Home Blog Page 236

विवाहिता नें फांसी लगाकर की खुदकुशी

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) गृह कलह से तंग आकर विवाहिता नें अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली| पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम ईसापुर निवासी 32 वर्षीय आयशा बेगम पत्नी हाशिम दोपहर घर पर अकेली थी| मौका देखकर उसने उसने छत के कुंडे से दुपट्टे से फांसी लगा ली | परिजनों के अनुसार कुछ देर बाद जब हाशिम घर पंहुचा तो पत्नी आयशा को फंदे पर झूलता देखा| हाशिम नें तत्काल उसे फंदे से उतारा और उसके मायके जरारी जानकारी दी, जिसके बाद उसे निजी वाहन से सीएचसी कमालगंज लेकर पंहुचा जहाँ आयशा को मृत घोषित कर दिया गया| आयशा का लगभग 12 साल पूर्व विवाह हुआ था| मृतका की माँ राजिया बेगम पत्नी शहनूर ने आरोप लगाया की मेरी पुत्री आयशा का पति उसके साथ मारपीट करता था| सुबह भी मारपीट की थी, जिसकी जानकारी आयशा नें फोन द्वारा दी थी| सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची व जांच के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, मृतका के स्वजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं |
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

ई-रिक्शों पर रूट संख्या अंकित करनें का अभियान तेज

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नगर की यातायात व्यवस्था दुरस्त करने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहें हैं | यातायात व्यवस्था में ई-रिक्शा ग्रहण का कार्य कर रहे हैं | नगर में हजारों की संख्या में ई-रिक्शा चल रहे हैं | जिनको अनुशासन से सड़क पर चलानें का खाका यातायात पुलिस नें पालिका से मिलकर तैयार किया है| लिहाजा वह उनको निर्धारित रूट पर चलने के लिए ई-रिक्शों पर रूट नम्बर डाले जा रहें हैं | जिसके तहत जो रूट नंबर ई-रिक्शा पर अंकित होगा उसी रुट पर उसका आवागमन हो सकेगा |
Kashvi Aesthetics Farrukhabadदरअसल यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार नें शहर में ई-रिक्शा के संचालन के लिए कुल 23 रूट निर्धारित किये हैं| जिस पर तय संख्या के हिसाब से ई-रिक्शा दौड़ेंगे| यातायात पुलिस ने गुरुवार को शहर के रोडबेज बस अड्डे पर अभियानं चलाकर ई-रिक्शों पर रूट संख्या अंकित की | जिसके तहत लगभग एक सैकड़ा ई-रिक्शों पर रूट नंबर अंकित किया गया| 23 रूटों पर फिलहाल ई-रिक्शा संचालन की व्यवस्था बनायी जा रही है|
यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार नें बताया कि ई-रिक्शों पर रूट संख्या अंकित करनें का लक्ष्य लगभग एक सप्ताह का लिया गया है| लाल दरवाजे बस अड्डे पर फिलहाल रूट नम्बर अंकित किए जा रहे हैं |

शहर में शौचालय व बिगड़ी जल व्यवस्था में जल्द सुधार का भरोसा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नगर पालिका परिषद शहर के विकास को लेकर अपनी पीठ खुद ठोंकती हुई दिखी| जिसके चलते शहर के तमाम काम गिनाकर गुणगान किया| शौचालय व बिगड़ी जल व्यवस्था में जल्द सुधार का भरोसा दिया गया है|
Kashvi Aesthetics Farrukhabadदरअसल टाउन हाल नगर पालिका के कार्यालय में चेयरमैंन वत्सला अग्रवाल वउनके पति पूर्व एमएलसी ममनोज अग्रवाल नें पत्रकार वार्ता की| उन्होनें बताया कि फर्रुखाबाद नगर पालिका फतेहपुर और कायमगंज नगर पालिका की दर से आधे से भी कम का कर बसूल कर रही है| मनोज अग्रवाल ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के लिए कर माफ होनें का अभी तक कोई शासनादेश नही आया है|
सबाल- शहर के आवास विकास में सर्वजनिक शौचालय व पानी की व्यवस्था नही ?
जबाब-पालिकाध्यक्ष पति मनोज अग्रवाल ने बताया कि शौचालय के लिए एक एनजीओ को ठेका जल्द दिया जायेगा| शहर में लगभग एक दर्जन जगह पर शौचालय बनायें जायेंगे| उन्होंने बताया कि आवास विकास में टीम भेजकर हेंडपम्प टीम बनाकर दिखाये जायेंगे| अगर रिबोर होनें लायक होनें तो उन्हें रिबोर किया जायेगा यदि रिबोर नही होंगे तो दूसरी जगह हेंडपम्प लगाया जायेगा |
सबाल- शहर में सड़कों पर लगे बिजली के खम्भे कब हटेंगे
जबाब- चेयरमैंन वत्सला अग्रवाल नें बताया कि खम्भे हटानें के लिए बिजली विभाग को पत्र लिखा गया है| रेलवे रोड पर जो बिजली के खम्भे लगे उन्हें हटानें के लिए एक करोड़ 72 लाख का बजट हो चुका है| उन्होंने बताया कि जल्द ही रेलवे रोड निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा|
सबाल-शहर में जल भराव की समस्या है
जबाब- मनोज अग्रवाल नें बताया कि सफाई नालियों की सफाई का ठेका एक कम्पनी को दिया गया है| जो नाली-नाला अतिक्रमण के दायरे में आयेगा उनकी मशीन के द्वारा सफाई की जायेगी|






विवादित वयान पर हिन्दूवादी नेताओं की थानें में नोकझोंक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) हिन्दू वादी नेताओं की थानें के भीतर जमकर नोकझोंक हो गयी| बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से मामले को रफा-दफा कराया गया| एक कार्यक्रम के दौरान विवादित वक्तव्य दिया गया था| फिलहाल लिखित मांफी मांगने के बाद पुलिस नें दोनों पक्षों का समझौता करा दिया|
Kashvi Aesthetics Farrukhabadदरअसल थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर में 12 जून को आयोजित एक कार्यक्रम में एक विवादित वयान दिया गया था| जिसके बाद हिंदू महासभा आदि हिन्दू संगठन उग्र हो गये| उन्होंने थाना राजेपुर में विवादित वयान देनें वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की| पुलिस जाँच कर रही थी| गुरुवार को सीओ अमृतपुर अजय वर्मा, थानाध्यक्ष नवीन कुमार की मौजूदगी में हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, प्रदेश सचिव सौरभ मिश्रा आदि बड़ी संख्या में थानें पंहुचे | दूसरे पक्ष से सलेमपुर में कार्यक्रम आयोजक अनिल कुशवाह आदि अपने साथियों के साथ आ गये| सीओ के समझ दोनों पक्षों में वार्ता हुई| अनिल कुशवाह नें विवादित वयान देनें के मामले में लिखित मांफी मांगी| जिसके बाद मामले में दोनों पक्षों का समझौता करा दिया गया| सीओ अजय वर्मा नें बताया कि विवादित वयान देनें के मामले में लिखित माफीनामा लिया गया है और भविष्य में यह दोबारा ना करनें की बात कही गयी है| जिसके बाद दोनों पक्षों का विवाद समाप्त हो गया|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

संस्कार भारती की ग्रीष्मकालीन कार्यशाला समापन कार्यक्रम

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) संस्कार भारती की फर्रुखाबाद इकाई के द्वारा ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का समापन कार्यक्रम का आयोजन शहर के मदन मोहन कनौडिया बालिका इण्टर कॉलेज में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना बच्चों के द्वारा कत्थक नृत्य के साथ हुआ । अतिथि प्रबंधक सुनील शाह कनौडिया तथा प्रधानाचार्या सुमन त्रिपाठी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सभी विधाओं कथक, मेंहदी, सौंदर्य कला, चित्र कला, ढोलक, हस्तकला कला आदि कलाओं के बच्चों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सभी बच्चों को अतिथियों के द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रधानाचार्या सुमन त्रिपाठी ने कहा कि कार्यशाला से बच्चों में नई नई कलाओं का ज्ञान मिलता है सभी बच्चों ने जिस कला में प्रतिक्षण लिया है उसको और दूसरे को भी लाभान्वित करें। सभी प्रतिक्षिकाओं को सम्मान पत्र, उपहार देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष नवनीत गुप्ता ने सभी अतिथियो को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का समापन वन्देमातरम गीत के द्वारा सम्पन्न हुआ। कुल भूषण श्रीवास्तव , नरेंद्र नाथ मिश्र, समरेन्द्र शुक्ल, रीतूू शुक्ला, अरविंद दीक्षित, अनुभव सारस्वत, अभिनव सक्सेना , शशिकांत पाण्डेय, साधना श्रीवास्तव, प्रिया वर्मा, नेहा सक्सेना, रजनी, प्रवेश बर्मा प्रीतू, विशाल श्रीवास्तव, दीपक रंजन सक्सेना रहे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद दीक्षित ने किया।
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रचार वाहन किया रवाना

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले में मई माह 2025 में सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि को देखते हुए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु परिवहन विभाग की पब्लिसिटी वैन को कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ से हरी झण्डी दिखाकर प्रचार-प्रसार हेतु रवाना किया गया। पब्लिसिटी वैन द्वारा जनपद फर्रूखाबाद की तीनो तहसीलों तथा फर्रूखाबाद व फतेहगढ़ नगर में 19 जून से 23 जून तक आमजनमानस में सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु प्रचार-प्रसार करेगी।
Kashvi Aesthetics Farrukhabadमई 2025 में 43 सड़क दुर्घटनाओं में 27 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है, जबकि माह मई 2024 में 33 सड़क दुर्घटनाओं में 14 व्यक्तियों की मृत्यु हुई थी। माह मई 2025 में जनपद फर्रूखाबाद में दुर्घटनाओं की संख्या में 30.30 प्रतिशत की वृद्धि तथा मृतकों की संख्या में 92.85 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
दुर्घटना के आंकड़ों की समीक्षा में यह पाया गया कि माह मई 2025 में जनपद में 43 सड़क दुर्घटनायें घटित हुई हैं जिनमें 20 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है तथा 24 व्यक्ति घायल हुये हैं, इनमें से 33 सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम एक दो पहिया वाहन शामिल है। 07 दुर्घटनाओं में शामिल दोनों वाहन दो पहिया थे, जिनमें 05 व्यक्तियों की मृत्यु हुई व 04 व्यक्ति घायल हुये। कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ में एआरटीओ-प्रशासन वीएन चौधरी व एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत आदि रहे।

भूमि विवाद में वृद्ध को उतारा था मौत के घाट, पिता-पुत्र गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भूमि विवाद के चलते वृद्ध की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या की गयी थी| पुलिस ने हत्या के आरोप में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किय| पुलिस नें आरोपियों की निशानदेही पर आलाकत्ल भी बरामद किया है|
दरअसल बीते 14 जून को थाना अमृतपुर के ग्राम गुजरपुर गहलवार निवासी 65 वर्षीय कवितान उर्फ कप्तान सिंह की बाग़ में सोते समय लाठी-डंडो से पीटकर हत्या कर दी गयी थी| मृतक की पत्नी ओमवती की तहरीर पर पुलिस नें प्रेमपाल के पुत्र राजकुमार व रामबरन, ब्रजपाल के पुत्र नेपाल सिंह, राजवीर सिंह, अनुप्रकाश व नेपाल सिंह के पुत्र अक्षय कुमार निवासी लीलापुर के खिलाफ लाठी-डंडो व चाकुओं से हत्या किये जानें का मुकदमा दर्ज किया गया है| पुलिस की जाँच में अक्षय कुमार व उसके पुत्र सवी उर्फ स्वदेश का नाम प्रकाश में आया| पुलिस नें अक्षय कुमार व सबी को गिरफ्तार किया| आरोपियों ने पुलिस को बताया कि करीब 60 साल पूर्व मृतक कप्तान के परिवार को गांव में बसने हेतु जमीन पूर्वजों ने दी थी।कप्तान के केबल एक पुत्री वैजयंती है, जिसे गोद लिया था| अक्षय कुमार आदि ने कप्तान से भूमि वापस मांगी लेकिन वह भूमि देनें को तैयार नही हुए | जिस पर पुलिस के अनुसार अक्षय व उसके पुत्र सबी नें कप्तान को मौत के घाट उतार दिया| पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह नें बताया कि आरोपों अक्षय कुमार व उनके पुत्र सबी को गिरफ्तार किया गया है| उनके पास से आलाकत्ल (डंडा) बरामद किया है|


ढिलावल व सिरौली पेयजल परियोजना के निर्माण की धीमी गति पर डीएम खफा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता मे 01 करोड़ से अधिक के कार्यो की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में किया गया| बैठक में जनपद में चल रही 56 निर्माणाधीन योजनाओं की समीक्षा की गयी ।
Kashvi Aesthetics Farrukhabadजिलाधिकारी द्वारा पर्यटन विकास निगम लि0 को पांचाल घाट पर बन रहे घाट पर से मलवा हटाने व एजिंग में लगने वाली ईट की गुडवत्ता सही रखने के निर्देश दिये। डीएम द्वारा उ0प्र0 जल निगम ग्रामीण को ढिलावल व सिरौली पेयजल परियोजना के निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जताई| यूपीसीएलडीएफ द्वारा कराये जा रहे कार्यो की गुडवत्ता सही न पाये जाने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिये, यूपी. सिडको के कार्यो की गति धीमी होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई, सीएंड डी0एस0 को ट्रांजिट हॉस्टल पुलिस लाइन की वाउंड्रीबल तत्काल बनबाने के लिये निर्देशित किया । जिलाधिकारी द्वारा पूर्ण हो चुके कार्यो को नियमानुसार हैंडओवर की कार्यवाही कराने के निर्देश दिये गये। डीएम द्वारा निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्यो में मानक व गुडवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाये व सभी कार्यो को ससमय पूर्ण किया जाये,सभी अभियंता अपने प्रोजेक्ट का नियमित निरीक्षण करे, व कोई भी समस्या होने पर अवगत कराएं| मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द मिश्रा आदि रहे |

जिले में वन विभाग रोपेगा 16 लाख पौधे

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभगार फतेहगढ़ में आयोजित की गई।
Kashvi Aesthetics Farrukhabadबैठक में डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद में 37,0940 पौधे रोपने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है,जिसे जनपद में 27 विभागों द्वारा लगाया जायेगा,वन विभाग 16 लाख पौधे लगायेगा, सभी विभागों की कार्ययोजना प्राप्त हो गई है, जुलाई के प्रथम सप्ताह में बृक्षारोपण किया जाना है, राजस्व विभाग व गृह विभाग द्वारा अभी तक गड्डे खुदाई की रिपोर्ट उपलब्ध नही कराई है,
नगरीय क्षेत्र के अंदर ऑक्सी बन बनाये जाएंगे जिससे पर्यावरण में सुधार हो सके, ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रीन चौपाल का गठन किया जायेगा, बृक्षारोपण इलेक्शन मोड़ पर होगा, वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाने के लिये इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जायेगा| जिला गंगा समिति की बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि वृक्षारोपण की सभी तैयारियां जल्द से जल्द पूर्ण कर ली जाये| बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द मिश्रा,डीएफओ राजीव कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, पीडीडी आरडीए, डीडीओ आदि मौजूद रहे।

राजकर अधिकारी की दुकान का सामान जबरन निकाल डाला ताला, पुलिस की भूमिका पर भी सबाल

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) राजकर अधिकारी की दुकान से जबरन सामान निकाल लिया गया| पुलिस नें शिकायत के बाद दोनों पक्षों के खिलाफ कार्यवाही कर दी| न्याय ना मिलनें पर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गयी|
Kashvi Aesthetics Farrukhabadशहर के मोहल्ला नुनहाई निवासी पंकज कान्त मिश्रा जनपद बदायूं में राजकर अधिकारी हैं| उन्होंने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया| जिसमे कहा कि उनकी रोडबेज बस अड्डे के सामने दुकान है| जिसे 2012 को जूली शुक्ला व संतोषी पुत्री रामौतार से खरीदा था| जिसमे प्रदीप व अरविन्द पुत्र भीकम सिंह निवासी अल्लानगर अंडयाना कादरी गेट दुकान खरीदने से पहले से ही किरायेदार हैं|पंकज कान्त नें शिकायत में कहा कि 12 मई 2025 को शाम लगभग 4 बजे जूली शुक्ला, संतोषी शुक्ला, दिनेश दुबे पुत्र रामप्रकाश, अर्पित दुबे पुत्र दिनेश दुबे ने उनकी दुकान का सामान लूटकर अपनी दुकान में भर लिया| इसके साथ धमकी देकर दुकान में अपना ताला लगा दिया| जिसकी लिखित शिकायत थाना कादरी गेट में की गयी लेकिन पुलिस ने कोई मदद नही मिली| 14 जून को फिर आरोपियों नें ताला तोड़कर डी फ्रिज एवं अन्य सामान निकाल लिया गया| आरोप लगाया कि उपनिरीक्षक कपिल कुमार के सहयोग से सामान निकाला गया है| जब किरायेदार नें दारोगा कपिल कुमार को फोन किया गया तो उन्होंने शिकायत कर्ता और आरोपी दोनों पक्षों को थानें में बिठा लिया| जूली को तत्काल छोड़ दिया गया जबकि किरायेदार प्रदीप को शाम को छोड़ा|
रोडबेज बस अड्डा चौकी प्रभारी कपिल कुमार नें बताया कि दोनों पक्षों पर शान्ति भंग की कार्यवाही की गयी है| पुलिस पर कार्यवाही ना करने का आरोप गलत है| पंकज कान्त मिश्रा की दुकान से निकाला गया सामान वापस नही कराया गया है| अभी मौके पर यथा स्थिति रखी गयी है|