Home Blog Page 235

आखिर कहाँ गायब हुआ रात को चमकने वाला कीट,जो कुदरत से पाया नायाब तौफा

डेस्क:रात में पेड़-पौधों के आसपास चमकते हुए जुगनुओं के बारे में तो हम सभी ने देखा और सुना है परन्तु आज कल के बच्चे शायद ही कुदरत का इस छोटे से जुगनू को मिले अनमोल तौफे के बारे में जानते होगे|इनकी संख्या शहरों में तो पहले ही बहुत कम ही दिखाई देते हैं लेकिन अब ग्रामीण इलाकों में इनकी संख्या ना के बराबर हो गई है|

चमकने वाले जुगनुओ की खोज वर्ष 1667 में रॉबर्ट बायल नाम के एक वैज्ञानिक ने की थी। पहले यह माना जाता था कि जुगनुओं के शरीर में फास्फोरस होता है और इसी की वजह से ये चमकते रहते हैं लेकिन बाद में वैज्ञानिकों ने इस बात को नकार दिया और बताया कि जुगनू फास्फोरस की वजह से नहीं बल्कि ल्युसिफेरेस नामक प्रोटीनों के कारण चमकते हैं।जुगनुओं के चमकने के पीछे उनका मुख्य उद्देश्य अपने साथी यानी मादा जुगनुओं को आकर्षित करना और अपने लिए भोजन तलाशना होता है।जुगनूओं की चमक तीन तरह के रंग की होती है- हरा,पीला और लाल। मादा जुगनू जंगलों में पेड़ों की छाल में अपने अंडे देती है।आपको जानकर हैरानी होगी कि जुगनूओं के अंडे भी चमकते हैं।परन्तु आजकल रात में जुगनुओं का दिखना कम हो गया है। इसका मुख्य कारण पर्यावरण में बदलाव और उनके प्राकृतिक आवासों का नुकसान है।कीटनाशकों और रसायनों का उपयोग, प्रकाश प्रदूषण और आवासों का विनाश जुगनुओं की संख्या में कमी के मुख्य कारण हैं|जुगनू विशेष रूप से आर्द्रभूमि, घास के मैदानों और जंगलों में रहते हैं और इन आवासों का विनाश उनके लिए खतरा पैदा करता है|रात में कृत्रिम प्रकाश जुगनुओं के संभोग चक्र में बाधा डालता है जिससे उनके लिए साथी ढूंढना और प्रजनन करना मुश्किल हो जाता है|जलवायु परिवर्तन भी जुगनुओं के जीवन चक्र और आवासों को प्रभावित करता है,जिससे उनकी संख्या में गिरावट दिन प्रतिदिन आती चली जा रही है|

योग से भारत ने किया विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त:सीएम योगी

लखनऊ:आज 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में योगाभ्यास करने के पूर्व योग साधकों व प्रशिक्षुओं को संबोधित किया और प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी।महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि योग भारत की ऋषि परंपरा का ऐसा मंत्र है जो स्वस्थ काया के साथ स्वस्थ मस्तिष्क भी उपलब्ध कराता है।योग के अलग-अलग आयाम देखने को मिलते हैं।
व्यक्तित्व विकास से लेकर ब्रह्मांड के रहस्यों को उद्घाटित करने तक योग के समृद्ध ज्ञान को विरासत के रूप में वेदों,उपनिषदों, पुराणों, स्मृतियों और शास्त्रों में प्रस्तुत किया। सीएम योगी ने कहा कि योग की प्राचीन भारतीय परंपरा को आधुनिक युग में आगे बढ़ने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को है जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ में पहल कर योग को वैश्विक मान्यता दिलाई।

सेमसंग इंटरनेशनल कम्पनी के नाम पर दो करोड़ हड़पे, कर्नाटक के 12 आरोपियों पर एफआईआर

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सैमसंग इंटरनेशनल कम्पनी कर्नाटक के नाम पर दो करोड़ हड़पे हड़पे गये| मामले में कर्नाटक के दो नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है|
शहर के मोहल्ला राजीव गाँधी नगर निवासी अमित यादव पुत्र राजेन्द्र यादव ने सियोंसी पार्क व पार्क हूबू निवासी सैमसंग इंटरनेशनल बागमारे गोल्ड स्टोन बिल्डिंग साउद ब्लाक आउटरिंग रोड महादेवपुर बंगलरु कर्नाटक व 10 अज्ञात निवासी बंगलुरु कर्नाटक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है| अमित नें बताया कि उसके मोबाइल पर आरोपियों ने कम्पनी की कई योजनाओं की जानकारी और संदेश भेजे| कम्पनी नें केन्द्रीय मंत्री पियूष गोयल का पत्र व एसबीआई का गारंटी घोषणा पत्र अपलोड कर रखा था| अमित यादव ने बताया कि उन्होंने अपनी टीम के साथ कम्पनी में दो करोड़ रूपये निवेश कर दिया| जो हड़प लिये गये| न्यायालय के आदेश पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है| विवेचना निरीक्षक कामिल खान को दी गयी है|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

धोखाधड़ी के मुकदमें की विवेचना अपराध शाखा ट्रांसफर

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) धोखाधड़ी के मामले की विवेचना एसपी के आदेश पर अपराध शाखा में ट्रांसफर की गयी है|
दरअसल थाना कम्पिल के मोहल्ला ब्रह्मनान रशीदाबाद निवासी मनोज कुमार पाण्डेय उर्फ ब्रह्मोश कुमार नें साल 2023 में धोखाधड़ी, जाली कागजातों को असली की जगह प्रयोग करना, धमकी आदि के मामले में मुकदमा थाना कम्पिल में दर्ज कराया था| जिसमे थाना पुलिस विवेचना कर रही थी| लेकिन जाँच से शिकायतकर्ता मनोज कुमार संतुष्ट नही थे| लिहाजा मनोज नें एसपी आरती सिंह से विवेचना बदलने की मांग की| शिकायत मिलने पर एसपी ने विवेचना अपराध शाखा में ट्रांसफर की है|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

डीसीबी में डायरेक्टर पद के प्रत्याशी की गुणवत्ता पर सबाल

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में जिला सहकारी बैंक में होने जा रहे 13 डायरेक्टर (डेलीमेशन) के चुनाव में बनाये गये एक प्रत्याशी पर पार्टी के एक कार्यकर्ता नें शिकायत कर सबाल खड़े कर दिये हैं| शिकायत कर्ता ने प्रत्याशी पर बाइक चोरी का आरोपी होनें का दावा किया है| जिसका आरोप पत्र भी कोर्ट में दाखिल हो चुका है|
Kashvi Aesthetics Farrukhabadदरअसल खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताने वाले शिकायत कर्ता नें आईजीआरएस पर भी मामले की शिकायत की है| इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही जिलाध्यक्ष भाजपा फतेहचंद वर्मा, सहकारिता मंत्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, चुनाव प्रभारी व प्रदेश महामंत्री को भी शिकायत भेजी गयी है| शिकायत में कहा है कि जनपद फर्रुखाबाद में जिला सहकारी बैंक का चुनाव चल रहा है| जिसका नामांकन 21 जून को होना तय हैं| शमसाबाद सहकारी संघ ली.में डायरेक्टर के डेलीगेसन में एक व्यक्ति जिसका आम प्रदीप कुमार पुत्र शिव कुमार है जिस पर कोतवाली मोहम्मदाबाद में बाइक चोरी करनें के मामले में मुकदमा दर्ज है और मामले में पुलिस नें आरोपी पत्र भी न्यायालय में दाखिल कर दिया है| मामला न्यायालय में विचाराधीन है| लिहाजा मामले में पार्टी नेताओ को कार्यवाही करनें की मांग की है|
बीजेपी जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया कि प्रदीप कुमार के मामले को उन्होंने पढ़ा है| अभी कौन-कौन नामांकन कर रहा है इसकी जानकारी नही है| उन्हें सूची नही मिली है| हो सकता हो कोई व्यक्तिगत राजनैतिक दुश्मनी के चलते शिकायत कर रहा हो| मामले सामने आने पर विचार करेंगे|

भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस के कई नेता शामिल, मिली जिम्मेदारी

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नें संगठन विस्तार किया| जिसमे कई पुराने कांग्रेसियों को जगह दी गयी है| सभी को संगठन मजबूत करनें की सलाह दी गयी है|
दरअसल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा की मौजूदगी में कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला, कांग्रेस नेता संतोष गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा. पीएन सक्सेना, काग्रेस नेता डालचन्द्र कठेरिया के साथ ही विक्की सारस्वत, कांग्रेस नेता शिवाशीष, विनोद सविता सहित लगभग 30 शामिल हुए| सभी को संगठन को मजबूत करनें की जिम्मेदारी दी गयी| प्रदेश अध्यक्ष नें कहा कि संगठन व्यापारियों की लड़ाई लड़ेगा| संगठन में शामिल अधिकतर पूर्व में कंछल गुट में रहे हैं| जिसमे प्रदेश अध्यक्ष ने राजीव अग्रवाल को प्रदेश मंत्री, पुन्नी शुक्ला को नगर मंत्री, सुजाता सिंह को जिला महामंत्री महिला, निर्मला राजपूत को नगर मंत्री महिला, कारण पटेल को नगर कोषाध्यक्ष बनाया गया है| जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता आदि रहे |
Kashvi Aesthetics Farrukhabad



मणीन्द्र की शहादत को याद कर हर आँख हुई नम

फर्रुखाबाद:(दीपक शुक्ला) महान क्रांतिकारी एवं स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी मणीन्द्र नाथ बनर्जी का नाम किसी चर्चा का मोहताज नही रहा| 20 जून को शहीद मणीन्द्र नाथ बनर्जी का 92 वां पुन्य स्मृति दिवस मनाया गया| सेंट्रल जेल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया लेकिन आम जनता से कार्यक्रम को दूर रखा गया| जबकि दशकों से 20 जून को शहीद मणीन्द्र नाथ बनर्जी का शहादत दिवस उनकी प्रतिमा के पास ही मनाया जाता रहा है| विगत कुछ सालों से जेल अधिकारियों की अपनी व्यवस्था बनायी गयी और प्रतिमा पर केबल माल्यार्पण ही किया जाता है|
मणीन्द्र नाथ के विषय में जाने
Kashvi Aesthetics Farrukhabadशहीद मणीन्द्र नाथ बनर्जी का जन्म 13 जनवरी 1909 में वाराणसी के सुबिख्यत एवं कुलीन पाण्डेघाट स्थित माँ सुनपना देवी के उदर से हुआ था| इसके पिता ताराचन्द्र बनर्जी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक के चिकित्सक थे| उनके पितामह श्रीहारे प्रसन्न बनर्जी डिप्टी कलक्टर के पद पर आसीन रहे| जिन्होंने 1899 में बदायूं से बिर्टिश शासन की नीतियों से दुखी होकर अपने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया और स्वतन्त्रता आन्दोलन में सक्रिय हो गये|
श्री बनर्जी आठ भाई थे इन आठो भाईयो को मात्रभूमि के प्रति बहुत लगाव था| उन्होंने स्वतंत्रता आन्दोलन में सक्रिय भूमिका अदा की| काकोरी कांड से सम्बंधित राजेन्द्र लाहिडी को फांसी दिलाने में सीआईडी के डिप्टी अधीक्षक श्री जितेन्द्र नाथ बनजी ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी| जिसे बनजी ने बर्दास्त ना कर सके और उन्होंने जितेन्द्र से बदला लेने की ठान ली| 13 जनवरी 1928 को जितेन्द्र नाथ बनर्जी से वाराणसी गुदौलिया में बदला ले लिया| इस शौर्यपूर्ण कार्य के लिये उन्हें दस वर्ष की सजा व तीन माह तन्हाई की सजा मिली| 20 मार्च 1928 को उन्हें वाराणसी केन्द्रीय कारागार से केन्द्रीय कारागार फतेहगढ़ भेजा गया| जंहा उन्होंने अन्य राजनैतिक बन्दियो को उच्च श्रेणी दिलाने के लिये भी संघर्ष किया| 20 जून 1934 को सांयकाल आठ बजे कारागार के चिकित्सालय में उन्होंने अंतिम साँस ली| उनका अंतिम संस्कार 21 जून 1934 को पांचाल घाट पर गंगा किनारे किया गया था|
सेन्ट्रल जेल के भीतर हुई गोष्ठी
शहीद मणीन्द्र नाथ बनर्जी के 92 वें पुन्य स्मृति दिवस पर सेन्ट्रल जेल के भीतर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया| जिसमे मणीन्द्र की शहादत को शब्दों के माध्यम से बंदियों के जहन में ताजा किया गया|बंदियों ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किये| जिसमे तीन बंदियों को विशेष परिहार दिये जानें की घोषणा की गयी| इस दौरान वरिष्ठ जेल अधीक्षक आशीष तिवारी, जेलर करुणेन्द्र कुमार यादव, रविन्द्र सिंह,
उपकारापाल सुधाकर राव गौतम, हरेन्द्र राठी रहे|

शराब ना देनें पर सेल्समैंन को उतारा था मौत के घाट, दो कैंटीन संचालक गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)सेल्समैन द्वारा शराब ना देनें से खफा कैटिन संचालक नें साथी के साथ मिलाकर उसकी नाक-मुंह दबाकर हत्या कर दी| पुलिस नें मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है|
Kashvi Aesthetics Farrukhabadथाना मऊदरवाजा के ग्राम रायपुर निवासी 40 वर्षीय शिवरतन पाल तहसील से चिलसरा रोड स्थित देसी शराब की दुकान पर सेल्समैन था। बीते 16 जून रविवार सुबह लगभग 10 बजे ठेका खुला तो शिवरतन का शव पड़ा मिला था। मृतक शिवरतन के भाई राकेश कुमार ने ठेका मालिक भगवादास शिवानी व पुत्र प्रभुदास शिवानी पर हत्या किये जानें के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था| पोस्टमार्टम में नाक-मुंह दबाकर हत्या किये जानें की पुष्टि हुई थी| पुलिस की जाँच में शराब ठेके के निकट कैंटीन का संचालन करनें वाले शहर कोतवाली के मोहल्ला बंगसपुरा कोहना निवासी विनोद यादव पुत्र वीरभान व शहर के मोहल्ला खड़ियाई निवासी प्रदीप पुत्र दुर्गाप्रसाद को पुलिस नें हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया| पुलिस के अनुसार आरोपी कई सालों से कैंटीन का संचालन कर रहे थे| आरोपियों के अनुसार मृतक सेल्समैंन शराब पीने का आदी था और ठीक से शराब की बिक्री नही करता था| जिसकी शिकायत ठेका मालिक भगवादास शिवानी से की लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नही दिया| सेल्समैंन के शराब ना देने से ग्राहक वापस लौट रहे थे| 14 जून को सेल्समैंन शिवरतन नें शराब पी रखी थी| उसने ठेका भी बंद कर दिया था| जिस पर आरोपी विनोद यादव व प्रदीप नें कैंटीन पर रखकर शराब बिक्री करनें के लिए मांगी और जब सेल्समैंन नें मना कर दिया तो गाली-गलौज करने लगा, जिस पर कैंटीन संचालक प्रदीप व विनोद नें उसे धक्का दे दिया, जिससे शिवरतन गद्दी से नीचे गिर गया| विनोद नें उसका नाक मुंह दबा दिया और प्रदीप नें हाथपकड़ लिए जिससे उसकी मौत हो गयी| सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय नें पुलिस लाइन सभागार में बताया कि सेल्समैंन की हत्या में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है|

पांच दशक बाद पालिका के नये टेक्स की घोषणा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) तकरीबन 5 दशक या कहिये की 50 साल का समय गुजर जानें बाद पालिका ने जीआईएस सर्वे करवाकर नया टेक्स लागू कर दिया है| आम जनता से सहयोग की अपील की गयी है| 50 साल बाद लगभग 50 हजार मकान सर्वे में बढ़ें हैं|
टाउन हाल पालिका कार्यालय में पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल व पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता की| जिसमे बताया कि साल 1972 के बाद से प्रशासक कार्यकाल में जीआईएस सर्वे कराया गया था। जिसके बाद पहली बार टैक्स लगा है। पहले शहर के 22 हजार आवास थे जो सर्वे में बढ़कर 72 हजार हो गये हैं| सर्वे में लगभग 50 हजार मकानों को शामिल किया गया है| शासन से निर्धारित फार्मूला से कर निर्धारण किया गया। जनता के घर कर के बिल पहुंचनें लगे हैं | पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने कहा कि जिले की कायमगंज नगर पालिका के अलावा हरदोई, फतेहपुर आदि कई जिलों से अपने यहां टैक्स कम है।उन्होंने बताया कि 30 वर्गमीटर पक्का तथा जिस मकान की कच्ची छत पर उस पर कोई कर नहीं है। दलालों और बिचौलियों से दूर रहें। यदि टेक्स बिल में कोई समस्या है तो उसकी शिकायत पालिका से करें| जाँच टीम गठित की गयी है जिसमे सभासद भी शामिल होंगे|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

विवाहिता नें फांसी लगाकर की खुदकुशी

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) गृह कलह से तंग आकर विवाहिता नें अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली| पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम ईसापुर निवासी 32 वर्षीय आयशा बेगम पत्नी हाशिम दोपहर घर पर अकेली थी| मौका देखकर उसने उसने छत के कुंडे से दुपट्टे से फांसी लगा ली | परिजनों के अनुसार कुछ देर बाद जब हाशिम घर पंहुचा तो पत्नी आयशा को फंदे पर झूलता देखा| हाशिम नें तत्काल उसे फंदे से उतारा और उसके मायके जरारी जानकारी दी, जिसके बाद उसे निजी वाहन से सीएचसी कमालगंज लेकर पंहुचा जहाँ आयशा को मृत घोषित कर दिया गया| आयशा का लगभग 12 साल पूर्व विवाह हुआ था| मृतका की माँ राजिया बेगम पत्नी शहनूर ने आरोप लगाया की मेरी पुत्री आयशा का पति उसके साथ मारपीट करता था| सुबह भी मारपीट की थी, जिसकी जानकारी आयशा नें फोन द्वारा दी थी| सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची व जांच के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, मृतका के स्वजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं |
Kashvi Aesthetics Farrukhabad