रदेश का कल्याण संभव है|

जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कटियार ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में कोई भी सरकार जन क्रान्ति पार्टी के समर्थन के बिना नहीं बनेंगी और जिसकी सरकार बनेंगी उसको नीति आधारित समर्थन दिया जाएगा और कल्याण सिंह की नीतियाँ पूरे प्रदेश भर में लागू करवाई जायेंगी|

कार्यक्रम में मनोज रस्तोगी (पप्पू), विजय वाथम प्रधान रखा, सुरेन्द्र पाल जिला मंत्री आदि ने भाग लिया|

लव मैरिज की रंजिश: युवक की ह्त्या, सास व बहू को गोली मारी

फर्रुखाबाद: लव मैरिज करने की रंजिश में आज थाना जहानगंज के ग्राम राजेपुर भूढ़ में युवक संतोष की गोली मारकर ह्त्या व उसकी माँ व भाभी को घायल कर दिया गया|

संतोष स्वर्गीय परुशराम चतुर्वेदी का ३५ वर्षीय विकलांग पुत्र था| उसकी माँ ६६ वर्षीय रामबेटी व सबसे छोटे भाई नमो नरायन की २० वर्षीय पत्नी गिरिजेश को सुबह ९ बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| गिरिजेश के कान, गले के अलावा कई स्थानों पर तथा रामबेटी के कमर आदि कई स्थानों पर गोली लगी है|

गिरिजेश का एक्स-रे कराया गया| दिल्ली निवासी शिवकुमार अग्निहोत्री की बेटी गिरिजेश ने बताया कि मैंने एक वर्ष पूर्व जिला कन्नौज नमो नरायन उर्फ़ सानू से कोर्ट मैरिज की थी जिससे चचेरे जेठ रंजिश मानते हैं, उन्होंने ही मेरे गोली मारी है| रामबेटी की देखभाल के लिए उनकी विवाहित बेटी लोहिया अस्पताल पहुँच गई| रामबेटी ने बताया की वह बहू गिरिजेश के साथ सुबह ६ बजे खेतों में शौंच कर घर जा रही थी| जब वह घर के बाहर कुएं के निकट से गुजर रही थी उसी समय पूरन चतुर्वेदी, अवनीश चतुर्वेदी व ब्रजेश चतुर्वेदी की पत्नी गुड्डो व बेटे केशू के अलावा प्रधान रामविलास ने घेर लिया|

पीड़ित महिला ने बताया कि पूरन ने मेरे व बहू के ऊपर जान से मार डालने के लिए ५,६ फायर किये| इन्ही लोगों ने बड़े बेटे संतोष को घेरकर गोली मारकर ह्त्या कर दी| संतोष शौंच कर घर आ रहा था| उसके कनपटी पर रखकर गोली मारी गई| उसका पोलियो से एक पैर खराब है|

बताया गया कि बीते सालों पूर्व पूरन ने पैर में फाबड़ा मारकर संतोष को घायल कर दिया था| घायल ब्रजेश का पति हरदोई में प्राईवेट नौकरी करता है| सूचना मिलने पर वह भी घर आ गया| घटना के समय संतोष का छोटा भाई बबलू घर में सो रहा था|

घटना स्थल का जायजा लेकर लौटे अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र ने बताया कि कोर्ट मैरिज करने की रंजिश में चचेरे भाई ने ही गोली मारी है| एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया|